You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

मोहम्मद शमी की हैट्रिक से भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को हराया: वर्ल्ड कप 2019

विश्व कप में अब तक अजेय रहे भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को रोमांचक मुक़ाबले में 11 रन से हराया.

लाइव कवरेज

  1. भारत को पहला झटका, रोहित आउट

    भारतीय टीम को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली.

    भारतीय ओपनर रोहित शर्मा पांचवें ओवर में अफ़ग़ानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए. रोहित शर्मा दस गेंदों तक क्रीज़ पर रुके और सिर्फ़ एक रन बना सके.

    टॉस गंवाने के बाद पहले गेंदबाज़ी कर रही अफ़ग़ानिस्तान टीम ने स्पिनर मुजीब से गेंदबाज़ी की शुरुआत कराने का फ़ैसला किया और ये दांव कामयाब रहा.

    रोहित शर्मा अब तक शानदार फॉर्म में चल रहे थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के ख़िलाफ शतक जमाया था. भारत ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी.

    भारतीय टीम ने पहले पांच ओवरों में एक विकेट गंवाकर सिर्फ नौ रन बनाए हैं.

    अब ओपनर लोकेश राहुल का साथ देने कप्तान विराट कोहली क्रीज़ पर आए हैं.

  2. भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की जगह शमी

    भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. मोहम्मद शमी को मौजूदा वर्ल्ड कप में पहली बार खेलने का मौका मिला है.

    उन्हें भुवनेश्वर कुमार की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के ख़िलाफ मैच में चोटिल हो गए थे.

    वहीं अफ़ग़ानिस्तान ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं.

    अफ़ग़ानिस्तान ने नूर अली और दौलत ज़ारदान की जगह हज़रतउल्लाह और आफ़ताब को मौका दिया है.

  3. भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाज़ी

    भारतीय टीम शनिवार को वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान से मुक़ाबला कर रही है. ये मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है.

    मैच का टॉस भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीता है और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. भारत ने भुवनेश्वर कुमार की जगह मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी है.