जनरल रावत की मौत पर उत्तराखंड में राजकीय शोक, संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह

सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी का बुधवार को हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया. वायुसेना का ये हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई.

लाइव कवरेज

  1. जनरल रावत की मौत पर उत्तराखंड में राजकीय शोक, संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    देश के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मौत की वजह बने हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान देंगे.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर कल संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे.”

    जनरल रावत को सुलुर आर्मी बेस से वेलिंगटन ले जा रहा वायु सेना का एमआई-17वी5 (Mi-17V5) हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया. इस हादसे में रावत और उनकी पत्नी समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई.

    रक्षा मंत्री बुधवार दोपहर नई दिल्ली स्थित जनरल रावत के घर गए. सरकारी सूत्रों के हवाले से बुधवार को बताया गया कि रक्षा मंत्री संसद में बयान देंगे लेकिन बाद में रिपोर्टें आईं कि वो गुरुवार को बयान देंगे.

    शुक्रवार को अंतिम संस्कार

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जनरल रावत का शव गुरुवार शाम तक दिल्ली आ सकता है. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली कैंट इलाक़े में किया जाएगा.

    जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं, सेना के अधिकारियों और पूर्व अधिकारियों ने दुख जताया है. अमेरिका, इसराइल, पाकिस्तान और रूस समेत कई अन्य देशों ने भी शोक जाहिर किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तीन दिन का शोक

    उधर, उत्तराखंड सरकार ने जनरल रावत की मौत पर तीन दिन के राजकीय शोक का एलान किया है.

    जनरल रावत का जन्म उत्तराखंड में ही हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  2. जनरल बिपिन रावत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की तस्वीर और कहा...

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘बेहतरीन सैनिक’ और ‘सच्चा देशभक्त’ बताया है.

    सीडीएस जनरल बिपिन रावत की आज (बुधवार को)एक हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई. हेलिकॉप्टर क्रैश में रावत की पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हो गई.

    जनरल रावत के निधन पर अमेरिका, इसराइल और पाकिस्तान समेत कई देशों ने दुख जाहिर किया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल रावत के साथ ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, “जनरल बिपिन रावत एक बेहतरीन सैनिक थे. एक सच्चे देशभक्त थे. हमारी सशस्त्र सेनाओं और सुरक्षा उपकरणों के आधुनिकीकरण में उन्होंने अहम योगदान दिया. रणनीतिक मामलों में उनकी समझ और दृष्टिकोण असाधारण था. उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. ऊं शांति.”

  3. हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत की मौत, अमेरिका-इसराइल ने भी जताया दुख

    जनरल बिपिन रावत

    इमेज स्रोत, @ADGPI

    भारत के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया है.

    तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.

    इस हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई है. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इस हादसे में घायल हुए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है.हेलिकॉप्टर हादसा बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब हुआ.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं, सेना और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने जनरल रावत और अन्य लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है. अमेरिका, इसराइल और पाकिस्तान समेत कई देशों ने जनरल रावत के निधन पर दुख जाहिर किया है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर बहुत दुख है जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के दूसरे जवानों को खो दिया. उन्होंने पूरी लगन के साथ भारत की सेवा की. मरने वालों के परिजन के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारतीय वायु सेना के मुताबिक़ ये एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिन में ही बिपिन रावत के घर जाकर उनके परिजन से मुलाक़ात की थी.

    इसके बाद सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे भी बिपिन रावत के घर पहुँचे थे.

    जनरल रावत को एक जनवरी, 2020 को देश का पहला चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ नियुक्त किया गया था.

    वायु सेना ने जानकारी दी है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की है. उन्होंने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना की है. उनका इलाज किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जनरल रावत और उनकी पत्नी के निधन पर दुख जताया है. ट्वविटर पर पोस्ट किए अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बीते कुछ सालों में उन्होंने मिलकर काम किया. उन्होंने जनरल रावत की मृत्यु को 'देश का बड़ा नुक़सान' बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    गृह मंत्री अमित शाह ने जनरल रावत के निधन पर दुख जाहिर कहते हुए कहा है कि उनके योगदान को 'शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है.'

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जनरल रावत और उनकी पत्नी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए संदेश में हादसे में मारे गए दूसरे लोगों के प्रति भी संवेदना जाहिर की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

    भारत स्थिति अमेरिकी दूतावास, इसराइल के पूर्व पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू और पाकिस्तान सेना ने भी जनरल रावत के निधन पर दुख जताया है.

    पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा और जरनल नदीम रज़ा ने हेलिकॉप्टर क्रैश में जनरल रावत और उनकी पत्नी की मौत पर दुख जाहिर किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 7
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 7

  4. पौड़ी गढ़वाल से निकलकर सीडीएस बनने वाले जनरल बिपिन रावत की कहानी

  5. जर्मनी: ओलाफ़ शॉल्त्स नए चांलसर, ख़त्म हुआ एंगेला मर्केल युग

    जर्मनी के नए चांसलर ओलाफ़ शॉल्त्स

    इमेज स्रोत, EPA

    ओलाफ़ शॉल्त्स ने जर्मनी के नए चांसलर के रूप में शपथ ली है. इसके साथ ही एंगेला मर्केल का युग समाप्त हो गया है. वो 16 साल तक इस पद पर रहीं.

    ओलाफ़ शॉल्त्स को जर्मनी के सांसदों ने चुना. वो तीन पार्टियों के जिस गठबंधन से जुड़े हैं, संसद में उसके पास बहुमत है. नेता चुने जाने के बाद सांसदों ने खड़े होकर उनके प्रति सम्मान जताया.

    गठबंधन में शामिल दलों में सोशल डेमोक्रेट्स के अलावा ग्रीन्स पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स हैं.

    ओलाफ़ शॉल्त्स के चांसलर बनने के साथ एंगेला मर्केल की राजनीतिक पारी का भी समापन हो गया है. उनकी ये पारी 31 साल तक चली.

    कैसे हुआ चयन

    ओलाफ़ शॉल्त्स 63 साल के हैं. मर्केल सरकार में उन्होंने वाइस चांसलर के तौर पर अहम भूमिका अदा की थी. जर्मनी में सितंबर में हुए चुनाव में अपनी पार्टी की जीत में भी उनकी अहम भूमिका रही.

    जर्मनी की संसद ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगाई. उन्हें 395 में से 303 वोट हासिल हुए. जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर ने उन्हें देश के नवें चांसलर के तौर पर नियुक्त किया.

    जर्मनी की संसद बुंडेसटाग के प्रमुख बारबेल बास ने ओलाफ़ शॉल्त्स से पूछा कि क्या वो अपनी नियुक्ति को मंजूर करते हैं तो उन्होंने कहा, “हां.” उन्होंने ट्विटर पर अपनी ये प्रतिक्रिया पोस्ट की.

  6. पत्रकारों की आवाज़ दबाने के मामले में चीन सबसे आगे- रिपोर्ट

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पत्रकारों की अंतराष्ट्रीय संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘पत्रकारों को बंधक बनाने के मामले’ में चीन सबसे आगे है.

    वर्तमान समय में चीन में कम से कम 127 पत्रकार हिरासत में हैं.

    रिपोर्ट का कहना है कि चीन पत्रकारिता के खिलाफ़ दुनिया भर में "दमनकारी अभियान" चला रहा है.

    चीन ने ना सिर्फ़ पत्रकारों बल्कि नागरिक पत्रकारों पर ‘परेशानी और अशांति पैदा’ करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ़्तारियों को जायज़ ठहराया है.

    42 पन्नों वाली संस्था की रिपोर्ट कहती है कि महामारी के साथ ही प्रेस पर प्रतिबंध और भी ज़्यादा बढ़ा है.

    वुहान में कोविड -19 संकट के बारे में रिपोर्ट करने के लिए कम से कम 10 पत्रकारों और ऑनलाइन कमेंटेटरों को हिरासत में लिया गया.

    इनमें से एक,पूर्व वकील झांग झानको चीनी सरकार ने इसलिए हिरासत में ले लिया क्योंकि उन्होंने फरवरी 2020 में वुहान के एक निवासी का कोरोना महामारी से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट पढ़ कर वुहान की यात्रा की और वुहान के हालात को निबंध और लाइव स्ट्रीम के माध्यम से लोगों तक लाने लगीं,

    प्रशासन से मिल रही धमकियों के बाद भी वह अपना काम करती रहीं.

    इसके बाद उन्हें "परेशानी पैदा" करने का दोषी बताते हुए उन पर कार्रवाई की गई. चीन में पत्रकारों और व्हिसिल ब्लोअर्स पर इस तरह का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करना सामान्य हो चुका है.

