तालिबान: रूस के इस इनकार पर बोला चीन

रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि अफ़ग़ानिस्तान की नई सरकार के उद्घाटन समारोह में रूस शामिल नहीं होगा.

लाइव कवरेज

मोहम्मद शाहिद, पवन सिंह अतुल and रजनीश कुमार

  1. जब सरदार पटेल ने सैन्य कार्रवाई के ज़रिए हैदराबाद को भारत में मिलाया

  2. नितिन पटेल ने कहा - बीजेपी से नाराज़ नहीं, भूपेंद्र पटेल के CM बनने से ख़ुश

    नितिन पटेल और भूपेंद्र पटेल

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि उन्हें बीजेपी से कोई नाराज़गी नहीं है.

    नितिन पटेल, विजय रुपाणी के इस्तीफ़े के बाद मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. लेकिन पार्टी ने भूपेंद्र पटेल को सीएम का पद सौंपा है.

    आज शपथ समारोह से पहले भूपेंद्र पटेल, नीतिन पटेल के घर जाकर उनसे मिले.

    इस मुलाक़ात के बाद मीडिया से बात करते हुए नितिन पटेल ने कहा है," भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं. मैंने उन्हें मुबारकबाद दी है. हम उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए देखकर प्रसन्न होंगे. उन्होंने मुझसे समय-समय पर सलाह की इच्छा ज़ाहिर की है."

    मीडिया में छपी ख़बरों के मुताबिक CM बनने की रेस में आख़िरी वक़्त तक आगे रहे नितिन पटेल ने पार्टी से नाराज़गी के बारे में कहा, "मैं नाराज़ नहीं हूँ. मैं 18 साल की उम्र से पार्टी के लिए काम कर रहा हूँ. चाहे मुझे पद मिले या न मिले में पार्टी के लिए काम करता रहूँगा."

    भूपेंद्र पटेल आज दोपहर गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वे पिछले विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे.

  3. चीन की बैसाखी के सहारे क्या तालिबान अफ़ग़ानिस्तान को संभाल लेगा?

  4. यूपी चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस: सलमान ख़ुर्शीद

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, Reuters

    उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर पार्टी नेता सलमान ख़ुर्शीद ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी.

    सलमान ख़ुर्शीद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “आगामी विधानसभा चुनाव हम प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ेंगे. वो बहुत मेहनत कर रही हैं कि हम जीतें. बाद में वो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की भी घोषणा कर सकती हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने एएनआई से कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

    इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘गठबंधन दिल से किया जाता है अगर कोई हमारी पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत है.'

    कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उन्होंने कहा, “हम आम लोगों से बात कर रहे हैं. हमने इसके लिए एक रणनीति बनाई है. घोषणा पत्र आम आदमी की आवाज़ होगा. किसान, महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उसके केंद्र में होगा.”

  5. 9/11 हमले से जुड़े दस्तावेज़ सार्वजनिक होने के बाद बोला सऊदी अरब

    सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान

    9/11 हमले पर एफ़बीआई के कुछ गोपनीय दस्तावेज़ों के सार्वजनिक होने के बाद सऊदी अरब ने कहा है कि यह दिखाता है कि हमले में सऊदी अरब की कोई भूमिका नहीं थी.

    सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान ने कहा कि सऊदी अरब कहता रहा है कि 11 सितंबर के हमले से संबंधित सभी दस्तावेज़ों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

    ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री के साथ एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “हम एक दशक से भी अधिक समय से उस दर्दनाक दिन से संबंधित सभी दस्तावेज़ों को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. हम पूरे भरोसे से कहते हैं कि उन दस्तावेज़ों का कोई भी डाटा दिखाएगा कि उस घटना में किसी भी तरह से सऊदी अरब की कोई भागीदारी नहीं थी.”

    ‘आतंकवाद अभी भी वैश्विक सुरक्षा के लिए ख़तरा’

    प्रिंस फ़ैसल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रिंस फ़ैसल ने कहा कि सऊदी अरब उससे संबंधित अतिरिक्त दस्तावेज़ों को सार्वजनिक करने का भी समर्थन करता है.

    उन्होंने कहा, “हम एक दशक से आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई के मुख्य साझेदार हैं और हम यह जारी रखेंगे. इन दस्तावेज़ों का जारी होना किसी भी तरह से असर नहीं डालेगा.”

    सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा कि उग्रवाद और आतंकवाद अभी भी वैश्विक सुरक्षा के लिए ख़तरा हैं.

    9/11 के हमलावरों और सऊदी अरब के बीच कथित भागीदारी को लेकर एफ़बीआई ने रविवार को गोपनीय दस्तावेज़ों को जारी किया था.

    आंशिक तौर पर सेंसर किए गए इन दस्तावेज़ों में अमेरिका के ख़िलाफ़ साज़िश में सऊदी अरब सरकार के समर्थन करने के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

  6. सारागढ़ी की लड़ाई के नायक की प्रतिमा का ब्रिटेन में अनावरण

    हवलदार ईशर सिंह, सारागढ़ी की लड़ाई

    1897 के सारागढ़ी के युद्ध में हज़ारों अफ़ग़ान कबाइलियों से लोहा लेने वाले 20 सिख सैनिकों के नेता हवलदार ईशर सिंह की प्रतिमा का ब्रिटेन में रविवार को अनावरण किया गया.

    कांसे की 10 फ़ुट ऊंची यह प्रतिमा सारागढ़ी के युद्ध में शहीद होने वाले नायकों के सम्मान में बनने वाला ब्रिटेन का पहला स्मारक है.

    6 फ़ुट के चबूतरे पर बनी इस प्रतिमा को इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन के वेडन्सफ़ील्ड में स्थापित किया गया है.

    इस सिलसिले में आयोजित एक भव्य उद्घाटन समारोह में ब्रिटेन के कई सांसदों, स्थानीय पार्षदों के साथ सेना के कई अफ़सरों और आम नागरिकों ने भाग लिया.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना वायरस संक्रमण के 27 हज़ार से अधिक नए मामले, 219 मौतें

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

    भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा इसी समय के दौरान 219 लोगों की मौत हुई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में बताया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 4.42 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.

    इसके साथ ही बीते 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से 37,687 लोग ठीक भी हुए हैं.

    वहीं, देश में अब तक 74 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं जबकि बीते 24 घंटों के दौरान 53 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं.

  8. हिजाब पहनकर पढ़ें लड़कियां, पर्दे के पीछे से पढ़ा सकते हैं पुरुष शिक्षक: तालिबान

    अफ़गान महिलाएं

    इमेज स्रोत, KARIM SAHIB

    तालिबान ने बताया है कि अफ़गानिस्तान के विश्वविद्यालयों को जेंडर के आधार पर अलग कर दिया जाएगा. साथ ही, इन संस्थानों में नए इस्लामी ड्रेस कोड की शुरुआत की जाएगी.

    देश के नए उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बक़ी हक़्क़ानी ने पत्रकारों को बताया कि देश में सहशिक्षा यानी लड़के-लड़कियों को साथ पढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी.

    उन्होंने विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले विषयों की समीक्षा करने का भी ऐलान किया है.

    तालिबान के पहले कार्यकाल के दौरान 1996 और 2001 के बीच अफ़ग़ानिस्तान के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में महिलाओं और लड़कियों के पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

  9. चरमपंथी हमले में मारे गए कश्मीरी पुलिस अफ़सर के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

    अरशद अहमद मीर

    इमेज स्रोत, J&K Police

    भारत प्रशासित कश्मीर के श्रीनगर में हुए चरमपंथी हमले में मारे गए पुलिस सब इंस्पेक्टर अरशद अहमद मीर के शव को बीती रविवार रात दफ़ना दिया गया.

    उनका शव कुपवाड़ा ज़िले के कलमुना गांव पहुंचा था जहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा थे. इसका वीडियो जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    25 वर्षीय मीर को तब गोली मारी गई थी जब वो हिरासत में लिए गए एक शख़्स को मेडिकल चेकअप के लिए ले जा रहे थे.

    जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि ‘एक बहादुर युवा अफ़सर को हमने खो दिया है.’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ट्वीट में लिखा है, “हर ज़िंदगी जो जा चुकी है वो हमारे लिए चिंता का कारण है और इस अपराध के साज़िशकर्ताओं को जल्द ही न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.”

    अधिकारियों का कहना है कि मीर पिछले साल जम्मू कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे.

