कोरोना वायरस: फ्रांस-अमरीका ने उठाए ये कदम-LIVE

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पूरी दुनिया में सवा लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित.

लाइव कवरेज

  1. घबराने की ज़रूरत नहीं, कोरोना से ठीक होने के बाद एक शख़्स ने बताया

    स्कॉटलैंड में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद एक व्यक्ति ने अपने अनुभव के बारे में बीबीसी को बताया.

    50 साल के इस व्यक्ति में दो हफ़्ते पहले कोरोना का संक्रमण पाया गया था. वे 25 फरवरी को इटली से लौटे थे.

    उन्होंने बताया, "मैंने कोई लक्षण महसूस नहीं किया. मैं पूरी तरह से ठीक था और काम पर भी गया. लेकिन दो दिनों के बाद ही मुझे फ़्लू जैसा महसूस हो रहा था. हल्का बुखार भी था. मुझे कंपकपी भी महसूस हो रही थी लेकिन सबसे बड़ा लक्षण जो मैंने महसूस किया, वो ये था कि मुझे लगातार दर्द हो रहा था, ख़ासकर पैरों में. मैं ठीक से सो नहीं पा रहा था."

    एक मार्च को उनकी जांच की गई और अस्पताल में भर्ती कर दिया गया लेकिन इसके बाद उन्होंने बताया कि लक्षण और नहीं बिगड़े.

    उन्होंने बताया, "अस्पताल जाने वक़्त तक मैं ठीक महसूस कर रहा था. फ्लू के लक्षण जल्द ही ख़त्म हो गए. पैरों का दर्द चला गया. कोई बुखार नहीं था, न ही सर्दी और न ही सांसों की कोई तकलीफ़."

    उन्होंने कहा कि वे अपनी स्टोरी बीबीसी से शेयर करना चाहते थे ताकि लोग इससे घबरायें नहीं.

  2. कोरोना का असर बॉलीवुड पर

    कोरोना वायरस के संक्रमण से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है. कई बड़ी फ़िल्मों की रिलीज़ रुक गई या आगे के लिए टाल दी गई है.

    इस कड़ी में नया नाम यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फरार' है.

    यश राज फ़िल्म्स ने एक बयान जारी कर कहा कि इस महामारी की वजह से उन्होंने 'संदीप और पिंकी फरार' की रिलीज़ रोकने का फ़ैसला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. ईरान में कोरोना वायरस से 97 लोगों की मौत

    कोरोना वायरस की वजह से ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 611 हो गई है.

    सरकारी टेलीविज़न ने बताया कि इसमें 97 नए मामले हैं.

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वहां 12,729 लोग संक्रमित हैं.

    बुधवार को सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से ऐसा लग रहा था कि वहां सामूहिक कब्रों के लिए खुदाई की जा रही थी.

  4. कोरोना से मरने वालों के परिवार को चार लाख देगी सरकार

    गृह मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से अगर किसी की जान जाती है तो उसके परिवार को चार लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा. इसमें वे लोग भी शामिल होंगे जो राहत कार्य या कोरोना से बचाव से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. नामीबिया और रवांडा में कोरोना का पहला मामला

    नामीबिया में बुधवार को आए एक जोड़े में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ ये जोड़ा स्पेन का रहने वाला है. नामीबिया की सरकार ने कहा है कि इस महीने के आख़िर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक़ देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. नामीबिया के अलावा रवांडा में भी कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है.

  6. पश्चिम बंगाल में 31 मार्च तक सभी स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

    कोरोना वायरस की वजह से पश्चिम बंगाल में 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं इससे प्रभावित नहीं होंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, न्यूज़ीलैंड में बाहर से आने वालों को अलग रहना होगा

    न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि रविवार आधी रात के बाद से जो भी यहां आए हैं वो ख़ुद को अलग रखें ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके.

    प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि बाहर से आए लोगों के लिए और नए क़दम उठाए जाएंगे. जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, ''यह मुश्किल वक़्त है और हम कोई जोखिम नहीं ले सकते.'' न्यूज़ीलैंड में कोरोना के अब तक छह मामलों की पुष्टि हुई है. प्रधानमंत्री जैसिंडा ने शनिवार को कहा कि प्रशासन नई पाबंदियों की समीक्षा 16 दिनों में करेगा.

    उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्रूज़ शिप को 30 जून तक न्यूज़ीलैंड के किसी पोर्ट पर नहीं आने दिया जाएगा. हालांकि प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि विमानों और जहाजों से आने वाली ज़रूरी चीज़ों की डिलिवरी पर किसी तरह की रोक नहीं लगेगी.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि ''पाबंदियां लोगों पर हैं, उत्पादों पर नहीं'', इसलिए सभी नागरिक सुपरमार्केट जाकर सामान ख़रीद लेने की होड़ न लगाएं. ''अगर बहुत ज़रूरी न हो तो विदेश यात्रा न करें. अपने घर में ही वक़्त गुज़ारे. हाथ मिलाने, गले मिलने से बचें.''

    प्रधानमंत्री ने कहा, ''हम मज़बूत और लचीले लोग हैं. हम पहले भी ऐसी परिस्थितियों से निपटे हैं.''

    इस महीने की शुरुआत में इसराइल ने घोषणा की थी कि बाहर से देश में आने वाले हर शख़्स को 14 दिनों तक ख़ुद को सबसे अलग रखना होगा.

    न्यूज़ीलैंड

    इमेज स्रोत, Getty Images

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन पर शक को मीडिया में मिल रही हवा

    राइट विंग मीडिया की रिपोर्ट में कई तरह की बातें कही जा रही हैं. चीन में मीडिया पर सख़्ती और सेंशरशिप की वजह से लगातार कॉन्सपिरेसी थ्योरी को मज़बूती मिल रही है.

    अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स कोरोना वायरस को चीन के जैव हथियार बनाने की कोशिश के तौर पर जोड़ा है. द डेली मेल और द वॉशिंगटन टाइम्स ने रिपोर्ट छापी है कि कोरोना वायरस चीन के जैविक युद्ध प्रोग्राम (बायो वारफेयर प्रोग्राम) का हिस्सा था.

    स्टीफ़न केविन बैनन ने बीते महीने वॉशिंगटन टाइम्स के रिपोर्टर बिल गेर्ट्ज़ को एक रेडियो शो ''वॉर रूम: पैनडेमिक'' में बतौर गेस्ट बुलाया गया था जिसमें उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि चीन जैव युद्ध प्रोग्राम के तहत एक वायरस बना रहा था. बैनन ने इसके पहले ऐसा ही एक और शो किया था जिसमें सीनेट में महाभियोग ट्रायल को लेकर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का बचाव किया गया था. इस शो का नाम ''वॉर रूम: इंपीचमेंट'' था.

    25 जनवरी को अपने शो में बैनन ने कहा, ''वॉशिंगटन टाइम्स में बिल गेर्ट्ज़ ने एक शानदार आर्टिकल लिखा है जिसमें वुहान में बायोलॉजिकल लैब्स का ज़िक्र है.'' इसके बाद उनके कई प्रोग्राम में बिल गेर्ट्ज़ नज़र आए और बायो हथियार थ्योरी को आगे बढ़ाया.

    फॉक्स न्यूज़ ने भी इस थ्योरी का ज़िक्र किया और इसे आगे बढ़ाने का काम किया. एक आर्टिकल में फॉक्स न्यूज़ ने 1980 के दशक में लिखी गई एक किताब का ज़िक्र किया जिसने कथित तौर पर कोरोना वायरस का अंदाज़ा लगाया था. यह किताब चीनी सेना की उन लैब के बारे में है जो जैव हथियार बनाती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. कोरोना वायरस चीन का जैविक हथियार?

    कोरोना वायरस की शुरुआत को लेकर चीन की तरफ़ से नई थ्योरी दी जा रही है. चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि यह अमरीकी बीमारी है जो शायद अक्टूबर में चीन के वुहान में आए अमरीकी सैनिकों से फैली है.

    हालांकि इस नई थ्योरी के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया गया है. कोरोना वायरस को लेकर अमरीकी सैनिकों पर आरोप चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता चाओ लिजियान ने ट्वीट कर लगाया है. कोरोना वायरस को लेकर अप्रमाणिक रूप से कई बातें पहले भी कही गई हैं.

    इससे पहले अमरीकी सीनेटर टॉम कॉटन ने आशंका जताते हुए कहा था, ''संभव है कि कोरोना वायरस चीन का जैविक हथियार हो और इसे वुहान लैब में विकसित किया जा रहा हो.''

    कॉटन ने कहा था, ''हमारे पास इस बात के सबूत नहीं हैं कि ये बीमारी यहीं पनपी है. लेकिन शुरुआत से ही चीन का जो रवैया और छल की भावना है उसे देखते हुए हमें एक ही सवाल पूछने की ज़रूरत है कि सबूत क्या कहते हैं और चीन फ़िलहाल उस सवाल पर कोई सबूत नहीं दे रहा.''

