रूसः मॉस्को के कंसर्ट हॉल में गोलीबारी से 12 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस के एक कंसर्ट हॉल में हथियारबंद लोगों की गोलीबारी में 12 लोगों के मारे जाने और 50 लोगों के घायल होने की ख़बर आ रही है.

लाइव कवरेज

  1. अरविंद केजरीवाल को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी की टीम

    अरविंद केजरीवाल को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

    इमेज स्रोत, ANI

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईडी की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गई है.

    यहां पीएमएलए अदालत में ईडी की रिमांड अर्जी पर सुनवाई होगी.

    गुरुवार देर रात सीएम केजरीवाल को नई दिल्ली स्थित उनके आवास से ईडी ने गिरफ्तार किया था. उन पर दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले में शामिल होने का आरोप है.

  2. सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि

    तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि

    इमेज स्रोत, @rajbhavan_tn

    इमेज कैप्शन, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि

    सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि आज डीएमके के विधायक पोनमुडी को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.

    न्यूज वेबसाइट द हिंदू के मुताबिक राज्यपाल की तरफ से पेश हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पोनमुडी को 22 मार्च के दिन दोपहर 3.30 बजे शपथ के लिए बुलाया गया है.

    राज्यपाल ने साफ किया है कि कोर्ट को नजरअंदाज करने की उनकी कोई मंशा नहीं है.

    इससे पहले राज्यपाल ने पोनमुडी को उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ दिलाने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि ऐसा करना 'संवैधानिक नैतिकता' के खिलाफ है.

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पोनमुडी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषसिद्धि और तीन साल की सजा पर रोक लगाई थी.

    लेकिन राज्यपाल का दावा था कि भले सजा पर रोक लग गई हो, लेकिन उन्हें कोर्ट ने नैतिक तौर पर दोषी ठहराया था.

    21 मार्च को तीन न्यायाधीशों की पीठ में शामिल मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि वे राज्यपाल के आचरण को लेकर चिंतित हैं.

    उन्होंने कहा था, "वे (राज्यपाल) भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना कर रहे हैं... जब सर्वोच्च न्यायालय की दो-न्यायाधीशों की पीठ ने पोनमुडी की सजा पर रोक लगा दी है, तो राज्यपाल को हमें यह बताने का कोई मतलब नहीं है कि निलंबन आदेश ने दोषसिद्धि को खत्म नहीं किया है."

  3. अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर क्या बोले बीजेपी नेता

    गिरिराज सिंह

    इमेज स्रोत, GIRIRAJ SINGH TWITTER

    इमेज कैप्शन, गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

    बीजेपी ने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कानून से देश चलता है...केजरीवाल साहब कानून को धता बताते रहे हैं, जबकि ये खुद संवैधानिक संस्था के उच्च स्तर पर बैठे हैं. अगर ये सम्मान नहीं करेंगे तो कौन करेगा. इन्हें 10 समन मिले, उसके बाद भी हाई कोर्ट चले गए. हाई कोर्ट ने इन्हें बरी नहीं किया. इससे साफ जाहिर होता है कि इनके चेहरे अब बेनकाब होने लगे हैं."

    "अन्ना हजारे के आंदोलन के चेहरे को आज केजरीवाल ने तार-तार कर दिया है. जनता ने इन्हें जो समर्थन दिया, उसे भी धोखा देने का काम किया."

    बीजेपी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी का घमंड चूर हो गया है.

    संबित पात्रा ने कहा, ''गिरफ़्तारी से पहले केजरीवाल कह रहे थे बतौर मुख्यमंत्री उन्हें समन कैसे भेजा जा सकता है लेकिन आज उनका घमंड टूट गया है.''

    उन्होंने कहा, ''अक्टूबर 2023 से उन्हें नौ समन जारी किए जा चुके थे, लेकिन वो एक में भी हाजिर नहीं हुए.''

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "कुछ दिन पहले तक आम आदमी पार्टी सुचिता की राजनीति की बड़ी बड़ी बातें करती थी. ज्ञान बांटती थी और अब भ्रष्टाचार से भागने का काम कर रही है. अब कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे. ये दिल्ली की जनता का, कानून का और लोकतंत्र का भी अपमान है.

