कोरोना: भारत में 27 लोगों की मौत, 1,000 से ज़्यादा पॉज़िटिव मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 27 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. महाराष्ट्र में कुल संक्रमण का मामला 112 हुआ

    कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इससे संक्रमित पांच अन्य मरीज़ों का पता चला है जिसके बाद राज्य में कुल मरीज़ों की संख्या 112 हो गई है.

    इसके अलावा तेलंगाना में तीन नए मरीज़ों का पता चला है जिसके बाद तेलंगाना राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 39 हो गया है.

    वहीं, गुजरात में कुल संक्रमित लोग 38 हैं.

  2. भारत में कोरोना के मामले 500 के पार

    महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का ताज़ा आंकड़ा जारी करते हुए कहा है कि भारत में इससे संक्रमित हुए लोगों की संख्या 562 हो गई है जिसमें से वर्तमान में 512 लोग संक्रमित हैं. इसी के साथ ही 40 लोग ठीक हो चुके हैं.

    साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरने वालों का आंकड़ा 10 से घटाकर 9 कर दिया है. मंत्रालय का कहना है कि दिल्ली में मंगलवार को जिस दसवें शख़्स की मौत हुई थी, उनका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है.

  3. कनिका कपूर की तीसरी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव

    कनिका कपूर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की तीसरी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई है.

    हमारे सहयोगी समीरात्मज मिश्र ने बताया है कि कनिका कपूर की देखभाल के लिए छह नर्सों की ड्यूटी लगी हुई है जो चार-चार घंटे की शिफ़्ट में काम करती हैं.

    इस बीच, लखनऊ में मंगलवार को भी कोई नया कोरोना वायरस का केस सामने नहीं आया है. पिछले चार दिनों से जो भी सैंपल जांचे गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली है.

  4. उमर अब्दुल्ला ने लॉकडाउन पर ख़ुद का उड़ाया मज़ाक

    भारत प्रशासित कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नज़रबंदी से छूटने के बाद ख़ुद पर उपहास करता एक मीम ट्वीट किया है.

    इस मीम को ट्वीट करते हुए उमर ने लिखा है कि इस गंभीर और डरावने समय में थोड़ा मज़ाक किसी को बुरा नहीं लगेगा.

    इस मीम में लिखा है कि जब आप 236 दिनों तक लॉकडाउन में रहें और जब आप निकलें तो सरकार 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन कर दे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. सबसे ताक़तवर देश का शहर कैसे कोरोना की चपेट में

  6. कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ रहे लोगों को साधना समर्पित: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विक्रम संवत 2077 नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने नवरात्रि, उगड़ी, गुड़ी पड़वा, नवरेह और सजीबू चेराओबा त्योहारों की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो हर साल नवरात्रि पर आराधना करते हैं और इस बार की साधाना को वो कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहे सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ़, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी को समर्पित करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. कोरोना वायरस: आख़िर भारत में क्यों लगाया गया 21 दिनों का लॉकडाउन?

    लॉकडाउन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की. भले ही उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं क्योंकि ज़रूरत की चीज़ें मिलती रहेंगी बावजूद इसके देर रात दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नज़र आयीं.

    इस घोषणा के साथ ही लोगों ने घबराकर ख़रीदारी करनी शुरू कर दी. राशन की दुकानों के सामने लोगों की भारी भीड़ दिखी. लोग घबराकर दवाइयों की ख़रीदारी करते हुए भी नज़र आए.

    क्यों लगाया गया है 21 दिनों का लॉकडाउन?

    जनसंख्या के मामले में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है. ऐसे में भीड़-भाड़ का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. यहां किसी एक गतिविधि में भी बहुत से लोग एक साथ शामिल होते हैं. ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका बहुत अधिक है. अगर मुख्य बिंदुओं की बात करें तो...

    काम पर जाने के लिए ट्रेन लेना- क़रीब 85 से 90 फ़ीसदी लोग जो ट्रेन से यात्रा करते हैं वो सेकंड क्लास में करते हैं, जिसमें काफ़ी भीड़ होती है.

    पूजा स्थलों पर प्रार्थना के लिए- कुछ लोगों के लिए यह नियमित दिनचर्या की तरह है. जहां वो किसी धार्मिक आयोजन या समारोह में हिस्सा लेते हैं.

    बड़े और संयुक्त परिवार- भारत में तीन पीढ़ियों का एक साथ एक ही छत के नीचे रहना बहुत असामान्य बात नहीं है. किसी परिवार मे एक भी संक्रमित शख़्स की मौजूदगी का मतलब है, पूरे परिवार का संक्रमित हो जाना. जिसमें बुज़ुर्ग भी शामिल हैं और कोरोना वायरस का ख़तरा सबसे अधिक उन्हीं को है.

  8. बिहार में कोरोना से पीड़ित मरीज़ों की संख्या हुई 4: ANI

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इसी के साथ ही बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 4 हो गई है. नालंदा मेडिकल कॉलेज के नोडल ऑफ़िसर अजय सिन्हा ने बताया है कि 29 वर्षीय युवक गुजरात के भावनगर से लौटा था. उसकी ट्रेवल हिस्ट्री जांची जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस तेज़ी से पूरी दुनिया में फैल रहा है. जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीक़े.

