आत्मघाती हमले में चीन के पांच नागरिकों के मारे जाने पर क्या बोला पाकिस्तान

पाकिस्तान ने चीनी नागरिकों की मौत पर चीन के प्रति संवेदना भी जताई है.

लाइव कवरेज

स्नेहा and चंदन शर्मा

  1. दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- अरविंद केजरीवाल ने मुझे जेल से भेजा है निर्देश, ये बातें कहीं...

    सौरभ भारद्वाज

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें जेल से निर्देश दिया है.

    उन्होंने कहा, "वो (केजरीवाल) पता नहीं किस मिट्टी के बने हैं कि जेल में रहने के बाद भी दिल्ली के लोगों की स्वास्थ्य की चिंता है."

    सौरभ भारद्वाज ने कहा, "उन्होंने मुझे निर्देश दिया है. सीएम साहब ये जानकर बेहद व्यथित हैं कि दिल्ली के कई अस्पतालों में और मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं. कुछ अस्पतालों में मोहल्ला क्लीनिक में जो टेस्ट होते हैं, वो उपलब्ध नहीं हैं. उन्हें लगता है कि उनके जेल जाने की वजह से दिल्ली में किसी को तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारद्वाज ने कहा, "उन्होंने मुझे आदेश दिया है कि इसके ऊपर जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं और ये सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों में मोहल्ला क्लीनिक में सारी दवाइयां और टेस्ट मुफ़्त में मिले. उनका निर्देश हमारे लिए भगवान की आज्ञा के बराबर है."

  2. दवा टेस्ट में फ़ेल वो फ़ार्मा कंपनियां, जिन्होंने ख़रीदे करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड

  3. कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में जयराम ठाकुर बोले- 'सिर्फ़ माफ़ी मांगना काफ़ी नहीं'

    बीजेपी नेता जयराम ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी नेता जयराम ठाकुर

    कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेत्री कंगना रनौत पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके लिए सिर्फ़ माफी ही काफी नहीं है. हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस को इसका जवाब देगी.

    जयराम ठाकुर ने कहा, "बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और भद्दी टिप्पणी सुप्रिया श्रीनेत ने की है. इसकी हम कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं. और उनको ये मालूम नहीं है कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के रूप में जाना जाता है और जहां मंडी की बात है तो उसे छोटी काशी कहा जाता है. 300 से ज़्यादा मंदिर वहां हैं. उस भूमि के बारे में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना...मैं समझता हूं कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुप्रिया श्रीनेत इस समय कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म संभालने वाले विभाग की चेयरपर्सन हैं. उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है.

    "इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था."

    जयराम ठाकुर ने श्रीनेत के बयान पर कहा, "मुझे हैरानी इस बात की है कि वो ये कह रही हैं कि ये मेरा अकाउंट नहीं था और पैरोडी अकाउंट था और किसी ने इस प्रकार से किया है. तो हैंडल कौन कर रहा है. मामला क्यों नहीं दर्ज करावाया उसके ख़िलाफ़."

    कंगना को बीजेपी ने मंडी से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जयराम ठाकुर ने कहा, "दुख तो इस बात का है कि स्वयं महिला ने एक दूसरी महिला के ख़िलाफ़ इस तरह की टिप्पणी की है. जो भी किया है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है. हम मामला दर्ज करने के विषय में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है लेकिन ये पर्याप्त नहीं है."

    "ये कांग्रेस की आदत बन गई है. उनकी इस आदत को ठीक करने की आवश्यकता है. हिमाचल प्रदेश और मंडी में आक्रोश है. इसका ख़ामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा."

  4. केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में आज पीएम आवास का घेराव करेगी आम आदमी पार्टी

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

    आम आदमी पार्टी मंगलवार को नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास का 'घेराव' करने जा रही है.

    दिल्ली के सीएम कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की हिरासत में हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बताया है कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार पीएम के आवास के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है. पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

    दिल्ली यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में इस दौरान यातायात प्रभावित हो सकता है.

    आम आदमी पार्टी ने रविवार को भी विरोध प्रदर्शन किया था. दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि जिस तरह से केजरीवाल को गिरफ़्तार किया गया उससे लोगों में गुस्सा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, बीजेपी की भी योजना केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की है. बीजेपी का ये मार्च अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम से दिल्ली सचिवालय तक होगा.