    एक साल की लंबी ट्रेनिंग के बाद कुछ महीनों पहले उन्हें खानयार पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया था.

    उन पर हमले का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुआ है, जिसमें चरमपंथी उन्हें पीछे से आकर गोली मार रहे हैं. उनके सिर में तीन गोलियां लगी थीं.

  10. क़तर के विदेश मंत्री का अफ़ग़ानिस्तान दौरा, तालिबान के साथ की बातचीत

    बैठक

    इमेज स्रोत, Social Media

    क़तर के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे हैं. जहां पर उन्होंने देश के नए प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद से मुलाक़ात की है.

    तालिबान की अफ़ग़ानिस्तान में जीत के बाद ये किसी वरिष्ठ विदेशी प्रतिनिधिमंडल का पहला दौरा है.

    अफ़ग़ानिस्तान के निजी समाचार चैनल टोलो न्यूज़ के संवाददाता अब्दुल हक़ उमरी ने क़तर के विदेश मंत्री के आने का वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें अफ़ग़ानिस्तान के उप-प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफ़ी उनका स्वागत कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क़तर के विदेश मंत्री ने इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई और पूर्व सीईओ अब्दुल्ला अब्दुल्ला से भी मुलाक़ात की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

    करज़ई और अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाक़ात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

    इमेज स्रोत, Tolo News, Afghanistan

    इमेज कैप्शन, करज़ई और अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाक़ात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

    क्या बातचीत हुई

    तालिबान नेताओं से बातचीत के बाद एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि बातचीत में ‘द्विपक्षीय संबंध, मानवीय सहायता, आर्थिक विकास और दुनिया के साथ लगातार विचार-विमर्श जैसे मुद्दे शामिल थे.’

    विश्लेषकों का मानना है कि क़तर के विदेश मंत्री का दौरा अफ़ग़ानिस्तान में वर्तमान में राजनीतिक अस्थिरता को दिखाता है.

    इससे पहले क़तर के विदेश मंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान के हालात को लेकर तुर्की और पाकिस्तान का दौरा किया था.

    ग़ौरतलब है कि क़तर लंबे से समय से तालिबान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ की भूमिका अदा करता रहा है.

    इस समय अमेरिका के ज़रिए अफ़ग़ानिस्तान से निकाले गए हज़ारों नागरिक क़तर में मौजूद हैं जो अब आगे दूसरे देशों में जाएंगे.

  11. जब सरदार पटेल ने सैन्य कार्रवाई के ज़रिए हैदराबाद को भारत में मिलाया

    सरदार पटेल

    इमेज स्रोत, Hulton Deutsch

    हमेशा से ही 82,698 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की हैदराबाद रियासत की गिनती भारत के प्रमुख राजघरानों में की जाती रही है.

    शायद इसके विशेष दर्जे की वजह से ही उसे आज़ादी के बाद भारत में शामिल होने या न होने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था.

    उस समय भारत के गृह सचिव रहे एच वीआर आयंगर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''सरदार पटेल का शुरू से ही मानना था कि भारत के दिल में एक ऐसे क्षेत्र हैदराबाद का होना, जिसकी निष्ठा देश की सीमाओं के बाहर हो. भारत की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा ख़तरा था."

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें भारत में हैदराबाद के विलय की पूरी कहानी.

  12. भूपेंद्र पटेल: गुजरात का नया सीएम चुनने में क्या आनंदीबेन ने बाज़ी जीत ली?

    आनंदीबेन पटेल

    इमेज स्रोत, ANANDIBEN PATEL

    पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया. माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा प्रभावशाली पाटीदार समुदाय को मनाना चाहती है.

    कोलकाता से छपने वाले टेलीग्राफ़ अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधी भूमिका रही है.

    भूपेंद्र पटेल के नाम पर हुए फ़ैसले को गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल की गृह मंत्री अमित शाह पर बढ़त के तौर पर भी देखा जा रहा है.

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आज के अख़बारों की प्रमुख सुर्ख़ियां..

  13. ब्रिटनी स्पीयर्स ने सैम असग़री के साथ सगाई की घोषणा की

    ब्रिटनी और सेम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने दोस्त सैम असग़री के साथ सगाई की घोषणा की है.

