ग़ज़ा पर यूएन में अमेरिकी रुख़ से इसराइल नाराज़, रद्द किया अमेरिकी दौरा

इसराइल की नाराज़गी का कारण इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में अमेरिका का वीटो न लगाना रहा है.

लाइव कवरेज

दिलनवाज़ पाशा and चंदन शर्मा

  1. ग़ज़ा पर यूएन में अमेरिकी रुख़ से इसराइल नाराज़, रद्द किया अमेरिका का दौरा

    इसराइल

    इमेज स्रोत, ANI

    ग़ज़ा में तुरंत संघर्ष विराम लागू करने की मांग करने वाला प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पारित होने के बाद इसराइल ने अपने प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है.

    इसराइल के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया है कि यूएनएससी में अमेरिका के रुख़ में आए बदलाव के बाद बिन्यामिन नेतन्याहू ने यह फ़ैसला लिया है.

    उन्होंने पहले ही धमकी दी थी कि अगर अमेरिका के रुख़ में बदलाव होता है, तो यह दौरा रद्द कर दिया जाएगा.

    इसराइल की नाराज़गी का कारण इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में अमेरिका का वीटो न लगाना रहा है.

    अमेरिका ने सोमवार को हुए मतदान में भाग नहीं लिया. यह प्रस्ताव चीन लेकर ​लाया था.

    हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया में भाग न लेना, अमेरिका की नीति में बदलाव होना नहीं है.

    व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने यह भी कहा कि अमेरिका इसराइल से उसके इस फैसले पर बात करेगा.

  2. डंपर से कुचलकर पांच लोगों की हत्या मामले में दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    पुलिस हिरासत में पांच हत्याओं के दोनों अभियुक्त.

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

    इमेज कैप्शन, पुलिस हिरासत में पांच हत्याओं के दोनों अभियुक्त.

    राजस्थान में झालावाड़ ज़िले के भवानी मंडी इलाक़े में पांच लोगों की डंपर से कुचल कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है.

    भवानी मंडी के पगरिया थाना इलाक़े के बिनायगा फंटा गाँव में आपसी विवाद के बाद शनिवार देर रात पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया गया था.

    घटना के बाद से ही दोनों नामजद अभियुक्त रणजीत सिंह और डूंगर सिंह फरार थे. पुलिस ने अभियुक्तों पर 10-10 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया था.

    घटनास्थल से पुलिस ने इस डंपर को कब्जे में लिया था.

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA

    इमेज कैप्शन, घटनास्थल से पुलिस ने इस डंपर को कब्जे में लिया था.

    झालावाड़ ज़िला की एसपी ऋचा तोमर ने एक बयान जारी कर बताया, "बीते शनिवार को बिनायगा निवासी नारायण सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि आपसी विवाद के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने दो बाइक से भारत सिंह, धीरज सिंह, तूफान सिंह, गोवर्धन सिंह और बालू सिंह पगारिया थाना के लिए निकले थे."

    एसपी ने बताया, "उनके निकलते ही अभियुक्त रणजीत सिंह और डूंगर सिंह पास में खड़े डंपर को लेकर उनके पीछे तेज गति से दौड़ाने लगा. क़रीब 300 मीटर बाद ही उन्होंने डंपर से दोनों मोटरसाइकिल के पीछे इतनी जोर से टक्कर मारी कि पांचों की लाशें दूर-दूर तक बिखर गई. वे दोनों डंपर वहीं छोड़ कर भाग गए थे."

  3. आईपीएल 2024 के बाक़ी हिस्से का शेड्यूल जारी, इस तारीख़ को यहां खेला जाएगा फ़ाइनल

    आईपीएल 2024

    इमेज स्रोत, ANI

    लोकसभा चुनाव की तारीख़ों के एलान के क़रीब एक हफ़्ते बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के बाक़ी के हिस्से का शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

    इंडियन प्रीमियर लीग के एक्स हैंडल से जारी एक ट्वीट में सात अप्रैल के बाद होने वाले मैचों की जानकारी दी गई है.

