आयकर विभाग: प्रत्यक्ष कर संग्रह में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

आयकर विभाग ने कहा है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रेरणा

  1. आज का कार्टून: ग़लतफ़हमी तो देखो...

  2. आयकर विभाग: प्रत्यक्ष कर संग्रह में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    आयकर विभाग ने कहा है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

    17 मार्च तक लगभग 18 लाख, 90 हज़ार करोड़ जमा हो चुके हैं.

    पिछले वित्त वर्ष में 17 मार्च तक जमा हुए प्रत्यक्ष कर का आंकड़ा 15 लाख 76 हज़ार 776 करोड़ था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जबकि इस बार इसमें 19.88 प्रतिशत का उछाल देखा गया है.

    सरकार के अनुमान के मुताबिक़ चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर का संग्रह 19.45 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार कर सकता है.

  3. अमित शाह से राज ठाकरे की दिल्ली में मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए संकेत

    अमित ठाकरे, राज ठाकरे और अमित शाह

    इमेज स्रोत, .

    इमेज कैप्शन, अमित ठाकरे, राज ठाकरे और अमित शाह

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

    राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित ठाकरे भी मौजूद थे.

    उनके दिल्ली दौरे से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

    बीते 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज ठाकरे का दिल्ली जाना एक संकेत माना जा रहा है.

    हालांकि राज ठाकरे ने अब तक इस मुलाकात को लेकर कुछ नहीं कहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उधर पार्टी के नेता बाला नंदगांवकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''उन्होंने कहा है कि सकारात्मक चर्चा हुई है और अगले दो-तीन दिनों में फ़ैसला लिया जाएगा. मैं नहीं बता सकता कि कितनी सीटों की डिमांड की गई है लेकिन सभी मांगों को लेकर सकारात्मक बात हुई है.''

  4. टॉयलेट ना होने के कारण परेशानियों से जूझतीं युवा लड़कियों ने सुनाई आपबीती

    वीडियो कैप्शन, टॉयलेट ना होने के कारण परेशानियों से जूझतीं युवा लड़कियों ने सुनाई आपबीती

    19 साल की आयशा मुंबई में 10x10 के एक कमरे में रहती हैं, उनके घर में शौचालय नहीं है.

    वो अपने इलाक़े के पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करती हैं.

    लेकिन इसके साथ उनकी सुरक्षा का मुद्दा भी जुड़ा है.

    वो इस साल पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगी.

    उनका परिवार क़रीब 15 हज़ार रुपये महीना कमाता है.

    ऐसे में पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल उनके परिवार का आर्थिक बोझ बढ़ाता है.

    साथ ही सुरक्षा एक दूसरा मुद्दा है.

    आयशा जैसी कई लड़िकयां हैं जिन्हें अपना दिन टॉयलेट की सुविधा के अनुसार तय करना होता है.

  5. हांगकांग ने पारित किया सख़्त सुरक्षा क़ानून, उठ रहे सवाल

    हांगकांग

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, हांगकांग

    हांगकांग ने एक सख़्त सुरक्षा क़ानून पारित किया है.

    यहां के अधिकारियों का कहना है कि हांगकांग की स्थिरता के लिए यह ज़रूरी है, लेकिन आलोचकों को डर है कि इससे नागरिक स्वतंत्रताएं और कमज़ोर हो जाएंगी.

    अनुच्छेद 23 के तहत बाहरी हस्तक्षेप और विद्रोह को अपराध की श्रेणी में रखा गया है. इस अपराध के लिए आजीवन कारावास की सज़ा तय की गई है.

    हांगकांग की बीजिंग समर्थक संसद ने दो हफ़्ते से भी कम समय में इस क़ानून को अंतिम शक्ल दी और लागू करवाया है.

    हांगकांग पर बीजिंग ने साल 2020 में भी एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था.

    नए क़ानून को इसी का विस्तार माना जा रहा है.

  6. पाकिस्तान में पारसी ज़ायका खिलातीं गुलनार

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में पारसी ज़ायका खिलातीं गुलनार

    पाकिस्तान के कराची में खाने से जुड़ा एक ऑनलाइन बिजनेस खूब पसंद किया जा रहा है, जिसका नाम है 'घर से'. इसे एक पारसी महिला गुलनार चलाती हैं.

    गुलनार बताती हैं कि वो जो पारसी खाना बनाती हैं, उसे पाकिस्तान में मौजूद मुसलमान भी खूब चाव से खाते हैं.

    गुलनार कौन कौन सा पारसी खाना बनाकर लोगों को खिला रही हैं, देखिए इस वीडियो में.

  7. बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत में हवा की गुणवत्ता सबसे ख़राब: आईक्यू रिपोर्ट 2023

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली

    स्विट्ज़रलैंड की हवा गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यू एयर की साल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक़ गुणवत्ता के हिसाब से बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत में हवा की गुणवत्ता सबसे ख़राब है.

    भारत तीसरे पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है.

    हवा में पार्टिकुलेट मैटर के मामले में बांग्लादेश की हवा सबसे ख़राब है.

