हिमाचल प्रदेश विधानसभा से बीजेपी के 15 विधायकों को निष्कासित किए जाने पर बोले अनुराग ठाकुर

इमेज स्रोत, ANI
हिमाचल प्रदेश विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित बीजेपी के 15 विधायकों को निष्कासित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है.
अनुराग ठाकुर ने कहा है, "जितना मर्ज़ी अन्याय कर लें, इससे कुछ होने वाला नहीं है. एक बात स्पष्ट है कि हिमाचल की जनता किसी बाहर वाले को भी राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में, जो कांग्रेस लाई, उसे स्वीकार नहीं करेगी. ये कांग्रेस के नेताओं-विधायकों को भी स्वीकार नहीं था. साथ ही साथ ये एक मौका था अपना आक्रोश दिखाने का, वो उन्होंने दिखाया है लेकिन जो स्पीकर महोदय ने किया वो अनुचित है."
ठाकुर ने कहा, "अगर उनके पास नंबर्स (संख्याबल) नहीं है तो उसका पहला उदाहरण उन्होंने खुद दे दिया है कि बीजेपी के विधायकों पर गाज गिरा रहे हैं, जहां एक ओर उनके अपने विधायक साथ छोड़कर जा रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
सोमवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की.
इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हरा कर बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई.
इसके बाद से राज्य में सियासी संकट गहरा गया है.
बुधवार को विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार में मंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया.
इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने बीजेपी के 15 विधायकों को निष्कासित कर दिया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्पीकर ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर सहित 15 विधायकों को निष्कासित किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
राज्य सरकार में मंत्री रहे और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफ़ा देने का एलान किया.
उन्होंने कहा, "जनता के लिए कड़े फ़ैसले लेने पड़ते हैं. वर्तमान समय में मेरा मंत्री पद पर बने रहना ठीक नहीं है इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं. हम चाहेंगे कि सरकार बची रहे.
मंगलवार को राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव में क्रॉस वोटिंग से शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस के लिए राज्य में सरकार बनाए रखने की चुनौती बन चुका है.
कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और इसके बाद ये विधायक हरियाणा में हैं.
कांग्रेस नेतृत्व ने मामले को संभालने के लिए वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को शिमला भेजा है.