    इसके अनुसार, इस टूर्नामेंट का फाइनल 26 मई को चेन्नई में खेला जाएगा. यहीं पर 24 मई को दूसरा क्वालिफायर मैच भी होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पहला क्वालिफायर मैच 21 मई को और एलिमिनेटर मैच 22 मई को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

    इससे पहले बीसीसीआई ने 22 फ़रवरी को 7 अप्रैल तक का आईपीएल का शेड्यूल जारी किया था. शुरू के दो हफ़्तों के इस शेड्यूल में 21 मैच खेले जाने हैं.

    साथ ही बताया गया था कि लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान होने के बाद सात अप्रैल के बाद खेले जाने वाले मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, ग़ज़ा में तुरंत लागू हो संघर्ष विराम, सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव को मिली मंजूरी

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Reuters

    ग़ज़ा में तुरंत संघर्ष विराम लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में लाया गया प्रस्ताव अब से थोड़ी देर पहले मंजूर हो गया है.

    समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में अमेरिका ने भाग नहीं लिया.

    चीन ने सोमवार को ही बताया था कि ग़ज़ा में संघर्ष विराम तुरंत लागू करने की मांग को लेकर उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले अमेरिका की ओर से लाए गए एक प्रस्ताव पर चीन और रूस ने वीटो लगा दिया था.

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बताया कि चीन इस मसौदा प्रस्ताव का समर्थन करता है.

    उसने यह भी कहा कि वह इस प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अल्जीरिया और अन्य अरब देशों की कड़ी मेहनत की तारीफ़ करता है.

    सात अक्टूबर को इसराइल पर हमास के हमले के बाद ग़ज़ा पर हो रहे इसराइली हमले में अब तक 32,226 लोगों की मौत हो गई है. यह डेटा ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है.

  5. सुप्रिया श्रीनेत को कंगना रनौट का जवाब, 'हर महिला सम्मान की हक़दार'

    कंगना रनौट

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कंगना रनौट

    अभिनेत्री कंगना रनौट ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जवाब दिया है.

    यह टिप्पणी सुप्रिया श्रीनेत के नाम वाले इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई थी. श्रीनेत का दावा है कि यह आपत्तिजनक टिप्पणी उन्होंने नहीं की है.

    कंगना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 सालों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है. क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी फिल्म में एक राक्षस तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक की भूमिका निभाई."

    रनौट ने लिखा, "हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए. हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में उत्सुकता से ऊपर उठना चाहिए. सबसे बड़ी बात ये है कि हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या हालातों को दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. हर महिला सम्मान की हक़दार है."

    इससे पहले सुप्रिया श्रीनेत के अकाउंट से कंगना रनौट पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इस पोस्ट में उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर एक आपत्तिजनक बात लिखी गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो मैसेज में बताया, "मेरे फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है. उसमें से किसी एक व्यक्ति ने आज बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया गया. जैसे ही मुझे पता चला, मैंने सर्वप्रथम उस पोस्ट को डिलीट किया. जो भी मुझे जानते हैं, वे अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के ख़िलाफ़ ऐसा टिप्पणी कर ही नहीं सकती हूं. मैं इसकी घोर विरोधी हूं."

    सुप्रिया ने इस वीडियो में कहा, "फिर मैंने जानना चाहा कि ऐसा हुआ कैसे. मुझे पता चला कि ट्विटर पर मेरे नाम का दुरुपयोग करके 'सुप्रियापैरोडी' नाम से एक पैरोडी अकाउंट चलाया जा रहा है. वहीं पर यह आपत्तिजनक पोस्ट हुआ. वहीं से किसी ने कॉपी पेस्ट करके इसे मेरे फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला. मैं यह जानने की कोशिश कर रही हूं कि जिनके पास एक्सेस था, उसमें से किसने यह घृणित काम किया. साथ ही मैंने इस पैरोडी एकाउंट की शिकायत भी ट्विटर से की. पहले भी मेरे नाम का दुरुपयोग करके वहां से अनर्गल टिप्पणियां और भ्रमित बातें की गई हैं."

  6. आरसीबी ने टॉस जीता, पंजाब किंग्स को दिया पहले बल्लेबाज़ी का न्योता

    आरसीबी

    इमेज स्रोत, ANI

    आईपीएल 2024 के सोमवार के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दूसरी टीम पंजाब किंग्स है.

    पंजाब की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं.

    चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हार गई थी.

    हालांकि पंजाब किंग्स ने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया था.