    रिपोर्ट के मुताबिक़ दिल्ली लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी मानी गई है.

    रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मानकों पर दुनिया के केवल सात देशों की हवा ही खरी उतर पाई है.

    इनमें ऑस्ट्रेलिया, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, ग्रेनेडा, आइसलैंड, मॉरीशस और न्यूजीलैंड शामिल है.

  8. India Election : पाला बदलने से कितना बदलेगा चुनावी गणित। 19 March । गुरप्रीत, मोहन लाल

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. बीबीसी के चार पत्रकारों को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

  10. चुनाव आयोग ने 24 घंटे के भीतर एक बार फिर बदला पश्चिम बंगाल का डीजीपी

      • Author, प्रभाकर मणि तिवारी
      • पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
    संजय मुखर्जी

    इमेज स्रोत, Sanjay Das

    इमेज कैप्शन, संजय मुखर्जी

    केंद्रीय चुनाव आयोग ने 24 घंटे के भीतर एक बार फिर पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को बदल दिया है.

    आयोग ने सोमवार को राजीव कुमार को इस पद से हटाने का फैसला करते हुए सरकार से इसके लिए तीन नाम मांगे थे.

    सरकार ने जो तीन नाम भेजे थे, उनमें विवेक सहाय के अलावा संजय मुखर्जी और राजेश कुमार के नाम शामिल थे. जिसके बाद आयोग ने विवेक सहाय को इस पद पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया था.

    चुनाव आयोग का निर्देश

    इमेज स्रोत, संजय दास

    इमेज कैप्शन, चुनाव आयोग का निर्देश

    लेकिन 24 घंटे के भीतर ही अब संजय मुखर्जी को महानिदेशक बनाने का निर्देश दिया गया है.

    आयोग की ओर से आज मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को भेजे पत्र में यह आदेश दिया गया है.

    इस बीच, राजीव कुमार को राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है.

  11. गाय के नाम पर हत्या और इंसाफ़ के लिए मुस्लिम परिवारों की लड़ाई

    वीडियो कैप्शन, गाय के नाम पर हत्या और इंसाफ़ के लिए मुस्लिम परिवारों की लड़ाई

    18 जून 2018 को उत्तर प्रदेश में हापुड़ ज़िले के बझैड़ा खुर्द गाँव में दो दर्ज़न से ज़्यादा लोगों की हिंसक भीड़ ने गोकशी के शक में क़ासिम को पीटा था.

    समयदीन के मुताबिक़, जब वो बीच-बचाव करने आए तो भीड़ ने उन्हें भी पीटा.

    मॉब लिंचिंग के दौरान भीड़ ने क़ासिम की जान ले ली और समयदीन कई दिन अस्पताल में गुज़ारने के बाद ज़िंदा बच गए.

    अब लगभग छह साल बाद मॉब लिंचिंग के इस मामले में हापुड़ की ज़िला अदालत ने फ़ैसला सुनाया है.

    अदालत ने दस अभियुक्तों को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई है.

    फ़ैसले के बाद पीड़ित परिवारों का क्या कहना है और ये फै़सला क्यों महत्वपूर्ण है देखिए, बीबीसी की इस ख़ास रिपोर्ट में.

  12. धोखाधड़ी मामले में ट्रंप को 464 मिलियन डॉलर का बॉन्ड जुटाने में हो रही है दिक्कत

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, gett

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क नागरिक धोखाधड़ी मामले में भुगतान किए गए 464 मिलियन डॉलर की गारंटी देने के लिए कोई निजी कंपनी नहीं मिल रही है.

    पूर्व राष्ट्रपति को अपनी अपील जारी रखने के लिए या तो पूरी राशि नकद में चुकानी होगी या बॉन्ड सुरक्षित करना होगा.

    अगर वो 25 मार्च तक ऐसा करने में असमर्थ रहें, तो उनकी कुछ अचल संपत्ति भी ज़ब्त की जा सकती है.

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा है, ''जिस बॉन्ड का भुगतान करने के लिए उनसे कहा गया था, वह किसी भी कंपनी के लिए असंभव होगा, जिसमें मेरी जैसी सफल कंपनी भी शामिल है.''

    उनके वकीलों ने कहा है कि उन्होंने तीस कंपनियों ने इसके लिए संपर्क किया, पर सभी प्रयास असफल रहे हैं.

  13. पाकिस्तान का वो डॉन जिसे पकड़ने के लिए सिंध के गवर्नर को जनरल मुशर्रफ़ से इजाज़त लेनी पड़ी थी

  14. अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को भारत ने बताया 'बेतुका'

    रणधीर जायसवाल

    इमेज स्रोत, MEA

    इमेज कैप्शन, रणधीर जायसवाल

    अरुणाचल प्रदेश पर हाल ही में चीन के किए दावे को भारत के विदेश मंत्रालय ने 'बेतुका' बताया है.

    विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर ये कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, जिसे कभी अलग नहीं किया जा सकता.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से ये बयान, चीन की सेना के अरुणाचल प्रदेश को अपना क्षेत्र बताए जाने के दो दिन बाद आया है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हमने चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से दिए गए बयान को देखा, जिसमें भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश को लेकर बेतुका दावा किया गया था. इस आधारहीन मुद्दे को दोहराने से इसे वैधता नहीं मिल जाएगी. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा."

    "अरुणाचल के लोगों को हमारे (भारत) विकास योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ मिलना आगे भी जारी रहेगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे के बाद से जारी है तकरार

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, रणधीर जायसवाल से पिछले सप्ताह चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल झांग शियाओगांग की ओर से पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मार्च को अरुणाचल प्रदेश गए थे.

    यहां उन्होंने एक रोड टनल का उद्घाटन किया था. इस पर प्रतिक्रियास्वरूप झांग ने एक बयान में कहा था कि "भारत को ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए जिससे सीमा विवाद और उलझे."

  15. रूस की सत्ता में व्लादिमीर पुतिन की वापसी और उसके मायने

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: रूस की सत्ता में व्लादिमीर पुतिन की वापसी और उसके मायने

    देश-विदेश में अपने आलोचकों को दरकिनार करके व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति के तौर पर एक और कार्यकाल के लिए रूस की सत्ता पर काबिज़ हो रहे हैं.

    यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच पश्चिमी देशों और भारत के लिए इसके क्या मायने हैं.

    कवर स्टोरी में आज इसी की बात.

  16. सीएए पर रोक लगाने की मांग वाले आवेदनों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), 2019 और नागरिक संशोधन नियम, 2024 पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 8 अप्रैल तक अपना जवाब दाख़िल करने को कहा है.

    कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तारीख़ 9 अप्रैल तय की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले बीते 11 मार्च को केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन एक्ट यानी सीएए के नियमों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसी के साथ यह क़ानून देश में लागू हो गया है.

    इस क़ानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय को नागरिकता दी जाएगी.

  17. समुद्र की गहराई में खनन का क्यों हो रहा है विरोध

    वीडियो कैप्शन, समुद्र की गहराई में खनन का क्यों हो रहा है विरोध?

    तेज़ी से गर्म होती दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग का असर कम करने के लिए एक ओर जहां जीवाश्म ईंधनों के इस्तेमाल में कटौती पर ज़ोर दिया जा रहा है.

    वहीं दूसरी ओर समंदर की गहराई में खनन पर ध्यान दिया जा रहा है.

    माना जाता है कि समुद्र की गहराई में अरबों डॉलर्स के खनिजों का भंडार छिपा है और माना ये भी जाता है कि इनका इस्तेमाल रिन्युएबल टेक्नॉलजी में किया जा सकता है.

    लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है, सवाल उठ रहे हैं कि समुद्री जनजीवन और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों पर इस तरह के खनन का क्या असर होगा है?

    देखिए बीबीसी संवाददाता जस्टिन रॉलेट की रिपोर्ट.

  18. जापान ने 17 साल में पहली बार बढ़ाई ब्याज दर

    जापान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जापान

    जापान के सेंट्रल बैंक ने बीते 17 सालों में पहली बार उधार लेने की ब्याज दर को बढ़ाया है.

    बैंक ऑफ जापान ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को -0.1% से बढ़ाकर 0%-0.1% कर दिया है.

    ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि उपभोक्ता दर बढ़ने के बाद वेतन में उछाल आया है.

    साल 2016 में, बैंक ने देश की स्थिर अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयास में प्रमुख ब्याज दर को शून्य से नीचे कर दिया था.

    बैंक के फ़ैसले से पहले तक जापान इकलौता ऐसा देश बचा था जहां ब्याज़ दर शून्य से नीचे यानी माइनस में थी.

  19. उस महिला से मिलिए, जो ब्रिटेन में शटर से लटककर हो गई थी वायरल

    वीडियो कैप्शन, उस महिला से मिलिए, जो ब्रिटेन में शटर से लटककर हो गई थी वायरल

    बात ब्रिटेन की उस बुज़ुर्ग महिला की, जिनका एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था.

    वेल्स की रहने वाली एन ह्यूज़, एक दुकान का शटर खुलते वक्त उसमें फंस गई थीं और लटककर ऊपर चली गई थीं.

    अब इसी वाकये से जुड़ी एक पेंटिंग के उद्घाटन के लिए उन्हें ही बुलाया गया.

    देखिए बीबीसी संवाददाता मैट मरे की रिपोर्ट.

  20. बीजेपी में शामिल हुईं झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन

    सीता सोरेन

    इमेज स्रोत, ani

    झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की विधायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गई हैं.

    दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तावड़े की मौजूदगी में सीता सोरेन पार्टी में शामिल हुई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले सीता सोरेन ने जेएमएम और परिवार दोनों छोड़ने का एलान किया था.

    उन्होंने जेएमएम के संस्थापक और अध्यक्ष शिबू सोरेन के नाम पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा देने का एलान किया है.

    जेएमएम की केंद्रीय महासचिव रहीं सीता सोरेन पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के दिवंगत बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं.