यूट्यूबर एल्विश यादव पर लगा मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
कथित हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यादव पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and संदीप राय
रूस ने दावा किया, क्राइमिया पर यूक्रेन के 38 ड्रोन मार गिराए, तेल डिपो के पास विस्फोट
इमेज स्रोत, Reuters
रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने क्राइमिया पर दागे गए
यूक्रेन के 38 ड्रोन मार गिराए हैं.
एक वीडियो फ़ुटेज में दिख रहा है कि क्राइमिया के एक तेल डिपो
के पास विस्फोट हुआ है.
रूसी अधिकारियों ने कहा कि 38 ड्रोन को मार गिराया गया है. इसके चलते रूस और
क्राइमिया को जोड़ने वाले कर्च ब्रिज को कुछ देर लिए बंद कर दिया गया.
ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन पश्चिमी देशों
से हथियार की आपूर्ति बढ़ाने की लगातार अपील कर रहा है.
हाल ही में रूसी फ़ौजों ने यूक्रेन के मोर्चे पर बढ़त हासिल
की है और कीएव पश्चिमी हथियारों के बल पर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है.
पिछले महीने ही रूसी सेना ने महत्वपूर्ण पूर्वी शहर अदीव्का पर
कब्ज़ा किया था.
हालांकि रूस ने इस ताज़ा ड्रोन हमले से किसी तरह के
नुकसान की बात स्वीकार नहीं की है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके से
खिड़कियां हिलने लगीं और कारों के अलार्म बजने लगे.
शनिवार को रूस ने यूक्रेनी शहर ओडेसा के एक रिहाईशी
इलाके में ड्रोन हमले किए थे जिसमें 10 लोग मारे गए थे.
रविवार को रूस ने दक्षिणी खेरसोन इलाक़े को निशाना
बनाया.
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति
की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए.
हर्ष वर्धन ने सक्रिय राजनीति को कहा अलविदा, बीजेपी ने नहीं दिया है टिकट
इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा सांसद डॉ. हर्ष वर्धन ने
राजनीति को अलविदा कहने की घोषणा की है.
अगले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची बीजेपी
ने शनिवार को जारी की जिसमें चांदनी चौक से उनका टिकट काट कर प्रवीण खंडेलवाल को दिया गया है.
रविवार को डॉ. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स
पर एक लंबा पोस्ट लिख कर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को धन्यवाद दिया और फिर से
अपने डॉक्टरी पेशे में लौटने की बात कही.
उन्होंने लिखा, “30 साल से अधिक के शानदार चुनावी करियर के
बाद अब मैं अपनी जड़ों की ओर वापसी करने की अनुमति चाहता हूं.”
उन्होंने लिखा कि कृष्णानगर के ईएनटी क्लिनिक में अब वो बैठेंगे.
डॉ. हर्षवर्धन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची आने से पहले शनिवार को ही पार्टी के दिल्ली से एक अन्य सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी राजनीति से अलग होकर अपने खेल पर ध्यान देने की बात कही थी.
हालांकि पहली सूची में पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई, जहां से वो सांसद हैं.
शनिवार को ही झारखंड के हज़ारीबाग़ से मौजूदा बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति से अलग होने की घोषणा की. उनको भी हज़ारीबाग़ से टिकट नहीं मिला.
दिलचस्प है कि असम के असनसोल सीट से भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन उन्होंने एक दिन बाद ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.
नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर क्या बोले बीजेपी और जेडीयू नेता
इमेज स्रोत, ANI
पटना में महागठबंधन की जनविश्वास रैली के दौरान बिहार के नीतीश कुमार पर दिए गए
तेजस्वी यादव और लालू यादव के बयान पर जेडीयू और बीजेपी नेताओं ने तीखी
प्रतिक्रिया दी है.
बीजेपी नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
ने कहा, “आरजेडी नौटंकीबाज़ों
की पार्टी है. बिहार लोकतंत्र की जननी रही, यहां लीडर पैदा होते थे लेकिन दुर्भाग्य
से आरजेडी के लोग लीडर नहीं एक्टर की तरह काम कर रहे हैं. ये नेता नहीं अभिनेता
हैं, जो लोगों का मनोरंजन कर सकता है, बरगला सकता है, लोगों की भावनाओं को भड़का
सकता है. बिहार की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी.”
