यूक्रेन पर रूस का हमला: कीएव के टीवी टॉवर के नज़दीक विस्फोट

रूसी रक्षा मंत्रालय की हमले की चेतावनी के बाद कीएव के टीवी टॉवर के नज़दीक एक बड़ा विस्फोट हुआ है. रूस ने कहा था कि वो कीएव के चुनिंदा ठिकानों पर हमला करेगा.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, रजनीश कुमार, प्रियंका झा and दीपक मंडल

  1. ज़ेलेंस्की का यूरोपीय संसद में भावुक भाषण: साबित करें कि आप हमारे साथ हैं

  2. यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर चीन और यूक्रेन के बीच हुई बातचीत

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी

    इमेज स्रोत, AFP

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी और यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने फ़ोन कॉल पर यूक्रेन में जारी युद्ध पर चर्चा की है.

    चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएफ़पी ने लिखा है कि वांग ने कुलेबा से कहा कि उन्हें हिंसा पर गहरा अफ़सोस है और वो 'नागरिकों को हो रहे नुक़सान पर नज़र रखे हुए हैं.'

    फ़ोन पर वार्ता के दौरान वांग यी ने कहा कि दोनों पक्षों को बातचीत के ज़रिए मुद्दे के समाधान का रास्ता खोजना चाहिए.

    गुरुवार को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से चीन और यूक्रेन के बीच पहली बार बातचीत हुई है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस फ़ोन कॉल पर कुलेबा ने चीन से आह्वान किया कि वो रूस से बात करके यूक्रेन पर हमले को रोकने का प्रयास करे.

    समाचार एजेंसी के मुताबिक वांग ने कुलेबा को भरोसा दिया कि चीन कूटनीति के ज़रिए हिंसा को रोकने का हर संभव प्रयास करेगा.

    बीते सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर निंदा प्रस्ताव पर हुए मतदान से चीन अनुपस्थित रहा था.

    कई विश्लेषकों का मानना था कि चीन रूस के समर्थन में प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान करेगा. चीन के अनुपस्थित रहने ने विश्लेषकों को हैरान कर दिया था.

  3. , यूक्रेन के लिए तीन अरब डॉलर की मदद भेजेगा वर्ल्ड बैंक

    वर्ल्ड बैंक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड बैंक ग्रुप और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यूक्रेन को वित्तीय सहायता देने की तैयारी कर रहे हैं.

    एक साझा बयान में दोनों ही एजेंसियों के नेताओं का कहना है कि वो यूक्रेन पर रूस के आक्रामण के प्रभावों को लेकर चिंतित हैं.

    उन्होंने वित्तीय बाज़ारों पर असर, बढ़ रहे दामों और वैश्विक महंगाई के और बढ़ जाने के ख़तरे का ज़िक्र किया.

    साझा बयान में कहा गया, "समन्वित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई से जोख़िम को कम किया जा सकता है और मुश्किल हालात से निकला जा सकता है."

    वर्ल्ड बैंक का कहना है कि वो यूक्रेन को तीन अरब डॉलर की मदद भेजेगा जिसमें से 35 करोड़ डॉलर अगले सप्ताह तक भेज दिए जाएंगे.

    इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यूक्रेन की क़र्ज़ की ज़रूरतों को जल्दी पूरा करने का प्रयास करेगा. आईएमएफ़ का कहना है कि वह जून तक 2.2 अरब डॉलर का फंड यूक्रेन के लिए मुहैया कराएगा.

  4. धीमी रफ्तार से बढ़ रही रूसी सेना का टूट रहा है हौसलाः अमेरिका

    कीव की तरफ बढ़ रही रूस की सेना

    इमेज स्रोत, EPA/Maxar Technologies

    अमेरिकी रक्षा अधकारियों का कहना है कि यूक्रेन में रूस का अभियान योजना के मुताबिक बहुत धीमा चल रहा है और अब ईंधन और आपूर्ति की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है.

    पेंटागन का कहना है कि छह दिन के युद्ध के बाद भी यूक्रेन के आसमान पर रूसी सेना नियंत्रण नहीं कर सकी है. ना ही अभी तक किसी मुख्य शहर पर रूस का नियंत्रण हुआ है.

    जैसे की देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर खार्कीव और दक्षिणी बंदरगाह मारियूपोल पर अभी भी रूस का नियंत्रण नहीं हो सका है.