    सिंगर ने अपनी अंगूठी दिखाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

    39 वर्षीय स्पीयर्स इस समय अपने 13 साल लंबे संरक्षण के मामले की क़ानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. इसके तहत उनकी निजी ज़िंदगी और आर्थिक मामले पर नियंत्रण रखा जाता है.

    उन्होंने कहा था कि यह इसलिए किया गया था ताकि वो असग़री से शादी न कर पाएं या और बच्चे पैदा न कर पाएं.

    उनके संरक्षण का मामला 2008 में तब सामने आया था जब सिंगर की मानसिक सेहत को लेकर चिंताएं ज़ाहिर की गई थीं.

    27 साल के असग़री पर्सनल ट्रेनर और एक्टर हैं और उन्होंने अंगूठी की फ़ोटो की तस्वीर अलग से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.

    दोनों लोग साल 2016 में एक म्यूज़िक वीडियो के सेट पर मिले थे.

  14. भूपेंद्र पटेल बाज़ी मार ले गए या इस वजह से बनाए गए मुख्यमंत्री

    भूपेंद्र पटेल और विजय रुपाणी

    इमेज स्रोत, ANI

    भूपेंद्र पटेल सोमवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

    गुजरात बीजेपी के मुख्यालय कमलम में जब केंद्रीय नेतृत्व ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की तो नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को जानने वाले लोगों के लिए भी यह नाम अचरज में डालने वाला था.

    विजय रुपाणी के इस्तीफ़े के बाद गुजरात का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए क़रीब छह नेताओं के नाम की चर्चा थी.

    नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी ख़बर..

  15. यूएस ओपन में मेदवेदेव ने जोकोविच का सपना किया चकनाचूर

    मेदवेदेव  ने जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, मेदवेदेव ने जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया

    ग्रैंड स्लेम कैलेंडर ईयर के सपने को चकनाचूर करते हुए रूस के दनील मेदवेदेव ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर यूएस ओपन ग्रैंड स्लेम का ख़िताब जीत लिया है.

    दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी जोकोविच अपने 21वें ग्रैंड स्लेम ख़िताब के लिए यह मैच खेल रहे थे और अगर वो जीत जाते तो इसी के साथ ही 1969 के बाद पहली बार कैलेंडर ईयर ग्रैंड स्लेम पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बनते.

    इसके साथ ही वो रोजर फ़ेडरर और राफ़ेल नडाल जैसी खिलाड़ियों की फ़ेहरिस्त में शामिल हो जाते जो करियर ग्रैंड स्लेम टाइटल जीत चुके हैं.

    हालांकि, इस सपने को मेदवेदेव ने 6-4, 6-4, 6-4 से तोड़ दिया.

    मेदवेदेव ने मैच के बाद कहा, “प्रशंसकों आपसे माफ़ी चाहूँगा क्योंकि हम सब जानते हैं कि वो क्या करने वाले थे.”

    “आपने अपने करियर में क्या हासिल क्या है... मेरे लिए तो आप इतिहास के महान टेनिस प्लेयर हैं.”

    2019 के यूएस ओपन के रनर अप रहे मेदवेदेव का यह पहला ग्रैंड स्लेम ख़िताब है. इससे पहले वो तीन बार ग्रैंड स्लेम का फ़ाइनल खेल चुके हैं.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तर कोरिया का नई तरह की क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा

    उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने मिसाइल परीक्षण की जानकारी दी है

    उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने लंबी दूरी की नई तरह की क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.

    देश के सरकारी मीडिया ने कहा है कि शनिवार और रविवार को दो मिसाइलों को लॉन्च किया गया, जो 1500 किलोमीटर से अधिक की दूरी का सफ़र तय कर सकती हैं.

    उत्तर कोरिया ने पिछली बार क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण जनवरी में किया था जब राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.

    उत्तर कोरिया अपनी बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहा है.

    मिसाइल परीक्षण की यह नई घटना उस समय पेश आई है जब टोक्यो में अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया लंबे समय से चले आ रहे उत्तर कोरिया के साथ उतार-चढ़ाव भरे राजनयिक रिश्तों पर बातचीत करने जा रहे हैं.

  17. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    हम यहाँ आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 12 सितंबर, रविवार के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.