दिल्ली पुलिस ने छह चरमपंथियों को पकड़ने का दावा किया

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कई शहरों में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की साज़िश की जा रही थी.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, पवन सिंह अतुल and अनंत प्रकाश

  1. मिजोरम में कोविड मामलों में उछाल से हालात बिगड़े, केंद्र ने भेजी टीम

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मिजोरम में स्वास्थ्यकर्मी

    इमेज स्रोत, Dilip Sharma/BBC

    पूर्वोत्तर के एक छोटी और बिखरी हुई आबादी वाले राज्य मिजोरम में लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने स्थानीय डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की परेशानी को बढ़ा दिया है.

    क़रीब 11 लाख 20 हज़ार लोगों की आबादी वाले मिजोरम में अब तक कोरोना के कारण 241 लोगों की मौतें हो चुकी हैं. और प्रदेश में अब तक कुल 72, 883 मामले दर्ज किए गए हैं.

    मिजोरम सरकार के मुताबिक़, इस छोटे से पहाड़ी राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1502 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में एक दिन के भीतर अब तक सामने आए यह सबसे ज्यादा मामले हैं.

    इस समय प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 13,369 बताई गई है और सकारात्मकता दर 16.39 प्रतिशत है. इसके साथ ही सक्रिय अनुपात 17.37 फीसदी है जो देश में सबसे अधिक है.

    राजधानी आइजोल में कोविड-19 के 8497 सक्रिय मामले बताए गए हैं.

    केंद्र सरकार ने भेजी टीम

    मिजोरम में तेजी से बढ़ रहे मामलों से चिंतित केंद्र सरकार ने कोविड -19 की स्थिति का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है.

    कोविड-19 पर आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. पचुआउ लालमालसावमा ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय इंफाल से दो सदस्य राज्य में कोविड -19 के बढ़ते मामलों का अध्ययन और आकलन करने के लिए आइजोल पहुंचे है.

    दोनों विशेषज्ञ इस समय पश्चिमी मिजोरम के ममित इलाके में डेरा डाले हुए हैं.

    मिजोरम में इस साल अप्रैल से ही कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछली 7 सितंबर से राज्य में हर रोज़ 1,000 से अधिक मामले सामने आ रहे है.

    कोरोना की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम का गठन किया है जिसमें स्थानीय स्वयंसेवक संगठनों की मदद ली जा रही है.

  2. हम तुर्की को मुसलमान भाई समझते हैं, उनसे सहयोग के इच्छुक हैं: तालिबान प्रवक्ता

    अर्दोआन और मुल्ला अख़ुंद

    इमेज स्रोत, AFP/Taliban

    तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान और तुर्की के बीच ऐतिहासिक महत्व के संबंध हैं और मुल्ला हसन अख़ुंद की नई सरकार तुर्की के साथ सहयोग बढ़ाना चाहती है.

    तुर्की की वेबसाइट हेबलर को दिए एक इंटरव्यू में शाहीन ने कहा कि तालिबान की सरकार तुर्की के साथ कई मामलों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ा सकती है.

    वह कहते हैं कि तुर्क और दूसरे इंजीनियर अफ़ग़ानिस्तान में काम कर रहे हैं और उनका काम बहुत अहमियत रखता है.

    शाहीन ने हेबलर को बताया, ‘’हम तुर्की के साथ शिक्षा, निर्माण और अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं.”

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन की विदेश नीति से संबंधित एक सवाल के जवाब में तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि हर देश अपनी विदेश नीति अपने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर बनाता है और ‘हम उसका सम्मान करते हैं.’

    उन्होंने आगे कहा, “अगर तुर्की एक मुसलमान भाई बन कर सामने आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे. हम तुर्की को एक मुसलमान भाई के तौर पर देखते हैं.”

    तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि काबुल हवाई अड्डे को संभालने के सिलसिले में तुर्की और क़तर से बातचीत जारी है.

    तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने अफ़ग़ानिस्तान की अंतरिम सरकार बनने पर कहा था कि वो यह नहीं जानते हैं कि यह अंतरिम सरकार कितने दिनों तक क़ायम रह सकेगी.

    अर्दोआन ने कहा था कि इसे स्थायी सरकार कहना मुश्किल है और तुर्की अफ़ग़ानिस्तान की अंतरिम सरकार पर नज़र रखे हुए है.

  3. अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के '2017 से पहले गुंडों का राज' वाले बयान का दिया जवाब

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2017 से पहले राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का जवाब दिया है.

