लोकसभा चुनाव: आरजेडी ने किया उम्मीदवारों का एलान, जानिए कहां से कौन है मैदान में

लोकसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. कश्मीर के मसले पर सऊदी अरब और पाकिस्तान ने क्या कहा

  2. इसराइली पीएम बोले- रफ़ाह में घुसने के लिए तारीख तय, कई देशों का इस पर ये बयान आया

    इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइल ने ग़ज़ा के शहर रफ़ाह में सुनियोजित सैन्य अभियान के लिए तारीख़ तय कर ली है.

    उनकी सरकार पिछले कई सप्ताह से ग़ज़ा के इस दक्षिणी शहर में सैन्य अभियान शुरू करने के संकेत देती रही है. ग़ज़ा में पिछले करीब छह महीने से जारी इसराइली बमबारी के बीच 15 लाख फ़लस्तीनी रफ़ाह में शरण लिए हुए हैं.

    मिस्र, फ्रांस और जॉर्डन ने इसराइल से इस योजना को रोकने की मांग की है. बयान में कहा गया है कि इसके 'ख़तरनाक परिणाम' होंगे.

    इसराइली हमले में तबाह हुए घर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइली हमले में तबाह हुए घर

    नेतन्याहू ने कहा है कि रफ़ाह में सैन्य अभियान के लिए तारीख़ पर आंतरिक रूप से सहमति बनी है. हालांकि उन्होंने इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी.

    उन्होंने कहा, "जीत के लिए रफ़ाह में एंट्री और आतंकवादियों का ख़ात्मा ज़रूरी है, ऐसा होगा और इसके लिए एक तारीख़ है."

    हमास ने पिछले साल सात अक्टूबर को इसराइल पर हमला किया था और क़रीब 1,200 लोगों की इस हमले में मौत हुई और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया.

    इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा में सैन्य अभियान शुरू किया और अब तक 33,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

  3. म्यांमार में ऑनलाइन स्कैम के लिए कैसे ‘साइबर ग़ुलाम’ बनाए जा रहे हैं लोग

  4. बीजेपी से इस्तीफ़ा देने के एक दिन बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह हुए कांग्रेस में शामिल

    बीरेंद्र सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, अपनी पत्नी और पूर्व विधायक प्रेम लता के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

    सोमवार को उन्होंने बीजेपी से इस्तीफ़ा दे दिया था.

    इससे पहले 10 मार्च को बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

    चौधरी बीरेंद्र सिंह ने करीब 42 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद अगस्त 2014 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे.

    इसके बाद उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा भेजा और वो कैबिनेट मंत्री बने. बीरेंद्र सिंह हरियाणा में बड़े जाट नेताओं में से एक हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. महाराष्ट्र में 21-17-10 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन

    महाविकास अघाड़ी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महीनों की चर्चा के बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने मंगलवार को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में 48 सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले का एलान कर दिया है.

    सीट शेयरिंग फॉर्मूले के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) 21 सीटों पर और एनसीपी (शरद पवार) 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

    सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित कई नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की.

    राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.

    चुनाव में महाविकास अघाड़ी के सामने बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी का गठबंधन है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. उत्तराखंड: नानकमत्ता डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या के अभियुक्त की पुलिस एनकाउंटर में मौत

      • Author, राजेश डोबरियाल
      • पदनाम, देहरादून से बीबीसी हिंदी के लिए
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के नानकमत्ता डेरे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मुख्य अभियुक्त की बुधवार रात हरिद्वार में एक पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई.

    28 मार्च की सुबह नानकमत्ता डेरे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    पुलिस इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है. इनमें से चार को हत्या का षड्यंत्र रचने और तीन को अपराध में सहायता करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था. हत्या के मुख्य आरोपी अब तक फ़रार थे.

    इनमें से गोली चलाने वाले अमरजीत सिंह उर्फ़ बिट्टू बीती रात मुठभेड़ में मारा गया.

    एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बीबीसी को बताया कि डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम हत्याकांड में चार नामजद अभियुक्तों में से एक अमरजीत सिंह बिट्टू की मौत के बाद अब हत्या में शामिल सरबजीत और षड्यंत्र में शामिल सतनाम और सुल्तान की तलाश जारी है.

