वर्ल्ड कप 2019: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने का रिकॉर्ड बरकरार

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के सामने पाकिस्तान हुआ पस्त. वर्ल्ड कप में भारत की सातवीं जीत.

लाइव कवरेज

  1. 25 ओवर हुए पूरे

    पाकिस्तान ने 25 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर बनाए 126 रन.

  2. पाकिस्तान ने बनाए 117 रन

    24 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 117 रन पर दो विकेट.

  3. पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

    पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म को 48 रन पर कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड किया.

  4. पाकिस्तान के 110 रन पूरे

    22.2 ओवर में पाकिस्तान ने 110 रन पूरे कर लिये हैं.

  5. फख़र जमां, बाबर आज़म जमे

    13 रन पर इमाम उल-हक़ के आउट होने के बाद से फख़र जमां (44) और बाबर आज़म (34) पिच पर जम गये हैं. 20वें ओवर तक दोनों के बीच 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

    फख़र जमां

    इमेज स्रोत, Getty Images

  6. बीबीसी संवाददाता जान्हवी मुले से बोले रोहित शर्मा के कोच

    रोहित शर्मा की शतकीय पारी पर उनके कोच दिनेश लाड ने बीबीसी से कहा, "आज रोहित बहुत दबाव में थे. भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुक़ाबला लगभग युद्ध के जैसा ही होता है. युद्ध जैसी स्थिति में किसी को पहल करनी होती है, रोहित ने ऐसा ही किया और उन्हें सफलता मिली. हमें शुरुआती ओवर्स सावधानी से खेलने थे, जिसे रोहित ने अच्छे से खेला. वह विकेट पर टिक कर खेले और राहुल का उन्हें बखूबी साथ मिला. तभी भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया."

    उन्होंने कहा, "रोहित पर आज अतिरिक्त ज़िम्मेदारी थी. दूसरे दिन, दूसरे छोर से शिखर धवन आक्रामक पारी खेलते हैं और रोहित उनका साथ देते हैं. आज, राहुल ने शिखर की खमी को खलने नहीं दिया और वो बहुत अच्छा खेले. इससे रोहित पर से दबाव ख़त्म हो गया और उन्होंने बेतररीन शॉट्स लगाये."

  7. पाकिस्तान के 50 रन पूरे

    13वें ओवर में विराट कोहली ने कुलदीप यादव को गेंद थमाई. पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं बने. पांचवीं गेंद पर फखर ज़मान ने एक रन बनाया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने अपनी पारी के 50 रन पूरे कर लिए.

  8. 12 ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर 49/1

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. भुवी के बाहर जाने पर अश्विन ने जताई चिंता

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर पर अपनी चिंता जताते हुए लिखा "उम्मीद है कि भुवी की चोट गंभीर न हो."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. भुवनेश्वर चोटिल, भारत की बढ़ी चिंता

    भुवनेश्वर की मांसपेशी में खिंचाव से भारत की परेशानियां बढ़ सकती हैं

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. पाकिस्तान को पहला झटका

    पाकिस्तान को पाँचवें ओवर में पहला झटका लगा है. इमाम उल हक़ को विजय शंकर ने अपनी पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया.

    इमाम उल हक़ सिर्फ़ सात रन ही बना सके. भुवनेश्वर कुमार ने पाँचवें ओवर की चार गेंदें ही फेंकी थी और मांसपेशी में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

    इस ओवर को पूरा करने के लिए गेंद विजय शंकर को थमाई गई और उन्होंने पहली ही गेंद पर भारत को सफलता दिला दी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. पाकिस्तान की पारी शुरू

    मैच में दूसरी बार बारिश के बाधा डालने के बाद मैच फिर शुरू हुआ है. पाकिस्तान की पारी की शुरुआत फ़ख़र जमां और इमाम उल हक़ कर रहे हैं.

  13. पाकिस्तान को जीत के लिए मिला 337 रन का लक्ष्य

    भारत ने 50 ओवरों में पाँच विकेट पर 336 रन बनाए हैं.

    केदार जाधव 9 रन और विजय शंकर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय पारी में रोहित शर्मा ने शानदार 140 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल और विराट कोहली ने अर्धशतक बनाए.

    पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. हसन अल और वहाब रियाज़ को एक-एक विकेट मिला.

    पाकिस्तान को जीतने के लिए 6.74 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाने हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. शोएब अख्तर की बात में कितना दम?

    'सरफ़राज़ ने ठीक वही ग़लती की, जो साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली ने की थी. टॉस जीता पर पहले गेंदबाज़ी चुनी'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. आमिर ने झटका विराट कोहली का विकेट

    मोहम्मद आमिर को आखिरकार सटीक लाइन लेंग्थ से गेंदबाज़ी करने का पुरुस्कार मिला. उन्होंने कोहली पर बाउंसर फेंका, कोहली ने इसे फ़ाइन लेग की तरफ पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर सरफ़राज़ के दस्तानों में पहुँच गई.

    कोहली ने 65 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. भारतीय पारी फिर शुरू, विराट-शंकर मैदान पर

    बारिश के खलल के बाद भारतीय पारी फिर शुरू हो गई है. अभी भारतीय पारी में 20 गेंदें और फेंकी जानी बाकी हैं.

  17. मैनचेस्टर का मुकाबला बारिश ने रोका

    मैनचेस्टर में वही हुआ, जिसका डर था. भारतीय पारी के तीन ओवर और दो गेंदे अभी फेंकी जानी बाकी थी, तभी बूंदाबांदी होने लगी. अंपायरों ने मैच रोक दिया.

    मैच रोके जाने के समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 305 रन है.

  18. कोहली के सबसे तेज़ 11,000

    विराट कोहली ने 45वें ओवर में हसन अली की गेंद पर चौका लगाया और इसके साथ वनडे करियर में 11,000 रन पूरे कर लिये.

    भारतीय कप्तान कोहली वनडे में सबसे तेज़ 11 हज़ार रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.

  19. हार्दिक पांड्या पैवेलियन लौटे, भारत को लगा तीसरा झटका

    44वें ओवर में मोहम्मद आमिर ने भारत को तीसरा झटका दिया. हार्दिक पांड्या को बाबर आज़म ने लॉन्ग ऑन पर कैच आउट किया.

    प्रमोट कर चौथे नंबर पर भेेजे गए पांड्या ने 19 गेंदें खेली और इस दौरान एक छक्का और दो चौके लगाए.

  20. कोहली की भी हाफ़ सेंचुरी

    रोहित शर्मा की सेंचुरी और केएल राहुल की हाफ सेंचुरी के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी शानदार हाफ़ सेंचुरी बनाई है.

    कोहली ने अर्धशतक बनाने के लिए 51 गेंदें खेली. उन्होंने भारतीय पारी के 44वें ओवर में ये मुकाम हासिल किया