फिलिपींस के राष्ट्रपति ने दिए गोली चलाने के आदेश
फिलिपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे ने पुलिस और सेना को क्वारंटीन के दौरान हिंसक प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया है.
मेट्रो मनीला में खाना बांटने के दौरान लेफ्ट प्रदर्शनकारी अनियंत्रित हो गए थे. इसके बाद रोड्रिगो ने यह आदेश दिया है.
बीती रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए डुटर्टे ने कहा कि अगर कोई संघर्ष होता है और कोई लड़ते हुए आपकी जान ख़तरे में डालता है तो उन्हें गोली मार दें.