रूस-यूक्रेन युद्धः कई शहरों में भीषण तबाही, लाशें भी नहीं उठा पा रहे लोग

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि उनका सैन्य अभियान योजना के मुताबिक चल रहा है. वहीं बेलारूस में रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता हुई है.

लाइव कवरेज

दिलनवाज़ पाशा

  1. फिर सामने आए ज़ेलेंस्की, कहा 'हमने रूस को रोक दिया है'

    ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Facebook

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बुधवार रात को देश के नागरिकों के नाम एक नया वीडियो संदेश जारी किया है. ज़ेलेंस्की ने लोगों से 'रूस के आक्रमणकारियों' के ख़िलाफ़ लड़ते रहने का आह्वान किया है.

    फ़ेसबुक पर पोस्ट किए गए इस वीडियो का शीर्षण है, "हर आक्रमणकारी को ये पता होना चाहिए कि उन्हें यूक्रेन से भीषण टक्कर मिलने जा रही है."

    एक अज्ञात स्थान से बात करते हुए यूक्रेन के लोकतंत्रिक तरीके से चुने गए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, "हम वो लोग हैं जिन्होंने दुशमनों की योजना को एक सप्ताह में ही तोड़ दिया है."

    "हमने उन्हें रोक दिया है."

    उन्होंने कहा कि पकड़े जा रहे रूसी सैनिकों को ये नहीं पता है कि वो यहां क्या करने आए हैं और बड़ी तादाद में रूसी सैनिक वापस भाग रहे हैं.

    उन्होंने ये भी कहा कि रूस की सेना में 'बच्चे' शामिल हैं जिन्हें मॉस्को में रहने वाले उनके नेता इस्तेमाल कर रहे हैं.

    ज़ेलेंस्की ने देश के अलग-अलग शहरों में रूसी सैनिकों का मुक़ाबला करने वाले आम नागरिकों का भी धन्यवाद किया.

    उन्होंने ये भी बताया कि हाल ही में उन्होंने नॉर्वे, इसराइल, कज़ाख़स्तान, क़तर, कनाडा, पोलैंड और यूरोपीय परिषद के नेताओं से वार्ता की है.

  2. राजधानी कीएव में सुने गए चार बड़े धमाके

    यूक्रेन की राजधानी कीएव में अभी सुबह का सूरज नहीं निकला है और यहां चार बड़े धमाके सुनने गए हैं.

    दो शक्तिशाली धमाके शहर के केंद्रीय इलाक़े में सुने गए. इसके बाद एक मेट्रो स्टेशन के नज़दीक दो बड़े धमाके सुने गए.

    शहर में हवाई हमले का अलर्ट देने वाले सायरन सुनाई दे रहे हैं.

    ट्विटर पर ओपन सोर्स इंटेलिजेंस शेयर करने वाले अकाउंट ओसनिट टेक्निकल ने धमाके का वीडियो जारी किया है. हालांकि बीबीसी ने स्वतंत्र रूप से इस फुटेज की पुष्टि नहीं की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.

    बीते 24 घंटों की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.