  7. राजस्थान: बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए प्रह्लाद गुंजल लड़ेंगे ओम बिड़ला के ख़िलाफ़ चुनाव

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena

    बीते गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए प्रह्लाद गुंजल को कोटा से टिकट दिया गया है.

    कांग्रेस ने सोमवार को प्रह्ललाद गुंजल की उम्मीदवारी का एलान किया.

    कोटा में इनका मुक़ाबला बीजेपी नेता और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से होगा.

    बीजेपी के पूर्व विधायक गुंजल राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक माने जाते रहे हैं.

    उनका नाम कांग्रेस की ओर से सोमवार को जारी उम्मीदवारों की छठी सूची में आया. इस सूची में कुल पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की छठी लिस्ट."

    गुंजल के अलावा भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर, राजसमंद से सुदर्शन रावत और अजमेर से रामचंद्र चौधरी को भी टिकट दिया गया है.

    गुंजल के पहले चूरू सीट से दो बार बीजेपी सांसद रहे राहुल कसवां ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन की थी. कांग्रेस ने उन्हें चूरू से ही अपना प्रत्याशी बनाया है.

    उधर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल को इसी सीट से इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है.

    वहां हनुमान बेनीवाल का मुक़ाबला कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई ज्योति मिर्धा से होगा.

  8. आगरा में होली खेलने के दौरान एक युवक की मौत, पुलिस ने क्या बताया

    आगरा सिटी के डीसीपी सूरज कुमार राय

    इमेज स्रोत, Twitter/POLICE COMMISSIONERATE AGRA

    इमेज कैप्शन, आगरा सिटी के डीसीपी सूरज कुमार राय

    आगरा में होली खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

    आगरा सिटी के डीसीपी सूरज कुमार राय ने इस घटना की पुष्टि की है.

    पुलिस कमिश्नरेट आगरा के एक्स हैंडल से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि एत्माउदौलाह थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी में आज दोपहर होली खेलने के दौरान एक युवक ईंट लगने से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने बताया कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है, जो भी व्यक्ति इसमें शामिल हैं, उनकी शिनाख़्त हो रही है और अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं.

    डीसीपी राय ने उम्मीद जताई कि अभियुक्तों की जल्द ही गिरफ़्तारी हो जाएगी.

  9. खनन कारोबारी और नेता जनार्दन रेड्डी ने फिर से थामा बीजेपी का दामन

    जनार्दन रेड्डी

    इमेज स्रोत, BJP4Karnataka

    इमेज कैप्शन, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जनार्दन रेड्डी को मिठाई खिलाते हुए

    कर्नाटक में खनन कारोबारी और नेता जनार्दन रेड्डी ने फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया है.

    राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में उनके बेटे और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जनार्दन रेड्डी के साथ उनकी पत्नी अरुणा लक्ष्मी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

    रेड्डी ने अपनी पार्टी 'कल्याण राज्य प्रगति पक्ष' का विलय भी बीजेपी में करा दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस मौक़े पर बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनका फ़ैसला बहुत बढ़िया है. इससे उनकी पार्टी को मज़बूती मिलेगी.

  10. आतिशी ने अरविंद केजरीवाल को बताया 'एक विचार', लॉन्च किया 'डीपी कैंपेन'

    आतिशी

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केवल इंसान नहीं विचार बताया है.

    आतिशी ने कहा, "आपको ये भ्रम है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक इंसान है. अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक इंसान नहीं, एक विचार है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उनके अनुसार, "आप एक अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल सकते हो, लेकिन उनकी प्रेरणा से हज़ारों अरविंद केजरीवाल पूरे देश में निकलकर आएंगे और देश की सड़कों पर निकलकर आएंगे."

    अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के बाद गुरुवार शाम को गिरफ़्तार कर लिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आ​तिशी ने लॉन्च किया डीपी कैंपेन

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक 'डीपी कैंपेन' शुरू किया है.

    आतिशी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल का संदेश हर घर तक पहुंचाने के लिए आज से पूरे देश में सोशल मीडिया पर एक डीपी कैंपेन की शुरुआत हो रही है.

    उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे से आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता "मोदी का सबसे बड़ा डर- केजरीवाल" नामक डीपी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लगा रहे हैं.

