महाराष्ट्रः दो और लोगों की मौत
समाचार एजेंसी पीटीआई ने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से ट्वीट किया है कि महाराष्ट्र में दो और संक्रमित लोगों की मौत के बाद मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
WHO ने कहा, एक सप्ताह में पूरी दुनिया में कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से ट्वीट किया है कि महाराष्ट्र में दो और संक्रमित लोगों की मौत के बाद मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है.
अमरीका समेत पूरी दुनिया में डर की वजह बने कोरोनावायरस का संकट, भारतीय उपमहाद्वीप पर भी मंडरा रहा है.
वैसे भारत और आसपास के देशों में अमरीका और यूरोप की तुलना में मरीजों की संख्या कम है.
मौतें भी कम हुई हैं लेकिन बंदिशों की वजह से ज़िंदगी थम सी गई है.
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना महामारी पर ताज़़ा जानकारी जारी की हैः
एएनआई ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य की ताज़ा स्थिति बताई हैः
समाचार एजेंसी एएनआई ने तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश के हवाले से ताज़ा स्थिति बताई हैः
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया है कि अमरीका में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ज़रूरी मेडिकल उपकरण और दवाएं अब तकरीबन ख़त्म हो गई हैं.
अमरीका के लगभग सभी प्रांतों के गवर्नरों ने सुरक्षा उपकरण, टेस्टिंग किट्स और ज़्यादा वेंटिलेटर्स देने की अपील की है.
लेकिन वाशिंगटन पोस्ट अख़बार ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि अमरीका में ऐसे हालात बन गए हैं जिसमें उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों, टेस्टिंग किट्स और वेंटिलेटर्स के लिए ट्रंप प्रशासन और राज्यों और शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है. इन चीज़ों के लिए अभूतपूर्व मांग की वजह से ये मुनाफाखोरी शुरू हो गई है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ओर जहां मेडिकल उपकरण ज़रूरतमंद मुल्कों को मदद के तौर पर दे दी तो दूसरी तरफ़ ठीक उसी दौरान वे चीन और रूस से इन चीज़ों की खरीदारी के लिए कोशिश कर रहे थे.
इस बीच अमरीका में छह महीने के एक बच्चे की कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो गई है.
माना जा रहा है कि ये बच्चा कोरोना वायरस से मरने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है. अमरीका में अभी तक कोरोना वायरस से पांच हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से ताज़ा स्थिति बताई हैः
दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन है.
लोग घरों में बंद हैं लेकिन स्वीडन में रेस्त्रां, बार और यहां तक कि स्कूल भी खुले हुए हैं.
जबकि वहां कोरोना वायरस की वजह से सौ से भी ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं.
आखिर लॉकडाउन से क्यों बच रहा है स्वीडन?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की ताज़ा स्थिति बताई है -
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है कि शुक्रवार सुबह नौ बजे वो देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे.
केरल उच्च न्यायालय ने केंद्र को आदेश दिया है कि वो केरल को कर्नाटक से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर कर्नाटक की ओर से लगाए गए अवरोध को हटाए.
बेंगलुरु से बीबीसी के सहयोगी पत्रकार इमरान क़ुरैशी ने बताया है कि अदालत ने साथ ही केंद्र से कहा है कि वो ऐसे रोगियों के वाहनों का आवागमन सुनिश्चित करे जिन्हें तत्काल मेडिकल मदद की ज़रूरत है.
कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में चीन अपने विस्तृत सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है.
वो तकनीक के ज़रिए न केवल लोगों पर लगातार नज़र रख रहा है बल्कि इसके ज़रिए वो कोरोना वायरस को फैलने से रोक भी रहा है.
आधिकरिक आंकड़ों के अनुसार चीन में कोरोना संक्रमण के ताज़ा मामलों में बड़ी गिरावट आई हैं. जहां पांच सप्ताह पहले रोज़ाना यहां संक्रमण के हजार मामले आते थे, अब वहीं यहां नए मामले लगभग शून्य के बराबर हैं.
