आगे हमला हुआ तो और सख़्ती से देंगे जवाबः ईरान सरकार
ईरान सरकार के प्रवक्ता अली राबेई ने इस अभियान के लिए रिवॉल्यूशनरी गार्ड का आभार प्रकट किया है और कहा है कि उन्होंने अपना वादा पूरा किया.
हमले को जायज़ ठहराते हुए उन्होंने कहा - "हम लड़ाई नहीं चाहते, मगर फिर से कोई हमला हुआ तो उसका और कड़ाई से जवाब दिया जाएगा."