    ''इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण दिन क्या होगा कि कभी अरविंद केजरीवाल कहते थे कि सोनिया गांधी को गिरफ्तार करो, दो दिन इंटेरोगेशन करो, फिर देखो सारा सच बाहर आएगा."

    ''उन्हें ईडी ने 9 बार समन दिया. वे एक बार भी पेश नहीं हुए. ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि जांच एजेंसियों से दूर रहना जरूरी है...मनीष सिसोदिया पिछले एक साल से जेल में हैं. इनके सांसद संजय सिंह जेल में हैं.. जब 9 बार समन दिया गया तब वे शामिल क्यों नहीं हुए... मनी ट्रेल भी है, कैसे पॉलिसी बदली गई, किसने किससे बात करवाई, सीएम का, डिप्टी सीएम का क्या रोल था, सब है... सबने मिलकर बड़ा घोटाला किया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी सांसद हरनाथ यादवने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "कट्टर ईमानदारी का लबादा ओढ़कर दिल्ली की जनता को धोखा देने वाले और सरकारी धन की लूट करने वाले केजरीवाल का यही हश्र होना था, जो हुआ है. दिल्ली की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है. उन्होंने कदम कदम पर जो भी काम किया है, उसमें पैसा लिया है."

    उन्होंने कहा, "जो राजनीतिक दल या नेता उनके साथ खड़े हैं वे अखंड भ्रष्टाचार, घोटालों में डूबे हुए हैं. ये घोटालेबाजों का एक गैंग, समूह बन गया है, जो जनता के टैक्स का दुरुपयोग कर रहा है."

  4. तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी, कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन

    दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितता के मामले में गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ़्तार किया, जिसके बाद से देश के कई शहरों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. यह तस्वीर गुजरात की है.

    इमेज स्रोत, @AAPGujarat

    इमेज कैप्शन, दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितता के मामले में गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ़्तार किया, जिसके बाद से देश के कई शहरों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. यह तस्वीर गुजरात की है.
    डीएमके ने किया प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, @mkstalin

    इमेज कैप्शन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम देश की राजधानी में हुए लोकतंत्र पर गंभीर हमले की कड़ी निंदा करते हैं.
    पंजाब में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, @AAPbalbir

    इमेज कैप्शन, पंजाब में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
    उत्तर प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, AAP

    इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    महाराष्ट्र में प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, @AAPMaharashtra

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली में अलग अलग जगह पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
    केरल के कोझिकोड में गुरुवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया.

    इमेज स्रोत, @INCKerala

    इमेज कैप्शन, केरल के कोझिकोड में गुरुवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया.
  5. अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर बोले अन्ना हजारे

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे

    दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, "बहुत दुख हुआ कि अरविंद केजरीवाल जैसा आदमी, जो मेरे साथ काम करता था और शराब के बारे में हम लोगों ने आवाज उठाई थी. आज वो शराब नीति बना रहा है. इसका मुझे दुख हुआ, लेकिन करेगा क्या? सत्ता के सामने कुछ नहीं कर सकता."

    "आखिर उसको जो गिरफ्तार किया गया है, नाटक हुआ वो उनकी कृति से हुआ. हम ये बातें नहीं करते तो ऐसा होने का कोई संभव नहीं था. जो नाटक हुआ है, अभी कानून के तौर पर जो होगा वो होगा. सरकार देखेगी, वो सोचेगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ईडी ने गुरुवार देर रात नई दिल्ली स्थित अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ़्तार किया गया, जहां से उन्हें ईडी दफ्तर ले जाया गया.

    उन्हें आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ़्तार किया गया है.

    • अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को आम और ख़ास लोग कैसे देख रहे हैं?
  6. दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ़्तार के कविता को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

    के कविता

    इमेज स्रोत, Gettyimages

    इमेज कैप्शन, तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस की नेता और मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की बेटी के कविता (फाइल फोटो)

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया .

    हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले के आरोप में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था.

    बार एंड बेंच न्यूज़ वेबसाइट के मुताबिक जस्टिस संजीव खन्ना, एमएम सुंदरेश और बेला एम त्रिवेदी की स्पेशल बेंच ने उन्हें बेल के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख करने को कहा है.