    हालांकि बाद में कॉटन इस बात से असहमत नज़र आए कि कोरोना वायरस चीनी जैविक हथियार फटने की वजह से फैला है. लेकिन यह उन तमाम कहानियों में से एक है जो वॉशिंगटन में चीन को लेकर कही जा रही हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है नमस्ते

    कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लोग हाथ मिलाने से परहेज कर रहे हैं. ऐसे में दुनिया भर में भारत का नमस्ते लोकप्रिय हो रहा है. नमस्ते को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से लेकर इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू तक अपना रहे हैं.

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नमस्ते को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि दुनिया नमस्ते को अपना रही है. पीएम मोदी ने कहा है कि अगर आपने नमस्ते करना छोड़ दिया है तो उसे फिर से अपनाइए. ये मिलने का ऐसा तरीका जिसमें शारीरिक संपर्क नहीं होता.

    दुनिया भर में लोग कोरोना वायरस के डर से हाथ मिलाने, गले मिलने और गालों चूमने से बच रहे हैं. डर इस बात का है कि कहीं किसी के संपर्क में आने से वायरस उन तक ना पहुंच जाए. बीते दिनों अमरीकी राष्ट्रपति और प्रिंस चार्ल्स की तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वो हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते कर रहे हैं.

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को फ़ेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते दिखते हैं लेकिन ऐन मौक़े पर पीछे हटकर नमस्ते करते हैं. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

    इसराइल

    इमेज स्रोत, Reuters

  11. भारत-बांग्लादेश के बीच रेल और बस सेवा एक महीने बंद

    भारतीय रेलवे ने कहा है कि गृह मंत्रालय की एडवाइज़री मानते हुए भारत और बांग्लादेश के बीच चलने वाली यात्री रेल सेवा को एक महीने तक के लिए रोका जा रहा है.

    ये रोक 15 मार्च से 15 अप्रैल तक रहेगी और इसका असर दोनों देशों के बीच चलने वाले मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस पर पड़ेगा.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों देशों के बीच यात्री बस सेवा भी 15 मार्च से 15 अप्रैल तक बंद रहेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को इमर्जेंसी घोषित किया

    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस को इमर्जेंसी घोषित कर दिया है.

    इसके साथ ही अब अमरीकी सरकार अब आपदा राहत के काम में 50 अरब डॉलर का खर्च कर सकेगी. साथ ही सरकार अब अलग अलग राज्य सरकारों और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय कर काम करेगी.

    शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि लोग साफ सफाई की पूरा ध्यान रखें, बेहद ज़रूरी न होने पर यात्रा न करें और एक जगह इकट्ठा होने से बचें.

    आने वाले सप्ताह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकें.

    उप राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका सभी यूरोपीय देशों से आने जाने वाली उड़ानों को फिलहाल रद्द कर रहा है. साथ ही दूसरे देशों से आ रहे सभी लोगों की प्रारंभिक जांच हवाई अड्डों पर की जाएगी.

    उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध पाए गए हैं और इस कारण सरकार और लोगों की जांच और इलाज के काम में तेज़ी लाएगी.

    साथ ही सीडीसी की वेबसाइट पर सरकार से कोविड 19 से जुड़ी हर तरह की जानकारी भी मुहैय्या कराई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. भारत में कोविड 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 82 हुई

    भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 13 मार्च की मध्यरात्रि तक देश में कोविड 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 82 हो गई है. इसमें 65 भारतीय नागरिक और 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

    इस वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लोगों इस संक्रमण से ठीक हुए हैं.

    सरकार के अनुसार अब तक हवाई अड्डों पर कोरोना वायरस के लिए 11,71,061 लोगों की जांच हुई है.

    कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की संख्या अब 123 हो चुकी है.

    भारत में संक्रमितों की संख्या 82 हुई

    इमेज स्रोत, www.mohfw.gov.in

  14. पैन्डेमिक क्या है?

    कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे पैन्डेमिक घोषित कर दिया है.

    लेकिन आख़िर ये पैन्डेमिक क्या होता है? और क्या कोविड-19 पहला ऐसा वायरस है जिसे पैन्डेमिक कहा गया है?

    इस वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक मामले चीन, इटली, ईरान और कोरिया में सामने आए हैं.

    भारत में अब तक इस वायरस से संक्रमण के 82 मामलों की पुष्टि हुई है.

