कोरोना से पाकिस्तान में पहली मौत की हुई पुष्टि

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले दो लाख से अधिक हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 8, 657 हो गई है.

लाइव कवरेज

  1. स्पेन में बढ़ रहा है कोरोना का ख़ौफ़

    कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है.

    चीन के बाद इटली और ईरान सबसे अधिक प्रभावित देशों में से हैं.

    लेकिन यह वायरस दुनिया के 159 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले चुका है और स्पेन भी इससे जुदा नहीं है.

    स्पेन में लोगों का कहना है कि जो सावधानियां अभी अपनायी जा रही हैं वो बहुत पहले से अपनायी जानी चाहिए थी.

    वीडियो कैप्शन, स्पेन में धीरे-धीरे बढ़ रहा हा कोरोनावायरस का ख़ौफ़
  2. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले हुए 147

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले अब 147 हो गए हैं. इनमें 25 विदेशी नागरिक हैं जबकि 122 भारतीय नागरिक हैं.

    सरकार के अनुसार अब तक 14 लोगों को इलाज से बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

    सरकारी आकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक 41 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में कुल 27 मामले, उत्तर प्रदेश में 16 और कर्नाटक में 11 मामले सामने आए हैं.

    भारत में अब तक कोरोना के कारण तीन मौतें हुई हैं. इन तीनों बुज़ुर्ग थे और हाल में या को विदेश से आए थे या विदेश से आए व्यक्ति के संपर्क में आए थे.

    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    इमेज स्रोत, mohfw.gov.in

  3. यूके विदेश मंत्रालय ने जारी की चेतावनी, कहा नागरिक ग़ैर-ज़रूरी यात्रा न करें

    यूके के विदेश मंत्रालय से सभी नागरिकों से सभी तरह की ग़ैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की अपील की है.

    मंत्रालय ने कहा है की कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देश अपनी सीमाएं बंद कर रहे हैं और बिना चेतावनी कोई भी देश अपनी सीमा बंद करने की घोषणा कर सकता है.

    मंत्रालय ने कहा है कि दूसरे देशों में गए या रह रहे अपने नागरिकों से भी ग़ैर-ज़रूरी यात्रा न करने की सलाह दी है और कहा है कि लोगों को स्थानीय प्रशासन की बात मान कर सभी नियमों का पालन करने की ज़रूरत है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. वैक्सीन बनाने के कितने करीब ?

    वैक्सीन बनाने की कोशिश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूरोपीय कमीशन की प्रमुख उरसुला वॉन डेर लेयेन का कहना है कि जर्मनी की एक कंपनी कोरोना वायरस से निपटने के लिए कुछ महीनों में वैक्सीन तैयार कर सकती है.

    शोधकर्ताओं ने जो वैक्सीन अभी तक तैयार की है, उनका परीक्षण किया जा रहा है. सब कुछ सही तरीके से हुआ तो इस साल के आख़िर तक इंसानों पर वैक्सीन का परीक्षण किया जा सकता है.

    लेकिन इसमें दिक्कत ये है कि साल 2021 से पहले यदि वैक्सीन विकसित भी हो गई, तब भी उसे बड़े पैमाने पर तैयार करने में वक्त लगेगा.

  5. कोरोना से छह देश सबसे ज़्यादा प्रभावित

    कोरोना से बचाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कोरोना वायरस से दुनियाभर में 1,85,000 से ज्यादा लोग संक्रमित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक दुनिया के 159 देशों में 1,85,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं.

    डब्ल्यएचओ और अन्य एजेंसियों के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में छह देश कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.

    इन्हीं छह देशों में सबसे अधिक लोगों ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ा है.

    ये छह देश हैं- चीन, इटली, ईरान, स्पेन, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन.

    चीन में 3,338 लोग मारे गए हैं.

    इटली में 2,503 लोगों ने दम तोड़ा है.

    ईरान में 988 लोगों की जान गई है.

    स्पेन में 491, दक्षिण कोरिया में 81 और ब्रिटेन में 71 लोग मारे गए हैं.

  6. कोरोना के ख़तरे से क्या कोई देश बचा है ?

    सूनी सड़क, कोशिश कोरोना वायरस से बचने की

    इमेज स्रोत, MIGUEL GUTIERREZ / EPA

    ये सवाल इसलिए क्योंकि दुनियाभर से जिस तरह की तस्वीरें आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि कोरोना वायरस की वजह से उन तमाम जगहों को बंद कर दिया गया है जहां आम तौर पर अच्छी खासी भीड़ होती थी.

    ये वो जगहें हैं जहां ना केवल स्थानीय लोग मौजूद होते थे, बल्कि पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते थे.

    लेकिन यहां अब आवाजाही पर पाबंदी है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके.

  7. पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोरोना से बचाव के उपाये बताते हुए

    पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण का पहला मामला मंगलवार को सामने आया है.

    राज्य के एक आला स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, कोलकाता में 18 साल के एक नौजवान को कोरोना से संक्रमित पाया गया है.

