यूक्रेन पर हमले के ख़िलाफ़ रूस में भी प्रदर्शन, राष्ट्रपति पुतिन के फ़ैसले पर उनके देश के लोगों ने क्या कहा?

पिछले हफ़्ते एक ऐसे ही प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से वह बेहद डरे हुए हैं.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी, दीपक मंडल, अपूर्व कृष्ण, अभिजीत श्रीवास्तव and भूमिका राय

  1. यूक्रेन पर हमले के ख़िलाफ़ रूस में भी प्रदर्शन, राष्ट्रपति पुतिन के फ़ैसले पर उनके देश के लोगों ने क्या कहा?

    रूस

    इमेज स्रोत, EPA

    यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का तीसरा दिन है और रूस की ओर से हमले और तेज़ हो गए हैं.

    रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीएव के बेहद नज़दीक पहुंच चुकी है और इसी के तहत कीएव के मेयर ने सोमवार तक के लिए कर्फ्यू की घोषणा कर दी है.

    एक ओर जहां वैश्विक स्तर पर ज़्यादातर देश रूस के इस क़दम की आलोचना कर रहे हैं वहीं कुछ देश रूस के इस क़दम पर उसके साथ भी हैं. यही हाल रूस में भी है. एक ओर जहां कुछ लोगों ने राष्ट्रपति पुतिन के इस क़दम को आत्मरक्षा के तौर पर संबोधित किया है वहीं मॉस्को में इस हमले के ख़िलाफ़ कुछ लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं.

    पिछले हफ़्ते एक ऐसे ही प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से वह बेहद डरे हुए हैं.

    बीबीसी इस शख़्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान गुप्त रख रहा है. उन्होंने बीबीसी को बताया कि जब वे प्रदर्शन में शामिल हुए तो उन्हें इस बात का पूरा इल्म था कि उन्हें सरकार के क़दम का विरोध करने के लिए गिरफ़्तार किया जा सकता है.

    इस शख़्स ने कह कि मैं चाहता हूं कि पुतिन को किसी लोकतांत्रिक, कानूनी तरीक़े से उनके पद से हटा दिया जए.

    उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि रूस में शायद ही किसी ने सोचा था कि वे यूक्रेन पर इस तरह हमला कर देंगे.

    हालांकि उन्होंने देश पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों पर कहा कि इन प्रतिबंधों से धनी वर्ग कम और मध्यम वर्ग को अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन संकट: कीएव में मिसाइल हमले की आशंका, चेतावनी जारी

    कीएव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन की राजधानी कीएव में कुछ देर पहले ही हवाई हमले के सायरन बजाए गए हैं. इस बार ये चेतावनी कुछ अलग थी. पहले से कुछ अधिक ख़तरनाक.

    ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अगले कुछ मिनटों में राजधानी कीएव में मिसाइल हमला हो सकता है.

    कीएव अपने आप को आने वाली परिस्थितियों के लिए मुस्तैद और तैयार कर रहा है. ऐसा शायद कीएव ने पहले कभी नहीं किया था.

    कीएव में एक सांसद ने बीबीसी से कहा कि रूस, यूक्रेन पर हर वो हथियार इस्तेमाल करेगा, जो उसके पास हैं.

  3. यूक्रेन संकट: रूसी सैनिकों के बढ़ते क़दम, राजधानी कीएव में सोमवार सुबह तक के लिए कर्फ़्यू

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन की राजधानी कीएव के मेयर ने नागरिकों से सोमवार सुबह तक घरों के अंदर रहने का आग्रह किया है और कर्फ़्यू की घोषणा की है.

    उन्होंने अपने आदेश में कहा कि रूस की सेनाएं शहर के बेहद क़रीब पहुंच चुकी हैं और इसी के मद्देनज़र यह आदेश जारी किया गया है.

    यह कर्फ़्यू शनिवार को दोपहर में लागू किया गया था और अब इसक समयावधि बढ़ाकर सोमवार सुबह तक के लिए कर दी गयी है.

    अधिकारियों की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि कर्फ़्यू के दौरान जो कोई भी शख़्स सड़क पर पाया जाएगा, उसे दुश्मनों के समूह का हिस्सा माना जाएगा.

    यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का तीसरा दिन है. तीसरे दिन भी रूस की ओर से राजधानी कीएव और दूसरे शहरों पर बमबारी और मिसाइल से हमले जारी हैं.