उन्होंने आरोप लगाया, “जिस तरह का आज उन्होंने
बयान दिया है, वो बताता है कि सत्ता से जाने की मन के अंदर कितनी हताशा, निराशा और
खीज है. मुख्यमंत्री जी 17 महीने में ही जग गए. इन्होंने 17 महीने में ही बिहार को
लूट लिया. उन्होंने साफ़ किया कि ये लोग गड़बड़ कर रहे थे. सत्ता का दुरुपयोग कर
रहे थे और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे थे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "दस लाख की रैली का महागठबंधन का दावा बिल्कुल बेबुनियाद निकला. आरजेडी ने अपने मूल चरित्र में बदलाव की कोशिश तो की लेकिन बदलने वाला कहां है. आर का मतलब राइट टू गुंडागर्दी, जे का मतलब जॉब फॉर लैंड और डी का डेवलमेंट ऑफ़ फ़ेमिली है."
"इस रैली से महागठबंधन के नेताओं की एकुजटता नहीं बल्कि पुत्रों की एकजुटता दिखाने का लालू जी प्रयास कर रहे थे. परिवार के सदस्यों का नाम लेना, यही परिवारवाद है."
महागठबंधन पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि अगले 10-15 दिन में आचार संहिता लग जाएगी और अभी तक न तो सीट शेयरिंग का पता है न साझा कार्यक्रम और न नीतिगत मामला ही तय हो पाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
काशी विश्वनाथ मंदिर के आस पास की मांस की दुकानों पर नगर निगम ने लगाया ताला
....में
Author, उत्पल पाठक, वाराणसी से
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे हुए घने आबादी
वाले इलाकों में मांस और मांसाहारी खाद्य पदार्थ की दुकानें को
बंद किया जा रहा है.
प्रशासन का कहना है कि मंदिर के दो किलोमीटर की परिधि में होने की
वजह से इन्हें बंद कराया जा रहा है.
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बेनियाबाग, नई सड़क और दालमंडी के इलाकों में 26 दुकानों को नोटिस भेजने के बाद बंद कराया गया है.
हालांकि उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों के संदर्भ में उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है.
18 जनवरी को वाराणसी नगर निगम के सदन में आदि
विश्वेश्वर वार्ड नंबर 69 के सभासद इंद्रेश सिंह ने एक प्रस्ताव में मांस की दुकानों को बंद करने की मांग की थी, जिसे पास कर दिया गया.
मुर्गे का कारोबार करने वाले हाजी इक़बाल
अहमद ने कहा, "कल अचानक अवैध बताकर दुकान बंद करा दी गई. हमारा 20-25 हजार का सामान अब ख़राब हो
जाएगा. हम चाहते हैं कि हमें आर्डर की कॉपी मिले ताकि उसमें कुछ कार्रवाई की जाए."
उनका दावा है कि, "ये ग़लत है, पहले मेन रोड की दुकानों को हटाने की बात हुई थी. अब ये दो किलोमीटर वाला नियम आया है तो हमारी दुकान भी उसकी जद में
आ गई. हमें ऑर्डर नहीं दिखाया गया."
इक़बाल अहमद कहते हैं कि उनकी दुकान में पांच आदमी काम करते हैं और ऐसे ही 25 दुकानों में लगभग 100 से अधिक लोग काम करते हैं.
पास ही में मुर्गे का व्यवसाय
करने वाले सरफ़राज़ ने बताया
"हम लोग 30 साल से यही काम करते आ रहे हैं. हमारी दुकान अब बंद है और पता नहीं
खुल पाएंगी या नहीं. हमें न मोहलत दी गई और न समय दिया गया कि हम लोग अपना सामान
हटा सकें."
लोकसभा चुनावः असम में सीटों के नए नाम के साथ बीजेपी की सूची दोबारा जारी
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, FB/Bijuli Kalita Medhi
इमेज कैप्शन, लोकसभा चुनाव 2024 में गुवाहाटी के बीजेपी प्रत्याशी बिजुली कलिता मेधि
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम की जिन 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी उस सूची में कुछ त्रुटियां थी.
पहली सूची में जहां बीजेपी ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, उसमें पार्टी सीटों के पुराने नाम ही लिखे थे. जबकि असम में हाल ही में हुए चुनावी क्षेत्रों के परिसीमन के बाद लोकसभा की कई सीटों के नाम बदल गए है.
