You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना वायरसः हटाए गए नोएडा के डीएम, सुहास एलवाई बने नए डीएम
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लापरवाही बरतने के आरोप में गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा के डीएम ब्रजेश नारायण सिंह को हटा दिया गया है.
उनकी जगह सुहास एलवाई को नोएडा का नया डीएम बनाया गया है. बीएन सिंह को लखनऊ में राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज़्यादा है.
सोमवार को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी.
यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया, "बीएन सिंह को नोएडा से तबादला करके उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है. उन्होंने सरकारी अधिकारी के आचरण के विरुद्ध काम किया है और उनके ख़िलाफ़ विभागीय जांच भी होगी. जांच की ज़िम्मेदारी औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन को दी गई है."
बीएन सिंह ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा था, "मैं निजी कारणों से गौतमबुद्ध नगर के डीएम पद पर नहीं रहना चाहता हूं. डीएम के पदीय दायित्वों से मुक्त करते हुए तीन माह का अवकाश स्वीकृत करने का कष्ट करें. वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की प्रशासनिक शिथिलता न हो इसके लिए ज़रूरी है कि गौतमबुद्ध नगर में किसी अन्य अधिकारी की तैनाती की जाए."
नोएडा में कोरोना संक्रमण के अब तक 36 पॉज़िटिव मामले आ चुके हैं जो राज्य भर में सबसे ज़्यादा हैं.
बीएन सिंह की जगह सुहास एलवाई को नोएडा का नया डीएम बनाया गया है. सुहास एलवाई प्रयागराज और आज़मगढ़ जैसे बड़े जिलों के डीएम रह चुके हैं. इसके अलावा वो पैरा बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं.
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस: किन हालात में काम कर रहे हैं भारतीय डॉक्टर
- कोरोना वायरस का ख़तरा तेजी से फैल रहा है, WHO ने जताया
- कोरोना वायरस क्या गर्मी से मर जाता है?
- कोरोना ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है?
- कोरोना वायरस का आपकी सेक्स लाइफ़ पर क्या असर पड़ेगा?
- कोरोना वायरस: पांच बीमारियां जिनके प्रकोप ने बदल दिया इतिहास
- इटली का वो अस्पताल जो 'कोरोना अस्पताल' बन गया है
- कोरोना वायरस का संकट कब और कैसे ख़त्म होगा?
- कोरोना वायरस से कैसे जूझ रहा है पाकिस्तान
- कोरोना वायरस: मास्क पहनना चाहिए या नहीं?
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)