    एक अमेरिकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, "कई मामलों में हमने देखा है कि सेना की टुकड़ियों का ईंधन ही समाप्त हो गया है. अब उनके पास सैनिकों के लिए पर्याप्त खाना भी नहीं है."

    अधिकारी ने कहा कि ऐसे संकेत भी हैं कि रूस की सेना का हौसला टूट रहा है. हमलावर सेना में बड़ी तादाद में नए भर्ती सैनिक भी हैं. "इनमें से सभी पूरी तरह प्रशिक्षित और तैयार नहीं है. उन्हें ये पता भी नहीं था कि उन्हें लड़ाई में भेजा जा रहा है."

  5. रूसी सेना के प्रतिरोध के लिए यूक्रेन के गांवों और शहरों में तैयारी कर रही है आम जनता

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, हजारों यूक्रेनी मोलडोवा की ओर बढ़ते दिख रहे हैं

    रूस के हमले के बाद यूक्रेन में सेना के साथ आम लोगों का प्रतिरोध भी तेज़ हो गया है. बीबीसी के कूटनीतिक संवाददाता पॉल एडम्स ने कीएव से मोल्दोवा के अपने 250 मील के सफर के दौरान यूक्रेनी शहरों और गांवों में रूसी सेना के प्रतिरोध की ज़बरदस्त तैयारी देखी.

    पॉल एडम्स के मुताबिक, '' ठंड के इस मौसम में मध्य यूक्रेन से मोल्दोवा जाते वक्त रास्ते सूने थे लेकिन हर गांव और हर शहर में सिविल डिफेंस की तैयारी जोर-शोर से होती दिखी. ''रूसी सेनाओं का ध्यान अभी गांवों की ओर नहीं गया है, खास कर पश्चिमी इलाक़ों के गांवों की ओर.

    लेकिन यहां हर छोटे-बड़े समुदायों के बीच रूसी सेना के प्रतिरोध की तैयारी बड़े ज़ोर-शोर से चल रही है. ''कहीं बालू की बोरियों से मोर्चे तैयार किए जा रहे हैं तो कहीं गांव के बाहर रूसी सैनिकों को रोकने के लिए कंक्रीट के ब्लॉक बनाए जा रहे हैं. ट्रैक्टर के बड़े-बड़े टायर अड़ाए जा रहे हैं.

    कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटे स्वयंसेवक सड़कों पर चल रही कारों की चेकिंग कर रहे हैं. वे दूरबीन से रास्तों पर नजर भी रख रहे हैं.

    गांव दर गांव यही दृश्य दिख रहा है. हथियारों का जखीरा भले न दिख रहा हो लेकिन पुरुष एके-47 और शिकार में इस्तेमाल होने वाली राफइलें लेकर घूम रहे हैं. पॉल एडम्स के मुताबिक पूरी दुनिया की नजर कीएव और खारकीएव पर लगी है लेकिन पूरे देश के हर इलाक़े में आम लोग रूसी सेना का प्रतिरोध करने की तैयारी में लगे हैं.

    इस बीच, मोल्दोवा ने कहा है कि अगर यूक्रेन में चल रहा संघर्ष उसकी सीमा तक चला आया तो वह पूरी तरह शरणार्थियों में डूब जाएगा. मोल्दोवा के विदेश मंत्री निकु पोपेस्कु से पूछा गया कि रूसी हमले से उनके देश के सामने कैसे जोखिम हैं. इस पर उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि हम टारगेट नहीं हैं लेकिन हम बेहद जोखिम भरे दायरे में हैं. पोपेस्कु मोल्दोवा के उप प्रधानमंत्री भी हैं. उन्होंने कहा - लोगों में चिंता और डर है.

  6. मैं अपने परिवार को ख़तरे में नहीं डाल सकता- ख़ार्कीएव छोड़कर भाग रहे एक पिता का दर्द

    ख़ारकीएव में रहने वाले तीन बच्चों के पिता डेनियल ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि उनके पास अपना शहर छोड़कर भागने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.

    डेनियल कहते हैं कि वो अपने परिवार को ख़तरे में नहीं डालना चाहते हैं. डेनियल कहते हैं, "मैंने आज तक शहर में ही रुकने का हर संभव प्रयास किया."

    डेनियल का घर शहर के सिटी सेंटर से मात्र एक किलोमीटर के दायरे में है. मंगलवार को रूस ने यहां स्थित सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाया था.