    यादव ने कहा है कि 2017 के बाद तो मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर लगे मुकद्दमे तक वापिस लिए हैं.

    पीएम मोदी ने अलीगढ़ में एक नई यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखते वक़्त कहा है कि 2017 से पहले प्रदेश गुंडों और माफ़िया के हाथ में था लेकिन आज ऐसे लोग जेल में हैं.

    अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में कहा, “मैंने मोदी जी का भाषण नहीं सुना है. प्रधानमंत्री जी को होम डिपार्टमेंट या डायल 100 का डेटा मंगवाना चाहिए. सीएम से पूछें कि प्रदेश के टॉप टेन माफ़िया कौन हैं? ये वो सीएम हैं जिन्होंने अपने ऊपर दायर मुकद्दमे वापस ले लिये हैं. एनसीआरबी का डेटा चेक करें. पता चल जाएगा कि देश में सबसे ज्यादा अपराध कहां हैं?”

    उन्होने कहा कि वे पहले भी कहते रहे हैं कि बीजेपी झूठ बोलने का प्रशिक्षण केंद्र है.

    अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार गरीबों की झोपड़ियां तोड़ रही है, इस सरकार को अपना चुनाव चिन्ह भी बुलडोजर रख लेना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. सारागढ़ी में जब 10,000 अफ़ग़ानों से भिड़े 21 सिख

    वीडियो कैप्शन, सारागढ़ी में जब 10,000 अफ़ग़ानों से भिड़े 21 सिख

    12 सितंबर, 1897 को सुबह 8 बजे सारागढ़ी किले के संतरी ने दौड़कर अंदर ख़बर दी कि हज़ारों पठानों का एक लश्कर झंडों और नेज़ों (भाला) के साथ उत्तर की तरफ़ से सारागढ़ी क़िले की तरफ़ बढ़ रहा है.

    उनकी तादाद 8,000 से 14,000 के बीच थी. संतरी को फ़ौरन अंदर बुला लिया गया और सैनिकों के नेता हवलदार ईशेर सिंह ने सिग्नल मैन गुरमुख सिंह को आदेश दिया कि पास के फ़ोर्ट लॉकहार्ट में तैनात अंग्रेज़ अफ़सरों को तुरंत हालात से अवगत कराया जाए और उनसे पूछा जाए कि उनके लिए क्या हुक्म है?

    कर्नल हॉटन ने हुक्म दिया, "होल्ड यॉर पोज़ीशन." यानी अपनी जगह पर डटे रहो.

    एक घंटे के अंदर क़िले को तीन तरफ़ से घेर लिया गया और ओरकज़इयों का एक सैनिक हाथ में सफ़ेद झंडा लिए क़िले की तरफ़ बढ़ा. उसने चिल्ला कर कहा, "हमारा तुमसे कोई झगड़ा नहीं है. हमारी लड़ाई अंग्रज़ों से है. तुम तादाद में बहुत कम हो, मारे जाओगे. हमारे सामने हथियार डाल दो. हम तुम्हारा ख़्याल रखेंगे और तुमको यहाँ से सुरक्षित निकल जाने का रास्ता देंगे."

    बाद में ब्रिटिश फ़ौज के मेजर जनरल जेम्स लंट ने इस लड़ाई का वर्णन करते हुए लिखा, "ईशर सिंह ने इस पेशकश का जवाब ओरकज़इयों की ही भाषा पश्तो में दिया. उनकी भाषा न सिर्फ़ सख़्त थी बल्कि गालियों से भी भरी हुई थी.

    उन्होंने कहा कि ये अंग्रेज़ों की नहीं महाराजा रणजीत सिंह की ज़मीन है और हम इसकी आख़िरी सांस तक रक्षा करेंगे."

    'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारे से सारागढ़ी का क़िला गूंज उठा.

  5. एलजेपी सांसद प्रिंस राज के ख़िलाफ़ रेप मामले में एफ़आईआर दर्ज

    प्रिंस राज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि एलजेपी सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज के ख़िलाफ़ रेप मामले में एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    कथित तौर पर रेप की शिकायत दर्ज करने वाली महिला एलजेपी की कार्यकर्ता रही है और उसने तीन महीने पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रिंस राज ने उनका बलात्कार किया था और उन्हें धमकी दी थी.

    समस्तीपुर से लोकसभा सांसद प्रिंस राज पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 376 (2)(के), 506, 201, 120बी के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस ने तीन महीने के बाद एफ़आईआर कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की है क्योंकि आरोप लगाने वाली महिला ने जुलाई में कोर्ट का रुख़ किया था और कोर्ट ने 9 सितंबर को एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दिया था.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, पीएम मोदी ने अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास, पलायन का किया ज़िक्र

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिल रखी और राज्य में बन रहे यूपी डिफ़ेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के मॉडल का निरीक्षण किया.

    इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए वहां ‘राजा महेंद्र प्रताप सिंह अमर रहे’ के नारे लगवाए.

    उन्होंने कहा कि इस मौक़े पर उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कमी खल रही है, अगर वो होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का काम देखकर ख़ुश होते.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी ने राज्य में बन रहे डिफ़ेंस कॉरिडोर पर कहा कि ‘आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया देख रही है कि भारत आधुनिक ग्रेनेड, राइफ़ल के साथ-साथ लड़ाकू जहाज़, ड्रोन, युद्धपोत भी बना रहा है. भारत रक्षा सामग्री निर्यात करने की दिशा में एक नई पहचान बनने जा रहा है.’

    पलायन का भी किया ज़िक्र

    उन्होंने कहा कि ‘एक समय था जब शासन गुंडों, माफ़ियाओं, भ्रष्टाचारियों से चलता था. आज गुंडे-माफ़िया सलाखों के पीछे हैं. पश्चिमी यूपी के लोगों को याद दिलाना चाहता हूँ कि इसी क्षेत्र में परिवार अपने घरों में डरकर जीते थे.'

    डिफ़ेंस कॉरिडोर के मॉडल का निरीक्षण करते पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, डिफ़ेंस कॉरिडोर के मॉडल का निरीक्षण करते पीएम मोदी

    “बहन-बेटियों को घर से निकलने में और स्कूल-कॉलेज जाने में डर लगता था. माता-पिता की सांसें अटकी रहती थीं. जो माहौल था... लोगों को अपना पुश्तैनी घर छोड़ना पड़ा, पलायन करना पड़ा. आज अपराधी अपराध करने के पहले सौ बार सोचता है.”

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ‘योगी जी की सरकार में ग़रीब की सुनवाई भी है और ग़रीब का सम्मान भी है. योगी जी की सरकार में सबको मुफ़्त वैक्सीन दी जा रही है. देश में सबसे ज़्यादा टीकाकरण का रिकॉर्ड भी यूपी के ही नाम है.’

    “कोरोना के इस संकटकाल में ग़रीब की चिंता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कोई ग़रीब भूखा न रहे इसके लिए महीनों से मुफ़्त अनाज दिया जा रहा है. ग़रीबों को भुखमरी से बचाने के लिए जो काम दुनिया के बड़े बड़े देश नहीं कर पाए वो आज भारत कर रहा है. यह हमारा उत्तर प्रदेश कर रहा है.”

  7. तालिबान के ख़िलाफ़ अफ़ग़ान महिलाओं ने चलाई #DoNotTouchMyClothes की मुहिम

  8. तुर्की और राष्ट्रपति अर्दोआन पर पहली बार बोला तालिबान

  9. तालिबान के आने के बाद उज़्बेकिस्तान पहुंचे अफ़ग़ानिस्तान के पायलट यूएई ले जाए गए

    अमेरिकी विमान की संकेतात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनके देश में रह रहे सभी अफ़ग़ान नागरिकों को दूसरे देश में भेज दिया गया है.

    उज़्बेक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता युसुप कोबुलजोनोव ने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं के कारण, वहां के पूर्व सैनिकों और नागरिकों के एक समूह ने अवैध रूप से उज़्बेकिस्तान सीमा को पार किया था. जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था. अब 12-13 सितंबर को, उज़्बेकिस्तान में आए सभी अफ़ग़ान नागरिकों को दूसरे देश में ले जाया गया है."

    प्रवक्ता ने ये नहीं बताया कि ये इन लोगों की संख्या क्या थी और उन्हें कहां भेजा गया है. इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक पूर्व अफ़ग़ान पायलट ने नाम न बताने की शर्त पर कहा था कि उन्हें यूएई ले जाया जा रहा है.

    पिछले हफ़्ते अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी कहा था कि अमेरिका उज़्बेकिस्तान पहुंचे पूर्व अफ़ग़ान पायलटों को, वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है.

    न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इन सभी पायलटों को यूएई में अमेरिकी बेस पर ले जाया गया है.

  10. किसान आंदोलन यूपी की चुनावी राजनीति में कितना असरदार होगा?

  11. राहुल गांधी का ट्वीट - जो नफ़रत करे, वह योगी कैसा!

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट के ज़रिए, इशारों-इशारों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है.

    राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "जो नफ़रत करे, वह योगी कैसा!"