  7. LIVE: बीबीसी की खास पेशकश-ऐसा कैसा हुआ!

    किस तरह इटली के मध्यम वर्ग परिवार से उठकर सोनिया गांधी भारत की शीर्ष नेता बनीं. जानिए, पूरी कहानी रेहान फ़ज़ल और सूर्यांशी पांडेय के साथ.

  8. प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का महिला घोषणापत्र, जानिए क्या है इसमें

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र जारी किया है. घोषणापत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "हमने महिला घोषणापत्र को छह हिस्सों में बांटा है, स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत. हमने घोषणापत्र में ये घोषणा की है कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति होगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रियंका गांधी ने बताया- हम महिलाओं को सचमुच सशक्त बनाना चाहते हैं और इसके लिए हमें एक ऐसा वातावरण बनाना ​पड़ेगा जहाँ महिलाओं की अभिव्यक्ति बंधनों को तोड़ सके. प्रियंका गांधी ने कहा, "राजनीति में हम 40% हिस्सेदारी से शुरू कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि ये एक दिन 50% बने. कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले छात्रावास बनाए जाएँगे, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    प्रियंका गांधी ने कहा कि स्नातक में नामांकित लड़कियों को स्कूटी मिलेगी, महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ़्त मिलेंगे. परिवार में पैदा होने वाली प्रत्येक बालिका के लिए एक एफडी बनवाई जाएगी. साथ ही पुलिस बल में 25% महिलाओं को नौकरी देने की घोषणा की गई है.

  9. अखिलेश यादव ने कहा- लाल रंग क्रांति और बदलाव का रंग

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Akhilesh Yadav

    पीएम नरेंद्र मोदी की लाल टोपी पर टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव ने इस पर जवाब दिया है. दिल्ली पहुँचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लाल रंग के बारे में पहले भी बोल चुके हैं, लाल रंग भावनाओं का है और बीजेपी भावनाओं को नहीं समझती." प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए लाल टोपी वालों को यूपी के लिए खतरे की घंटी बताया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अखिलेश यादव ने इसका जवाब देते हुए कहा कि लाल रंग तो हनुमान जी का है. अखिलेश यादव ने कहा- लाल रंग क्रांति का रंग है. ये बदलाव का प्रतीक है. वे जानते हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश में बदलाव होने जा रहा है. पहले भी मुख्यमंत्री ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया था. ये नई बात नहीं. संसद पहुँचे अखिलेश यादव ने राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया.

  10. ऐशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड पस्त, ऑस्ट्रेलिया मस्त

    पैट कमिंस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू हुए ऐशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड की हालत पतली है. पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ़ 147 रन बनाकर आउट हो गई. फिर बारिश के कारण खेल नहीं हो सका. ब्रिसबेन में हो रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लेकिन शुरू से ही उसके खिलाड़ी परेशान रहे. मैच की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने बर्न्स को बोल्ड कर दिया. उसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी संभल नहीं सके. जोस बटलर ने सर्वाधिक 39 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने 38 रन देकर पाँच विकेट लिए. मिचेल स्टार्क और हेज़ेलवुड को दो-दो विकेट मिले. पाँच टेस्ट मैचों की सिरीज़ का पहला टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है.

  11. राहुल गांधी ने कहा- सारी समस्याओं की जड़ मोदी सरकार का अहंकार

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक में मोदी सरकार पर किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट में लिखा है- महंगाई, बेरोज़गारी, कृषि संकट, चीन के क़ब्ज़े- सबकी जड़ एक ही है- मोदी सरकार का अहंकार, मित्र-प्रेम व विफलता. राहुल गांधी ने आगे लिखा है- अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने के साथ ही, हम कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के मुद्दों को सुलझा रहे हैं- जन के मन की बात सुन रहे हैं.

  12. वियाग्रा की गोली अल्ज़ाइमर में भी हो सकती है उपयोगी

    अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि नपुंसकता की गोली वियाग्रा अल्जाइमर रोग के ख़िलाफ़ एक उपयोगी उपचार हो सकती है. शोधकर्ता मस्तिष्क पर वियाग्रा के प्रभाव का अध्ययन कर रहे हैं. कोशिकाओं पर हुए टेस्ट से पता चलता है कि वियाग्रा की गोली कुछ ऐसे प्रोटिन को टारगेट करती है, जो डिमेंशिया के दौरान मस्तिष्क में जमा होती है.

