अरविंद केजरीवाल को टार्गेट करना ग़लत और असंवैधानिक: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के खाते फ्रीज करने का मुद्दा भी उठाया है.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and प्रियंका झा
अरविंद केजरीवाल को टार्गेट करना गलत और असंवैधानिक: प्रियंका गांधी

इमेज स्रोत, ANI
अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी की ख़बर पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत और असंवैधानिक बताया है.
उन्होंने कहा, "चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है. राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को. अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए - यही लोकतंत्र होता है. मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है."
"देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है."
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ़्तार किया, आप ने कहा- बीजेपी और पीएम मोदी की राजनीतिक साजिश है
ब्रेकिंग न्यूज़, आप नेता आतिशी ने कहा- 'ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया, सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की करेंगे मांग'

इमेज स्रोत, ANI
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ़्तार कर लिया है.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, "ऐसी ख़बर आ रही है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल जी को अरेस्ट कर लिया है. ये बिलकुल साफ था. जितनी भारी संख्या में पुलिस आई थी. जितनी भारी संख्या में अर्ध सैनिक बल यहां तैनात थे कि आज ईडी अरविंद केजरीवाल जी को अरेस्ट करने के लिए आ रही है."
"अरविंद केजरीवाल का गिरफ़्तार होना बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक राजनीतिक साजिश है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अगर किसी एक नेता से डर लगता है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "दो साल में जबसे इस केस की जांच चल रही है तबसे एक रुपये की भी रिकवरी ईडी या सीबीआई नहीं कर पाई है. इस केस में पांच सौ से ज़्यादा अफसर लगे हुए हैं. हज़ार से ज़्यादा छापे मारे गए हैं. आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के घर, उनके दफ़्तरों में हर जगह छापे मारे गए."
"लेकिन उसके बावजूद आज तक एक रुपया नहीं मिला है. तो आज लोकसभा का चुनाव अनाउंस होने के बाद अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी एक राजनीतिक साजिश है. लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहती हूं कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक इंसान नहीं हैं."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
आतिशी ने कहा, "वह एक विचार हैं. अगर आपको लगता है कि आप एक अरविंद केजरीवाल को ख़त्म करके एक विचार को ख़त्म कर सकते हैं तो आपको ग़लत लगता है."
आतिशी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ़्तारी को रद्द कराने के लिए हमने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हमने सुप्रीम कोर्ट से आज रात जल्द सुनवाई की मांग की है."
बीजेपी के '400 पार' नारे में आरएसएस की क्या भूमिका होगी
वीडियो कैप्शन, बीजेपी के 'चार सौ पार' के नारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्या भूमिका होगा तीन दिनों तक चली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक तो ये 6 सालों के बाद हुई है और ऐसे समय में हुई जब लोकसभा के चुनावों की घोषणा हो चुकी है.
आरएसएस का कहना है कि इस बैठक में संगठन की 100वीं वर्षगांठ से जुडे़ कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जानी थी, लेकिन ये सवाल भी पूछे जा रहे हैं कहीं इसका मकसद चुनावी रणनीति तैयार करना तो नहीं है, इसी सवाल का जवाब तलाशती नागपुर से बीबीसी संवाददाता सलमान रावी और अरविंद साहू की रिपोर्ट.
कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट पर अधीर रंजन चौधरी को एक बार फिर से उतारा है. कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है.
पार्टी ने पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट पर अधीर रंजन चौधरी को एक बार फिर से उतारा है.
टीएमसी ने यहाँ से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ़ पठान को प्रत्याशी बनाया है.
पार्टी अभी तक कुल 139 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है.
कांग्रेस ने कर्नाटक के गुलबर्गा से मल्लीकार्जुन खड़गे के दामाद को उम्मीदवार बनाया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
आर्कटिक को बचाने की अनोखी कोशिश
वीडियो कैप्शन, क्या समंदर की बर्फ़ को पिघलने से रोका जा सकता है? वैज्ञानिक यही जानने की कर रहे हैं कोशिश. आर्कटिक सर्कल में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम एक कमाल का प्रयोग कर रही है.
ये जानने के लिए कि गर्म होते वातावरण में क्या समंदर की बर्फ़ को पिघलने से रोका जा सकता है?
और बर्फ़ ना पिघले इसे रोकने के लिए खारा पानी डाल कर एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है. कैसे हो रहा है ये? क्या इससे कोई मदद मिलेगी?
जानिए बीबीसी संवाददाता पल्लब घोष की इस रिपोर्ट में.
बीजेपी ने तमिलनाडु के लिए नौ लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का एलान किया

इमेज स्रोत, X/@annamalai_k
इमेज कैप्शन, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है.
इस सूची में तमिलनाडु की संसदीय सीटों पर नौ उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है.
पार्टी ने चेन्नई साउथ से डॉक्टर तमिलिसई सौंदर्यराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी सेलवम, वेल्लोर से डॉक्टर एसी शनमुगम, कृष्णागिरी से सी नरसिम्हा, निलगिरिस से एल मुरुगन, कोयंबटूर से के अन्नामलाई, पेरंबलूर से टीआर पारीवेंधर, तूतुकुड़ी से नैनर नागेंद्रन और कन्याकुमारी से पोन राधाकृष्णन को प्रत्याशी बनाया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटे हैं.
के अन्नामलाई तमिलनाडु बीजेपी चीफ़ हैं.
Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ़्तार होने की ख़बर, ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के दिलनवाज़ पाशा. (कैमरा- देवाशीष कुमार)
जेएनयू छात्रसंघ चुनावः क्या वामपंथ के क़िले में एबीवीपी लहरा पाएगा भगवा झंडा
वीडियो कैप्शन, जेएनयू छात्रसंघ चुनावः क्या वापपंथ के क़िले में एबीवीपी लहरा पाएगा भगवा झंडा कभी विवादों तो कभी सुर्खियों में रहने वाली भारत के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में शामिल जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी राजनीतिक रंग में डूबी है.
झेलम हॉस्टल लॉन में मंच सजा है, कैंपस में हर ओर से छात्र इस तरफ़ आ रहे हैं और सामने लगे शामियाने के नीचे छात्रों की भीड़ बढ़ती जा रही है.
सुरक्षा के लिए जगह-जगह गार्ड तैनात हैं. ढपली और ढोल की आवाज़ों के बीच रह-रह कर नारे सुनाई दे रहे हैं.
जय श्री राम के नारों में लाल सलाम की धुन घुल रही है. हवा में लहराते भगवा झंड़ों के ठीक बगल में ‘जय भीम’ के नारे और हाथ में नीला झंडा.
इसराइली सरकार के प्रवक्ता को कथित तौर पर निलंबित किया गया, डेविड ग्रिटेन, बीबीसी न्यूज़

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, इलॉन लेवी इसराइली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसराइल सरकार के अंग्रेज़ी भाषा के प्रवक्ता इलॉन वेली को निलंबित कर दिया गया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए कोई कारण नहीं दिया है. हालांकि, इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस निलंबन का ब्रिटेन के विदेश मंत्री लॉर्ड कैमरन के साथ ऑनलाइन कहासुनी से संबंध है.
इलॉन लेवी ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है.
आठ मार्च को को लेवी ने एक्स पर लॉर्ड कैमरन के एक ट्वीट पर जवाब दिया. इस ट्वीट में कैमरन ने इसराइल से 'ग़ज़ा में और सहायता ट्रकों को जाने देने' की मांग की थी. हालांकि, इस ट्वीट पर दिए जवाब को लेवी ने अब डिलीट कर दिया है.
लेकिन उन्होंने लिखा था, "मुझे उम्मीद है कि आपको जानकारी होगी कि भोजन, पानी, दवाई या शरणार्थी स्थल के लिए ज़रूरी उपकरणों को सीमा पार करने के लिए कोई सीमा तय नहीं है. बल्कि ये तो अत्याधिक मात्रा में आ रहे हैं."
इसराइल के चैनल 12 ने मंगलवार को इस बारे में दी गई रिपोर्ट में कहा कि ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने इसराइली विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर लेवी की प्रतिक्रिया पर हैरानी जताई और ये सवाल भी किया कि क्या उनका पोस्ट इसराइल सरकार के रुख को बयां करता है.
लेवी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन मंगलवार को भी कई एक्स पोस्ट में उन्होंने खुद को इसराइली सरकार का प्रवक्ता ही बताया.
लेवी ब्रिटेन में जन्में और साल 2014 में इसराइल चले गए.
सात अक्टूबर को इसराइल पर हमास के हमले और ग़ज़ा में युद्ध शुरू होने के बाद लेवी को सरकार का प्रवक्ता बनाया गया था.
आईवीएफ़ को लेकर मुश्किल में क्यों फंसे सिद्धू मूसेवाला के पिता
वीडियो कैप्शन, आईवीएफ़ को लेकर मुश्किल में क्यों फंसे सिद्धू मूसेवाला के पिता पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया है कि वो उनके नवजात बच्चे से जुड़े कानूनी प्रक्रिया को लेकर उन्हें परेशान कर रही है.
इस बच्चे का जन्म 17 फ़रवरी को आईवीएफ़ की मदद से हुआ था. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है.
भारतीय कानून के मुताबिक 50 साल से कम उम्र की महिलाएं और 55 साल से कम उम्र के पुरुष ही आईवीएफ़ जैसी तकनीकों की मदद ले सकते हैं.
बुधवार को पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला के भाई से जुड़े विवाद को कथित तौर पर ठीक से ना संभालने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.
केजरीवाल के घर पर ईडी की टीम पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी का पीएम मोदी पर निशाना

