You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
छठः सूर्य उपासना के महापर्व की तस्वीरें
सूर्य की उपासना के लिए प्रसिद्ध छठ पर्व की शुरुआत गुरुवार से हो गई. यह पर्व रविवार तक मनाया जाएगा.
सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है.
सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे 'छठ' कहा जाता है.
हिंदू धर्म में किसी भी पर्व की शुरुआत स्नान के साथ ही होती है.
यह पर्व भी स्नान यानी नहाय-खाय के साथ गुरुवार को शुरू हुआ.
नहाय-खाय के मौके पर व्रती महिलाएं स्नान और पूजा-अर्चना के बाद चावल और लौकी से बने प्रसाद को ग्रहण किया.
शुक्रवार को खरना का पर्व है.
'खरना' के दिन व्रती उपवास कर शाम में स्नानकर विधि-विधान से रोटी और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद तैयार कर सूर्य की अराधना कर प्रसाद ग्रहण करती हैं.
इसी के साथ व्रती महिलाओं का दो दिवसीय निर्जला उपवास शुरू हो गया.
अब यह उपवास रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ समाप्त होगा.
आस्था के अनूठे पर्व छठ में सूर्य की पहली किरण और सायंकाल में अंतिम किरण को अर्घ्य देकर सूर्य को नमन किया जाता है.
इस पर्व को पुरुष और महिला समान रूप से मनाते हैं. हालांकि, आम तौर पर व्रत करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक होती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)