    अब डेनियल मोल्दोवा या पोलैंड की तरफ़ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जा रहे हैं. उनके तीन बच्चे हैं हैं. एक आठ साल का, दूसरा चार साल का और तीसरा 18 महीने का.

    डेनियल की मां और सास ख़ार्कीएव में ही रहेंगी. डेनियल कहते हैं, "मैं अपने देश को प्यार करता हूं, अपने शहर को प्यार करता हूं. ये एक बहुत ख़ूबसूरत शहर है. लेकिन अब ये बर्बाद हो रहा है."

    फिलहाल वो नहीं जानते हैं कि वो अपने शहर में कब वापस लौट पाएंगे. उनकी आठ साल की बेटी कहती है कि वो चाहती है कि सभी लोग शांति से रहे हैं और युद्ध समाप्त हो जाए क्योंकि युद्ध भाईचारे को ख़त्म कर देता है.

    ख़ार्कीएव में बर्बादी

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. रूस ने अपने मारे गए सैनिकों के लिए मुआवज़े की घोषणा की

    यूक्रेन-रूस युद्ध में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हो रहा है

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन-रूस युद्ध में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हो रहा है

    रूस की सेना यूक्रेन में अपने सैनिकों की मौत को स्वीकार करने में हिचक रही है. लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन का कहना है कि मारे जा रहे रूसी सैनिकों के परिवारों को सरकार मुआवज़ा दे रही है.

    रेडियो इको मॉस्कवी ने चेचन नेता रमज़ान कादिरोफ़ के हवाले से कहा है कि मारे गए सैनिकों के परिजनों को बीस लाख रूबल (लगभग पंद्रह लाख भारतीय रुपए) दिए जा रहे हैं.

    क्रॉसनोदार्स्क क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने भी ने यूक्रेन में मारे गए एक रूसी सैनिक का नाम बताते हुए इतनी ही राशि मुआवज़ा दिए जाने की जानकारी दी थी.

    उन्होंने कहा था, "मैं जानता हूं कि आपको जो क्षति हुई है उसका दर्द कोई चीज़ कम नहीं कर सकती है, लेकिन हम किसी को भी अकेला नहीं छोड़ेंगे और परिवारों को हर संभव मदद देंगे."

  8. 'जैसा मुग़लों ने राजपूतों का नरसंहार किया, वैसा ही यूक्रेन में रूस कर रहा है'- राजदूत

    ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुसलेमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने भारत में यूक्रेन के राजदूत के एक विवादित बयान पर सवाल उठाए हैं.

    यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि यूक्रेन में जो हो रहा है वो ऐसा ही है जैसा मुग़लों ने राजपूतों का नरसंहार किया था.

    डॉ. इगोर ने कहा, "हम बार-बार दुनिया के प्रभावशाली नेताओं से आग्रह कर रहे हैं, इनमें मोदी जी भी शामिल हैं, कि पुतिन के ख़िलाफ़ हर संसाधन का इस्तेमाल करें और उन्हें बमबारी और गोलाबारी से रोकें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    डॉ. इगोर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असदउद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया है कि 'महामान्य मध्यकालीन भारत के बारे में अपना अधकचरा ज्ञान अपने पास ही रखें. इससे इस्लामोफोबिया की बदबू आती है. साथ ही जो यूक्रेन में हो रहा है ये उसे गलत तरीके से पेश करना भी है.'

    ओवैसी ने कहा, "मैं हैरत में हूं कि उन्हें नरेंद्र मोदी का ध्यान खींचने के लिए मुग़ले का इस्तेमाल करने का विचार कहां से आया है."

  9. ज़ेलेंस्की ने बाइडेन से बात की, रक्षा सहयोग मांगा

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है.

    ज़ेलेंस्की के मुताबिक उन्होंने यूक्रेन की सैन्य मदद को लेकर बात की.

    एक ट्वीट में ज़ेलेंस्की ने बताया, "अभी अमेरिकी राष्ट्रपति से बात हुई. रूस पर प्रतिबंध और यूक्रेन के लिए सैन्य मदद पर अमेरिकी नेतृत्व से चर्चा हुई. हमें इस आक्रामकता को जल्द से जल्द रोकना होगा. आपके सहयोग के लिए शुक्रिया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अमेरिका यूक्रेन को सैन्य मदद दे रहा है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति स्पष्ट कर चुके हैं कि रूस के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेन नहीं भेजा जाएगा.