    गढ़वाल रेंज के आईजी करन सिंह नगन्याल ने बताया कि चूंकि आरोपियों की पहचान हो चुकी थी, उनके घर-परिवार के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी थी और पुलिस उनके छिपने की सभी संभाावित जगहों, लोगों पर नज़र रखे हुए थी.

    उन्होंने बताया, “पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल से उत्तराखंड से भागने की कोशिश कर रहा है इसलिए कुमाऊं, गढ़वाल की एसटीएफ़़ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की.”

    आईजी के अनुसार भगवानपुर के पास पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फ़ायर कर दिया जिसके बाद जवाबी फ़ायर में अभियुक्त को गोली लग गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

    पत्रकारों के सवाल के जवाब में आईजी ने कहा कि बिट्टू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा व्यक्ति मुठभेड़ के दौरान फ़रार हो गया. उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.

    बता दें कि इस मामले में पुलिस पर काफ़ी दबाव था क्योंकि बाबा तरसेम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफ़ी अच्छे संबंध थे.

    मुख्यमंत्री बाबा तरसेम की हत्या के बाद उनके अंतिम दर्शन करने भी डेरे में पहुंचे थे और पुलिस को इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आदेश था.

  7. टीएमसी नेताओं का थाने के बाहर प्रदर्शन जारी, आप ने कहा- हम साथ हैं

    तृणमूल कांग्रेस

    इमेज स्रोत, Sagarika Ghose/X

    मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता मंदिर मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं.

    सोमवार को शाम पांच बजे टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष समेत कई नेता ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी जांच एजेंसियों के केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर प्रदर्शन कर रहे थे.

    टीएमसी के नेता चुनाव आयोग के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन करने गए थे और इनकी मांग थी कि जांच एजेंसियों के प्रमुखों को बदला जाए.

    इसके बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन समेत धरना देने वाले कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और मंदिर मार्ग थाने ले आई.

    मंगलवार की सुबह से ये नेता थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी भी टीएमसी का समर्थन कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मंदिर मार्ग थाने पहुंचे हैं.

    उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा- “आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है. आदर्श आचार संहिता लागू है. लेकिन विपक्षी नेताओं पर ईडी, एनआईए, आईटी, सीबीआई की कार्रवाई जारी है. ये तानाशाही है. टीएमसी की मांग जायज़ है. बीजेपी के विरोध पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन टीएमसी नेताओं के ख़िलाफ़ ऐसा हो रहा है.”

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी कहा है कि “उनकी पार्टी इस लड़ाई में टीएमसी के साथ खड़ी है.”

  8. सेंसेक्स पहली बार 75,000 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निफ्टी में भी ज़बरदस्त उछाल

    सेंसेक्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मंगलवार को पहली बार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स ने शुरुआती ट्रेड में 75000 का एतिहासिक रिकॉर्ड पार कर लिया है. वहीं एनएसई भी 22,765.30 के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है.

    बाज़ार के इस रिकॉर्ड पर पहुंचने में आईटी कंपनियों की बड़ी भूमिका है.

    इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़, टाटा मोटर्स, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले को इस ट्रेड ओपनिंग में फायदा हुआ है.

  9. 25 साल के भारतीय छात्र की अमेरिका में मौत, बीते कई हफ़्तों से थे लापता

    भारतीय छात्र

    इमेज स्रोत, TWITTER

    अमेरिका में पढ़ाई कर रहे 25 साल के भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अराफ़ात जो बीते महीने से गायब थे वो ओहायो के क्लीवलैंड में मृत पाए गए हैं.

    कुछ सप्ताह पहले अमेरिका स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा था कि वह अराफ़ात के लिए सर्च ऑरपरेशन चला रहे हैं.

    मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित वाणिज्य दूतावास ने जारी बयान में कहा- “ये जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अराफ़ात जिनके लिए हम सर्च ऑपरेशन चला रहे थे वह ओहायो के क्लीवलैंड में मृत पाए गए. उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. मोहम्मद अब्दुल अराफ़ात की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए भारत स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है.”

