जनरल बिपिन रावत समेत अन्य सैनिकों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
जनरल बिपिन रावत समेत सभी सैनिकों का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है. पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अजित डोभाल और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. जनरल रावत और उनकी पत्नी का शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा.
लाइव कवरेज
एएनआई ने जारी किया जनरल रावत को लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर का 'अंतिम वीडियो'
इमेज स्रोत, EPA/SHILJA JOSEPH
इमेज कैप्शन, हेलिकॉप्टर दुर्घटनास्थल
भारत
के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत की बीते बुधवार एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना
में मौत हो गयी है.
इसके
बाद से इस हादसे की वजहों को तलाशने की कोशिश की जा रही है.
इसी
बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक हेलिकॉप्टर उड़ता
हुआ दिख रहा है.
एएनआई
का दावा है कि इस वीडियो में जो हेलिकॉप्टर उड़ता हुआ दिख रहा है, वह एमआई17वी5
हेलिकॉप्टर था जिसमें जनरल बिपिन रावत सवार थे.
इसे जनरल रावत के हेलिकॉप्टर का आख़िरी वीडियो बताया जा रहा है. इसे स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है.
हालांकि,
अब तक सेना अथवा किसी अन्य संस्थान ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिका की इंडो – पैसेफिक कमांड ने जनरल रावत के निधन पर शोक जताया
इमेज स्रोत, EPA/RAJAT GUPTA
इमेज कैप्शन, भारत के प्रथम चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ बिपिन रावत का आवास
अमेरिकी
इंडो – पैसेफिर कमांड ने गुरुवार सुबह भारत के प्रथम चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ बिपिन
रावत के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है.
कमांडर
एंडमिरल जॉन अक्विलिनो ने एक बयान जारी करके कहा है, “मैं अपने दोस्त जनरल रावत,
उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य मृतकों के त्रासदी भरे निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुखी
हूं. जनरल रावत अमेरिकी इंडो – पैसेफिक कमांड और अमेरिकी सेना के लिए एक अहम साझेदार
थे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बनारस से LIVE: यूपी चुनाव से पहले वाराणसी में क्या है माहौल? रविदास घाट पर आम लोगों से बात कर रही है…
जनरल बिपिन रावत: एयर चीफ़ मार्शल पहुंचे दुर्घटनास्थल पर, यूएन महासचिव ने जताया शोक
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी तमिलनाडु में कल क्रैश हुए हेलीकॉप्टर के दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
बुधवार को हुए इस क्रैश में भारत के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी.
इस दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह घायल हैं और उनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है. आज संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हादसे के बारे में बयान देंगे.
इसबीच दुनिया भर से इस हादसे और सीडीएस जनरल रावत की मौत पर शोक संदेश आ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि जनरल रावत ने अपनी यूएन पोस्टिंग के दौरान बेहतरीन काम किया था.
गुटेरेश ने कहा, “मुझे सीडीएस जनरल रावत और 11 अन्य लोगों की मौत का दुख है. मैं उनके परिवार को शोक संदेश भेजता हूँ. जनरल रावत ने संयुक्त राष्ट्र को भी अपनी सेवाएं दी थीं. वे कोंगो में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में ब्रिगेड कमांडर थे. उन्होंने वहां बेहतरीन काम किया था और हम उनके उस काम की तारीफ़ करते हैं.”
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी ट्वीट के ज़रिए सीडीएस जनरल रावत की मौत पर शोक जताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
फ्रांस ने पत्रकार जमाल खाशोज्जी की हत्या में पकड़े गए सऊदी व्यक्ति को रिहा किया
इमेज स्रोत, AFP
फ्रांसीसी अधिकारियों ने जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के सिलसिले में गिरफ़्तार किए गए एक सऊदी व्यक्ति को रिहा कर दिया है. अधिकारियों ने कहा है कि इस व्यक्ति को ग़लत पहचान के आधार पर गिरफ़्तार कर लिया गया था.