  10. मंगलवार को यूक्रेन में कैसे हालात रहे?

    यूक्रेन में तबाही

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अगर आप हमारी लाइव कवरेज के साथ अभी जुड़ रहे हैं तो जानिए आज यूक्रेन में अब तक क्या-क्या हुआ

    • रूस के रक्षा मंत्रालय ने कीएव के नागरिकों को चेतावनी दी है कि वह कीएव में अपने निशानों पर हमले की तैयारी कर रहा है.
    • राजधानी कीएव के टीवी टॉवर के पास बड़ा धमाका हुआ है. धुएं का गुबार उठता दिखा है. हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं. अभी स्पष्ट नहीं है कि टीवी टॉवर को कितना नुक़सान पहुंचा है.
    • रूस की सेना का एक बड़ा काफ़िला धीरे-धीरे राजधानी कीएव क तरफ़ बढ़ रहा है. लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि इसकी गति को टूट-फूट ने कम कर दिया है.
    • मंगलवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव में एक रूसी मिसाइल सरकारी दफ़्तरों की इमारत पर गिरी. इस हमले में कम से कम दस लोग मारे गए हैं.
    • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि इस क्षेत्र में कोई सैन्य ठिकाना नहीं था और रूस युद्ध अपराध कर रहा है.
    • ज़ेलेंस्की ने वीडियो लिंक के ज़रिए यूरोपीय संसद में भाषण दिया और यूक्रेन को यूरोपीय संघ का सदस्य बनाने की अपील की.
    • संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी संस्था के मुताबिक अब तक 6 लाख 60 हज़ार से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं.
    • नेटो प्रमुख येंस स्टोलटेयनबर्ग ने आरोप लगाया है कि पुतिन ने यूरोप की शांति को भंग कर दिया है.
    • पोलैंड की यात्रा पर गए ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति बर्बर तरीका अपना रहे हैं और नागरिकों को निशाना बना रहे हैं.
  11. कीएव में टीवी टॉवर पर हमला में पांच लोगों की मौत

    यूक्रेन के टीवी टॉवर पर हमला

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन की आपात सेवाओं के मुताबिक राजधानी कीएव के टीवी टॉवर पर हुए रूस के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है.

    वहीं यूक्रेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक टीवी टॉवर पर हुआ धमाका रूस का हमला था और इसकी वजह से कुछ उपकरण ख़राब हो गए हैं. मंत्रालय का कहना है कि टीवी चैनल कुछ समय तक नहीं चल सकेंगे.

    वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस ने यहूदियों के नरसंहार के स्मारक के पास स्थित टीवी टॉवर पर हमला करके बर्बर कार्रवाई की है.

    यूक्रेन की राजधानी कीएव का टीवी टॉवर बेबिन यार के स्मारक के पास स्थित है. नाज़ी जर्मनी के दौरान यूरोप में यहूदियों का सबसे बड़े नरसंहारों में से एक बेबिन यार में ही हुआ था.

    इस स्थल पर नरसंहार में मारे गए लोगों की याद में कई स्मारक हैं. मारे गए बच्चों के की याद में यहां अलग स्मारक बनाया गया है.

    ट्विटर पर यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा, "रूसी सैनिकों ने स्मारक स्थल बेबिन यार के पास टीवी टॉवर पर हमला किया है." मंत्रालय ने कहा, "रूसी अपराधी अपनी बर्बरता में कहीं नहीं थमते हैं. रूस = बर्बरता."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ये युद्ध बंद होना चाहिए लेकिन रूस पर प्रतिबंध भी अनुचितः रूसी अरबपति

    मिख़ाइल फ्रीडमैन

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, मिख़ाइल फ्रीडमैन

    रूस के सबसे अमीर शख़्स में से एक मिख़ाइल फ्रीडमैन का कहना है कि यूक्रेन के साथ चल रहा युद्ध जल्द से जल्द रोक दिया जाना चाहिए क्योंकि यह दोनों पक्षों के लिए 'दुखद' है.

    यूक्रेन में जन्मे फ्रीडमैन ने कहा कि वो इससे अधिक सीधे तौर पर इसके बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे न केवल उन्हें बल्कि उनके सहयोगियों और कर्मचारियों को भी ख़तरा होगा.

    उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया भर में रूस पर पूरी तरह से लगाए जा रहे प्रतिबंध भी सही नहीं लग रहे हैं.

