कोरोना वायरस: फ्रांस-अमरीका ने उठाए ये कदम-LIVE

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पूरी दुनिया में सवा लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित.

लाइव कवरेज

  1. डिज़्नीलैंड पेरिस ने 15 अप्रैल तक रद्द किए सभी शो

    फ्रांसीसी मीडया में आ रही ख़बरों के अनुसार पेरिस में मौजूद डिज़्नीलैंड ने कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल कर अपने सभी परेड और शो रद्द कर दिए हैं.

    कंपनी के तीन कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हालांकि कंपनी का कहना है कि ये सभी मेन्टेनेंस कर्मचारी हैं और सीधे तौर पर यहां आने वालों के संपर्क में नहीं आते.

  2. ईरान में फंसे 120 भारतीयों को वापस लाया जाएगा

    रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान में फंसे 120 भारतीयों को एयर इंडिया के एक ख़ास विमान के ज़रिए भारत वापिस लाया जाएगा.

    प्रवक्ता का कहना है कि ये लोग शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे और इन्हें सबसे पहले राजस्थान के जैसलमेर ले जाया जाएगा जहां ये कुछ दिन क्वारंटाइन में रहेंगे.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित चार देशों में से एक ईरान है जहां इस वायरस के संक्रमण के 9,000 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. भारत में कोरोना वायरस के कारण पहली मौत

    कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर ने पुष्टि की है कि कलबुर्गी में 76 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है. भारत में कोरोना वायरस कोविड 19 के कारण हुई ये पहली मौत है.

    प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने कहा है कि इन व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी. बीते दिनों में जिन लोगों से उनकी मुलाक़ात हुई थी उन्हें तलाशने की कोशिश की जा रही है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये व्यक्ति इलाज के लिए तेलंगाना में एक अस्पताल में भी गए थे इस कारण कर्नाटक सरकार ने तेलंगाना सरकार को भी इसकी सूचना दे दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. ट्रंप से मिले ब्राज़ील के अधिकारी को हुआ संक्रमण

    ब्राज़ील के एक सरकारी अधिकारी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

    इस अधिकारी ने पिछले ही शनिवार को फ़्लोरिडा में अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाक़ात की थी और उनके साथ खड़े होकर फ़ोटो भी खिंचवाया था.

    US Gov.

    इमेज स्रोत, Instagram/fabiowajngarten

    ब्राज़ील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो के दौरे में शामिल इस अधिकारी ने अमरीका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से भी मुलाक़ात की थी.

    ब्राज़ील लौटने पर उनमें फ़्लू जैसे लक्षण मिले और जाँच में उन्हें कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई.

  5. कोरोना वायरस: देसी नुस्खों से इलाज का सच क्या है?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. कोरोना के ख़िलाफ़ भारतीय फ़ौज की तैयारी

    • रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि जैसलमेर, जोधपुर, सूरतगढ़, गोरखपुर, झांसी और कोलकाता में भी भारतीय फ़ौज ने ऐसी मेडिकल सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रखी है. आने वाले दिनों में अगर कोरोना के मामलों में वृद्धि होती है तो इन सेंटरों की सेवाएं ली जाएंगी.
  7. कोरोना वायरस की चपेट में आ जाएं तो क्या करें?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. भारत सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

    PIB INDIA

    इमेज स्रोत, PIB INDIA

  9. IPL पर महाराष्ट्र सरकार का बयान

  10. 'खाली स्टेडियम में होगा भारत और दक्षिण अफ़्रीका का दूसरा वनडे'

    PTI

    इमेज स्रोत, PTI

    • उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेट्री युद्धवीर सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में दावा किया है कि 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले भारत और दक्षिण अफ़्रीका के दूसरे वनडे मैच में स्टेडियम खाली रहेगा.
    • गुरुवार सुबह भारत सरकार ने कहा था कि कोरोना वायरस के ख़तरे को कैसे कम से कम रखना है, इसका फ़ैसला क्रिकेट मुक़ाबलों का आयोजन करवाने वाली संस्था बीसीसीआई को ही करना होगा.
  11. फ़िलीपींस की राजधानी मनीला में 'लॉकडाउन' की तैयारी

    फ़िलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटार्टे ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए राजधानी मनीला के ‘लॉकडाउन’ की घोषणा की है.