  10. कोरोना वायरस: ये भूल कहीं ऑस्ट्रेलिया में आपदा का कारण न बन जाए

    जहाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रुबी प्रिंसेस क्रूज़ शिप को सिडनी के तट पर रोका गया है. इस क्रूज़ पर कई ऐसे लोग सवार थे जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे.

    क्रूज़ पर 2,700 यात्री सवार थे. जिनमें से कुछ को खांसी थी, कुछ को छींके आ रही थीं. बावजूद इसके उन्हें सिडनी हार्बर से उतरने की अनुमति दे दी गई. जो लोग शिप से उतरे उनमें से कुछ लोगों ने दूसरी जगहों के लिए ट्रेन पकड़ी, कुछ ने बस पकड़ी और कुछ ने दूसरे देशों को जाने के लिए फ्लाइट ले ली.

    इस क्रूज़ पर सवार क़रीब 130 लोगों की अभी तक जांच की जा चुकी है और सभी को कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाया गया है. इसकी वजह से सबसे बड़ा ख़तरा अब ऑस्ट्रेलिया पर मंडरा रहा है. एक संक्रमित शख़्स की अस्पताल में मौत की भी पुष्टि की जा चुकी है.

    इस घटना के सामने आने के बाद से लोगों में नाराज़गी है. आख़िर क्यों क्रूज़ को किनारे पर रुकने की इजाज़त दी गई और उसके बाद उस पर सवार यात्रियों को उतरने भी दिया गया.

    क्रूज़ से यात्रियों को उतरने देने की अनुमति को एक भयानक भूल के तौर पर देखा जा रहा है.

    बीबीसी से बातचीत के दौरान कुछ यात्रियों ने कहा कि उन्हें किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई थी. वहीं लोगों में नाराज़गी है और वे जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं.

    इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बॉर्डर फ़ोर्स ने राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया है.

    ऑस्ट्रेलियाई बॉर्डर फ़ोर्स के कमिश्नर माइकल ऑट्रम ने कहा कि सिडनी पहुंचने से दो दिन पहले ही क्रूज़ पर मौजूद डॉक्टरों ने फ़्लू के मामलों को लेकर चेतावनी दी थी.

    न्यू साउथ वेल्स स्वास्थ्य ने इस जानकारी का आंकलन किया और कम जोखिम के आधार पर क्रूज़ को मंज़ूरी दे दी. बंदरगाह पर ऑन-बोर्ड मेडिकल जांच को भी ख़ारिज कर दिया गया.

  11. कोरोना से दुनियाभर में 20,000 लोगों की मौत

    कर्मचारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण 20,000 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन 10 देशों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं वो कुछ इस प्रकार हैं.

    1.इटली: 6,820

    2.हूबे प्रांत, चीन: 3,160

    3.स्पेन: 2,808

    4.ईरान: 1,934

    5.फ़्रांस: 1,100

    6.अमरीका: 775

    7.ब्रिटेन: 422

    8.नीदलैंड्स: 276

    9.जर्मनी: 157

    10.बेल्जियम: 122

  12. दुनियाभर में 4 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित

    महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या चार लाख पार कर गई है. दुनियाभर में 420,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. सबसे अधिक संक्रमित 10 देशों की संख्या कुछ इस प्रकार है.

    1. चीन: 81,591

    2. इटली: 69,176

    3. अमरीका: 53,740

    4. स्पेन: 39,885

    5. जर्मनी: 32,986

    6. ईरान: 24,811

    7. फ़्रांस: 22,622

    8.स्विट्ज़रलैंड: 9,877

    9. दक्षिण कोरिया: 9,037

    10. ब्रिटेन: 8,164

  13. न्यूयॉर्क में 200 से ज़्यादा लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण से गई

    न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कोरोना वायरस को बुलेट ट्रेन की तरह बताया है. न्यूयॉर्क अमरीका में कोरोना वायरस के संक्रमण का केंद्र बना हुआ है.

    गवर्नर एंड्र्यू कुआमो ने मंगलवार को कहा कि कोरोना का संक्रमण बुलेट ट्रेन की गति से भी ज़्यादा तेज़ी से फैल रहा है. न्यूयॉर्क में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 25,000 मामलों की पुष्टि हुई है और 200 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई है.

    न्यूयॉर्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, फ़्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक हज़ार के पार गई

    फ़्रांस में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 240 लोगों की जान गई है. इसके साथ ही फ़्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,100 पहुंच गई. फ़्रांस में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,444 नए मामले सामने आए हैं.

    कोरोना वायरस से संक्रमण के अब यहां कुल मामले 22,300 हो गए हैं. संक्रमण को रोकने के लिए यूरोप के बाक़ी के देशों की तरह फ़्रांस ने भी कई तरह की कड़ी पाबंदियां लगा रखी हैं. 17 मार्च से ही फ़्रांस में लॉकडाउन है. शुरुआत में यह 15 दिनों के लिए था लेकिन इसे और बढ़ाने की बात हो रही है.