    दरअसल योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में एक रैली के दौरान पहले की सरकारों पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया था.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने हर ग़रीब को बिना किसी भेदभाव के शौचालय और राशन दिया.

    योगी ने कहा, "क्या ये राशन 2017 के पहले भी मिलता था?...क्योंकि तब तो अब्बाजान कहने वाले राशन हज़म कर जाते थे. तब कुशीनगर का राशन नेपाल पहुंच जाता था, बांग्लादेश पहुंच जाता था."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. अमेरिका में हिंदुत्व के ख़िलाफ़ हुए सम्मेलन पर क्यों बरपा है इतना हंगामा?

  13. कप्तानी रोहित-विराट में बांटने की अटकलें सही नहीं: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

    विराट कोहली और रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, ge

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी पर चल रही अटकलें सही नहीं हैं.

    भारतीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक टीम में वनडे और टी 20 की कप्तानी रोहित शर्मा और टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी विराट कोहली को देने की बात चल रही है.

    राजीव शुक्ला ने एएनआई को बताया, “इस अफ़वाह में कोई सच्चाई नहीं है. हमें भविष्यवाणी करने की जगह, टी20 वर्ल्ड कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. टीम की कप्तानी को दो खिलाड़ियों में बांटने के बारे में कोई बात नहीं हुई है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने बीते बुधवार को आगामी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन किया था. टीम में आर अश्विन के जगह मिली है.

    अश्विन ने भारतीय टीम के लिए अपना पिछला टी 20 मैच जुलाई 2017 में खेला था. दूसरी ख़ास बात ये है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के मेंटॉर होंगे.

    वीडियो कैप्शन, भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के किस्से
  14. कौन हैं ये महिलाएं, जो अब भी अफ़ग़ानिस्तान में रहना चाहती हैं?

      • Author, पायल भूयन
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    वीडियो कैप्शन, क्या कारण है कि ये महिलाएं ख़तरे के बावजूद अफ़ग़ानिस्तान में रहना चाहती हैं.

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के राज में तमाम पाबंदियों और बदलावों की वजह से कुछ महिलाएं दूसरे देशों में शरण ले रही हैं, लेकिन कई अब भी मुल्क छोड़कर नहीं जाना चाहतीं.

    दो दशक पहले तालिबान के जिस शासन को याद करके लोग आज भी सिहर उठते हैं, उसके बावजूद ये महिलाएं आज भी अपने मुल्क में रहना चाहती हैं.

    ऐसी ही दो महिलाओं से बात की बीबीसी संवाददाता पायल भुयन ने. सुरक्षा कारणों से हमने इन महिलाओं के नाम बदल दिए हैं.

  15. इसराइल के प्रधानमंत्री का एक दशक बाद मिस्र का दौरा, ग़ज़ा पट्टी पर हुई चर्चा

    इसराइली पीएम का यह एक दशक बाद मिस्र का दौरा है

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, इसराइली पीएम का यह एक दशक बाद मिस्र का दौरा है

    एक दशक के बाद इसराइली प्रधानमंत्री ने मिस्र का दौरा किया है. यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब एक बार फिर ग़ज़ा पट्टी में तनाव बढ़ रहा है.

    सोमवार को इसराइल के प्रधानमंत्री नेफ़्टाली बेनेट ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी के साथ मुलाक़ात की है.

    मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अल-सीसी ने बेनेट के साथ शर्म अल-शेख़ के रेड सी रिज़ॉर्ट में मुलाक़ात की है.

    मिस्र के सरकारी टीवी चैनल ने दोनों नेताओं की अपने-अपने राष्ट्रीय झंडों के आगे बैठी तस्वीरें दिखाई हैं जिसमें इसराइल के सैन्य प्रमुख और मिस्र के विदेश मंत्री और ख़ुफ़िया सेवा के प्रमुख भी शामिल थे.

    बेनेट

    इमेज स्रोत, Reuters

    2010 में मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू, फ़लस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ मुलाक़ात की थी.

    इसके एक साल के बाद मिस्र में भारी विरोध प्रदर्शन हुए जिन्हें अरब स्प्रिंग्स के नाम से जाना जाता है और मुबारक को सत्ता से हटा दिया गया.

    अल-सीसी ने सरकारी टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने और बेनेट ने ग़ज़ा पट्टी पर एक लंबा संघर्ष विराम लागू करने पर चर्चा की है. इसके साथ ही इथियोपिया में नील नदी पर बांध को लेकर भी चर्चा की है जिसे मिस्र अपने पानी की आपूर्ति के लिए ख़तरा मानता है.

