वर्ल्ड कप 2019: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने का रिकॉर्ड बरकरार
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के सामने पाकिस्तान हुआ पस्त. वर्ल्ड कप में भारत की सातवीं जीत.
लाइव कवरेज
और कुछ क्रिकेट से हटकर फ़ुटबॉल की दुनिया से
कोपा अमरीका फुटबॉल टूर्नामेंट में स्टार लियोनेल मेसी की टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी है. फ़ाइनल मुक़ाबले में मेसी की टीम अर्जेंटीना को कोलंबिया ने 2-0 से हरा दिया है.
अर्जेंटीना ने ये टूर्नामेंट 14 बार जीता है, लेकिन 1993 के बाद वो इस टूर्नामेंट की ट्रॉफ़ी हासिल नहीं कर सकी है.
कोलंबिया ने 12 साल में पहली बार अर्जेंटीना को शिकस्त दी है.
इमेज स्रोत, Getty Images
हार्दिक पांड्या प्रमोट हुए, नंबर चार पर उतरे
टीम इंडिया ने शिव शंकर और महेंद्र सिंह धोनी पर हार्दिक पांड्या को तरजीह दी है. रोहित के आउट होने के बाद पांड्या को नंबर चार पर उतारा गया है.
इमेज स्रोत, Reuters
रोहित शर्मा 140 रन बनाकर आउट
हिटमैन के रूप में मशहूर रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है. रोहित शर्मा 140 रन बनाकर आउट हुए. हसन अली की गेंद पर वहाब रियाज़ ने रोहित का कैच लपका.
रोहित ने 113 गेंदों पर तीन छक्कों और 14 चौकों की पारी खेली
भारत के 200 रन पूरे
भारत ने 35वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया. रोहित शर्मा 113 रन और विराट कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.
रोहित शर्मा ने जड़ी सेंचुरी
ओपनर रोहित शर्मा ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शतक बनाया है. उन्होंने 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.
राहुल के वनडे करियर की ये 24वें सेंचुरी है.
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ रोहित का यह दूसरा वनडे शतक है. इससे
पहले रोहित ने बीते वर्ष एशिया कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 111 रनों की
नाबाद पारी खेली थी.
रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप में यह तीसरा शतक है. इससे पहले
उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ नाबाद 122 रनों की पारी
खेली थी. रोहित ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 2015 के
टूर्नामेंट में बनाया था. तब उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में 137 रनों की मैच
जिताऊ पारी खेली थी.
इसके साथ ही रोहित ऐसे 16वें बल्लेबाज़ बन गये
हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में कम से कम 3 शतक बनाये हैं. इसी वर्ल्ड कप में
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 117 रनों की पारी खेलकर शिखर धवन पहले ही इस क्लब में जुड़ चुके
हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
कोहली मैदान पर उतरे
ओपनर केएल राहुल के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे हैं. कोहली के मैदान पर आने पर दर्शकों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारत को पहला झटका, राहुल आउट
भारत को 24वें ओवर में पहला झटका लगा. ओपनर केएल राहुल ने वहाब रियाज़ की गेंद पर खेलने की कोशिश की, लेकिन हवा में उछली इस गेंद को बाबर आज़म ने लपक लिया.
राहुल ने 78 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए. राहुल ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की.
इमेज स्रोत, Getty Images
केएल राहुल की हाफ सेंचुरी
केएल राहुल ने शोएब मलिक की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. 22वें ओवर में राहुल ने अर्धशतक पूरा किया.
राहुल ने 69 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया
इमेज स्रोत, Reuters
भारत के 100 रन पूरे
भारतीय पारी के 100 रन 18वें ओवर में पूरे हुए. रोहित शर्मा 60 रन और के एल राहुल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
15 ओवर में भारत 87/0
भारत ने 15 ओवरों में 87 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 32 और रोहित शर्मा 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं
इमेज स्रोत, AFP
रोहित का हल्ला बोल
12वें ओवर में रोहित शर्मा ने शादाब ख़ान को निशाने पर लिया और 12 रन बनाए. कुल मिलाकर इस ओवर में भारत के खाते में 17 रन जुड़े.
रोहित शर्मा ने शादाब ख़ान को ऑफ़ साइड पर चक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने हाफ सेंचुरी बनाने के लिए 34 गेंदें खेली.
इससे पहले उन्होंने शादाब की चौधी गेंद पर 91 मीटर लंबा छक्का जड़ा
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रोहित राहुल की सधी शुरुआत, भारत 50 के पार
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दी है. 10 ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना नुकसान के 53 रन पहुँच गया है.
रोहित शर्मा 37 रन और राहुल 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
रन आउट का मौका-मौका
दसवें ओवर में वहाब रियाज़ की पहली गेंद पर केएल राहुल ने शॉट खेला और एक रन पूरा किया, लेकिन रोहित शर्मा दो रनों की फिराक में थे और दोनों बल्लेबाज़ लगभग एक ही छोर पर पहुँच गए थे, लेकिन थ्रो गलत एंड पर फेंका गया और सरफ़राज़ इससे साफ़ तौर पर नाराज़ भी दिखे. कुल मिलाकर पाकिस्तान ने रन आउट का अच्छा मौका गंवा दिया
पाँच ओवर में भारत बिना विकेट खोए 20 रन
भारतीय पारी के पाँच ओवर पूरे हो गए हैं. भारत ने बिना नुक़सान 20 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 14 रन और राहुल 6 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
इमेज स्रोत, AFP
आमिर को फिर मिली वार्निंग, अगर तीसरी मिली तो....
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर को पारी के पाँचवें ओवर में अंपायर ने पिच पर जानबूझकर दौड़ने के लिए फिर चेतावनी दी है. ये आमिर के लिए दूसरी चेतावनी है.
अगर तीसरी बार भी मोहम्मद आमिर ने ऐसा ही किया तो उन्हें गेंदबाज़ी से हटा दिया जाएगा.
मोहम्मद आमिर को मिली वार्निंग
मैच के तीसरे ओवर में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर को पिच पर दौड़ने के लिए अंपायर ने वार्निंग दी है. आमिर ने भारतीय पारी का पहला ओवर मेडन फेंका था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के बाहर भी बड़ी संख्या में भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक मौजूद हैं
रोहित के साथ उतरे राहुल
शिखर धवन के चोटिल होने के कारण केएल राहुल को रोहित शर्मा के जोड़ीदार के रूप में भारतीय पारी की शुरुआत के लिए भेजा गया है.
इमेज स्रोत, AFP
भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान में
दोनों टीमें राष्ट्र गान के लिए मैदान पर पहुँची. पहले पाकिस्तान का राष्ट्र गान बजा और इसके बाद भारत का राष्ट्र गान.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ओलंपिक चैंपियन बिंद्रा बोले- गुड लक
निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी हैं.