कोरोना से पाकिस्तान में पहली मौत की हुई पुष्टि

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले दो लाख से अधिक हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 8, 657 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. नॉर्वे की प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा, 'ऐसे मौके पर डरना ग़लत नहीं है'

    नॉर्वे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नॉर्वे की प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग ने अपने देश के बच्चों से कहा है कि महामारी के दौरान 'डरना ग़लत नहीं है.'

    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नॉर्वे ने कई सरकारी और प्राइवेट संस्थानों को बंद कर दिया गया है. इनमें स्कूल और कॉलेज भी शामिल हैं.

    वे एक स्पेशल प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कोरोना वायरस को लेकर बच्चों के सवालों का जवाब दे रही थीं.

    बच्चों ने उनसे कई सवाल पूछे जैसे- "क्या मैं बर्डडे पार्टी कर सकता हूं?", "क्या मैं शॉपिंग सेंटर से लौटने के बाद अपने दादा-दादी से मिलने जा सकता हूं" और "मदद करने के लिए मैं क्या कर सकता हूं."

    प्रधानमंत्री ने इन सवालों के जवाब में कहा, "जब एक ही वक़्त में कई सारी चीज़ें एक साथ हो रही होती हैं तो डरना ग़लत बात नहीं है."

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, शाहीन बाग़ में भी 50 से ज़्यादा के जमा होने पर बैन

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 50 से ज़्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी शाहीन बाग़ में सीएए विरोधी प्रदर्शन स्थल पर भी रहेगी. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ये पाबंदी लगाई है.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''यह राष्ट्रीय राजधानी में हर जगह लागू होगा. चाहे वो विरोध प्रदर्शन हो या कुछ और. लोगों को इसका पालन करना होगा.''

    शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ पिछले 90 दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए दिल्ली सरकार ने स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघरों को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया है.

    शाहीन बाग़ विरोध-प्रदर्शन के मीडिया समन्वयक क़ाज़ी इमाद ने कहा है कि प्रदर्शनकारी सरकार की पाबंदी का सिनेमा हॉल और आईपीएल जैसे आयोजन में सम्मान करेंगे. उन्होंने कहा, ''हमारा आंदोलन अपने वजूद के लिए है और इसकी तुलना हम सिनेमा हॉल या आईपीएल से नहीं कर सकते हैं.''

    शाहीन बाग़ के लीगल टीम के एक सदस्य अनवर सिद्दीक़ी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा है, ''हम तब तक कोई फ़ैसला नहीं लेंगे जब तक सुप्रीम कोर्ट कोई आदेश नहीं देता है.''

    शाहीन बाग़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज़ टली

    कोरोना वायरस के कारण इरोस इंटरनेशनल ने 'हाथी मेरे साथी' फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख़ टाल दी है. कंपनी ने अब तक नई तारीख का ऐलान नहीं किया है

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. दिल्ली में लगेंगे पोर्टेबल हैंडवॉश- केजरीवाल का आदेश

    दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज एक विशेष बैठक हुई जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए उठाए कदमों का जायज़ा लिया.

    इस बैठक में सभी जिले के अधिकारियों समेत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मौजूद थे.

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अधिकारियों को दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर पोर्टेबल हैंडवॉश की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. महाराष्ट्र में कोरोना का एक और मामला

    महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना वायरस का एक और मामला पिंपरी-चिंचवाड़ में सामने आया है.

    इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 33 मामले हो गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. विदेश से लौटने वालों के लिए भारत सरकार की एडवायज़री

    भारत सरकार से देश लौटने वाले सभी यात्रियों के लिए एडवायज़री जारी की.

    कहा, यदि कोई व्यक्ति बीते 14 दिनों में ऐसे देश से लौटा है जो कोरोना वायरस प्रभावित है और उसे बुख़ार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, MoHFW_INDIA

  7. न्यूयॉर्क में बंद होंगे सभी बार और रेस्त्रां

    कोरोना वायरस के कारण सोमवार से न्यूयॉर्क में सभी बार और रेस्त्रां 20 अप्रैल तक बंद किए गए.

    न्यू यॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो का कहना है कि शहर पर अभूतपूर्व ख़तरा मंडरा रहा है और इससे निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए जाने की ज़रूरत है.

    80 लाख की आबादी वाले न्यू यॉर्क में अब तक कोरोना वायरस के कारण 5 मौतें हुई हैं.

    लॉस एंजलिस ने भी सभी बार और रेस्त्रां बंद करने का फ़ैसला किया.

    अधिकारियों के अनुसार मरने वाले 53 से 82 की उम्र के बीच थे और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं.

    अमरीका ने इससे पहले यूरोपीय देशों से आने जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी थीं. ये पाबंदी अब यूके और आरलैंड से आने जाने वाली उड़ानों पर लगा दी गई है.

    अमरीका में कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, Reuters

  8. कोरोना के कारण शेयर बाज़ार में गिरावट जारी

    बीते कई दिनों से कोरोना का कहर शेयर पर बाज़ार पर दिख रहा है.

    आज भी शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई. जहां सेन्सेक्स में 2,000 अंकों से अधिक की गिरावट आई, वहीं निफ्टी में 500 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. कोरोना वायरस के डर के बाद कैसा है इटली का हाल

    वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई यूरोपीय देशों की सरकारों ने स्कूल और दफ्तर बंद किए.

    जर्मनी ने ज़रूरी वाहनों के अलावा सभी से लिए अपनी सीमाएं बंद कीं.

    फ्रांस में अधिकारियों के कहना है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों लोगों से घरों पर रहने की अपील कर सकते हैं.

    इटली में कोरोना वायरस के कारण सड़के कैसे हुईं वीरान, देखिए वीडियो -

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. चीन के बाद इटली में सबसे अधिक मौतें

    कोरोना वायरस के कारण इटली में 15 मार्च को एक ही दिन में 368 मौतें हुई हैं. इसके बाद अब यहां कुल मौतों का आंकड़ा 1,809 तक पहुंच गया है.

    इटली के अलावा स्पेन में 15 मार्च को 97 मौतें हुईं, वहीं फ्रांस में 29 लोगों की जान गई.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक चीन में इस वायरस से 81,048 लोग संक्रमित हैं जबकि मरने वालों की संख्या 3,204 है.

    कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, getty

  11. उत्तर प्रदेश के 11 ज़िलों में बंद किए गए सिनेमाघर

    कोरोना वायरस के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 ज़िलों में सभी सिनेमाघर, क्लब और मल्टीप्लेक्स बंद रखने के आदेश दिए हैं.

    लखनऊ, आगरा, गोतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद और नेपाल से सटे सात ज़िलों में ये आदेश, अगले आदेश तक लागू होगा.