    फ्रांस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  15. ग्रेटा थनबर्ग को लग रहा कि वो भी कोरोना से संक्रमित हैं

    ग्रेटा थनबर्ग को लग रहा है कि वो भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. स्वीडन की 17 साल की जलवायु एक्टिविस्ट ग्रेटा ने कहा है कि यूरोप के एक दौरे से लौटने के बाद वो थकान, बुखार, गले में संक्रमण और खाँसी से जूझ रही हैं.

    ऐसे में ग्रेटा ने ख़ुद को दो हफ़्ते के लिए अलग-थलग कर लिया है. ग्रेटा ने कहा, ''कोरोना वायरस को लेकर मेरी कोई जाँच नहीं हुई है लेकिन जिस तरह के लक्षण हैं, उनसे तो यही लग रहा है कि मैं भी इसकी चपेट में आ गई हूं.''

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, इटली में मंगलवार को कोरोना से 743 मौतें

    कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर इटली में थमने का नाम नहीं ले रहा. मंगलवार को इटली में कोरोना वायरस से 743 लोगों की मौत हुई. मौत का यह आंकड़ा सोमवार की मौतों से 141 ज़्यादा है. इटली में कोरोना वायरस से अब तक 6,820 मौतें हो चुकी हैं.

    मंगलवार से पहले रविवार और सोमवार को मौतों में कमी आई थी लेकिन एक बार फिर से बढ़ गई है. कोरोना वायरस का संक्रमण चीन से शुरू हुआ लेकिन मौत के मामले में चीन से इटली आगे निकल चुका है.

    हाल के दिनों में इटली में कोरोना वायरस से हुई मौतें

    गुरुवार: 427 (कुल 3,405)

    शुक्रवार: 627 (4,032)

    शनिवार: 793 (4,825)

    रविवार: 651 (5,476)

    सोमवार: 602 (6,078)

    मंगलवार: 743 (6,820)

    कोराना वायरस का संक्रमण इटली में इस क़दर क्यों?

    इटली कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया भर में सबसे ज़्यादा प्रभावित है. अब तक यहां 6,820 लोगों की जान जा चुकी है. संक्रमण रोकने के लिए लंबे समय से लॉकडाउन है लेकिन अब भी नियंत्रण में नहीं आया है.

    इटली का उत्तरी इलाक़ा लोम्बार्डी कोरोना की चपेट में सबसे बुरी तरह से है. सबसे ज़्यादा मौतें यहीं हुई हैं. आख़िर इटली कोरोना की चपेट में इतनी बुरी तरह से क्यों आ गया है?

    इतालवी महामारी विशेषज्ञ पियरलुईजी कोको ने इस सवाल के जवाब में बीबीसी से कहा, ''अभी इसके कारण के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. संभव है कि कई कारण होंगे. एक तो अनुवांशिकी वजह हो सकती है. कुछ लोग बिना कोई लक्षण के ही इस वायरस की चपेट में हैं. कई लोग संक्रमण को झेल नहीं पा रहे हैं. इटली का दुनिया के उन देशों में शुमार है जहां सबसे ज़्यादा बुज़ुर्ग आबादी रहती है. ज़्यादा उम्र वाले संक्रमण की चपेट में जल्दी आते हैं और इन्हें बचाना मुश्किल होता है.''

    कोको कहते हैं, ''इटली के लोगों की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी संक्रमण को फैलाने में मदद करती है. यहां के लोग बड़े समूहों में मिलते हैं और मिलते वक़्त एक दूसरे को चूमते हुए प्रेम जताते हैं. परिवार भी आपस में काफ़ी क़रीब होते हैं. उत्तरी इलाक़े में मौत की दर ज़्यादा होने के पीछे वायु प्रदूषण भी हो सकता है.''

    इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत का आँकड़ा भले एक बार फिर से बढ़ गया है लेकिन संक्रमण की दर में पिछले कुछ दिनों में कमी आई है. कहा जा रहा है कि सामाजिक अलगाव के सख़्त नियमों के पालन के कारण संक्रमण की दर में कमी आई है. इटली के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण की दर में एक फ़ीसदी की कमी आई है. इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 69,176 मामले आ चुके हैं.

    इटली

    इमेज स्रोत, Getty Images

  17. ज़रूरी वस्तुएं उपलब्ध होंगी, घबराएं न: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा, "घबराने की ज़रूरत नहीं है. ज़रूरी वस्तुएं, दवाएं वगैरह उपलब्ध होंगी. सरकार और राज्य सरकारों मिलकर यह सुनिश्चित करेंगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. 21 दिन का लॉकडाउन बहुत महत्वपूर्ण है: प्रधानमंत्री

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. अफ़वाहों और अंधविश्वास से बचें: पीएम

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. कोरोना मरीज़ों के इलाज के लिए विशेष प्रावधान किया गया: पीएम मोदी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त