यूक्रेन पर हमले के ख़िलाफ़ रूस में भी प्रदर्शन, राष्ट्रपति पुतिन के फ़ैसले पर उनके देश के लोगों ने क्या कहा?

पिछले हफ़्ते एक ऐसे ही प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से वह बेहद डरे हुए हैं.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी, दीपक मंडल, अपूर्व कृष्ण, अभिजीत श्रीवास्तव and भूमिका राय

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, कीएव में नया कर्फ़्यू, मेयर बोले- बाहर निकलने वालों को मानेंगे दुश्मन के साथी

    कीएव

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन की राजधानी कीएव में स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक नए सिरे से कर्फ़्यू लगा दिया गया है.

    इससे पहले कीएव में रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ़्यू लगाया गया था.

    कीएव के मेयर विताली क्लिट्श्को ने ट्विटर पर नए कर्फ़्यू का एलान करते हुए चेतावनी देते हुए लिखा- "कर्फ़्यू के दौरान रास्ते पर नज़र आने वाले कोई भी शहरी दुश्मन की तोड़-फोड़ करने वाले समूह का सदस्य समझा जाएगा."

    शनिवार तड़के कीएव के कई इलाक़ों में धमाके होने की ख़बर आई थी.

    साथ ही कई जगहों पर रास्तों में संघर्ष होने की भी ख़बर आई.

    कीएव में दो मिसाइल हमले होने की भी ख़बर आई जिनमें से एक मिसाइल एक अपार्टमेंट से टकराया.

    हालाँकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने अब से थोड़ी देर पहले एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन की सेनाओं का कीएव और उसके आस-पास के मुख्य शहरों पर पूरा नियंत्रण है.

  2. BBC SPECIAL LIVE: यूक्रेन पर रूसी हमला- भारत समेत दुनिया पर क्या होगा असर? बीबीसी का ख़ास कार्यक्रम

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  3. रूस का मुझे पकड़ने का प्लान नाकाम, यूक्रेन के राष्ट्रपति नए वीडियो में बोले

    व्लोदिमीर ज़ेलेन्स्की

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने शनिवार को एक बार फिर नया वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी सेना ने रूस की उस योजना को नाकाम कर दिया जिसमें पिछली रात उन्हें पकड़कर उनकी जगह वो अपने नेता को बिठाना चाहते थे.

    ज़ेलेन्स्की ने इस संदेश में कहा, "हमने उनका प्लान बेकार कर दिया."

    उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेनाओं का राजधानी कीएव और उसके आस-पास के मुख्य शहरों पर पूरा नियंत्रण है और यूक्रेन के हर शहर में रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर मिल रही है.

    उन्होंने साथ ही रूस की जनता से आग्रह किया है कि वो अपने राष्ट्रपति पर हमले को बंद करने के लिए दबाव डालें.

    उन्होंने अपने भाषण का कुछ हिस्सा रूसी भाषा में दिया और कहा- "हज़ारों पीड़ितों, सैकड़ों बंदियों को नहीं समझ आ रहा कि उन्हें यूक्रेन क्यों भेज दिया गया है. उन्हें यहाँ मरने और दूसरों को मारने भेज दिया गया."

    "जितनी जल्दी आप अपनी सरकारों से कहेंगे कि ये लड़ाई फ़ौरन बंद , आपके उतने ही लोग ज़िंदा बचे रह सकेंगे."

    ज़ेलेंस्की ने इससे पहले कीएव की सड़कों पर चलते हुए ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने इस बात को ग़लत बताया कि उन्होंने अपनी सेना से रूस के सामने समर्पण का आदेश दिया है.

    उन्होंने उस वीडियो में कहा- "मैं यहीं हूँ. हम हथियार नहीं डालेंगे. हम अपने देश की रक्षा करेंगे."

  4. यूक्रेन में रूस के हमले का तीसरा दिन- अब तक क्या-क्या हुआ?

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के एक ठिकाने पर रूसी हमला

    यूक्रेन पर रूस के हमले पर हमारी लाइव रिपोर्टिंग को अगर आपने अभी-अभी पढ़ना शुरू किया है तो आइए आपको अब तक के घटनाक्रम की जानकारी दे दें.

    यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है. अब तक की ताजा जानकारी के मुताबिक -

    • यूक्रेन की राजधानी कीएव में कल रात से ही ज़बरदस्त लड़ाई जारी है. यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने अपने एक सैन्य अड्डे पर हुए रूसी हमले को नाकाम कर दिया है. रूसी सैनिकों को पीछे हटा दिया गया है.
    • रूस की सेना के हमले में कीएव में एक अपार्टमेंट ब्लॉक को काफी नुकसान पहुंचा है.
    • यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर ज़ेलेंस्की ने कीएव के मुख्य रास्ते से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उन्होंने यूक्रेनी सेना को समर्पण का आदेश दिया है जो ग़लत है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन पूरी ताकत से अपनी रक्षा करेगा.
    • रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी-पूर्वी शहर मेलितोपोल पर कब्जा कर लिया है. हालांकि ब्रिटेन के एक अधिकारी ने बीबीसी से कहा कि उन्हें इस दावे पर शक है.
    • ब्रिटेन के एक बड़े रक्षा अधिकारी जेम्स हिप्पे ने कहा है कि ब्रिटेन और 25 अन्य देश यूक्रेन को हथियार देने पर राज़ी हो गए हैं.
    • यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने बताया है कि रूस के हमले में अब तक 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
    • यूक्रेन पर हमले के बाद पोलैंड ने रूस के साथ 2022 के फुटबॉल वर्ल्ड कप का प्ले-ऑफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. मैच 24 मार्च को खेला जाना है पोलैंड के फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष सेजारे कुलेशा ने कहा '' अब कदम उठाने का वक्त है. ''
    • संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि रूस के हमले के बाद पिछले 48 घंटे में यूक्रेन के एक लाख लोग यहां से निकल गए हैं.
  5. रूस ने प्रतिबंधों पर कहा- नहीं चाहिए पश्चिम से कूटनीतिक संबंध, दूतावास बंद हों

    दमित्री मेदवदेव और व्लादिमीर पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दमित्री मेदवदेव और व्लादिमीर पुतिन

    रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवदेव का कहना है कि उनके देश को पश्चिमी देशों के साथ कूटनीतिक संबंध बनाए रखने की कोई ज़रूरत नहीं है.

    मेदवदेव की ये प्रतिक्रिया पश्चिम की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद आई है.

    वर्ष 2020 में मेदवदेव को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था.

    वो अभी रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं.

    मेदवदेव ने हमले के बीच रूसी सोशल मीडिया नेटवर्क वीके पर एक पोस्ट में लिखा है कि अब "दूतावासों को बंद करने" का समय आ गया है.

    उन्होंने लिखा कि रूस यूक्रेन पर तब तक हमला जारी रखेगा जब तक कि वो व्लादिमीर पुतिन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेता.

    हालाँकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पुतिन क्या हासिल करना चाहते हैं.

    मेदवदेव ने साथ ही अपनी पोस्ट में रूस में मृत्युदंड की सज़ा को बहाल किए जाने की भी वकालत की.

  6. रूस के यूक्रेन पर हमला करने की वजह क्या है?

    जिस ख़तरे की बात कई दिनों से हो रही थी, आख़िर उसकी शुरूआत हो गई. रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है.

    लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऐसा क्यों कर रहे हैं और वे आख़िरकार क्या चाहते हैं?

    वीडियो कैप्शन, रूस के यूक्रेन पर हमला करने की वजह क्या है?
  7. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन ने कहा, रूसी हमले में 198 लोगों की मौत

    कीव में हमले के बाद टूटी खिड़की से देखता एक यूक्रेनी नागरिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, कीव में हमले के बाद टूटी खिड़की से देखता एक यूक्रेनी नागरिक

    यूक्रेन सरकार ने कहा है कि रूस के हमले में अब तक 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं.

    यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि हमले में अब तक 1115 लोग घायल हुए हैं. इनमें 33 बच्चे हैं.

    इससे पहले यूक्रेन की सेना ने दावा किया था कि हमले में रूस के 3500 सैनिक मारे गए हैं और 200 को बंदी बनाया गया है.

    सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि रूस अब तक 14 एयरक्राफ़्ट, 8 हेलिकॉप्टर और 102 टैंक खो चुका है.

    हालाँकि, बीबीसी इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

    रूस ने अभी तक ऐसे किसी नुकसान की जानकारी नहीं दी है.

  8. सोशल मीडिया पर उठी पीएम मोदी से पुतिन के नक्शे क़दम पर चलने की मांग

    मोदी - पुतिन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन पर रूस का हमला होने के बाद सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से अक्साई चिन और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर वापस लेने की मांग उठ रही है.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रिटेन ने कहा यूक्रेन को हथियार भेजने पर 25 देशों के साथ हुई सहमति

    यूक्रेनी सेना

    इमेज स्रोत, EPA

    ब्रिटेन के एक बड़े रक्षा अधिकारी ने कहा है कि ब्रिटेन और 25 अन्य देशों के बीच यूक्रेन को और मानवीय सहायता या हथियारों की सहायता देने पर सहमति हो गई है.