एक दिन बाद रविवार को बीजेपी ने इसमें सुधार के साथ असम के लिए उम्मीदवारों की एक संशोधित सूची जारी की है.
नई सूची साझा करते हुए पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया, "असम राज्य के उम्मीदवारों की सूची में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और नाम को सही किया गया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नई सूची के अनुसार दिलीप सैकिया दरांग उदालगुरी से चुनाव लड़ेंगे. परिसीमन से पहले इस सीट का नाम मंगलदोई था.
वहीं अमर सिंग तिस्सो दीफू सीट से चुनाव लड़ेंगे. पहले इस सीट का नाम ऑटोनोमस ज़िला था जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. नए परिसीमन में सिलचर सीट को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है. जबकि कलियाबोर सीट का नाम अब काजीरंगा हो गया है.
रंजीत दत्ता सोनितपुर से चुनाव लड़ेंगे, जो पहले तेजपुर सीट थी.
बीजेपी असम की कुल 14 लोकसभा सीटों में 11 पर चुनाव लड़ रही है. जबकि पार्टी ने दो सीटें अपनी पुरानी सहयोगी असम गण परिषद को दी हैं और एक सीट बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के प्रमुख प्रमोद बोरो की पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के लिए छोड़ी है.
परिसीमन के बाद भारत में पहली बार लोकसभा का चुनाव हो रहा है.
भारतीय नौसेना का सैनिक 6 दिन से लापता, नेवी ने शुरू किया तलाशी अभियान
इमेज स्रोत, INDIAN NAVY
इमेज कैप्शन, साहिल वर्मा
भारतीय नौसेना का एक नाविक 27 फरवरी से लापता है. नौसेना ने उन्हें तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है.
भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान ने बताया है कि साहिल वर्मा 27 फरवरी से लापता हैं और उनकी जांच के लिए उच्चस्तरीय बोर्ड बनाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बोर्ड को इस मामले की जांच के लिए कहा गया है.
भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान ने कहा है, ''ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि साहिल वर्मा (सीमैन-2) 27 फरवरी से लापता हैं. वो भारतीय नेवी की शिप पर तैनात थे."
किसान आंदोलनः 6 मार्च को ट्रेन, बस, एयर से दिल्ली कूच का एलान, 10 मार्च को रेल रोको
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल
बीते 13 फ़रवरी से पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रुके हुए किसान संगठनों ने दिल्ली पहुंचने के अपने तरीक़े में बदलाव का एलान किया है.
रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, "दिल्ली कूच का हमारा कार्यक्रम पहले की तरह है. हम इससे पीछे नहीं हटे हैं. सरकार को झुकाने के लिए हमने कुछ रणनीति तय की है."
“इसलिए हमने तय किया है कि जितने बॉर्डर पर हम बैठे हैं, वहां अपनी संख्या बल बढ़ाएंगे और अन्य बॉर्डर पर भी किसानों को लाने की कोशिश करेंगे.”
उन्होंने कहा कि “सरकार बार बार ये कहती है कि आप ट्रैक्टरों को छोड़कर शांति पूर्वक चले जाइए. वो उनका तरीका था. अब हमने तय किया है कि छह मार्च को पूरे देश से किसान ट्रेनों, बसों और हवाई जहाज से दिल्ली जाएंगे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि सरकार हमें वहां बैठने देती है या नहीं. इसके बाद 10 मार्च को हम पूरे देश में दोपहर 12 बजे से चार बजे तक रेल रोको प्रदर्शन करेंगे.”
संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनीतिक) से जुड़े किसान संगठनों ने 13 फ़रवरी को दिल्ली मार्च का आह्वान किया था लेकिन उन्हें पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने शंभू बॉर्डर पर रोक दिया.
इस दौरान हुई झपड़ में एक युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई, इसके बाद दिल्ली कूच का कार्यक्रम किसान संगठनों ने स्थगित कर दिया था.