    “हम उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता दे रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हैदराबाद के रहने वाले 25 साल के अब्दुल मोहम्मद अराफ़ात साल 2023 में अमेरिका के क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी में मास्टर्स करने के लिए गए थे, लेकिन बीते महीने वो लापता हो गए. उनके पिता को 1200 डॉलर की फिरौती देने के लिए फोन आया था.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 मार्च को अराफ़ात के पिता की आखिरी बार उनसे बात हुई थी.

    इस साल अमेरिका में कई भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की मौत हो चुकी है. 5 अप्रैल को भारतीय कॉन्सुलेट ने ओहायो में भारतीय छात्रा उमा सत्या साई गड्डे की मौत की पुष्टि की थी.

    वहीं 18 मार्च को भारतीय छात्र अभिजीत पारुचुरु की बोस्टन में मौत हुई थी.

  10. जब सूर्य ग्रहण देखने मैक्सिको से लेकर कनाडा तक घरों से बाहर निकले लोग

    सूर्यग्रहण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कल यानी सोमवार रात को जब आप शायद सो रहे थे, तब लाखों लोग दुनिया के एक दूसरे हिस्से में पूर्ण सूर्य ग्रहण देख रहे थे.

    ये साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण था जिसे लाखों लोगों ने देखा. देखिए इस सूर्यग्रहण की दिलचस्प तस्वीरें.

    सूर्यग्रहण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं दिखा मगर मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में लाखों लोगों ने इस नज़ारे का लुत्फ़ उठाया.

    सूर्यग्रहण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ये ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में फैला रहा. ये मैक्सिको के समुद्र तट से शुरू होकर कनाडा के न्यूफाउंडलैंड पर खत्म हुआ. ग्रहण का ज़बरदस्त असर नियाग्रा फॉल्स के बादलों पर भी छाया रहा.

    सूर्यग्रहण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जिन लोगों ने सूर्य ग्रहण को साक्षात देखा, वो इसे हैरत भरी नज़रों से देख रहे थे.

    सूर्यग्रहण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में कुछ लोगों की मान्यताएं हैं कि सूर्य ग्रहण में शुभ काम नहीं करना चाहिए और ईश्वर का नाम लेना चाहिए.

    मगर पश्चिम में कुछ लोगों की मान्यताएं इससे एकदम अलग हैं.

    जैसे अमेरिका के राज्य आर्कन्सा में 300 कपल ने तय किया कि जब सूर्य ग्रहण होगा और आसमान में अंधेरा छा जाएगा, ठीक तभी शादी करेंगे.

    सूर्यग्रहण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कुछ लोग ऐसे भी रहे, जो सूर्य ग्रहण का नज़ारा देखने के लिए अपने घर से दूर की किसी जगह गए थे.

  11. भारत के पाकिस्तान में कथित हत्या कराने वाली रिपोर्ट पर अमेरिका क्या बोला

    मैथ्यू मिलर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने पाकिस्तान में 10 कथित आतंकवादियों की हत्या कराई.

    इस रिपोर्ट को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “अगर पड़ोसी देश में रहकर कोई भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेगा तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे.”

    इस पूरे मामले पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से पूछा गया कि अमेरिका इसे कैसे देखता है.

    इसके जवाब में उन्होंने कहा- “हम इसे लेकर आई मीडिया रिपोर्ट को फॉलो कर रहे हैं. जो आरोप रिपोर्ट में लगाए गए हैं उसे लेकर हम कुछ नहीं कहना चाहते हैं. हम चाहेंगे कि दोनों देश मामले को बढ़ाने से बचें और बातचीत के ज़रिए समाधान निकालें.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    4 अप्रैल को ब्रिटिश अख़बार द गार्डियन ने एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें दावा किया गया कि भारत सरकार अपनी व्यापक रणनीति के तहत पाकिस्तान में रह रहे कथित आतंकवादियों की हत्या कराई है.

    अख़बार का कहना था कि उसे भारत और पाकिस्तान के इंटेलीजेंस अधिकारियों से बातचीत में ये जानकारी मिली है.

    दावा है कि इसके साथ ही अख़बार ने पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की ओर से कई दस्तावेज़ों को भी बारीकी से देखा है.