    उन्होंने बताया कि ये युवक ब्रिटेन से भारत लौटा है. जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कोरोना वायरस की वजह से भारत में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

    पहली मौत दिल्ली में, दूसरी कर्नाटक में और तीसरी मुंबई में हुई है. पूरे भारत में 137 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

    संक्रमण के सबसे अधिक 39 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. केरल में 26 मामलों का पता चला है.

  8. यूरो कप एक साल के लिए स्थगित किया गया

    कोरोना वायरस के कारण फ़ुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक यूरो कप को स्थगित कर दिया गया है.

    यूरोपीयन फ़ुटबॉल की गवर्निंग बॉडी यूएफ़ा ने बड़े हितधारकों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बैठक की और इस प्रतियोगिता को 2021 में कराने का फ़ैसला लिया.

    इस प्रतियोगिता को इस साल 12 जून से 12 जुलाई के बीच होना था जो अब अगले साल 11 जून से 11 जुलाई के बीच होगी.

    यूरो कप के स्थगित होने के बाद उन यूरोपीयन लीग्स को एक मौक़ा मिल जाएगा जो अभी तक समाप्त नहीं हो पाई थीं.

    यूएफ़ा ने कहा है कि वो चाहता है कि 12 मेज़बान देशों की राष्ट्रीय सार्वजनिक सेवाओं पर कोई अनावश्यक दबाव न डाला जाए और साथ ही वो घरेलू प्रतियोगिताओं के समाप्त होने में मदद करना चाहता है.

    वेंबली

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, वेंबली में यूरो कप के 7 मैच होने थे जिसमें सेमीफ़ाइनल्स और फ़ाइनल शामिल था
  9. एयर इंडिया ने यूरोप और ब्रिटेन की उड़ानें स्थगित कीं

    एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा कर बताया कि 19 मार्च से 31 मार्च तक यूरोप और ब्रिटेन जाने वाली उसकी सभी उड़ानें निलंबित रहेंगी.

    एयर इंडिया ने ट्वीट कर बताया है कि ब्रिटेन और ईयू के देशों में उड़ान बंद करने का फ़ैसला कोरोना वायरस के कारण ट्रैवेल और वीज़ा पाबंदियों को देखते हुए लिया गया है.

    उधर गो-एयर ने भी अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित कर दी हैं. इसी निलंबन को देखते हुए गो-एयर ने अपने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. कोरोना वायरस के डर से 71 ट्रेनें रद्द की गईं

    कोरोना वायरस के कारण भारतीय रेलवे ने मंगलवार शाम को 71 ट्रेनों को रद्द कर दिया.

    वहीं, मुंबई में 31 मार्च तक सभी डांस बार, पब, लाइव बैंड और डीजे को बंद करने का आदेश दिया गया है.

    मुंबई पुलिस ने कोरोना वायरस के कारण यह फ़ैसला लिया है. हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मुंबई में सार्वजनिक परिवहन चालू रहेगा.

    साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सभी सरकारी कार्यालय भी खुले रहेंगे.

  11. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 137

    दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर एक लाख 82 हज़ार से ज़्यादा हो गए हैं. कोरोना के संक्रमण से दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 71 सौ हो गई है.

    चीन में कोरोना से संक्रमण कुल मामले 80 हज़ार 800 हैं. क़रीब 28 हज़ार मामलों के साथ इटली दूसरे नंबर पर है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में भी कोरोना के मामले बड़कर 137 हो गए हैं. पाकिस्तान में अब तक 212 मामलों की पुष्टि हुई है. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, गोएयर ने बंद की अंतरराष्ट्रीय उड़ान

    कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए गोएयर ने मंगलवार से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान बंद कर दी हैं. सीमित उड़ानों के कारण इस एयरलाइंस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का फ़ैसला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, 50 रुपये का किया गया रेलवे प्लेटफ़ॉर्म टिकट

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने प्लेटफ़ॉर्म टिकट के दाम 10 रुपएये से बढ़ाकर 50 रुपए कर दिए हैं. रेलवे का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने से रोकने के लिए यह क़दम उठाया गया है.

    रेलवे प्लेटफॉर्म

    इमेज स्रोत, Getty Images

  14. पाकिस्तान सुपर लीग को स्थगित किया गया

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ़ एग्ज़ेक्युटिव वसीम ख़ान का कहना है कि कोरोना वायरस से संदिग्ध तौर पर पीड़ित एक विदेशी खिलाड़ी के कारण पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों को स्थगित कर दिया गया है.

    मंगलवार को लाहौर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़ी में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे जिसके बाद अब वो क्रिकेटर पाकिस्तान से जा चुका है.

    वसीन ख़ान ने उस खिलाड़ी का नाम सार्वजनिक नहीं किया. विदेशी खिलाड़ी में 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण सामने आए थे.

    ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीज़ सामने आने के बाद पीएसएल में शामिल 10 से अधिक विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान से वापस जा चुके हैं.

    वसीम ख़ान का कहना था कि पीएसएल स्थगित करने का फ़ैसला खिलाड़ियों और बोर्ड के अधिकारियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है और ये फ़ैसला फ़्रैंचाइज़ी के दबाव में नहीं लिया गया है.