    बीजेपी ये मांग कर रही है कि केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए जबकि आप ये बार-बार दोहरा रही है कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे और जेल के अंदर से काम करेंगे.

  5. पाकिस्तान का ये तेज़ गेंदबाज़ टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रिटायरमेंट से कर रहा है वापसी

    मोहम्मद आमिर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मोहम्मद आमिर

    पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक बार फिर मैदान में वापसी की तैयारी में हैं.

    आमिर ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली थी.

    31 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडियेटर्स में थे. उन्होंने 8.41 इकोनॉमी रेट से नौ मैच में 10 विकेट लिए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आमिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जताई है.

    उन्होंने लिखा, "मैं अब भी पाकिस्तान के लिए खेलने का सपना देखता हूं. जीवन हमें ऐसे मोड़ पर लाता है जहां हमें अपने फ़ैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ता है."

    "मेरे और पीसीबी के बीच कुछ सकारात्मक बातचीत हुई है, जहां उन्होंने सम्मानजनक तरीके से मुझे ये महसूस कराया कि मेरी ज़रूरत है और मैं पाकिस्तान के लिए खेल सकता हूं. परिवार और शुभचिंतकों से बातचीत के बाद मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध हूं. मैं ये अपने देश के लिए करना चाहता हूं."

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को 29 खिलाड़ियों की एक सूची जारी की. ये खिलाड़ी काबुल में फ़िटनेस कैंप में शामिल होंगे. इसमें इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर भी हैं. वसीम ने भी रिटायरमेंट से वापसी की बात कही थी.

  6. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में नेवल एयर बेस पर हमले की कोशिश, अब तक जो बातें पता हैं...

      • Author, मोहम्मद काज़िम
      • पदनाम, बीबीसी उर्दू संवाददाता
    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के तुरबत में चरमपंथी हमला हुआ है. ये इलाका ईरान से लगता है.

    मकरान डिविज़न के कमिश्नर सईद इमरानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि हमला सोमवार रात हवाईअड्डे के नज़दीक हुआ.

    बीबीसी को उन्होंने बताया कि चार से छह हमलावरों ने तीन लॉकेशन से हवाई अड्डे को निशाना बनाया लेकिन वो नौसेना के एयरबेस तक नहीं पहुंच पाए.

    वहीं क्वेटा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावर तुरबत हवाईअड्डे पर आम लोगों के रास्ते से घुसे थे लेकिन सुरक्षाबलों ने उनकी साज़िश को नाकाम करते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.

    इस हमले की ज़िम्मेदारी प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन बीएलए के मजीद ब्रिगेड ने ली है.

    एक सप्ताह के भीतर बलूचिस्तान में इस चरमपंथी संगठन का ये दूसरा हमला है. इससे पहले ग्वादर ज़िले में पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स पर हमला हुआ था.

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    बयान में इस संगठन के प्रवक्ता ने दावा किया कि तुरबत में उनके सदस्य नेवल एयरबेस में घुस गए .

    यहां के आसपास के लोगों ने बीबीसी को बताया कि सोमवार रात क़रीब 10 बजे उन्होंने पहले धमाके की आवाज़ सुनी. इसके बाद गोलीबारी की आवाज़ें आने लगीं.

    तुरबत हवाईअड्डे के नज़दीक रहने वाले एक व्यक्ति ने बीबीसी को फ़ोन पर बताया कि 'धमाके और गोलीबारी की आवाज़ करीब 45 मिनट तक आती रही.' इस व्यक्ति के अनुसार 11 बजे के आसपास कुछ देर के लिए शांति हुई लेकिन उसके बाद फिर दो या तीन धमाकों की आवाज़ें आईं.

    उन्होंने बताया कि ये धमाके इतने तेज़ थे कि ऐसा लग रहा था कि ये घर के बाहर ही हो रहे हों. देर रात जब इस व्यक्ति से फिर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि एक बजे के आसपास गोलीबारी रुक गई और हेलीकॉप्टर की आवाज़ें आने लगीं.

    इस इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि रात तीन बजे हवाईअड्डे पर गोलीबारी शुरू हो गई. सेना के अधिकारियों ने इस हमले के बारे में जानकारी साझा नहीं की है.

  7. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो. बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    25 मार्च की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.