  11. आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री के दौरान कथित अश्लील भाषा के इस्तेमाल पर विवाद

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    यह अश्लील टिप्पणी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में 19वीं ओवर के दौरान हुई, तब हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन लंबे-लंबे शॉट लगा रहे थे.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यह अश्लील टिप्पणी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में 19वीं ओवर के दौरान हुई, तब हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन लंबे-लंबे शॉट लगा रहे थे.

    कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल मैच के दौरान भोजपुरी में कमेंट्री के दौरान कथित अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने पर विवाद पैदा हो गया है.

    कई दर्शकों ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसका वीडियो शेयर करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

    यह टिप्पणी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी में 19वीं ओवर के दौरान हुई थी.

    उस समय मिशेल स्टार्क गेंदबाज़ी कर रहे थे और हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन उस दौरान लंबे-लंबे शॉट लगा रहे थे. उन्होंने उस ओवर के दौरान तीन छक्के मारे थे.

    मिड विकेट के ऊपर से मारे गए उनके एक छक्के के दौरान ही भोजपुरी कमेंटेटर ने कथित अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया. वो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

    कई दर्शकों ने भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और नेता मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ बीसीसीआई के सचिव जय शाह को टैग किया है. साथ ही इन लोगों से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील भी की है.

    लोगों का कहना है कि भोजपुरी कमेंटेटरों में कमेंट्री करने की योग्यता नहीं है.

    हालांकि बोर्ड ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

  12. उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना पर पीएम ने जताया दुख, सीएम ने दिए जांच के आदेश

    पीएम

    इमेज स्रोत, ANI

    उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लगने की घटना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

    सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उधर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस हादसे में घायल लोगों से मिलने उज्जैन पहुंचे.

    इस दौरान उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सीएम यादव ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और भरोसा दिया है कि ऐसी दुर्घटना फिर कभी न हो.

    उन्होंने पत्रकारों से कहा, "ईश्वर की कृपा से कोई बड़ी त्रासदी नहीं घटी. एक तरह से यह एक अलार्मिंग कॉल है. हम यह तय करने की कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. मैं उज्जैन और इंदौर दोनों स्थानों पर घायलों से मिला हूं.

    मोहन यादव ने कहा, "मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं. घायलों का उचित इलाज किया जाएगा और हमने प्रशासन से कहा है कि इन सभी को कम से कम 1-1 लाख रुपए देकर मदद की जाए."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उज्जैन के ज़िलाधिकारी नीरज कुमार सिंह के अनुसार, “भस्म आरती के दौरान आग भड़क गई. इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं.”

    घटना के समय मंदिर परिसर में होली मनाई जा रही थी. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ेलने के दौरान ये हादसा हुआ.

  13. कंगना की उम्मीदवारी पर बोले जयराम ठाकुर- 'वो बोल्ड हैं, हिंदूवाद को लेकर स्पष्ट हैं'

    कंगना रनौट

    इमेज स्रोत, @KanganaTeam

    कंगना रनौट को हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के उम्मीदवार बनाने का राज्य में पार्टी के नेता स्वागत कर रहे हैं.

    पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने एक बयान में कहा है कि हिंदूवादी छवि को लेकर कंगना रनौट का पक्ष हमेशा स्पष्ट रहा है.

    होली के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा, “कंगना रनौट भले ही राजनीति का मैदान उनके लिए नया हो लेकिन उन्होंने जिस भी क्षेत्र में काम किया है, हिमाचल का नाम रोशन किया है और पूरे देश में वो एक नाम हैं.”

    जयराम ठाकुर ने कहा, “उनकी एक बोल्ड छवि है, ख़ासकर हिंदूवादी छवि के लिए, उनके व्यवहार और बातचीत में स्पष्टता रही है. वो भले ही राजनीति में नहीं हैं लेकिन हमें उम्मीद है कि वो राजनीति में भी बहुत बेहतर ढंग से सभी चीज़ों को संभाल लेंगी.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जयराम ठाकुर ने कंगना रनौट के भारी अंतर से जीतने का भरोसा भी ज़ाहिर किया है.