33 वर्षीय खालिद अलोतैबी को तुर्की में जारी वारंट के आधार पर, मंगलवार को पेरिस के एक हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था. इसी नाम के एक साऊदी सैनिक (रॉयल गार्ड) को अमेरिका, खाशोज्जी की हत्या के अभियुक्तों में से एक मानता है. अधिकारियों का कहना है कि इसी वजह से अलोतैबी को गिरफ़्तार कर लिया गया था.
तुर्की के इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास के भीतर साल 2018 में जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या कर दी गई थी. अमेरिका में रहने वाले सऊदी पत्रकार खाशोज्जी सऊदी सरकार के आलोचक थे.
सऊदी अरब का कहना है कि कि खाशोज्जी को देश में वापस लौटने के लिए मनाने के लिए भेजे गए एजेंटों की एक टीम ने उन्हें मार दिया गया था.
इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, एयरपोर्ट की इस सीसीटीवी फ़ुटेज में उन 15 साऊदी एजेंटो को, खाशोज्जी की हत्या से पहले इस्तानबुल पहुंचते दिखाया गया है.
लेकिन संयुक्त राष्ट्र के एक अन्वेषक ने निष्कर्ष निकाला है कि खाशोज्जी को "एक जानबूझकर, पूर्व नियोजित साज़िश का शिकार थे".
यूएन ने कहा था कि इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सहित कई वरिष्ठ सऊदी अधिकारी इस साज़िश में शामिल थे.
क्राउन प्रिंस इस हत्या में अपनी किसी भी से इनकार करते रहे हैं.
फ्रांस की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि खालिद अलोतैबी के नाम से पासपोर्ट वाले एक सऊदी नागरिक को पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था. अलोतैबी उस वक़्त रियाद की उड़ान में सवार होने वाला था.
एयरपोर्ट पर जब उसका पासपोर्ट स्कैन किया गया तो उनके नाम से तुर्की में जारी एक अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट और एक इंटरपोल रेड नोटिस के बारे में विवरण मिला.
फ़्रांस की पुलिस ने कहा कि संदिग्ध का नाम से अलोतैबी के नाम मेल खाता था. गिरफ़्तार व्यक्ति और संदिग्ध दोनों का ही जन्मस्थान और जन्म का महीना भी एक ही था.
बुधवार को पेरिस में मुख्य अभियोजक ने घोषणा की, "इस व्यक्ति की पहचान निर्धारित करने के लिए गहरी जांच हमने पाया है कि इंटरपोल का नोटिस और तुर्की का वारंट. उसके लिए जारी नहीं हुआ था."
जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बारे में अब तक जो कुछ हमें पता है
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारत के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत
भारत
के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की बुधवार
सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी.
जनरल
रावत के साथ हेलिकॉप्टर में उनके स्टाफ़ समेत कुल 14 लोग थे जिनमें से 13 की मौत
होने की पुष्टि हुई है.
इस
दर्दनाक हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बच गयी है जिनका इस समय तमिलनाडु
स्थित सेना के अस्पताल में इलाज़ चल रहा है.
जनरल
रावत समेत उनका स्टाफ़ वायुसेना के एमआई 17
वी 5 हेलिकॉप्टर में सवार थे जिसे अपेक्षाकृत रूप से काफ़ी सुरक्षित
माना जाता है.
विशेषज्ञों
के मुताबिक़, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत बड़ी
हस्तियां इसी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करती हैं.
वायु
सेना ने इस हेलिकॉप्टर हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं जिसमें इस हादसे
की वजहें सामने आएंगी.
केंद्रीय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में इस हादसे पर
आधिकारिक बयान देंगे.
दुनिया
भर में अमेरिका समेत कई देशों और उनके सैन्य अधिकारियों ने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी
मधुलिका रावत समेत इस हादसे का शिकार हुए अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
है.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर
की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 8 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां
क्लिक कर सकते हैं.