    इस बीच, मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर का कहना है कि फ्रीडमैन ने वियोन (Veon) के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स से भी इस्तीफ़ा दे दिया है.

    वे एम्स्टर्डम में स्थित इस कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स में से हैं. ये कंपनी रूस, यूक्रेन के साथ-साथ अल्जीरिया, कज़ाकिस्तान और पाकिस्तान में भी काम करती है.

  13. कीएव के टीवी टावर पर रूसी हमला, आसमान में धुएं का गुबार

    कीएव

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन की राजधानी कीएव के प्रमुख टीवी टावर पर रूसी सेना ने जबरदस्त हमला किया है. टीवी टावर से धुंए का गुबार उठता दिख रहा है. बीबीसी को इसके फुटेज मिले हैं.

    यूक्रेन की सरकार ने कहा है कि शहर के कीएव के प्रमुख टीवी टावर पर रूसी सेना का हमला हुआ है. इससे कुछ प्रसारण रुक गए हैं. सोशल मीडिया के फुटेज में टावर से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है. यह टावर 400 मीटर ऊंचा है. लेकिन यह गिरा नहीं है.

    यह हमला यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोफ़ की चेतावनी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस कम्यूनिकेशन में बाधा पहुंचाने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद वह यहां फेक न्यूज़ फैलाएगा.

    बीबीसी मॉनिटरिंग के मुताबिक यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार एंटन हेराश्चनको ने टेलीग्राम पर बताया कि एक रूसी मिसाइल 380 मीटर ऊंचे टीवी मास्ट पर जा लगी.

    उन्होंने हमले का एक वीडियो पोस्ट किया है.

    इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने कीएव के निवासियों को हमले की चेतावनी दी थी. उसने कहा था कि वो राजधानी के कई ठिकानों पर हमले की तैयारी कर रहा है.

  14. यूक्रेन से अब तक साढ़े छह लाख से अधिक लोगों का पलायन: यूएन

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन से लोगों का पलायन बढ़ रहा है

    रूस के हमले के बाद यूक्रेन से लोगों का पलायन जारी है. अब तक 6,60,000 से अधिक लोग यहां से भाग चुके हैं.

    यूएन रिफ्यूजी एजेंसी ने कहा है, जिन लोगों ने यहां से पलायन किया है उनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं.

    एजेंसी की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा ने स्विटजरलैंड में एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पोलैंड में घुसने के लिए लोगों के 60 घंटे तक इंतजार करने की खबरें मिल रही हैं. वहीं रोमानिया सीमा पर लोगों की 20 किलोमीटर तक लंबी लाइनें लगी हुई हैं.

    यूक्रेन से सटे पोलैंड के सीमावर्ती शहर प्रेजिम्स्ल का रेलवे स्टेशन यूक्रेन से भागे लोगों की पनाहगाह बना हुआ है.

  15. यूक्रेन में बेबस भारतीय, बंकरों में काट रहे रातें

  16. रूस की चेतावनी - अब यूक्रेन की राजधानी कीएव के चुनिंदा ठिकानों पर होगा हमला

    यूक्रेन-रूस युद्ध

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी कीएव के बाशिंदों को चेतावनी दी है कि वो शहर के कुछ ख़ास ठिकानों पर हमला करने वाला है.

    मंगलवार दोपहर को जारी एक बयान में रूसी अधिकारियों ने कहा कि उनकी सेना यूक्रेन की सिक्यूरिटी सर्विस के टेक्नोलॉजिकल सेंटर और अन्य स्थानों पर हमला करने वाली है.

    बयान में कहा गया है, “हम यूक्रेन के नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे अपना घर छोड़ कर चले जाएं. यूक्रेन के राष्ट्रवादी उनका इस्तेमाल कर रहे हैं.”

    अधिकारियों ने दावा किया कि इन हमलों का मकसद रूस के विरुद्ध ‘इन्फॉरमेशन अटैक’ को रोकना है.

    कीएव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उधर यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि रूस एक मनोवैज्ञानिक हमला कर सकता है.

    अपने फ़ेसबुक पेज पर रक्षा मंत्री ओलेकसी रेज़निकोफ़ ने लिखा है रूस का उद्देश्य संचार व्यवस्था को ठप करना है.

    "उसके बाद वे फ़ेक न्यूज़ का जाल बिछाएंगे. जिसमें यूक्रेन की लीडरशिप के हार स्वीकारने की बात फैलाई जाएगी.”