    रक्षा मंत्रालय में सशस्त्र सेनाओं के अंडर सेक्रेटरी हिप्पे ने बीबीसी के रेडियो 4 टुडे कार्यक्रम में कहा कि ब्रिटेन अब इन देशों के साथ मिलकर इस बात की व्यवस्था करेगा कि इस सैन्य मदद को कैसे पहुँचाया जाए और यूक्रेन के लोगों के हाथों में सौंपा जाए. हालाँकि मंत्री ने इस बारे में और ब्यौरा नहीं दिया.

    उन्होंने साथ ही कहा कि यूक्रेन में हमले के पहले दिन रूसी सेनाओं ने भले ही हालात अपने काबू में रखने का लक्ष्य रखा हो लेकिन पलड़ा यूक्रेनी सेना के पक्ष में रहा.

    उन्होंने कहा कि कीएव में अभी रूसी सेना की जो टुकड़ी सक्रिय है वो स्पेशल फोर्स यूनिट और पैराट्रूपर्स हैं, मगर उसकी असल अहम बख़्तरबंद टुकड़ियां शहर से दूर उत्तरी इलाके में ही है.

    हिप्पे ने कहा कि यूक्रेन की सेना जिस तरह प्रतिरोध कर रही है, उसकी तारीफ की जानी चाहिए.

    उन्होंने कहा, " आने वाले दिनों और हफ्तों में यूक्रेन की सेना को काफी क्रूरता देखने को मिल सकती है लेकिन फिलहाल वह जबरदस्त ढंग से लड़ रही है'

  10. रूस की कामयाबी के लिए कीएव पर कब्ज़ा क्यों 'अहम' है

    कीएव के रास्ते पर सैन्य गाड़ियों पर हुआ हमला
    यूक्रेन
  11. ब्रेकिंग न्यूज़, कीएवः मेयर बोले- दर्जनों लोग घायल मगर रूसी सेना की बड़ी मौजूदगी नहीं

    कीएव

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन की राजधानी कीएव के मेयर ने कहा है कि कल रात भर शहर में हुई लड़ाई में 35 लोग घायल हुए हैं.

    मेयर विताली क्लित्श्को ने कहा कि इन घायल लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं.

    अभी ये स्पष्ट नहीं है कि मेयर जिन घायल लोगों की बात कर रहे थे वो सब आम नागरिक थे या सैनिक.

    मेयर ने कहा कि शहर में अभी बहुत बड़े स्तर पर रूसी सेना मौजूद नहीं है, मगर उन्होंने कहा कि वहाँ तोड़-फोड़ करने वाले रूसी गुट सक्रिय हैं.

  12. यूक्रेन को फ़्रांस भेज रहा है हथियार, मैक्रों और ज़ेलेंस्की ने की बात

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

    इमेज स्रोत, THIERRY MONASSE

    यूक्रेन में आगे बढ़ती रूसी सेना से मुक़ाबले के लिए पश्चिमी देश उसके लिए मदद भेज रहे हैं. फ्रांस ने यूक्रेन को हथियार और उपकरण भेजे हैं.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों से बात की है.

    उन्होंने लिखा, ‘‘कूटनीतिक स्तर पर नए दिन की शुरुआत. युद्ध विरोधी गठबंधन काम कर रहा है.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. रूस-यूक्रेन में आख़िर कब से सुलग रही थी जंग की चिंगारी

    एक तरफ़ जहां रूस में यूक्रेन पर हमले के विरोध में प्रदर्शन हुए हैं, वहीं दूसरी ओर रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीएव तक जा पहुंचे हैं.

    क्यों रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पसंद नहीं आई यूक्रेन की आज़ादी और आख़िर कब से सुलग रही थी इस जंग की चिंगारी. देखिए रिपोर्ट.

    वीडियो कैप्शन, रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीएव तक जा पहुंचे
  14. यूक्रेन का दावा, रूस के 3500 सैनिक मारे गए

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि हमले में शामिल रूस के 3500 सैनिक मारे गए हैं और 200 को बंदी बनाया गया है.

    सेना ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है.

    सेना ने कहा है कि रूस अब तक 14 एयरक्राफ़्ट, 8 हेलिकॉप्टर और 102 टैंक खो चुका है.

    बीबीसी इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

    रूस ने अभी तक ऐसे किसी नुकसान की जानकारी नहीं दी है.

