You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
#InternationalNursesDay पर मुंबई पुलिस का 'मुन्ना भाई' स्टाइल
भारत समेत दुनियाभर में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है.
इस दिवस को फ्लोरेंस नाइटइंगेल के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. फ्लोरेंस अपनी सेवा भाव के लिए जानी जाती थी.
सोशल मीडिया पर लोग इन स्वास्थ्यकर्मियों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.
मंगलवार सुबह से ही #InternationalNursesDay और #NursesDay2020 ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल रहे.
दुनिया अभी जहाँ कोरोना वायरस के ख़ौफ़ में है, ये स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों का जीवन बचाने में मदद कर रहे हैं.
'थैंक यू सिस्टर'
मुंबई पुलिस ने नर्सों का फ़िल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस स्टाइल में शुक्रिया अदा किया है.
मुंबई पुलिस ने एक 'थैंक यू सिस्टर' कार्ड पोस्ट किया है, जिसका कैप्शन है, "तुम बहुत मस्त काम करता है सिस्टर! थैंक यू."
यही नहीं मुंबई पुलिस ने पुरुष नर्सों का भी आभार जताया है. ट्वीट में लिखा, "नर्स मामू लोग को भी अपना थैंक यू."
मुन्नाभाई यानी संजय दत्त ने भी नर्सों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ट्वीट किया, "हमारी नर्सों और स्वास्थकर्मियों के निस्वार्थ काम की वजह से कई ज़िंदगियां बचती हैं. दूसरों की ज़िंदगी बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगाने वालों का जितना आभार व्यक्त किया जाय उतना कम है."
दुनिया भर के नर्सिंग स्टाफ़
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "पूरे देश में हमारी नर्सें बिना थके, चौबीसों घंटे लोगों का जीवन बचाने में मदद कर रही हैं. वे हमारी कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में पहली पंक्ति की योद्धा हैं."
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दुनिया भर के नर्सिंग स्टाफ़ का उनकी सेवाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा है कि ये ऐसा दिन है जिसे दुनियाभर की उन नर्सों का शुक्रिया अदा करने के लिए मनाया जाना चाहिए जो बीमारों और ज़रूरतमंदों की मदद कर रही हैं.
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, "सम्मान और आभार. शुक्रिया नायकों"
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने निस्वार्थ सेवा के लिए स्वास्थयकर्मियों का शुक्रिया अदा किया है.
अभिनेत्री काजोल ने ट्वीट किया, "उस मास्क के पीछे एक हीरो है, जो चुपचाप दुनिया को बचाने में लगा है. उस सभी हीरो का शुक्रिया, नर्सों का शुक्रिया."
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना क्यों ज़रूरी है?
- अंडे, चिकन खाने से फैलेगा कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: बच्चों को कोविड-19 के बारे में कैसे बताएं?
- कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद बचने की कितनी संभावना है
- कोरोना वायरस: क्या करेंसी नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है?
- ‘फ़्लू’ जो कोरोना वायरस से भी ज़्यादा जानलेवा था
- कोरोना वायरस कैसे आपका धंधा-पानी मंदा कर रहा है?
- कोरोना वायरस: क्या मास्क आपको संक्रमण से बचा सकता है?
- क्या लहसुन खाने से ख़त्म हो जाता है कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस अभी की दुनिया को पूरी तरह से यूं बदल देगा
- कोरोना वायरस: बच्चों को कोविड-19 के बारे में कैसे बताएं?
- कोरोना वायरस: क्या गर्भ में ही मां से बच्चे को हो सकता है?
- कोरोना के बाद की दुनिया में राष्ट्रवाद, निगरानी और तानाशाही बढ़ेगी
- कोरोना काल में कैसे बनाए रखें अपनी रोमांटिक लाइफ़
- कोरोना वायरस: वो महिला जिन्होंने घरेलू मास्क घर-घर पहुंचाया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)