    के कविता की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने उनका पक्ष रखा.

    बेंच का कहना है कि सभी के लिए एक समान नीति का पालन करना होगा और जमानत के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट आने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.

  7. केजरीवाल के बुज़ुर्ग मां-बाप को प्रताड़ित किया जा रहा है: सौरभ भारद्वाज

    सौरभ भारद्वाज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो)

    आम आदमी पार्टी नेता और अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि मोदी सरकार उनके परिजनों को प्रताड़ित करवा रही है.

    उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''गिरफ़्तारियां होती रही हैं. अंग्रेज़ के ज़माने में भी गिरफ़्तारियां हुआ करती थीं, लेकिन अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के मामले में न्यूनतम मानवीयता का भी ध्यान नहीं रखा गया. अरविंद केजरीवाल के माता-पिता ख़ुद चल नहीं सकते. जो लोग अरविंद जी के परिवार में हैं. उनके समर्थक और रिश्तेदार हैं, उनमें से किसी को भी अरविंद केजरीवाल जी से मिलने नहीं दिया गया''.

    उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार ने इतनी नैतिकता गिरा दी कि परिवार के किसी व्यक्ति को अरविंद केजरीवाल जी से मिलने नहीं दिया गया. ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि उनके माता-पिता मेंटल टॉर्चर और ट्रॉमा में रहें. वे ये सोचें कि हमारा बेटा गिरफ़्तार हो गया तो आज कोई मिलने भी नहीं आ रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने नई दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ़्तार किया था. उन्हें आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ़्तार किया गया है.

    गिरफ़्तारी के बाद उन्हें देर रात ईडी के दफ़्तर ले जाया गया. आम आदमी पार्टी ने गुरुवार देर रात ही सुप्रीम कोर्ट में इस गिरफ़्तारी को चुनौती दी थी. संभव है कि आज केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई हो.

  8. पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौर पर भूटान पहुंचे, क्या है एजेंडा

    भूटान

    इमेज स्रोत, @narendramodi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौर पर भूटान पहुंच गए. लोकसभा चुनाव से पहले उनका यह आखिरी विदेश दौरा है.

    भूटान रवाना होते हुए पीएम नरेंद्र मोदी एक्स पर लिखा.''भूटान के रास्ते में हूं. वहां मैं भारत और भूटान के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा.मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी का पहले गुरुवार को भूटान जाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी.

    अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना में मदद करेंगे. भूटान के पीएम और नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद समझौतों का ऐलान भी होगा.

    पीएमओ ने कहा है,'' यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति' पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है. इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे.''

  9. आईपीएल का आज हो रहा है आगाज, पहले मैच में भिड़ेंगीं चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु

    आईपीएल

    इमेज स्रोत, ANI

    आज शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने जा रहा है.

    चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व ऋतराज गायकवाड़ करेंगे.

    चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से जारी बयान में बताया गया है, "एमएस धोनी ने आगामी टाटा आईपीएल 2024 के लिए सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है. ऋतुराज साल 2019 से सीएसके का हिस्सा हैं और इस दौरान उन्होंने 52 आईपीएल मैच खेले हैं."

    ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 115 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 500 रन जोड़े हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऋतुराज गायकवाड़ ने वर्ष 2020 में आईपीएल डेब्यू किया था. साल 2021 के आईपीएल सीज़न में ऋतुराज गायकवाड़ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे.

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी की जिम्मेदारी फाफ डु प्लेसी के पास होगी. प्लेसी ओपनिंग कर सकते हैं. उनका साथ देने विराट कोहली उतर सकते हैं.

  10. टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

    महुआ मोइत्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)

    सीबीआई ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ लोकपाल के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है.

    बीजेपी नेता और लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगाए जाने के बाद सीबीआई ने महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ प्रिलिमनरी इनक्वायरी (पीई) शुरू की गई थी. जांच के निष्कर्षों के बाद लोकपाल ने सीबीआई को महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने को कहा था.