    उन्होंने कहा, “कंगना नई ज़िम्मेदारी को भी उसी बेहतर ढंग से लेंगी जिस तरह से वो अपने क्षेत्र फ़िल्म जगत में काम करती रही हैं.”

    बीजेपी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करते हुए 111 टिकट घोषित किए थे.

    फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौट को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है. कंगना मूलरूप से हिमाचल की ही रहने वाली हैं.

  14. नवीन जिंदल ने बीजेपी में शामिल होने और कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने पर क्या कहा

    नवीन जिंदल

    इमेज स्रोत, ANI

    उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने बीजेपी में शामिल होने को बहुत महत्वपूर्ण क़दम बताया है.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होना उनकी दूसरी इनिंग है और बीजेपी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.

    “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बेहद आभारी हूं जो उन्होंने मुझे इस लायक समझा. कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है और उनसे 30 साल का रिश्ता है. वहां से लोगों का मुझे प्यार और आशीर्वाद मिला है.”

    “खट्टर साहब और माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी की शुभकामनाएं मिलीं. हम सब मिलकर माननीय मोदी जी के विकसित भारत के सपने पर काम करेंगे और मिल जुलकर सपनों के हरियाणा और सपनों के हिंदुस्तान का निर्माण करेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. बीजेपी का पश्चिम बंगाल में इन उम्मीदवारों पर दांव, संदेशखाली की पीड़िता को भी दिया टिकट

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    इमेज कैप्शन, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष

    लंबे इंतज़ार के बाद बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 19 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इससे पहले पहली सूची में 20 नाम जारी किए गए थे. लेकिन आसनसोल सीट के उम्मीदवार गायक पवन सिंह ने अगले दिन ही चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया था.

    दूसरी सूची में कई बदलाव हैं. लेकिन अब भी चार सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर पार्टी में असमंजस जस का तस है.

    इस सूची में कयास के मुताबिक़, हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में जाने वाले तापस राय और बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह शामिल हैं. इसी तरह कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय को भी पूर्व मेदिनीपुर ज़िले की तमलुक सीट से मैदान में उतारा गया है.

    यह इलाका विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है. अभिजीत को तमलुक सीट से टिकट मिलने की संभावना तो उनके हाईकोर्ट के इस्तीफे से पहले से ही जताई जा रही थी.

    दूसरी सूची में सबसे ज़्यादा कयास लगाए जा रहे थे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नाम पर. आखिर पार्टी ने उनको उनकी पारंपरिक मेदिनीपुर सीट की बजाय इस बार बर्दवान-दुर्गापुर सीट से टिकट दिया है.

    मेदिनीपुर सीट से पार्टी की विधायक अग्निमित्रा पॉल को मैदान में उतारा गया है. वो फिलहाल आसनसोल से विधायक हैं. केंद्रीय नेतृत्व के इस फ़ैसले से दिलीप घोष असंतुष्ट बताए जा रहे हैं.

    उनका कहना था, "मैं मेदिनीपुर सीट से ही चुनाव लड़ना चाहता था और इसके लिए मानसिक रूप से भी तैयार था. लेकिन पार्टी ने मुझे दूसरी मुश्किल सीट पर भेजा है. मुझे यह फ़ैसला स्वीकार है."

    अग्निमित्रा पॉल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अग्निमित्रा पॉल

    संदेशखाली की घटना के बाद हाल के महीनों में बीजेपी ने राज्य के राजनीतिक हलकों में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई है. इसलिए बशीरहाट संसदीय सीट को लेकर भी कयास लग रहे थे. संदेशखाली इसी संसदीय क्षेत्र में है.

    पार्टी ने इस सीट पर संदेशखली की एक महिला रेखा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है. रेखा ने ही सबसे पहले स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शिबू हाजरा के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई थी.

    पार्टी ने नदिया ज़िले की कृष्णनगर सीट पर टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ राजघराने की बहू अमृता राय को मैदान में उतारा है. इसी तरह तमाम कयासों के बावजूद दार्जिलिंग संसदीय सीट पर पिछली बार जीते राजू विस्टा को ही टिकट दिया गया है. इससे नाराज़ होकर कर्सियांग के बीजेपी विधायक विष्णु शर्मा ने इस सीट पर निर्दलीय के तौर पर लड़ने का एलान कर दिया है.