    "अपने फेक न्यूज़ के पक्ष में वे हस्ताक्षरित दस्तावेज़, वीडियो और तस्वीरें जारी करेंगे. ये सब झूठ होगा.”

  17. यूक्रेन पर रूसी हमले का छठा दिन : अब तक क्या-क्या हुआ?

    खारकीएव में यूक्रेन मिलिशिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन पर रूसी हमले का आज छठा दिन है. आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या हुआ?

    • यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खारकीएव में रूसी हमलों के दौरान एक बड़े विस्फोट में कम से कम दस लोग मारे गए हैं और 20 घायल हुए हैं. यह विस्फोट क्षेत्रीय सरकार के मुख्यालय पर रूसी मिसाइल के हमले के दौरान हुआ.
    • समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यूक्रेन और रूस का प्रतिनिधिनमंडल कल दूसरे राउंड की वार्ताओं के लिए दोबारा मुलाक़ात करेगा
    • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस हमले को एक देश की ओर से की गई आतंकवादी कार्रवाई करार दिया है. उन्होंने कहा है कि इन हमलों के जरिये रूस युद्ध अपराधों को अंजाम दे रहा है. रूस रिहायशी इलाकों और नागरिकों पर हमले कर रहा है. मारे गए नागरिकों में 16 बच्चे भी शामिल हैं.
    • यूरोपीय संघ की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा उनके देश को ईयू की सदस्यता दी जाए. उन्होंने कहा कि इससे यूक्रेन और मजबूत होगा.
    • यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहरी ओखत्रिका में रूसी तोपों के हमले में 70 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर है.
    • इस बीच, रूस की बख्तरबंद गाड़ियों का एक विशाल काफिला यूक्रेन की राजधानी कीएव की ओर बढ़ रहा है.
    • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने अपने देश के हमले को सही ठहराते हुए कहा कि अब यूक्रेन को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा. संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही.
    • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा रूस यूक्रेन पर 'बर्बर और अंधाधुंध' हमला कर रहा है. उन्होंने कहा कि वह रूस पर प्रतिबंध और कड़े करने के लिए तैयार हैं.
  18. बीबीसी हिन्दी का डिजिटल बुलेटिन ‘दिनभर’, 01 मार्च 2022, सुनिए मानसी दाश से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  19. यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर दो विमान भारत पहुंचे, कल आएगा सातवां विमान

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन से आए भारतीय छात्र-छात्राएं

    यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को लेकर दो विमान मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए. एक विमान हंगरी से आया है. यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को लेकर सातवां विमान कल पहुंचेगा.

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूक्रेन से आए छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा सरकार यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को निकाल लाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस काम के लिए चार मंत्रियों को तैनात किया गया है. इसके लिए मंत्रालयों का हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. स्टूडेंट्स को जो भी मदद चाहिए मिलेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक और विमान से दिल्ली पहुंचे छात्र-छात्राओं का स्वागत करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने कहा, '' अब भी हमारे कई यूक्रेन में फंसे हैं. उन्हें भारत पहुंचे छात्र-छात्राओं से कहा कि वे उन्हें बता दें कि उन्हें वापस लाने के लिए पूरी कोशिश हो रही है. सभी लोगों को वापस लाने तक सरकार की कोशिश जारी रहेगी.

  20. जब यूक्रेन की एक महिला पत्रकार ने ब्रितानी पीएम बोरिस जॉनसन से कहा- आप डर गए हैं

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पोलैंड में एक न्यूज़ कॉन्फ़्रेंस के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को यूक्रेन की एक पत्रकार के कठिन सवालों का सामना करना पड़ा. यूक्रेन की इस पत्रकार ने मांग की कि पश्चिमी देश रूस के लिए नो फ़्लाई ज़ोन लागू करें. नो फ़्लाई ज़ोन का मतलब ये है कि नेटो की सेना को रूस की वायु सेना से यूक्रेन की हवाई सीमा में उलझना पड़ेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यूक्रेन की इस महिला पत्रकार ने नेटो और ब्रितानी प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि तीसरे विश्व युद्ध के डर के कारण वो ऐसा करने में हिचक रहे हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा पहले ही शुरू हो चुका है. जवाब में बोरिस जॉनसन ने कहा कि ये संकट ऐसा नहीं है कि ब्रिटेन इसे सैन्य माध्यमों से हल कर सकता है.