ट्रंप लड़ सकेंगे राष्ट्रपति चुनाव, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध हटाया

अमेरिकी प्रांत कोलोराडो की शीर्ष अदालत ने दिसंबर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव लड़ने से रोक दिया था.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and प्रियंका झा

  1. 'घूस के मामलों में विधायकों, सांसदों को क़ानूनी सरंक्षण नहीं'- सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर पीएम मोदी क्या बोले?

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, PIB

    इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

    सांसदों और विधायकों को घूस के मामलों में कोई क़ानूनी सरंक्षण ना दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है.

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''स्वागतम. माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बहुत महान फ़ैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला स्वच्छ राजनीति सुनिश्चित करेगा और इससे व्यवस्था में लोगों का भरोसा बढ़ेगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच ने सांसदों और विधायकों के विशेषाधिकार से जुड़े केस में सोमवार को फ़ैसला सुनाया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रिश्वत लेने के मामलों में सांसदों और विधायकों को विशेषाधिकार के तहत किसी तरह का कोई क़ानूनी सरंक्षण हासिल नहीं होगा.

    सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ 1998 के नरसिम्हा राव जजमेंट के अपने फ़ैसले को पलट दिया है.

    तब पांच जजों की बेंच ने 3:2 के बहुमत से तय किया था कि ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता.

  2. खड़गे बोले, 'मोदी सरकार किसानों के साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव कर रही है'

    मल्लिकार्जुन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है और अपना हक मांगने वाले किसानों के साथ वो दुश्मनों जैसा बर्ताव कर रही है.

    खड़गे का बयान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल के उस एलान के बाद आया है, जिसमें कहा गया था किसान हर हाल में 6 मार्च को दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं.

    किसान नेताओं ने 10 मार्च को पूरे देश में चार घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन की अपील की है.

    आंदोलनकारी किसान सरकार से अपनी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी मांग रहे हैं. इसके अलावा किसानों ने कर्ज माफी की भी मांग की है.

    खड़गे ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए एक्स पर लिखा, ''अपने चुनिंदा पूँजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुँचाने के लिए, मोदी सरकार ने किसानों के हितों की लगातार बलि दी है. जब देश का अन्नदाता किसान बंपर फ़सल पैदा कर निर्यात करना चाहता है, तब मोदी सरकार गेहूं, चावल, चीनी, प्याज़, दाल आदि के निर्यात पर बैन लगा देती है. अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा ने ऐसा ही किया है. इसका परिणाम यह हुआ है कि कांग्रेस-यूपीए के दौरान जो कृषि निर्यात 153% बढ़ा था, वो भाजपाई राज में केवल 64% ही बढ़ा.''

    उन्होंने लिखा है, ''मोदी सरकार की एमएसपी और दोगुनी आमदनी की गारंटी तो फ़र्ज़ी निकली ही, किसान विरोधी भाजपा ने हमारे 62 करोड़ किसानों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब जब किसान अपना हक़ मांग रहे हैं तो मोदी सरकार उनसे दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    किसानों की एमएसपी गारंटी की मांग के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनीतिक) से जुड़े किसान संगठनों ने 13 फ़रवरी को दिल्ली मार्च का आह्वान किया था लेकिन उन्हें पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने शंभू बॉर्डर पर रोक दिया था.

    इस दौरान हुई झपड़ में एक युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, घूस लेने के मामलों में सांसदों और विधायकों को नहीं मिलेगी छूट: सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

    सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच ने सांसदों और विधायकों के विशेषाधिकार से जुड़े केस में सोमवार को फ़ैसला सुनाया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रिश्वत लेने के मामलों में सांसदों और विधायकों को विशेषाधिकार के तहत किसी तरह का कोई क़ानूनी सरंक्षण हासिल नहीं होगा.

    सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ 1998 के नरसिम्हा राव जजमेंट के अपने फ़ैसले को पलट दिया है.

    तब पांच जजों की बेंच ने 3:2 के बहुमत से तय किया था कि ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता.

    सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद वकील अश्विनी उपाध्याय ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''सात जजों की बेंच ने एकमत से कहा कि पैसे लेकर सवाल पूछना या सवाल लेकर राज्यसभा चुनाव में वोट देना, ये पूरी तरह से संवैधानिक भावना के ख़िलाफ़ है. ये संविधान के ख़िलाफ़ है. इसलिए कोई भी विशेषाधिकार प्राप्त नहीं होगा. सांसदों, विधायकों को संसद या विधानसभा में जो बोलने की आज़ादी है, वो ईमानदारी से काम करने की आज़ादी है. भ्रष्टाचार करने की आज़ादी नहीं है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कानूनी ख़बरों से जुड़ी वेबसाइट लाइव लॉ के मुताबिक़, चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मामले पर फ़ैसला सुनाते हुए कहा, “विधायी विशेषाधिकारों का उद्देश्य सामूहिक रूप से सदन को विशेषाधिकार देना है. अनुच्छेद 105/194 सदस्यों के लिए एक भय मुक्त वातावरण बनाने के लिए है. भ्रष्टाचार और रिश्वत संसदीय लोकतंत्र को बर्बाद करने वाला है.”

  4. बेंगलुरु विस्फोट की जांच एनआईए को सौंपी गई

    बेंगलुरू

    इमेज स्रोत, CCTV FOOTAGE/POLICE SOURCES

    इमेज कैप्शन, रामेश्वरम कैफे की सीसीटीवी फुटेज

    बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में बम विस्फोट की जांच एनआईए को सौंप दी गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि विस्फोट की जांच एनएआई करेगी.

    एक मार्च को बेंगलुरु में ब्रुकफील्ड इलाक़े में स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट से एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए थे. इस मामले में कैप पहन, मास्क और चश्मा लगाए संदिग्ध की तलाश की जा रही है.

    विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि दोषियों को कड़ी से कड़ी दिलाई जाएगी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बासवराज बोम्मई ने कांग्रेस सरकार पर क़ानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था.

    उन्होंने कहा था, "पहले दिन से ही सरकार क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है. सत्ताधारी पक्ष के नेताओं का समर्थन राष्ट्र विरोधी तत्वों को मिल रहा है और पुलिस का मोराल भी कम हुआ'' है."

    उन्होंने कहा, ''असामाजिक तत्व शहर में घूम रहे हैं और अब उनमें इतना साहस आ गया है कि वो शहर में बम रखें. इसके तार आतंकी तत्वों से हैं. जब हमारी सरकार थी उस वक्त हमने 15 स्लीपर सेल का पता कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला था. सरकार को "इस मामले की जांच एनआईए को सौंपनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार को सत्ता छोड़ देनी चााहिए."

  5. कृपाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाने पर उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर निशाना

    उद्धव ठाकरे
    इमेज कैप्शन, उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

    शिव सेना (यूबीटी) ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा है कि दूसरे राजनीतिक दलों को कमज़ोर करने की उसकी नीति चल नहीं पाएगी.

    शिव सेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में शामिल कृपाशंकर सिंह की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया है.

    रविवार को शिव सेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुबंई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में कांग्रेस कृपाशंकर जैसे लोगों का शामिल किया है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के अभियुक्त रहे हैं.

    कृपाशंकर सिंह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगते रहे हैं. बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक़ उन्हें उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. कृपाशंकर सिंह कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख रह चुके हैं. वो 2021 में भाजपा में शामिल हो गए थे.

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी दूसरे राजनीतिक दलों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. उसका ये तरीका ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगा.

    उन्होंने दूसरी पार्टियों के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया. लोकसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक दलों के नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं.

  6. कमला हैरिस बोलीं- ग़ज़ा में लोग भूख से मर रहे हैं, युद्धविराम जल्द लागू हो

    कमला हैरिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कमला हैरिस (फाइल फोटो)

    अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि ग़ज़ा में लोग भूख से मर रहे हैं.

    उन्होंने इसराइल से कहा है कि वह ग़ज़ा में राहत सामग्री की सप्लाई में और इजाफा करे.