    हालांकि पश्चिमी देशों की खुफ़िया एजेंसियों का दावा है कि रूस को आक्रमण में उतनी सफलता नहीं मिली है, जितनी आशंका जताई जा रही थी.

  4. यूक्रेन संकट: अपने शहर की हिफ़ाज़त के लिए औरतें बना रही हैं बम

    यूक्रेन

    साराह रेन्सफ़ोर्ड

    नीप्रो, पूर्वी यूक्रेन

    पूर्वी यूक्रेन के नीप्रो शहर में सड़क किनारे औरतों का एक समूह मिला. ये औरतें घास पर बैठकर मोलोटोव कॉकटेल्स बना रही थीं. ये घरेलू हथियार हैं. रूसी सैनिकों के बढ़ते क़दम के ख़िलाफ़ ये घरेलू हथियार अपने घर और शहर को सुरक्षित करने के लिए तैयार किये जा रहे हैं.

    घरेलू औरतें, शिक्षक, वकील और ऐसे ही तमाम लोग कांच की बोतलों से घिरे बैठे थे. उनके आस-पास बारूद भी था. उन्होंने बताया कि वे इस बारे में बहुत अधिक नहीं सोचना चाहते हैं कि वे असल में कर क्या रहे हैं, जैसा कि वे सभी घरेलू विस्फ़ोटक बना रहे थे.

    एक महिला ने कहा कि वे लोग फिलहाल किसी भी और बारे में नहीं सोच रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि वे हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहते हैं.

    हालांकि यह शहर अभी भी रूस के हमले की चपेट में नहीं आया है लेकिन ऐसा नहीं है कि कीएव में छिड़ी जंग से वे अनजान हैं.

    उन्होंने बताया कि सैन्य अस्पताल की क्षमता 400 बिस्तर की है और वहां एक भी बिस्तर खाली नहीं है. ऐसे में जंग की आंच उन तक भी हौले-हौले ही सही, बढ़ रही है.

    यहीं पर एक समूह ऐसा भी है जो दवाएं, पट्टी आदि के इंतेज़ाम में लगा हुआ है. यहां हर तरह की मदद का स्वागत किया जा रहा है. दूसरे कोने पर आदमियों की कतार है जो लड़ाई में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर के लिए है.

    पूरा शहर अपने-अपने स्तर पर आने वाली परिस्थितियों की तैयारी कर रहा है लेकिन वे मानते हैं कि ऐसा वे जानकर नहीं करना चाहते बल्कि उनके पास तो विकल्प ही नहीं है.

  5. रूस के कमांडर निराशा से जूझ रहे हैं- अमेरिकी अधिकारी

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी का कहना है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की बेहद धीमी गति के कारण रूस के कमांडरों में निराशा फैलती जा रही है.

    इसके साथ ही उन्हें लॉजिस्टिकल जैसे मुद्दों पर भी जूझना पड़ रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक साक्षात्कार में इस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि मॉस्को ने अपने सैनिकों को पर्याप्त ईंधन नहीं दिया है.

    सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल कुछ तस्वीरों और वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रूस के टैंक, यूक्रेन के कुछ हिस्सों में रुके पड़े हैं.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन संकट: जर्मनी ज़मीन से हवा में मार गिराने वाली मिसाइलें और एंटी-टैंक हथियार यूक्रेन को भेजेगा

    जर्मनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जर्मनी यूक्रेन को ज़मीन से हवा में मार गिराने वाली मिसाइलें और टैंक रोधी हथियार भेजेगा.

    जर्मनी एक हज़ार एंटी-टैंक हथियार और पांच सौ स्टिंगर, ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें यूक्रेन को भेजेगा.

    बर्लिन सरकार ने इस बात की पुष्टि की है.

    जर्मनी के लिहाज़ से यह एक बड़ा बदलाव है.

    यह क़दम, संघर्ष या युद्ध क्षेत्रों में हथियारों को निर्यात करने पर प्रतिबंध की एक लंबे समय से चली आ रही जर्मन नीति में एक बड़ा बदलाव है.

    जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ ने कहा कि इस स्थिति में, यह हमारा कर्तव्य है कि हम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रमणकारी सेना के ख़िलाफ़ यूक्रेन को अपनी पूरी क्षमता से समर्थन दें.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस के आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए, यूक्रेन को हथियार भेजने के लिए, जर्मनी के फ़ैसले का स्वागत किया है.

    यूक्रेन को हथियार भेजना जर्मनी का अपनी नीति पर यू-टर्न है.