बिहार में महागठबंधन की रैली: लालू बोले- 'दिल्ली पर कब्ज़ा करना है', तेजस्वी का दावा- ख़त्म हो जाएगी जेडीयू
महागठबंधन की रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा ‘मोदी की गारंटी’ पर निशाना
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पटना में जनविश्वास रैली
के दौरान ‘मोदी की गारंटी’ पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा, “मोदी की गारंटी क्या है? 2014 में कहा था कि दो करोड़
नौकरियां देंगे. क्या उन्होंने दिया? बाहर से काला धन लाकर हर एक को 15-15 लाख देने का वादा किया. 2022 तक सभी लोगों
के लिए पक्के मकान और किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था. क्या ये
वादा पूरा हुआ? पटना को स्मार्ट सिटी बनाने का
वायदा किया था. सबको धोखा देना, यही गारंटी है आपकी.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
खड़गे ने नौकरी देने के मामले में तेजस्वी यादव की तारीफ़
उन्होंने कहा, “आज इंडिया मोदी का मुक़ाबला कर रही है. जबतक मोदी को नहीं हटाएंगे. सुख समृद्धि नहीं होगी, लोकतंत्र नहीं बचेगा, संविधान नहीं बचेगा. अगर इसे बचाना है तो बीजेपी और मोदी को हटाना होगा.”
”बीजेपी, ईडी, इनकम टैक्स, विजिलेंस लेकर डराने का काम कर रहे हैं, मोदी डराने का काम कर रहे हैं लेकिन हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं.”
उन्होंने कहा, ”आज लालू के ऊपर इतने केस हैं, जब वो छूटते हैं, फिर एक एक कर कई केस लगा दिए जाते हैं. लेकिन वो कभी सरकार के सामने झुके नहीं. इंडिया गठबंधन से बाहर जाने पर उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कहा और कहा कि तेजस्वी के मामू की चाय पीने के लिए गए हैं. कल वो चाय पी के वापस आएंगे तो फिर उन्हें वापस नहीं लेना है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस रैली में आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, राबड़ी देवी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल हुए.
माना जा रहा है नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से निकल जाने के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत यह गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है.
लालू यादव ने भरी हुंकार, बोले- दिल्ली पर क़ब्ज़ा करना है
इमेज स्रोत, ANI
पटना में जनविश्वास रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला.
उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था. हमने भी अपनी सात बेटी, दो बेटा, पति और पत्नी का खाता खुलवाया. सोचा कि करोड़ो मिल जाएगा, लेकिन ठेंगा दिखा दिया."
इसके बाद उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को गिरा देने की हुंकार भरी.
लालू यादव बोले, "गठबंधन के सभी साथी मिलकर गोलबंद हो कर इनको यहां से विदा करेंगे. दिल्ली के ऊपर क़ब्ज़ा करना है. तैयार हैं न..."
मंच पर अपने दोनों बेटों को बगल में खड़ा कर उनके हाथ ऊपर उठा कर लालू यादव बोले, "तेज प्रताप और तेजस्वी को और मजबूत करना है. काफ़ी मेहनत करना है. हमसे भी ज्यादा मेहनत करता है."
लालू यादव ने नब्बे के दशक को याद किया
अपने भाषण के दौरान लालू यादव ने 90 के दशक के दौरान की बातें कहीं. वो बोले, "दलित और अति पिछड़े और पिछड़े वर्ग के भाइयों के बीच मेहनत करना है. 1990 से पहले दलित, पिछड़े और आदिवासियों को वोटिंग से दूर रखा जाता था."
उन्होंने कहा, "सामंतवादी लोग अपने दरवाज़े पर बूथ रखते थे. ताकि वोट लूट लिया जाए. हमने ताक़त दिया. सभी छोटी-छोटी जातियों का सम्मेलन करवाया. सबको बुलाया और पूरे बिहार ही नहीं पूरे देश में ग़रीबों को अधिकार दिलवाया. मंडल कमीशन लागू करवाया."
अंत में लालू यादव ने गांधी मैदान में जुटी भीड़ को कहा, "चुनाव की तैयारी कीजिए... हम आपके बीच खुद आएंगे."
पटना की रैली में नीतीश पर बोले लालू- हमसे, तेजस्वी से ग़लती हो गई, ये दोबारा पलट गए
इमेज स्रोत, ANI
पटना में आयोजित जनविश्वास रैली के दौरान लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पर तीखा हमला बोला.
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार पहली बार निकले तो हमने
कोई गाली नहीं दिया, बस कहा कि वो पलटू राम हैं. नहीं पलटना चाहिए था. दोबारा हमसे,
तेजस्वी से ग़लती हो गई, दोबारा ये पलट गए.”
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार का शरीर भी काम नहीं
कर रहा है. आज के बाद उनको और कौन सी बीमारी पैदा हो गई."