  15. कीएव में गिरे दो मिसाइल, एक रिहाइशी इमारत पर, एक एयरपोर्ट के पास

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन की राजधानी कीएव के दक्षिण पश्चिम में शनिवार सुबह दो मिसाइल हमले होने की ख़बर है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इनका निशाना क्या था.

    कीएव की स्थानीय सरकार का कहना है कि एक मिसाइल एक रिहाइशी इमारत पर गिरा.

    रॉयटर्स के मुताबिक़ एक और मिसाइल राजधानी के ज़ुलियानी एयरपोर्ट के पास गिरा.

    समझा जाता है कि इस रिपोर्ट का संबंध यूक्रेन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर से हो सकता है जिसमें कीएव में एक रिहाइशी इमारत एक तरफ से ध्वस्त दिखाई दे रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, रूस का यूक्रेन के मेलितोपोल शहर पर कब्ज़े का दावा

    रूस के सैनिकों ने यूक्रेन के दक्षिण में मेलितोपोल नाम के शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया है.

    रूसी समाचार एजेंसी इंटरफ़ैक्स और स्पुतनिक ने देश के रक्षा मंत्रालय के हवाले से ये ख़बर दी है.

    यूक्रेन के दक्षिणी प्रांत ज़पोरिज़्या में स्थित शहर मेलितोपोल देश के एक अहम पोर्ट मारियोपोल के नज़दीक है.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- हथियार नहीं डालेंगे

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे उन्होंने ख़ुद ही रिकॉर्ड किया है.

    ज़ेलेंस्की ने राजधानी कीएव की सड़कों पर चलते हुए ये वीडियो रिकॉर्ड किया है जो शायद इन अफ़वाहों का जवाब देने के लिए किया गया है कि उन्होंने अपनी सेना से रूस के सामने समर्पण का आदेश दिया है.

    वीडियो में कीएव के गोरोडेट्स्की हाउस के सामने सड़क पर चल रहे ज़ेलेंस्की कहते हैं- "इंटरनेट पर बहुत सारी फ़ेक सूचना दी जा रही है कि मैंने हमारी सेना को हथियार डालने का आदेश दिया है, और लोग बाहर निकल रहे हैं."

    वो कहते हैं, "मैं यहीं हूँ. हम हथियार नहीं डालेंगे. हम अपने देश की रक्षा करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ठुकराया देश छोड़ देने का अमेरिका का प्रस्ताव

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने उन्हें यूक्रेन से बाहर निकालने की अमेरिका की पेशकश को खारिज कर दिया है. अमेरिका मीडिया में इसकी जानकारी दी गई है.

    समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने एक वरिष्ठ खुफ़िया अधिकारी के हवाले से लिखा है कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘‘लड़ाई यहां है. मुझे हथियारों की ज़रूरत है, सवारी की नहीं. ’’

    अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी और यूक्रेन के अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि अमेरिकी सरकार राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की मदद के लिए तैयार है.

    रूस के हमले पर राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफ़ी तारीफ़ हो रही है.

    उन्होंने अपने भाषण में रूस से लड़ते रहने की शपथ ली थी. उन्होंने कहा था, ‘‘जब आप हम पर हमला करेंगे, तो हम आपका सामना करेंगे, पीठ नहीं दिखाएंगे.’’

    उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें ज़ेलेंस्की अपने सहयोगियों के साथ राजधानी में दिख रहे हैं. उनके यूक्रेन छोड़ने की ख़बरों को उन्होंने खारिज कर दिया था.

    राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा था, ‘‘हम सभी यहां हैं और ये इसी तरह रहेगा.’’

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन पर ब्लैक सी से दागी गई मिसाइल

    ख़बरें आ रही हैं कि यूक्रेन पर ब्लैक सी से मिसाइलें दाग़ी गई हैं.

    यूक्रेन में कई जगहों पर हवाई हमले होने की भी ख़बरें आ रही हैं.

    यूक्रेन पर रूस के हमले का ये तीसरा दिन है और लगातार हिंसा तेज़ हो रही है.

    बीबीसी हिन्दी के लाइव पन्ने पर हम आप तक लगातार इसका ब्यौरा पहुँचा रहे हैं.

  20. यूक्रेन की राजधानी कीएव तक पहुंची रूसी सेना

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हमले के दूसरे दिन यूक्रेन की सेना से कहा कि वो अपने नेताओं को सत्ता से हटा डालें. यूक्रेन में कई जगहों में भीषण लड़ाई हो रही है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने सैनिकों से रूसी सैनिकों को रोकने की अपील की है.

    वीडियो कैप्शन, क्यों भारत किसी एक देश का समर्थन नहीं कर रहा.