  7. यूक्रेन ने कहा, रेड क्रॉस हज़ारों रूसियों की लाशों को लौटाने का करे इंतज़ाम

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस से अनुरोध किया है कि वो हमले के दौरान अब तक मारे गए ''हज़ारों'' रूसियों के शवों को हटाए और रूस को सौंप दे.

    यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेश्चुक ने टीवी पर एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, ''यूक्रेन में हजारों हमलावरों की लाशें पड़ी हैं.' इन्हें हटाना होगा. यह मानवीय ज़रूरत है. ''

    ''हम रेड क्रॉस से मांग करते हैं कि रूसी हमलावरों की लाशों को हटा कर रूसी संघ को भेज दिया जाए.''

    उन्होंने रेड क्रॉस से साफ़ कहा कि इस मानवीय समस्या को सुलझाने के लिए जो किया जा सकता है करें.

    इससे पहले यूक्रेन की सेना ने फेसबुक पर जानकारी दी थी कि लड़ाई में 3500 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं.

    रूस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसके कितने सैनिक मारे गए या हैं घायल हुए हैं.

    शुक्रवार को आईटीवी न्यूज़ की रिपोर्ट में रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के दस्तावेज़ों के बारे में बताया गया था.

    इनके मुताबिक़, रूस ने लड़ाई में मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए पूरे देश के डॉक्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

  8. भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

    भारत ने श्रीलंका को टी20 सिरीज़ के दूसरे मैच में सात विकेट से हरा दिया है.

    सात विकेट की इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए 44 गेंदों पर 74 रन बनाए.

    उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

  9. यूक्रेन के ख़िलाफ़ लड़ाई में रूस को मिला चेचेन लड़ाकों का साथ

    रूस

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, चेचेन नेता रमजान कादिरोव

    यूक्रेन के ख़िलाफ़ लड़ाई में रूस को अब चेचेन लड़ाकों का साथ मिलने लगा है. चेचेन्या के एक नेता ने कहा है कि उन्होंने रूसी सैनिकों का साथ देने के लिए यूक्रेन के ख़िलाफ़ अपने लड़ाके तैनात कर दिए हैं.

    चेचेन नेता रमज़ान कादिरोव ने एक ऑनलाइन वीडियो में कहा है कि चेचेन लड़ाकों ने एक यूक्रेनी सैन्य अड्डे पर आसानी से कब्ज़ा कर लिया है. इस अभियान में उनके किसी भी लड़ाके को कोई चोट नहीं आई है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    रमज़ान रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रमुख सहयोगी हैं.

    रमज़ान ने यूक्रेन पर रूसी हमले को सही ठहराया है.

    उन्होंने कहा कि इससे रूस के दुश्मन उसके ख़िलाफ़ हमले में यूक्रेन की ज़मीन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

    रमज़ान कादिरोव के नेतृत्व में लड़ रहे चेचेन लड़ाके मानवाधिकार हनन के लिए कुख्यात रहे हैं.

  10. कीएव के अपार्टमेंट पर सुबह हुए मिसाइल हमले में दो के मौत की पुष्टि

    रूस

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, रूसी हमले में ध्वस्त यूक्रेनी अपार्टमेंट

    कीएव के एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गई है. बीबीसी सुबह से ही इस हमले की रिपोर्टिंग कर रहा है. अब इस बात कि पुष्टि हो गई है कि हमले में दो लोग मारे गए हैं.

    यूक्रेनी अधिकारियों ने इन मौतों की पुष्टि कर दी है.

    यूक्रेन की सरकारी इमरजेंसी सर्विस ने कहा है कि हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

    यूक्रेन संकट

    इमेज स्रोत, Reuters

    हमने अपनी रिपोर्टिंग के दौरान आज सुबह आपको बताया था कि कीएव में एक मिसाइल वहां के एक अपार्टमेंट से जा टकराई थी.

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सीसीटीवी फ़ुटेज से मिली उस तस्वीर को जारी किया है जब मिसाइल कीएव के अपार्टमेंट से जा टकराई थी.

  11. यूक्रेन से हंगरी के रास्ते भारतीयों को लेकर दूसरे विमान ने भी उड़ान भरी

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    यूक्रेन से हंगरी के रास्ते भारतीयों को लेकर दूसरे विमान ने भी उड़ान भरी. भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी.