    वियाग्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्लीवलैंड की टीम ने 70 लाख मरीज़ों के डेटाबेस का विश्लेषण किया और पाया कि जो पुरुष वियाग्रा की गोली ले रहे थे, उनमें अल्ज़ाइमर का ख़तरा कम था. नेचर एजिंग जर्नल में इन शोधकर्ताओं ने कहा है कि इस पर और अध्ययन की आवश्यकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अध्ययन काफ़ी उत्साहवर्धक हैं, क्योंकि नया इलाज विकसित करने की तुलना में मौजूदा उपलब्ध दवाओं का इस्तेमाल आसान और सस्ता होता है.

    वियाग्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मूल रूप से वियाग्रा को हृदय में रक्त के प्रवाह में सुधार के लिए विकसित किया गया था. बाद में डॉक्टरों ने पाया कि ये गोली लिंग की धमनियों सहित शरीर में कहीं और भी प्रभाव डाल रही है. बाद में इसे नपुंसकता की गोली के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा. हालाँकि जानकारों का कहना है कि इस गोली का कई और इस्तेमाल भी है. इसे पहले ही पुरुषों और महिलाओं में पल्मनरी हाइपरटेंशन में भी इस्तेमाल किया जाता है. अब शोधकर्ताओं को लगता है कि ये गोली अल्ज़ाइमर में भी काम कर सकती है.

  13. मोदी सरकार पंजाब मॉडल की तर्ज पर दे किसानों को मुआवज़ा: संयुक्त किसान मोर्चा

    किसान आंदोलन

    इमेज स्रोत, ANI

    संयुक्त किसान मोर्चा की पाँच सदस्यीय कमेटी के सदस्य अशोक धावले ने कहा है कि केंद्र सरकार ने किसानों को जो प्रस्ताव भेजा है उसमें कुछ कमियां हैं जिन्हें सुझावों के साथ उन्हें वापस भेजा है. केंद्र सरकार पंजाब सरकार के मॉडल की तरह मुआवज़ा दे.

    मीडिया से बात करते हुए अशोक धावले ने कहा, ‘’सरकार हमसे बातचीत करने को तैयार है ये सराहनीय है, साथ वह हमें कुछ लिख कर दे रही हैं जो अच्छी बात है. लेकिन सरकार ने जो हमें प्रस्ताव भेजा था उसमें कुछ ख़ामियाँ थीं, इसलिए कल रात,हमने इसे कुछ संशोधनों के साथ वापस भेज दिया और अब उनकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार है.‘’

    ‘’ किसान संघ के सदस्यों के साथ एमएसपी पर केंद्रित समिति के गठन की ज़रूरत है. सरकार ने यह भी कहा कि आंदोलन ख़त्म करने के बाद किसानों के खिलाफ़ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे, जो ग़लत है क्योंकि हम यहाँ अपनी पसंद से ठंड में नहीं बैठे हैं. ‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि ‘’हमें ठोस मुआवज़ा चाहिए, जैसा पंजाब सरकार ने दिया है. केंद्र सरकार ने बिजली बिल का नियम वापस लेने का वादा किया लेकिन अब वो कह रही है कि इसे हम स्टेकहोल्टर्स के साथ चर्चा करके संसद में पेश करेंगे, ये ख़ुद में विरोधाभस पैदा करता है.‘’

  14. मोदी सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील: सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि राज्यसभा के 12 सांसदों का निलंबन अभूतपूर्व और अस्वीकार्य है. कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा- हम निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नगालैंड में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आम नागरिकों के मारे जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार का इस मामले पर खेद व्यक्त करना काफ़ी नहीं है. उन्होंने मांग की कि सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विश्वसनीय क़दम उठाने चाहिए. सोनिया गांधी ने नगालैंड में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए न्याय की मांग की.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    किसानों के मुद्दे पर सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार आंदोलन कर रहे किसानों और आम लोगों को लेकर संवंदेनशील नहीं है. उन्होंने बढ़ती क़ीमतों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण परिवारों का बजट गड़बड़ हो गया है. सोनिया गांधी ने सीमा के मुद्दे पर संसद में बहस की भी मांग की.

  15. साल 2022-23 की पहली तिमाही में 17.2% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान-रिज़र्व बैंक

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    साल 2022-23 के पहली तिमाही के लिए 17.2% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है और इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए ये अनुमान 7.8% है.