    पीएसएल

    इमेज स्रोत, Youtube/Pakistan Super League

  15. यूरोप अपनी सीमाओं को बंद करने पर विचार कर रहा

    यूरोपीय आयोग कोरोना वायरस के डर से यूरोप के शेंगेन फ़्री-ट्रेवल ज़ोन में सभी ग़ैर-ज़रूरी यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है क्योंकि कई देश वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर रहे हैं.

    आयोग की अध्यक्ष अर्सला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि इसको लागू करने के लिए वो मंगलवार को नेताओं से बात करेंगे.

    उन्होंने कहा, “कम यात्राओं से हम अधिक से अधिक वायरस को रोक पाएंगे.”

    इससे पहले फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ कह चुके हैं कि यूरोपीय संघ बाहरी सीमाओं को बंद करने पर विचार कर रहा है.

    मैक्रॉ ने सोमवार को टीवी पर दिए संबोधन में कहा था, “ग़ैर-यूरोपीय देशों और यूरोपीय संघ के देशों के बीच सभी यात्राओं को स्थगित कर दिया गया है.

    वहीं, आयोग की अध्यक्ष अर्सला वॉन डेर लेयेन ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बताया कि यूरोपीय संघ के देशों में लंबे समय तक रहने वाले लोगों, नागरिकों, राजनयिकों को इसमें छूट रहेगी, साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों और खाद्य वस्तुओं को ले जाने वाले लोगों को भी छूट दी जाएगी.

    महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

  16. ताज महल को बंद किया गया

    कोरोना वायरस के कारण ऐतिहासिक इमारत ताज महल को बंद कर दिया गया है. संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि हर रोज़ 10 हज़ार से अधिक लोग इस इमारत का दीदार करने आते हैं और इसे ‘बंद करना ज़रूरी था.’

    दुनिया भर के पर्यटकों के लिए ताज महल एक आकर्षण का केंद्र है और हर रोज़ तक़रीबन 70,000 लोग इसे देखने आते हैं. मंगलवार को भारत सरकार ने घोषणा की थी कि देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा चलाए जा रहे सभी स्मारकों और संग्रहालयों को बंद किया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित रख जा सके.

    संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद पटेल ने कहा कि सभी 143 स्मारकों और संग्रहालयों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है और इस अवधि के समाप्त होने के बाद फ़ैसले की समीक्षा की जाएगी.

    मंगलवार को भारत में चार नए कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के बारे में पता चला है लेकिन अभी यह साफ़ नहीं है कि यह सरकारी आँकड़ों में शामिल है या नहीं.

    भारत में अभी तक Covid-19 से 126 लोगों के पीड़ित होने का पता चला है और इसके कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक तक़रीबन 6,000 लोगों की जांच की गई है.

    ताज महल

    इमेज स्रोत, Getty Images

  17. दुनिया भर में कोरोना के कारण 7,019 मौतें- WHO

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण 148 देशों में हो चुका है.

    इस कारण अब तक 7,019 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 173, 344 लोग संक्रमित हैं.

    संक्रमण के सबसे अधिक मामले चीन, इटली, ईरान और स्पेन में माए गए हैं.

    कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या

    इमेज स्रोत, bbc

  18. मुंबई में 63 साल के बुज़ुर्ग की मौत, हाल में दुबई से लौटे थे

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कोरोनावायरस से मरने वाले तीसरे भारतीय व्यक्ति के बारे में बताया है कि “वह कस्तूरबा गांधी अस्पताल में बीती पांच मार्च को भर्ती कराए गए थे."

    उनका कहना है कि "व्यक्ति की उम्र 63 साल थी. हाल ही में दुबई से आए थे लेकिन उन्होंने अपने बारे में हमले कई जानकारियों छिपाई थीं. उन्होंने हमें ये भी नहीं बताया था कि वो दुबई से लौटें हैं."

    "हमें 13 मार्च को उन पर संदेह हुआ जिसके बाद हमने उनके सैंपल को टेस्टिंग के लिए भेजा. टेस्टिंग के नतीजे में पता चला कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे. उनकी मौत मंगलवार सुबह 7 बजे हुई."

    बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि ये व्यक्ति मुंबई के घाटकोपर इलाक़े से थे.

    वहीं ग्रेटर मुबंई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि "मरीज़ को हाई ब्लड प्रेशर, निमोनिया की शिकायत थी. साथ ही उनके दिल की मांसपेशियों में सूजन थी और उनके दिल की धड़कन भी बढ़ी हुई थी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. दलाई लामा मंदिर बंद किया गया

    हिमाचल प्रदेश के मेकलॉयड गंज में स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर आने वाली 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है.

    दिल्ली का राजघाट 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. लद्दाख़ में कुल छह लोग संक्रमित

    लद्दाख़ के कमिश्नर सेक्रेटरी रिगdज़िन समफेल ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख़ में तीन अन्य लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

    इनमें दो लेह में और एक व्यक्ति कारगिल का रहने वाले हैं.

    इसके साथ ही लद्दाख में कुल संक्रमितों की संख्या अब 6 तक पहुंच गई है.