    इससे पहले शनिवार की शाम को भारतीय यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का पहला विमान हंगरी से मुंबई पहुंचा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. पोलैंड का विरोध, रूस के साथ फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का प्ले-ऑफ़ मैच खेलने से इनकार

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रूसी हमले के बाद सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग

    यूक्रेन पर हमले के बाद पोलैंड ने रूस के साथ 2022 के फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का प्ले-ऑफ़ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. यह मैच मॉस्को में 24 मार्च को खेला जाना है.

    पोलैंड के फ़ुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष सेजारे कुलेशा ने कहा कि उनका देश यह मैच नहीं खेलेगा.

    उन्होंने कहा, ''अब इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है. अब कदम उठाने का वक़्त है.''

    कुलेशा ने कहा कि पोलैंड चेक और स्वीडिश फ़ुटबॉल फेडरेशन से भी बात कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि कोशिश है कि तीनों देश रूस से खेलने के मामले में फीफा में अपना साझा रुख रखें.

  13. यूक्रेन मामले पर भारत का क़दम क़ाबिल-ए-तारीफ़: रूस

    भारत में रूस का दूतावास

    इमेज स्रोत, Twitter @RusEmbIndia

    रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन मामले पर लाए गए प्रस्ताव पर भारत के रुख़ की तारीफ़ की है. 25 फ़रवरी को सुरक्षा परिषद में इस मामले पर हुई वोटिंग में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था.

    भारत में रूसी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रूस भारत के स्वतंत्र और संतुलित रुख़ की तारीफ़ करता है. रूस ने कहा है कि वह भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी की भावना के तहत यूक्रेन से जुड़े घटनाक्रम पर नजदीकी बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीएव में ज़बरदस्त लड़ाई जारी है.

    यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने अपने एक सैन्य अड्डे पर हुए रूसी हमले को नाकाम कर दिया है. रूसी सैनिकों को पीछे हटा दिया गया है.

    जबकि, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी-पूर्वी शहर मेलितोपोल पर क़ब्ज़ा कर लिया है. हालांकि ब्रिटेन के एक अधिकारी ने बीबीसी से कहा कि उन्हें इस दावे पर शक है.

    रूस

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, रूस के हमले में कीएव की एक बिल्डिंग में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी

    इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर ज़ेलेंस्की ने कीएव के मुख्य रास्ते से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है.

    वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि उन्होंने यूक्रेनी सेना को समर्पण का आदेश दिया है जो ग़लत है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन पूरी ताक़त से अपनी रक्षा करेगा.

  14. यूक्रेन से हंगरी के रास्ते 219 भारतीय यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान मुंबई पहुंचा

    रूस के यूक्रेन में आक्रमण के दौरान वहां फंसे भारतीयों का एक दल शनिवार की शाम को सकुशल मुंबई पहुंच गया है.

    एयर इंडिया का विमान एआई1944 उन्हें लेकर शाम 7.50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा.

    विमान के मुंबई पहुंचने के साथ ही उसमें सवार सभी यात्रियों ने तालियां बजा कर अपनी खुशी का इजहार किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. यूक्रेन ने किया रूसी सैनिकों से भरे विमान को मार गिराने का दावा

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फाइल फ़ोटो: आईएल-76 विमान

    यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि वहां की सेना ने कीएव के पास रूसी सेना को ले जा रहे एक जहाज को मार गिराया है जिसमें बड़ी संख्या में पैराट्रूपर्स मारे गए हैं.

    हालांकि बीबीसी अभी स्वतंत्र रूप से उनके इस दावे की पुष्टि नहीं की है. साथ ही रूस के रक्षा मंत्रालय से भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है.

    यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि यूक्रेनी Su-27 फ़ाइटर जेट ने रूसी सेना के IL-76 MD विमान का रास्ता रोका और उसे मार गिराया.

    मंत्रालय के मुताबिक विमान को स्थानीय समय के मुताबिक रात साढ़े बारह बजे मार गिराया गया. बताया गया है कि रूस का ये विमान कीएव के क्षेत्र में पैराट्रूपर्स को उतारने की कोशिश कर रहा था.

    विमान की निर्माता कंपनी के मुताबिक मार गिराया गया IL-76 MD विमान चालक दल के छह-सात सदस्यों के साथ 167 सैनिकों को ले जाने की क्षमता रखता है.

    यूक्रेनी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट वेलेरी जालुझिनी ने फ़ेसबुक पर लिखा कि यह 2014 के लुहान्स्क का बदला है. वो आठ साल पहले 40 पैराट्रूपर्स को ले जा रहे एक यूक्रेनी विमान के मारे जाने का ज़िक्र कर रहे थे.