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार बिना तेजस्वी को मालूम
हो गया था कि राजभवन में बात कर लिया था. सरकार में कोई ऐसा ग़लत काम नहीं हुआ लेकिन
नीतीश कुमार को क्या लगा. फिर वो लौट कर आने की कोशिश करेंगे तो उन्हें धक्का
दिया जाएगा.”
अपने भाषण में लालू यादव ने नौकरी देने के मामले में तेजस्वी की तारीफ़ की है
और कहा कि ‘जब महागठबंधन की सरकार थी वो
तेजस्वी से पूछते रहते थे कि आज कितना नौकरी दिया, कितनी भर्ती हुई.’
उन्होंने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य का नाम लिया और कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें किडनी देकर जीवनदान दिया है.
भाषण के अंत में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव का हाथ उठाकर जनता को उनका साथ देने की अपील की.
इस रैली में बिहार
के पूर्व सीएम राबड़ी देवी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
और महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल हुए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पटना में राहुल गांधी का बेरोज़गारी, अग्निवीर, क़र्ज़ माफ़ी को लेकर केंद्र पर तीखा हमला
इमेज स्रोत, ANI
पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित की गई महागठबंधन की रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया.
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि "बिहार देश की राजनीति का नर्व सिस्टम है, यहां से ही शुरुआत होती है."
"देश में विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ नफ़रत, हिंसा और अहंकार है तो दूसरी तरफ़ मोहब्बत, भाइचारा और एक दूसरे की इज़्ज़त है."
राहुल ने कहा, "अगर आप गठबंधन को समझना चाहते हैं तो इसे एक लाइन में समझा जा सकता है- नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं हम."
"आपके दिल में नफ़रत नहीं है, मोहब्बत है, प्यार है, एक दूसरे का आदर है. तो सवाल उठता है कि इस देश में नफ़रत क्यों फ़ैल रही है. नफ़रत का सबसे बड़ा कारण अन्याय है. युवाओं, किसानों के प्रति अन्याय, सामाजिक और आर्थिक अन्याय है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
क़र्ज़ माफ़ी पर राहुल ने ये कहा...
इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर एक एक कर हमले किए.
वो बोले, "केंद्र की बीजेपी सरकार ने बड़े बिजनेस वालों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ़ किए हैं. मैं प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने हिंदुस्तान के किसानों का कितना कर्ज़ माफ़ किया? मज़दूरों का कितना क़र्ज़ माफ़ किया? इसलिए देश में नफ़रत फ़ैल रही है."
"बीजेपी ने एक तरफ़ नोटबंदी तो दूसरी ओर जीएसटी लागू कर दिया. नतीजा ये हुआ कि जो लोग इस देश को रोज़गार देते हैं, छोटे बिजनेस वाले, उन सब का काम बंद हो गया."
"जहां भी देखो बड़े उद्योगपतियों की मोनोपोली बन गई है. एक उद्योगपतियों के हाथ में हिंदुस्तान के सारे पोर्ट, एयरपोर्ट, इन्फ़्रास्ट्रक्चर, डिफेंस की इंडस्ट्री... सारे के सारे नरेंद्र मोदी जी ने एक उद्योगपति को पकड़ा दी. आप लोगों के लिए इस देश में कुछ नहीं बचा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पिछड़ों को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल ने कहा, "मैं सवाल पूछता हूं कि इस देश में पिछड़ी जाति की 50 परसेंट आबादी है. "दलितों की 15 परसेंट, आदिवासियों की आठ प्रतिशत आबादी है. ये मिलकर 73 प्रतिशत बनती है. इनमें से हिंदुस्तान की सबसे बड़ी कंपनियों में काम करने वालों में इन 73 प्रतिशत में से एक व्यक्ति काम करने वाला नहीं मिलेगा. न ही बड़े स्कूलों, मीडिया में कोई नहीं मिलेगा. ब्यूरोक्रेट्स में तीन दलित मिलेगें, तीन आदिवासी मिलेंगे."
राहुल गांधी बोले, "केंद्र सरकार 100 रुपये खर्च करती है तो 73 प्रतिशत के लोगों की केवल 6 फ़ीसद हिस्सेदारी बनती है. पहले पब्लिक सेक्टर होता था, उसमें ग़रीबों को रोज़गार मिलता था. मगर नरेंद्र मोदी जी ने सभी रास्ते बंद कर दिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
अग्निवीर मामले पर क्या बोले राहुल गांधी?