    अब भी पार्टी में चार सीटों— झाड़ग्राम, डायमंड हार्बर और बीरभूम के उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है. इसके अलावा पवन सिंह की छोड़ी हुई आसनसोल सीट के लिए उम्मीदवार का एलान होना है. डायमंड हार्बर टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की सीट है.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग, 13 लोग झुलसे

    उज्जैन का महाकाल मंदिर

    इमेज स्रोत, FACEBOOK.COM/SHREEMAHAKALESHWARUJJAIN

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से कम से कम 13 लोग झुलस गए हैं.

    रिपोर्टों के मुताबिक़ आग भस्म आरती के दौरान होली के मौके पर गुलाल फेंकने के दौरान लगी.

    उज्जैन के ज़िलाधिकारी के मुताबिक़ आग लगने से घायल लोगों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    ज़िलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा, “भस्म आरती के दौरान आग भड़क गई. इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं.”

    घटना के समय मंदिर परिसर में होली मनाई जा रही थी.

    पुजारी अनीश शर्मा ने बताया, “महाकाल मंदिर परिसर में पारंपरिक होली समारोह का आयोजन किया जा रहा था. गर्भगृह में गुलाल की वजह से आग भड़क गई. मंदिर के पुजारी घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.”

    स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ेलने के दौरान ये हादसा हुआ.

    गुलाल गर्भगृह में जल रहे एक दीपक पर गिरा और उससे आग लग गई. गर्भगृह में फैले गुलाल ने आग पकड़ ली.

  17. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के साथ व्यापार पर कही ये बात

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक़ डार

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक़ डार ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ व्यापार बहाल करने पर ‘गंभीरता’ से विचार कर रहा है.

    दोनों देशों के बीच अगस्त 2019 के बाद से व्यापार संबंध निलंबित हैं.

    जियो न्यूज़ ने रिपोर्ट किया है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार ने ये बयान लंदन में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दिया है. वो ब्रसल्ज़ में परमाणु ऊर्जा सम्मेलन में भाग लेकर लौट रहे थे.

    डार ने शनिवार को कहा कि ‘पाकिस्तानी व्यापारी भारत के साथ व्यापार बहाल करना चाहते हैं.’

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ व्यापार बहाल करने पर विचार कर रहा है.

    एक्सप्रेस ट्रिब्यून अख़बार ने डार के हवाले से लिखा, “भारत के साथ व्यापार के मामले को हम बेहद गंभीरता से देख रहे हैं.”

    अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था.

  18. मॉस्को अटैक: रूसी अदालत में चार लोगों पर आतंकवाद का केस शुरू

    दालेरदज़ोन मिर्ज़ोयेव (बाएं) और सैदाकरामी मुरोदली राचाबलिज़ोदा

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, दालेरदज़ोन मिर्ज़ोयेव (बाएं) और सैदाकरामी मुरोदली राचाबलिज़ोदा

    मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल पर हमले में कम से कम 137 लोगों के मारे जाने के मामले में चार संदिग्ध हमलावरों के ख़िलाफ़ रूस ने मुक़दमा शुरू किया है.

    मॉस्को की एक अदालत में सभी संदिग्धों को आंखों पर पट्टी बांधकर लाया गया जिसमें से एक शख़्स व्हीलचेयर पर था. सभी पर आतंकवाद के आरोप लगाए गए हैं.

    इस्लामिक स्टेट समूह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि क्रॉकस सिटी हॉल पर शुक्रवार को उसने हमला किया था.

    वहीं रूसी अधिकारियों ने बिना सबूत के इस घटना में यूक्रेन के शामिल होने का आरोप लगाया है. लेकिन यूक्रेन ने इन दावों को बेतुका बताया है.

    इन चार अभियुक्तों के नाम दालेरदज़ोन मिर्ज़ोयेव, सैदाकरामी मुरोदली राचाबलिज़ोदा, शम्सिदीन फ़रिदुनी और मुहम्मदासोबिर फ़ैजोव हैं.

    सामने आए वीडियो में तीन अभियुक्तों को आंखों पर पट्टी बांधकर पुलिस रूसी राजधानी के बासमेनी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ले जा रही है. सभी अभियुक्त घायल हालत में हैं.

  19. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो. बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    24 मार्च की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.