    कमला हैरिस ने कहा कि ग़ज़ा में कम से कम से छह सप्ताह का युद्ध विराम होना चाहिए ताकि वहां से इसराइली बंधकों को निकाला जा सके.

    इससे पहले मिस्र में युद्धविराम को लेकर बातचीत के लिए बैठक में इसराइल ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था. इसराइल ने कहा था कि फ़लस्तीन अब भी जिंदा बचे बंधकों की सूची नहीं दे रहा है.

    हमास का कहना है कि इसराइल की लगातार बमबारी की वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रहा है. हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी बासिम नईम ने कहा, ''व्यावहारिक तौर पर ये पता लगाना मुश्किल है कि कौन ज़िंदा है, कौन नहीं.''

    समझा जाता है कि हमास के प्रतिनिधि, अमेरिका और क़तर के मध्यस्थ इस समय मिस्र की राजधानी काहिरा में मौजूद हैं.

    गुरुवार को फ़लस्तीन में राहत सामग्री लेने के लिए लाइन में लगे 112 लोगों के ट्रकों से कुचल कर हुई मौतों के बाद ग़ज़ा में युद्धविराम घोषित करने का दबाव बढ़ गया है.

  7. डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उम्मीदवारी की दौड़ में मिली पहली जीत

    निक्की हेली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, निक्की हेली (फाइल फोटो)

    अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल निक्की हेली ने प्राइमरी में पहली जीत हासिल की है.

    रिपब्लिकन पार्टी के लिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में वो वॉशिंगटन डीसी की प्राइमरी में जीत गई हैं.

    रविवार को मिली उनकी इस जीत ने फिलहाल डोनल्ड ट्रंप की जीत का सिलसिला रोक दिया है. हालांकि ट्रंप इस सप्ताह होने वाली वोटिंग में कई और प्रतिनिधियों का समर्थन जुटा सकते हैं.

    निक्की हेली इससे पहले भी कुछ प्राइमरी में हार चुकी हैं. इसके बावजूद उन्होंने कहा है कि वह रेस में बनी रहेंगी. उन्होंने उन प्राइमरी से हटने से इनकार किया है, जहां उन्हें अपनी जीत की प्रबल संभावना दिख रही है.

    हेली पिछले सप्ताह अपने गृह राज्य साउथ कैरोलिना में ही हार गई थीं. लेकिन हेली का कहना है कि वोटरों को ट्रंप के विकल्प की जरूरत है. हालांकि अब तक के चुनावी अभियान में ट्रंप हावी नजर आ रहे हैं.

  8. कलकत्ता हाई कोर्ट के मौजूदा जज ने कहा- इस्तीफ़ा देकर राजनीति में जाऊंगा

    कलकत्ता हाई को

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कलकत्ता हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

    कलकत्ता हाई कोर्ट के मौजूदा जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा है कि वो अपने पद से इस्तीफ़ा देकर राजनीति में शामिल हो जाएंगे.

    गंगोपाध्याय अगस्त 2024 में रिटायर होने वाले हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वो अपने सहकर्मियों, पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और उसके नेता अभिषेक बनर्जी पर लगातार टिप्पणी की वजह से विवादों में रहे हैं.

    संभवत: ये पहली बार है, जब किसी मौजूदा जज ने कहा हो कि वो अपने पद से इस्तीफ़ा देकर राजनीति में शामिल हो जाएंगे.

    गंगोपाध्याय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से उनके ख़िलाफ़ टिप्पणियों ने ही उन्हें राजनीति में जाने को प्रेरित किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा,''मैं राजनीति में जा रहा हूं. मैं आज नहीं बताऊंगा कि किस पार्टी में जा रहा हूं. लेकिन मैं कोर्ट में अपना थोड़ा बचा काम पहले निपटा लेना चाहता हूं. कल मैं इसे खत्म कर लूंगा. इसके बाद मैं चीफ जस्टिस को मौखिक रूप से बता दूंगा. इसके बाद मैं राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दूंगा.''

    जस्टिस गंगोपाध्याय का ये बयान बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद आया है.

  9. नमस्कार,

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. ये लाइव पेज 24 घंटे चलेगा.

    2 मार्च के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.