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम प्रवर्तन निदेशालय की टीम के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी को घेरा है.
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल के एक पुराने वीडियो के साथ लिखा है, "मोदी जी, केजरीवाल एक कट्टर देशभक्त हैं, आपसे और आपकी टुटपुंजियों से नहीं डरने वाले हैं."
इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी को संबोधित करते हुए ही ये कह रहे हैं कि वो डरने वाले नहीं हैं.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का भी सीएम आवास के बाहर जुटना शुरू हो गया है.
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि समन देने के बहाने से सीएम आवास के अंदर तलाशी चल रही है. किसी से भी फ़ोन के ज़रिए संपर्क नहीं हो पा रहा है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की तैयारी है.
अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने अब वापस ली जुकी दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर समन किया है.
एक तकनीक जिससे मरीज़ भूल जाते हैं दर्द और आसान हो जाता है इलाज
वीडियो कैप्शन, एक तकनीक जिससे मरीज़ भूल जाते हैं दर्द और आसान हो जाता है इलाज एक बड़ी और गहरी चोट को ठीक होने में लंबा वक़्त लग सकता है. चोट से उबरने तक का दौर दर्द भरा भी हो सकता है.
पर अब फ़िजियोथैरेपिस्ट, वर्चुअल रियलिटी की मदद से एक ट्रायल कर रहे हैं, ताकि व्यायाम करते वक़्त मरीज़ का ध्यान दर्द पर न जाए.
इससे मरीज़ हेडसेट पनहकर अपने बिस्तर की बगल में ही गेम खेलते हुए एक्सरसाइज़ कर सकते हैं.
बीबीसी संवाददाता कार्ल मर्सर, लंदन के एक अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने दो लोगों पर इस तकनीक का इस्तेमाल होते देखा.
सौरभ भारद्वाज का दावा- केजरीवाल के घर के बाहर से मीडिया को हटाया गया

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सौरभ भारद्वाज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम के पहुंचने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने ये दावा किया है कि मीडिया को मुख्यमंत्री आवास के बाहर से हटा दिया गया है.
सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, "मीडिया को भी केजरीवाल जी के घर के सामने से हटाया गया है. क्यों? गिरफ़्तार करना है तो सामने करो."
सौरभ भारद्वाज ने सीएम आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की पूरी तैयारी कर ली गई है."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने अब वापस ली जा चुकी दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर समन किया है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि समन देने के बहाने से सीएम आवास के अंदर तलाशी चल रही है. उन्होंने कहा कि अंदर किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है.
मध्य प्रदेश: पाकिस्तान की जीत पर जश्न के झूठे केस में जेल गए 17 मुसलमानों के लिए कैसा है ये रमज़ान
बीजेपी ने तीन राज्यों में नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का एलान किया

इमेज स्रोत, ANI
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति का एलान किया है. ये सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
पार्टी ने डॉ विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया है.
वहीं विजया रहाटकर और पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को राजस्थान का चुनाव सह-प्रभारी बनाया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
बीजेपी ने राजस्थान प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है.
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर हरियाणा के चुनाव सह-प्रभारी बनाए गए हैं.
पार्टी के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं.
उनके साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है.
केजरीवाल के घर पहुंचे सौरभ भारद्वाज का दावा – ‘लगता है गिरफ़्तारी की तैयारी है’

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने की तैयारी है.
उन्होंने कहा है कि 'ऐसा लग रहा है कि जैसे अरविंद केजरीवाल के घर ईडी ने रेड मारी है.'
उन्होंने ये भी कहा कि केजरीवाल से फ़ोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार देर शाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने ईडी के हवाले से बताया है कि उनकी टीम केजरीवाल को समन देने पहुंची है.
सौरभ भारद्वाज ने इसके बाद मीडिया को दिए बयान में ये दावे किए हैं.
उन्होंने कहा, "प्रथम दृष्टया जिस तरह से पुलिस अंदर है और मुख्यमंत्री जी के आवास में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है. ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री जी के यहां रेड मारी गई है. इनके मन में क्या है ये नहीं मालूम. पर ऐसा दिखता है कि मुख्यमंत्री जी को गिरफ़्तार करने की पूरी तैयारी है."
दिनभर: इलेक्टोरल बॉन्ड के कोड से पता क्या चला?
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने केजरीवाल के आवास पर पहुंची अधिकारियों की टीम का वीडियो एक्स पर जारी किया है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी ईडी के हवाले से ही सीएम आवास पर जाँच एजेंसी की टीम पहुंचने की जानकारी दी है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
पीटीआई ने बताया है कि ईडी की टीम शराब नीति से जुड़े केस में अरविंद केजरीवाल को समन देने के लिए उनके आवास पर पहुंची है.
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल की उस अर्ज़ी को ख़ारिज कर दिया था जिसमें ईडी की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने की मांग की गई थी.
अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने अब वापस ली जा चुकी दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर समन किया है.
केजरीवाल ने ईडी के नौवें समन के बाद दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था.