पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को किया फ़ोन, क्या हुई बात?

इमेज स्रोत, Getty Images
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात करके एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति बनने की बधाई दी है.
मोदी और पुतिन ने इस दौरान भारत और रूस के बीच खास और रणनीतिक साझेदारी को आने वाले सालों में और मज़बूत करने को लेकर सहमति जताई.
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखे.
रूस और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के रुख को दोहराते हुए कहा कि वह बातचीत और कूटनीति से इस समस्या का हल निकालने के पक्ष में है.
दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में बने रहने पर भी सहमति दी.