    इसराइली प्रधानमंत्री ने अपने बयान में बैठक को लेकर कहा है कि उन्होंने ग़ज़ा में स्थिरता क़ायम करने के लिए उनके देश की भूमिका का धन्यवाद किया है.

  16. पीएम मोदी ने हिंदी दिवस के मौक़े पर देश को दी बधाई

    हिंदी दिवस के मौक़े पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को बधाई दी.

    उन्होंने ट्वीट किया कि हिन्दी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है.

    उन्होंने कहा कि ‘यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिन्दी लगातार अपनी मज़बूत पहचान बना रही है.’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका बोला- बातचीत के दरवाज़े खुले हैं

    किम और बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उत्तर कोरिया के दूत ने कहा है कि बातचीत के लिए दरवाज़े खुले हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलों का परीक्षण किया है.

    टोक्यो में जापान और दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान सुंग किम ने यह बात कही है.

    उन्होंने कहा कि वो एक बात साफ़ कर देना चाहते हैं कि अमेरिका का उत्तर कोरिया के प्रति कोई भी शत्रुतापूर्ण रवैया नहीं है.

    तीनों देशों के दूतों ने उत्तर कोरिया को वापस बातचीत की टेबल पर लाने को लेकर चर्चा की है. इसके अलावा वे आर्थिक और खाद्य संकट से जूझ रहे उत्तर कोरिया की मानवीय सहायता का प्रस्ताव देने पर भी विचार कर रहे हैं.

    ग़ौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन से दो साल पहले बातचीत की कोशिशें की थीं लेकिन उसमें कोई सफलता नहीं मिल पाई थी.

    क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया था

    मिसाइल

    इमेज स्रोत, Reuters

    वहीं, रविवार को उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने लंबी दूरी की नई तरह की क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.

    देश के सरकारी मीडिया ने कहा था कि शनिवार और रविवार को दो मिसाइलों को लॉन्च किया गया, जो 1500 किलोमीटर से अधिक की दूरी का सफ़र तय कर सकती हैं.

    उत्तर कोरिया ने पिछली बार क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण जनवरी में किया था जब राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.

  18. भारत ने यूएन में कहा- अफ़ग़ान लोगों के साथ पहले की ही तरह खड़ा रहना चाहते हैं

    जयशंकर

    इमेज स्रोत, Reuters

    अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय स्थिति पर हुई संयुक्त राष्ट्र की उच्च-स्तरीय बैठक में भारत ने कहा है कि वो अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा होने को तैयार है.

    इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के सभी समुदायों तक ‘बिना भेदभाव’के राहत सामग्री पहुंचनी चाहिए.

    उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी होने के नाते भारत अफ़ग़ानिस्तान में बदलते हालात पर नज़रें बनाए हुए है और आने-जाने के लिए मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित रास्ते की दिक़्क़तें अड़चनें पैदा कर रहा है इसलिए इसका तुरंत समाधान किया जाना चाहिए.

    जयशंकर ने कहा, “आज बेहद गंभीर स्थिति जिसका सामना कर रहे हैं मैं उसकी ओर ध्यान दिलाना चाहूँगा, भारत अफ़ग़ान लोगों के साथ खड़ा होना चाहता है, जैसे कि पहले खड़ा होता रहा है. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह तेज़ी से हो और असरदायक हो, हम मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय साथ आकर इस दिशा में बेहतर माहौल तैयार करेगा.”

    “कई चुनौतियों में हालिया चुनौती रसद पहुंचाने की है. इसलिए यह आवश्यक है कि मानवीय सहायता देने वालों को अफ़ग़ानिस्तान तक अबाध, अप्रतिबंधित और सीधी पहुँच प्रदान की जाए.”

    विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का अफ़ग़ानिस्तान को लेकर दृष्टिकोण हमेशा से उसके लोगों के साथ रही ऐतिहासिक दोस्ती से निर्देशित होता रहा है और इस मामले में भी यह जारी रहेगा.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस संक्रमण के 25 हज़ार से अधिक नए मामले, 339 लोगों की मौत

    पोस्टर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 25,404 नए मामले सामने आए हैं जबकि इसी समय के दौरान 339 लोगों की मौत हुई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में बताया है कि 24 घंटे के दौरान इस बीमारी से 37,127 लोग ठीक भी हुए हैं.

    वहीं, सोमवार को 78 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है.

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 4.43 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

  20. 9/11 के बाद हेट क्राइम के शिकार हुए सिख की कहानी