यूक्रेन पर विदेश मंत्रालय की बैठक के बाद जयशंकर से ख़ुश हुए शशि थरूर

इमेज स्रोत, MEA India
भारत में यूक्रेन के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक हुई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि बैठक में यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने की कोशिशों के समर्थन में मज़बूत और सर्वसम्मत संदेश दिया गया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक पूरी हुई. बैठक यूक्रेन के घटनाक्रम पर हुई. बैठक में सामरिक और मानवीय पहलुओं पर अच्छी चर्चा हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बैठक में राहुल गांधी, शशि थरूर, प्रियंका चतुर्वेदी और आनंद शर्मा जैसे विपक्षी नेता भी शामिल हुए. यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत ने ऑपरेशन गंगा चलाया हुआ है, जिसमें वायु सेना भी मदद कर रही है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात को जानकारी दी थी कि अभी तक क़रीब 1700 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमा छोड़ चुके हैं. बैठक के बाद शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन पर बैठक बहुत अच्छी रही. उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर को इसके लिए धन्यवाद भी दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने लिखा- विस्तार से जानकारी देने और हमारे सवालों और चिंताओं का स्पष्ट जवाब देने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर और उनके सहयोगियों को धन्यवाद. इसी भावना से विदेश नीति चलाई जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि बैठक में छह पार्टियों के नौ सांसद शामिल हुए. शशि थरूर ने ये भी बताया कि चूँकि बैठक गोपनीय थी, इसलिए उन्होंने मीडिया को इसकी जानकारी नहीं दी है. लेकिन विदेश मंत्रालय को इस पर विस्तार से बयान जारी करना चाहिए.


