इसके बाद राहुल गांधी ने अग्निवीर मामले पर बोलना शुरू किया.
वो बोले, "सेना में अग्निवीर लागू कर दिया. अग्निवीर में इस देश में दो तरह के शहीद होंगे. एक को शहीद का दर्जा मिलेगा, पेंशन मिलेगा, कैंटीन मिलेगी, आदर मिलेगा. दूसरे को इसमें से कुछ नहीं मिलेगा और न ही सही ट्रेनिंग ही मिलेगी. हमारे युवाओं को नरेंद्र मोदी केवल छह महीने की ट्रेनिंग के बाद ही पाकिस्तान और चीन की सेनाओं के सामने खड़ा करना चाहते हैं. इन देशों में सालों की ट्रेनिंग मिलती है."
राहुल गांधी ने आगाह किया, "बीजेपी के लोगों को ग़लतफ़हमी में नहीं होना चाहिए, हम लोग बीजेपी या आरएसएस से नहीं डरते. हम देश के लिए लड़ते हैं, देश के लिए मरने के लिए तैयार हैं. हम बीजेपी, आरएसएस को हटा कर इंडिया की सरकार बना कर दिखाएंगे."
ब्रेकिंग न्यूज़, शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए
इमेज स्रोत, Getty Images
शहबाज़ शरीफ़ को पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया है.
नेशनल असेंबली में हुए मतदान में उन्हें 201 वोट मिले.
उनके मुक़ाबले तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित उम्मीदवार उमर अयूब को 92 वोट मिले.
उम्मीदों के विपरीत, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज़ (पीएमएल-एन) को हाल के चुनावों में नेशनल असेंबली में स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका.
पाकिस्तान में हाल में हुए चुनाव में तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार नब्बे से अधिक सीटें जीतकर सबसे बड़े समूह के रूप में उभरे.
दूसरे नंबर पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के खाते में 75 सीटें आई हैं. तो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी 54 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही जबकि एमक्यूएम पाकिस्तान के खाते में 17 सीटें आईं.
शुरुआती हिचकिचाहट और झिझक के बाद बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पीएमएल- एन ने केंद्र में सरकार बनाने का फ़ैसला किया, लेकिन नवाज़ शरीफ़ ने प्रधानमंत्री पद की दौड़ से ख़ुद को अचानक बाहर कर लिया.
पीपीपी ने पीएमएल- एन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शहबाज़ शरीफ़ को वोट देने का आश्वासन दिया और बदले में उन्हें राष्ट्रपति सहित कुछ संवैधानिक पदों का आश्वासन दिया गया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वो शहबाज़ शरीफ़ की कैबिनेट का हिस्सा होंगे या नहीं.
अब 9 मार्च को पाकिस्तान में राष्ट्रपति का चयन होगा. इसके लिए पीपीपी और पीएमएल- एन समेत छह दलों के गठबंधन की ओर से आसिफ़ अली ज़रदारी प्रत्याशी हैं.
पटना में महागठबंधन की रैली में क्या है माहौल?
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार किया, बीजेपी ने दिया था टिकट
इमेज स्रोत, @PawanSingh909
भोजपुरी फिल्मों के एक्टर पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.
बीजेपी ने उन्हें इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया था.
लेकिन उन्होंने एक्स पर लिखा, ''भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पवन सिंह को बीजेपी की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद टीएमसी और कांग्रेस ने आलोचना की थी. उनका कहना था ये बंगाल की महिलाओं का अपमान है.
पवन सिंह के कुछ गाने बंगाल की महिलाओं से जुड़े रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये महिलाओं के लिए अपमानजनक है.
पटना पहुंचे अखिलेश यादव ने दिया नारा- 120 हराओ, बीजेपी हटाओ
इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जन विश्वास रैली में शामिल होने बिहार की राजधानी पटना पहुंचे.
पटना एयरपोर्ट से बाहर निलकते हुए उन्होंने मीडिया से कहा, "यूपी और बिहार मिलकर, 80 और 40, 120 हराओ भाजपा हटाओ."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वे बोले, "किसान दुखी है, नौजवान के हाथ में नौकरी नहीं है. दस साल के उनके कार्यकाल में क्या उपलब्धि है जनता के लिए. हमें उम्मीद है कि यूपी के साथ साथ बिहार भी बदलाव की राह पर चलेगा."
हज़ारों बेरोज़गार युद्ध ग्रस्त इसराइल में नौकरी पाने के लिए खड़े हैं, मोदी जी नौकरी कहां है: ओवैसी
इमेज स्रोत, X @asadowaisi
ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बेरोज़गारी के मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री को घेरा है.
ओवैसी ने कहा, "बीजेपी के पास दिखाने को कुछ भी नहीं है. बेरोज़गारी नौजवानों का मुक़द्दर बन गया है. उत्तर प्रदेश में 50 हज़ार नौकरी के लिए 50 लाख नौजवान अप्लाई करते हैं."
"पूरी दुनिया में सबसे अधिक बेरोज़गारी भारत में है. उसमें सबसे अधिक बेरोज़गारी पढ़े लिखे लोगों के बीच है."
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहेंगे कि आपने लोगों को रोज़गार नहीं दिया बल्कि बेरोज़गार बना दिया."
"ग़ज़ा के ग़रीब फ़लस्तीनी इसराइल में जाकर काम करते थे लेकिन अब इसराइल उन्हें वहां काम नहीं करने दे रहा है. तो अब इसराइल नरेंद्र मोदी से कह रहा है कि हमको भारत से नौजवान दिलाओ."
उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछा, "मोदी जी ये कौन सा विकसित भारत है कि इसराइल में नौकरी करने के लिए जहां पर जंग चल रही है, भारत का नौजवान अपनी जान हथेली पर रख कर जा रहा है."
"हज़ारों नौजवान इसराइली कंपनी में काम करने के लिए लाइनों में खड़े हैं. मोदी जी आपने रोज़गार दे दिया?"
पटना में विपक्षी गठबंधन की रैली शुरू, तेजस्वी के साथ राहुल और अखिलेश देंगे बीजेपी को चुनौती
इमेज स्रोत, YOUTUBE
इमेज कैप्शन, पटना में जनविश्वास रैली में बोलते हुए सीपीआई (एमएल) के राजाराम
पटना में आज विपक्षी गठबंधन की जन विश्वास रैली हो रही है. तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस रैली में हिस्सा ले रहे हैं.
पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय महासचिव दीपाकंर भट्टाचार्य के अलावा सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी राजा, समेत कई नेता मौजूद हैं.
लोकसभा चुनाव से पहले इसे बिहार में विपक्षी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.
बेंगलुरु धमाका: बीजेपी को लेकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार क्या बोले?
इमेज स्रोत, ANI
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफ़े में हुए बम धमाके पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि पुलिस जांच कर रही है.
उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस को इस जांच को लेकर पूरी छूट दी है. सरकार इसे लेकर बहुत गंभीर है.
इस घटना पर बीजेपी की ओर से हो रही राजनीतिक बयानबाज़ी को लेकर उन्होंने कहा, "यह शर्मनाक है कि बीजेपी यह भूल गई है कि उनके दौर में क्या हुआ था, मैं इस तरह के मामलों को लेकर राजनीति करना पसंद नहीं करता. वे जो भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें करने दें."
"वे राज्य के सम्मान को ख़राब कर रहे हैं. ऐसे में हमें एकता और देश के लोगों के बीच शांति को लेकर सचेत रहना चाहिए."
राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- भारत में पाकिस्तान से दोगुनी बेरोज़गारी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बीजेपी को बेरोज़गारी के सवाल पर निशाना बनाया.
इस यात्रा के दौरान ग्वालियर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ''देश में इस समय पिछले 40 साल की सबसे अधिक बेरोज़गारी है. पाकिस्तान की तुलना में यहां दोगुनी बेरोज़गारी है."
"भारत में युवाओं में बेरोज़गारी 23 फीसदी जबकि पाकिस्तान में 12 फीसदी है. यहां बांग्लादेश और भूटान से भी ज़्यादा बेरोज़गार युवा हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर छोटे कारोबारों का खत्म कर दिया है. देश में भयंकर बेरोज़गारी है.''
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को आज 50 दिन पूरे हो चुके हैं. आज मध्य प्रदेश में यात्रा का दूसरा दिन है.
इसी बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि आज राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे. इसके बाद कल शिवपुरी से यह यात्रा दोबारा शुरू होगी.