    रिज़र्व बैंक गवर्नर श्रीकांत दास ने मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद जीडीपी के अनुमान की जानकारी दी है.

    इसके अलावा इस बैठक में सर्वसम्मति से ये तय किया गया कि रिजर्व बैंक का रेपो रेट 4% होगा वहीं बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह 4.25%. ही रहेगा.

    इसके अलावा रिवर्स रेपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह भी 3.35% ही रहेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. उत्तराखंड: हड़ताल कर रहे सचिवालय के कर्मचारियों के ख़िलाफ़ FIR

    पुष्कर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड सचिवालय संघ के कहने पर सचिवालय के कर्मचारी मंगलवार से ही अनिश्चित काल तक हड़ताल पर हैं. अब इस हड़ताल को लेकर एक एफ़आईआर दर्ज की गई जिसमें ‘अज्ञात लोगों’ का नाम लिखा है.

    इससे पहले मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने सचिवों और विभागों के प्रमुखों को ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ का आदेश जारी कर दिया. इसमें कहा गया कि काम करने वालों को सुरक्षा मिलेगी और काम ना करके हड़ताल करने वालों को तनख्वाह नहीं दी जाएगी.

    समाचार एजेंसी एएआई को उत्तराखंड के सचिव के करीबी एक अधिकारी ने बताया कि ये एफ़आईआर मंगलवार देर रात राज्य सरकार की ओर से दर्ज कराई गई है.

    दरअसल,भत्ते और इंश्योरेंस सहित विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय संघ ने मंगलवार को हड़ताल की घोषणा कर दी. जिसके बाद मंगलवार सुबह से अनुभागों के सभी कर्मचारी काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए. कई महकमों में ताले लटके रहे.

  17. कोविड: WHO ने कहा मौजूदा वैक्सीन ओमिक्रॉन वेरिएंट से लड़ने में कारगर

    कोविड वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक अधिकारी का कहना है कि दुनिया में इस वक्त लगाए जा रहे कोरोने के टीके, कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से लड़ने में सक्षम हैं.

    WHO की तरफ़ ये बयान उस वक्त आया है जब दक्षिण अफ्रीका की एक लैब में परिक्षणों के बाद ये पाया गया है कि ओमिक्रॉन पर फ़ाइजर के टीके का आंशिक असर ही हुआ है.

    लेकिन डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर माइक रयान ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट पर वैक्सीन का असर, बाक़ी वेरिएंट की तुलना में कम होगा.

    डॉक्टर रयान ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "हमारे पास बहुत ही प्रभावी टीके हैं जो गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के मामले में अब तक सभी वेरिएंट के ख़िलाफ़ प्रभावी साबित हुए हैं. ये सोचने का कोई कारण नहीं है कि ओमिक्रॉन पर इनका असर कम होगा."

    उन्होंने कहा कि शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि ओमिक्रॉन ने डेल्टा और अन्य वेरिएंट की तुलना में कम लोगों को संक्रमित किया है. उनके मुताबिक ये बात इसके कम गंभीर होने की दिशा में इशारा करती है.

    दक्षिण अफ़्रीकी रिसर्च के हिस्सा रहे वायरोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर एलेक्स सिंगल कहते हैं कि ओमिक्रॉन की वैक्सीन एंटीबॉडी से बचने की क्षमता "अधूरी" है.

    उन्होंने कहा कि 12 लोगों के ब्लड टेस्ट के आधार पर परिणाम ओमिक्रॉन से ख़तरे पर मेरी अपेक्षा से बेहतर था.

    प्रोफ़ेसर सिगल ने कहा कि वैक्सीन अभी भी इस संस्करण के खिलाफ असरदार हो सकती है. उनके मुताबिक स्टडी से पता चलता है कि कोरोना के नए वेरिएंट के विरुद्ध बूस्टर (अतिरिक्त टीका) एक महत्वपूर्ण क़दम हो सकता है.

  18. अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया भी करेगा बीजिंग विंटर ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी बीजिंग में होने वालेशीतकालीन ओलंपिक 2022 का राजनायिक बहिष्कार करने की घोषणा की है.

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि यह निर्णय चीन के शिनजियांग प्रांत में "मानवाधिकारों के हनन" को ध्यान में रख कर उठाया गया है, इसके अलावा "कई अन्य मुद्दे भी इस फैसले की वजह हैं जिसे ऑस्ट्रेलिया लगातार उठाता रहा है."