चीन की तरह ही कई और देश भी कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर इसकी योजना बना रहे हैं. वो जीपीएस ट्रेकिंग कर व्यक्ति पर निगरानी रख रहे हैं. लेकिन क्या ये कारगर तरीका है?
और क्या इससे कोरोना महामारी को रोकने में मदद मिल रही है?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दूसरी बार राष्ट्र के नाम एक विशेष संबोधन करने वाले हैं.
अपने पिछले संबोधन में उन्होंने पूर देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए एक सप्ताह के "नॉन वर्किंग वीक" का एलान किया था.
गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 771 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग साढ़े तीन हज़ार हो गई है.
पुतिन ने पिछले महीने मॉस्को के एक अस्पताल में एक डॉक्टर से मुलाकात की थी जो पोज़िटिव पाया गया. पर पुतिन ठीक हैं और अपने घर से काम कर रहे हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि चौबीस घंटों मे कोरोना वायरस संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है. देश भर में अब तक कोरोना वायरस से 50 लोगों की मौत हुई है.
तबलीग़ी जमात से संबंधित 400 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. चौबीस घंटे में कोरोना के 328 नए मामले सामने आए हैं. तबलीग़ी जमात में शामिल होने वाले 2804 लोग क्वारंटीन में. जिन जगहों से मामले सामने आ रहे हैं वे हमारे लिए हॉटस्पॉट हैं. अब तक 151 लोग कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा है कि धार्मिक नेता अनुयायियों को सोशल डिसटेंसिंग का पालन करने के लिए कहें.प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा है कि सामूहिकता ही हमारी शक्ति है. कोरोनावायरस के साथ युद्ध अभी शुरू ही हुआ है.
भारतीय खाद्य निगम ज़रूरतमंदों को पांच किलो प्रति महीने राशन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. कोविड-19 मरीजों की डायलिसिस के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.
स्वास्थय मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके बताया कि अब तक निज़ामुद्दीन मरकज़ से जुड़े कुल 400 पॉज़िटिव मामले सामने आ चुके हैं.
कोरोना वायरस को फैसले से रोकने के लिए दुनिया के कई देश अपनी सीमाओं को बंद कर रहे हैं.
देश के भीतर भी यात्रा प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और नागरिकों से गुज़ारिश की जा रही है कि वो घरों से न निकलें.
ऐसे में अलग रहना आपको सज़ा जैसा लग सकता है. क्वारंटीन में रहना कैसा होता है जानिए अंतरिक्षयात्री फ्योदोर यर्चीक़िन से जो तकरीबन दो साल तक अंतरिक्ष में आइसोलेशन में यानी अकेले रहे हैं.
फ्योदोर 671 दिन तक दुनिया सबसे अकली जगह - अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में रहे हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में कोरोना संक्रमण की जाँच करने गए स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा.
इंदौर की इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें टाटपट्टी बाखल इलाके में कोविड स्क्रीनिंग के लिए पहुँचे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट और उनपर पथराव किया गया.
पिछले कुछ दिनों में भारत का कोरोना ग्राफ तेज़ी से बढ़ा है.
गुरुवार सुबह पूरे देश में अब तक कोविड19 के के 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिनमें से 378 मामले ऐसे हैं जो तबलीग़ी जमात के आयोजन में या तो गए थे या वहां जाने वालों के संपर्क में आए थे.
यानी भारत में जितने पॉज़िटिव केस सामने आए हैं उसमें से तकरीबन 20 फ़ीसदी इस जमात से ताल्लुक़ रखते हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बुधवार को अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोरोना के मामलों में वृद्धि की वजह तबलीग़ी जमात है.
ये हाल तब है जब सभी राज्यों में ऐसे सभी लोगों की शिनाख़्त नहीं हो पाई है, जो वहां मार्च के महीने में मौजूद थे.
अब भी तकरीबन 20 से ज़्यादा राज्यों में ऐसे लोगों की खोज की जा रही है.
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से स्पेन में मरने वालों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में कोरोना से 950 लोगों की मौत हुई है.
स्पेन में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 10 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों की जानें गई हैं.
कोरोना से मौत के मामलों में स्पेन इटली के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है.