    ये दस्तावेज़ बताते हैं कि कैसे भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक नए अप्रोच के तहत कथित तौर पर विदेशों में कथित आतंक फैलाने वालों को मार रहे हैं.

  12. यूट्यूबर को ज़मानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हर व्यक्ति को जेल में नहीं डाला जा सकता

    सत्ताई दुरईमुरुगन

    इमेज स्रोत, Duraimurugan/X

    ‘सोशल मीडिया पर आरोप लगाने वाले हर व्यक्ति को सलाखों के पीछे नहीं डाला जा सकता है’ ये कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक यूट्यूबर की ज़मानत बरकरार रखने का आदेश दिया.

    इस यूट्यूबर पर 2021 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप था .

    यूट्यूबर सत्ताई दुरईमुरुगन की ज़मानत रद्द करने के आदेश को खारिज करते हुए, जस्टिस अभय एस ओका और उज्जवल भुइयां की बेंच ने तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से कहा, "अगर चुनाव से पहले हम यूट्यूब पर आरोप लगाने वाले सभी लोगों को सलाखों के पीछे डालना शुरू कर देंगे, तो सोचिए कि कितने लोग जेल में होंगे?"

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया.

    मुरुगन को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था. मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल जज की बेंच ने उन्हें ज़मानत दी थी लेकिन 7 जून, 2022 को हाईकोर्ट की डिवीज़न बेंच ने उनकी ज़मानत रद्द कर दी.

    ये ज़मानत इसलिए रद्द की गई क्योंकि राज्य सरकार ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने से परहेज़ करने के कोर्ट की शर्त का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था.

    सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर के खिलाफ दायर उस एफआईआर का भी संज्ञान लिया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने बाबरी मस्जिद के विध्वंस की निंदा करते हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

    एफ़आईआर के अनुसार वह कथित तौर पर उग्र होकर बोल रहे थे और हिरासत में लिए गए कुछ लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे.

    कोर्ट ने इस पर कहा- “हमें नहीं लगता कि विरोध करने और अपने विचार व्यक्त करने पर यह कहा जा सकता है कि उन्हें दी गई स्वतंत्रता का दुरुपयोग हुआ है. हमारा विचार है कि ये ज़मानत रद्द करने का आधार नहीं बन सकते.”

  13. मैक्सिको से लेकर कनाडा तक लाखों लोगों ने देखा 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

    सैकड़ों लोग ग्रहण देखने घरों से बाहर निकले

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में लाखों लोगों ने दिन को रात में बदलते हुए आश्चर्य और रोमांच के साथ देखा.

    सोमवार को कई लोगों ने जो देखा वह एक अनोखी घटना थी, चंद्रमा.. पृथ्वी और सूर्य के बीच घूम रहा था, जिससे पूर्ण सूर्य ग्रहण हुआ.

    ये ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में फैला रहा. ये मैक्सिको के समुद्र तट से शुरू होकर कनाडा के न्यूफाउंडलैंड पर खत्म हुआ. ग्रहण का ज़बर्दस्त असर नियाग्रा फॉल्स के बादलों पर भी छाया रहा.

    जो लोग इसे देख पा रहे थे वो विस्मय के भाव में थे. भारत में ग्रहण नहीं देखा गया.

    सूर्य ग्रहण पहली बार स्थानीय समयानुसार दिन में 11:07 बजे मेक्सिको के पश्चिमी तट पर स्थित माजात्लान में देखा गया.

    चंद्रमा, सूर्य की तुलना में पृथ्वी से 400 गुना अधिक निकट है, लेकिन चंद्रमा आकार में सूर्य से 400 गुना छोटा भी है.

    टोटलिटी नाम की किताब में लेखक मार्क लिटमैन लिखते हैं कि अगर चंद्रमा डायमीटर में 273 किलोमीटर छोटा होता या दूर होता तो लोग अभी इस तरह का सूर्य ग्रहण देख ही नहीं पाते.

    इसके चलते ही जब चंद्रमा एक सीधी रेखा के बिंदू के तौर पर सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है, तो यह सूर्य को ढक लेता है और हमें ग्रहण दिखाई देता है.

  14. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    8 अप्रैल की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.