    • फ़िलीपींस में अब तक COVID-19 की वजह से दो लोगों की मौत हुई है और 53 मरीज़ों में कोरोना वायरस का संक्रमण दर्ज किया गया है.
    • राष्ट्रपति डुटार्टे ने समुद्र या हवाई मार्ग से सभी तरह की यात्राओं पर तुरंत रोक लगाने के आदेश दिये हैं. साथ ही सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिये गए हैं.
  12. ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रिटेन में 10 की मौत

    • ब्रिटेन में COVID-19 की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है और अब तक 590 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण को दर्ज किया गया है.
  13. फ़िल्म सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट टाली गई

    @DharmaMovies

    इमेज स्रोत, @DharmaMovies

  14. आंध्र प्रदेश में भी मिला COVID-19 का एक मामला

    आंध्र प्रदेश के स्वास्थय विभाग के अनुसार 6 मार्च 2020 को इटली से नेल्लोर लौटे एक शख़्स को COVID-19 से संक्रमित पाया गया है. ये शख़्स भारत लौटने के बाद जिन पाँच लोगों से मिला था, उन्हें कुछ दिनों के लिए एकांत में रहने के निर्देश दिये गए हैं.

  15. केरल में मिले COVID-19 के दो और मरीज़

    BBC

    इमेज स्रोत, ANI

    • केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया है कि केरल में दो और मरीज़ों के सैंपल COVID-19 पॉज़ीटिव पाये गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. वहीं तीन हज़ार से ज़्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है.
  16. ब्रेकिंग न्यूज़, स्पेन में मरने वालों की संख्या में उछाल

    बीबीसी
    • स्पेन में COVID-19 की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 84 हो गई है.
    • स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार शाम तक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 47 थी.
    • स्पेन में अब तक कोरोना वायरस के 2,968 मामलों की पुष्टि हुई है.
  17. BBC

    दुनिया में अब तक 1,27,700 से ज़्यादा लोगों में COVID-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

    इस वायरस की वजह से 4,700 से ज़्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

    इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को पैनडेमिक यानी महामारी घोषित कर दिया है.

    • चीन - 80,000 से ज़्यादा मामलों की पुष्टि हुई, क़रीब 3,100 की मौत
    • इटली - अब तक 12,400 से ज़्यादा मामले पाए गए, 827 की मौत
    • ईरान - क़रीब 10,000 मामले, 429 की मौत
    • दक्षिण कोरिया - क़रीब 8,000 मामले, 66 की मौत
    • फ़्रांस - 2,200 से ज़्यादा मामले, 48 लोगों की मौत
  18. ब्रेकिंग न्यूज़, एफ़-1 पर भी कोरोना का असर

    Twitter

    इमेज स्रोत, Twitter

    फ़ॉर्मुला-वन टीम मैकलैरेन रेसिंग ने अपनी टीम के एक सदस्य को COVID-19 से संक्रमित पाने के बाद ख़ुद को ऑस्ट्रेलियाई ग्रॉ प्री से अलग कर लिया है.

    कोरोना वायरस से संक्रमित टीम के सदस्य को ऑस्ट्रेलिया में ही अलग-थलग रखा गया है.

  19. ईरान में मरने वालों की संख्या 429 हुई

    • समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार ईरान में COVID-19 की वजह से बीते 24 घंटे में 75 और लोगों की जान चली गई है और मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 429 हो गई है.
  20. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल बंद

    • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल 31 मार्च तक बंद रहेंगे.