    लोकपाल ने कहा था कि सीबीआई महुआ के ख़िलाफ़ शिकायत के सभी पहलुओं की जांच के बाद छह महीने के अंदर उसे रिपोर्ट सौंप दे.

    लोकसभा ने पिछले साल दिसंबर में महुआ मोइत्रा का ''अनैतिक आचरण'' के आरोप में लोकसभा से बर्ख़ास्त कर दिया था. महुआ मोइत्रा ने अपनी बर्ख़ास्तगी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका नामंजूर कर दी थी. महुआ मोइत्रा इस बार फिर पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

  11. अरविंद केजरीवाल की ग़िरफ़्तारी पर क्या बोले 'इंडिया' गठबंधन के नेता

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

    इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी का विरोध किया है.

    इस गठबंधन में शामिल कई दलों का कहना है कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है. इसीलिए वो घबराहट में विपक्षी दलों के सामने दिक्कतें खड़ी कर रही है.

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केजरीवाल की गिरफ़्तारी का विरोध करते हुए कहा,''बीजेपी अहंकारी हो गई है और हर दिन लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के खोखले दावे कर रही है. चुनाव से पहले वो हर दिन ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से विपक्ष को कमज़ोर करने की कोशिश में लगी है.''

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ''डरा हुआ तानाशाह'' एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है. इंडिया गठबंधन इसका माकूल जवाब देगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी से ये जाहिर हो गया है कि लोकसभा चुनाव के नज़दीक आते ही केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं से बदला लेने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

    उन्होंने कहा,''इस गिरफ़्तारी से जाहिर हो गया है कि बीजेपी सत्ता के लिए किस हद तक जा सकती है. इंडिया गठबंधन अरविंद केजरीवाल की इस गिरफ़्तारी के खिलाफ एकजुट है.''

    तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने केजरीवाल की गिरफ़्तारी के समय को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद गिरफ़्तारी हो रही है.

    उन्होंने कहा,'' जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई तो विपक्ष के हर नेता को प्रताड़ित किया जा रहा है.''

    सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को खारिज करने वाली है. इसी घबराहट में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह के कदम उठा रहे हैं.

    उन्होंने कहा,''अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन में शामिल दूसरे सीएम हैं जिन्हें गिरफ़्तार किया गया है.

    सीपीआई के महासचिव डी राजा ने भी कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऐसे में केजरीवाल की गिरफ़्तारी बीजेपी की घबराहट को दिखा रही है.

    शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी केजरीवाल की गिरफ़्तारी का विरोध किया है.

    अखिलेश यादव ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ़्तारी से एक नई जन क्रांति पैदा होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ़्तारी राजनीतिक बदला लेने के लिए हुई है. यह देश में बढ़ते अधिनायकवाद का संकेत है.

  12. अफ़ग़ानिस्तान: कंधार में आत्मघाती हमले में हुई 21 लोगों की मौत की ज़िम्मेदारी आईएस ने ली

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Empics

    इमेज कैप्शन, कंधार बम विस्फोट में मारे गए लोगों के गमजदा परिजन

    अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है.

    गुरुवार को इस बम विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने बताया है कि आत्मघाती बम विस्फोट शहर के बैंक में हुआ.

    आईएस ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि वो तालिबान को निशाना बना रहा था. आईएस की न्यूज़ एजेंसी अमाक़ का कहना है कि हमलावरों ने लगभग 150 तालिबान सदस्यों के बीच विस्फोट किया.

    अफ़ग़ानिस्तान में इस साल का ये संभवत: सबसे बड़ा विस्फोट है. विस्फोट एक बैंक शाखा में उस समय किया गया, जब वहां सरकारी कर्मचारी अपना वेतन लेने के लिए कतार में खड़े थे.

    हालांकि तालिबान सरकार ने मरने वालों की संख्या सिर्फ तीन बताई है लेकिन कंधार के सबसे बड़े अस्पताल मीरवाइस के एक डॉक्टर ने बीबीसी को नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया है कि विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं.

    कंधार तालिबान की सत्ता का केंद्र है. तालिबान के सुप्रीम कमांडर यहीं रहते हैं.

  13. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो. बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    21 मार्च की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.