    हालांकि उसने साफ़ किया की खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे.

    सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने सबसे पहले कहा था कि चीन में हो रहे मानवाधिकार के उल्लंघन की चिंताओं के कारण खेलों में अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं होगा.

    अमेरिका ने कहा,‘’इन खेलों में अमेरिकी राजनयिक या आधिकारिक प्रतिनिधित्व का शामिल होना चीन के शिनजियांग में मानवाधिकारों के हनन और अत्याचारों को नज़रअंदाज़ करने जैसा होगा,हम ऐसा नहीं कर सकते.‘

    इसके अलावा न्यूजीलैंड ने भी शीतकालीन ओलंपिक में मंत्री स्तर पर राजनयिक प्रतिनिधि नहीं भेजेने की घोषणा की है.

    देश के उप प्रधानमंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने इस फ़ैसले के पीछे ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को वजह बताया.

  19. अमेरिका की रूस को चेतावनी- यूक्रेन पर हमला किया तो सख़्त क़दम के लिए तैयार

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की बातचीत के बाद, यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंकाओं के बारे में अमेरिका ने सख़्त बयान जारी किया है.

    अमेरिका ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो वह "मज़बूत और कड़ी प्रतिक्रिया" देने की तैयारी में है.

    मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हुई थी.

    इस दौरान बाइडन ने यूक्रेन की सीमा पर इकट्ठा होती रूसी सेना को लेकर चिंता जताई और रूस के खिलाफ़ "मजबूत आर्थिक और अन्य उपाय" अपनाने की चेतावनी दी.

    हालांकि रूस ने कहा का कहना है कि वह यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा.

    लेकिन पुतिन ने यूक्रेन पर उकसावे का आरोप लगाया और रूस के करीब नेटो की सेनाओं के विस्तार और हथियारों की तैनाती के खिलाफ़ गारंटी की मांग की.

    मंगलवार की वीडियो कॉल के बाद,अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पत्रकारों से कहा कि आने वाले हफ्तों में, ज़रूरत पड़ने पर अमेरिका ‘मजबूत प्रतिक्रिया’ देने की तैयार कर रहा है.

    रूस-अमेरिका

    इमेज स्रोत, Reuters

    क्रीमिया पर रूस के कब्ज़े का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "जो चीजें हमने 2014 में नहीं की थीं,हम अब करने के लिए तैयार हैं."

    माना जा रहा है कि अमेरिका रूस के खिलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध, इस क्षेत्र में नेटो की अतिरिक्त सेना की तैनाती और यूक्रेन के लिए रक्षा सामग्री भेजने जैसी कार्रवाई कर सकता है.

    क्या है ये पूरा मामला?

    बीते दिनों अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने कहा था कि अगले साल की शुरूआत में रूस यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है.

    यूक्रेन की सीमा के पास क़रीब 94 हज़ार रूसी सैनिक तैनात है और रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास भारी हथियार भी पहुंचाए हैं.

    ख़ुफ़िया एजेंसी के हमले की संभावना जताए जाने पर बाइडन ने कहा था कि "अगर रूस यूक्रेन पर हमला करेगा तो अमेरिका शांत नहीं बैठेगा और हम किसी भी तरह से पुतिन को उनके इरादों में कामयाब नहीं होंने देंगे.‘’

    रूस-अमेरिका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने बीते शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा था कि हो सकता है कि रूस जनवरी के अंत में यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर बड़ा आक्रमण करे.

    यूक्रेन में बीते सात सालों से गृहयुद्ध चल रहा है. रूस ने 2014 में इसी के एक हिस्से- क्राइमिया पर क़ब्ज़ा कर लिया था. यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में सक्रिय अलगाववादियों का भी रूस समर्थन करता है.

    रूस सीधे तौर पर यूक्रेन में जारी संघर्ष में शामिल होने से इनकार करता रहा है. यूक्रेन चाहता है कि वो पश्चिमी देशों के सुरक्षा संगठन नेटो का हिस्सा बने, जिसका अहम सदस्य अमेरिका भी है.

    वहीं,रूस नहीं चाहता कि नेटो सेनाएं ठीक उसके दरवाज़े तक पहुंच जाए.

  20. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम यहाँ आपको दिनभर की सभी बड़ी ख़बरों, लाइव अपडेट्स और वीडियो से रूबरू कराएंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 7 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहांक्लिककर सकते हैं.