    वीडियो कैप्शन, क्या कोरोना वायरस कोविड 19 पहला ऐसा वायरस है जिसे पैन्डेमिक कहा गया है?
  15. इटली में एक दिन में 250 लोगों की मौत

    यूरोपीय देश इटली में कोरोना वायरस कोविड 19 के कारण मरने वालों की संख्या अब 1,266 तक पहुंच गई है.

    देश की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के अनुसार देश में एक दिन में 250 मौतें हुई हैं जो अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं.

    अधिकारियों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले 17,660 तक पहुंच गए हैं.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चीन के बाद कोरोना वायरस के सबस अधिक मामले इटली में ही दर्ज किए गए हैं.

    इटली में कोरोना वायरस

    इमेज स्रोत, EPA

  16. कोरोना वायरस के कारण भारत में एक और मौत

    कोरोना वायरस के कारण देश में दूसरी मौत राजधानी दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में हुई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी है कि मृत महिला की उम्र 69 साल थी और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण था.

    इन महिला का बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित है. बताया जा रहा है कि महिला को पहले से डायबीटीज़ और हाइपरटेन्शन भी था.

    कोरोना वायरस के कारण देश में पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी. ये व्यक्ति 76 साल के थे और कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से भारत लौटे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. पाकिस्तान सरकार ने कहा: 'स्थिति नियंत्रण में है'

    बीबीसी

    इमेज स्रोत, बीबीसी

    इस बीच पाकिस्तान ने अपनी सभी सरहदें बंद कर दी हैं और 15 दिनों के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी सीमित किया गया है.

    एक स्थानीय न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते हुए पाकिस्तान के मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा, “फ़िलहाल स्थिति कंट्रोल में है. पर एहतियात के तौर पर सरकार ने फ़ैसला किया है कि सभी तरह की सीमाओं को 15 दिनों के लिए बंद रखा जाये.”

    उन्होंने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सिर्फ़ कराची, लाहौर और इस्लामाबाद एयरपोर्ट से गुज़र सकेंगी.”

    इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने देश के सभी स्कूलों को बंद करने का फ़ैसला किया था.

    कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच पाकिस्तान की भौगोलिक स्थिति इस लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण है कि उत्तर-पूर्व में उसकी सीमा चीन से मिलती है, जहाँ से यह वायरस फ़ैलना शुरू हुआ. और दूसरी तरफ इसकी सीमा कोरोना वायरस से काफ़ी बुरी तरह प्रभावित हुए ईरान को भी छूती है.

    पाकिस्तान सरकार के अनुसार अब तक वहाँ कोरोना वायरस के 21 मामले दर्ज किये गए हैं और सरकार का दावा है कि वहाँ COVID-19 की वजह से कोई मृत्यु नहीं हुई है.

  18. कोरोना की वजह से भारत में पहली मौत के बाद...

    कर्नाटक सरकार ने दावा किया है कि गुरुवार रात COVID-19 की वजह से जिस पहले भारतीय शख़्स की मृत्यु हुई, उनके संपर्क में आये क़रीब 30 लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें अगले 14 दिन निगरानी में रखा जाएगा. इनमें अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी हैं जिन्होंने मृतक का इलाज किया था.

  19. 16 मार्च तक सिर्फ़ ज़रूरी मामलों में सुनवाई: दिल्ली हाई कोर्ट

    दिल्ली हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, दिल्ली हाई कोर्ट

    दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी की है कि कोरोना वायरस फैलने की वजह से 16 मार्च तक सिर्फ़ ज़रूरी मामलों में ही सुनवाई की जाए. फ़िलहाल अन्य मामलों में कोर्ट मास्टर को आगे की तारीख़ देने की इजाज़त दे दी गई है.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने ज़िला अदालतों के लिए भी एक एडवाइज़री जारी की है.

    इसके अनुसार ज़िला अदालतों के जजों से कहा गया है कि जब तक ज़रूरी ना हो, वे लोगों से कोर्ट में हाज़िर होने को ना कहें.

    कोर्ट परिसर में भीड़ कम रखने के लिए वकीलों से भी कहा गया है कि वे अपने मुवक्किलों से कहें कि जब तक कोर्ट का आदेश ना हो, वे कोर्ट परिसर में ना आयें.

  20. COVID-19: फ़ेक अलर्ट

    PIB

    इमेज स्रोत, PIB

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर 'सरकारी आदेश' बताकर जिस पत्र को शेयर किया जा रहा है, वो फ़र्ज़ी है. केंद्र सरकार ने ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है.