    इस सब के बीच रूस के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के दौरान रूस का कोई भी हताहत नहीं हुआ है.

  16. देखें वो तस्वीर जब आज सुबह एक मिसाइल कीएव के एक अपार्टमेंट से जा टकराई

    मिसाइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    हमने अपनी रिपोर्टिंग के दौरान आज सुबह आपको बताया था कि कीएव में एक मिसाइल वहां के एक अपार्टमेंट से जा टकराई थी.

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सीसीटीवी फ़ुटेज से मिली उस तस्वीर को जारी किया है जब मिसाइल कीएव के अपार्टमेंट से जा टकराई थी.

    मिसाइल गिरने से वहां कितने लोग हताहत हुए इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन अधिकारियों ने बताया है कि क़रीब 35 लोग घायल हुए हैं.

  17. फ़्रांस ने इंग्लिश चैनल में रोका रूस का मालवाहक जहाज़

    मालवाहक जहाज

    इमेज स्रोत, Reuters

    फ्रांस ने रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज को इंग्लिश चैनल में रोक दिया है.

    फ्रांसीसी अधिकारियों ने बीबीसी से कहा कि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों पर अमल करते हुए इस जहाज़ को रोका गया था. इसके बाद इसे उत्तरी फ्रांस के बुलोन सुर मेर बंदरगाह की ओर मोड़ दिया गया.

    मालवाहक जहाज

    इमेज स्रोत, Reuters

    एक फ्रांसीसी अधिकारी ने कहा, '' 'बाल्टिक लीडर' नाम के 127 मीटर लंबे मालवाही जहाज़ को इंग्लिश चैनल में फ्रांसीसी नौसेना ने रोक दिया. फिर इसे एस्कॉर्ट करके उत्तरी फ्रांस के बुलोन सुर मेर की ओर ले जाया गया. ''

    अधिकारी के बयान के मुताबिक रूस के ख़िलाफ़ लगाए गए प्रतिबंधों के तहत इस मालवाही जहाज़ को रोका गया है.

    मालवाहक जहाज

    इमेज स्रोत, Reuters

    फ्रांसीसी अधिकारियों को शक था कि इससे जिस कंपनी का सामान ले जाया जा रहा था, वह ईयू की प्रतिबंध सूची में शामिल है.

    फ्रांस की बॉर्डर फोर्स फिलहाल इस जहाज़ की जांच कर रही है. रूस की समाचार एजेंसी आरआईए के मुताबिक फ्रांस में मौजूद रूसी दूतावास ने इस कार्रवाई पर फ्रांसीसी अधिकारियों से सफ़ाई मांगी है.

  18. बीबीसी के 'इंडिया बोल' कार्यक्रम में सुनें "यूक्रेन पर हमला, क्या चाहते हैं पुतिन" पर चर्चा... मोहनलाल शर्मा के साथ...

  19. रूसी हमलों से दहले यूक्रेन का आंखों देखा हाल

    रूस ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला बोल दिया है. यूक्रेन की राजधानी कीव में सुबह-सुबह लोगों को धमाकों की आवाज़ सुनाई दी.

    रूस की तरफ़ से ये कार्रवाई पुतिन के मिन्स्क शांति समझौते को खत्म करने और यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों में सेना भेजने की घोषणा के बाद की गई है.

    रूस की तरफ़ से इन राज्यों में सेना भेजने की वजह 'शांति कायम करना' बताया गया है.

    कीएफ़ में मौजूद बीबीसी संवाददाता लीस डुसेट ने बताया कि वहां कैसे हालात बन गए थे.

    वीडियो कैप्शन, रूसी हमलों से दहले यूक्रेन का आंखों देखा हाल
  20. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने की पीएम मोदी से बात, माँगा समर्थन

    यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है.

    उन्होंने लिखा है कि उन्होंने पीएम मोदी को रूस के हमले की जानकारी दी और बताया कि "100,000 से ज़्यादा हमलावर उनकी ज़मीन पर चले आए हैं और रिहाइशी इमारतों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं".

    उन्होंने साथ ही लिखा, "हम भारत से आग्रह करते हैं कि वो हमें सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन दे. हम मिलकर हमलावर को रोकें."

    भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी फ़ोन पर बात की थी.

    पीएम मोदी ने इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में तुरंत हिंसा रोकने की अपील की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त