छत्तीसगढ़ : एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंसने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल
. मज़दूरों का कहना है कि अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and दीपक मंडल
छत्तीसगढ़ : एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंसने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल
....में
Author, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, GG KHABAR
इमेज कैप्शन, दुर्घटनास्थल पर मलबा हटाने के लिए लगी मशीनें
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) में चट्टान धंसने से तीन मज़दूरों की मौत हो गई.
खनिज निगम के अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया है.
इस घटना में दो मज़दूर गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि किरंदुल शहर के पास एसपी-3 नामक नए स्क्रीनिंग प्लांट में काम चल रहा था, जहां हर दिन की तरह सैकड़ों मज़दूर मिट्टी और चट्टान की कटाई में लगे हुए थे.
इसी दौरान एक बड़ी चट्टान धंस गई और उसके साथ ही कई मज़दूर भी पोकलेन मशीनों के साथ मलबे में दब गए.
जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन के अनुसार घटना की खबर मिलते ही मौके पर ज़िला प्रशासन और खनिज निगम का बचाव दल पहुंचा.
इसके बाद मौके से तीन मज़दूरों के शव निकाले गये.
मज़दूरों का कहना है कि अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. जिनके लिए बचाव अभियान जारी है.
ग़ज़ा में कब होगा युद्ध विराम, जो बाइडन ने क्या बताया?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जो बाइडन (फाइल फोटो)
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उम्मीद जताई है कि सोमवार तक ग़ज़ा में इसराइल और हमास के बीच युद्दविराम हो सकता है.
बाइडन का ये बयान ऐसे वक्त़ आया है जब इसराइली और हमास के अधिकारियों के बीच अप्रत्यक्ष तौर पर बातचीत हो रही है.
इनमें ग़ज़ा में राहत सामग्रियों का वितरण और सात अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान बंधक बनाए गए इसराइली नागरिकों को छोड़ने की बात शामिल है.
हालांकि इसराइल ने बाइडन के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. और न ही हमास की तरफ से कोई बयान आया है.
मिस्र के साथ मिलकर मध्यस्थता करने वाले कतर ने भी कहा है कि युद्ध विराम के लिए कोशिश की जा रही है और उम्मीद है कि बेहतर नतीजे निकलेंगे. लेकिन इस बारे में कोई साफ बयान जारी नहीं किया है.
हिमाचल राज्यसभा चुनाव : अभिषेक मनु सिंघवी ने हर्ष महाजन को दी जीत की बधाई, बीजेपी के लिए क्या बोले?
....में
Author, आदर्श राठौर
पदनाम, बीबीसी संवाददाता
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन को जीत की बधाई दी है.
उन्होंने कहा,''मैं हर्ष महाजन को बधाई देता हूं लेकिन एक बात उनकी पार्टी से पूछना चाहता हूं कि वो अपने अंदर झांक कर देखे और इस पर विचार करे. मैं हर्ष महाजन जी की पार्टी को ये कहना चाहता हूं कि जब 25 सदस्यों वाली पार्टी 43 सीटों वाली पार्टी के ख़िलाफ़ कैंडिडेट खड़ा करे तो उसका एक ही संदेश है कि हम बेशर्मी से वो करेंगे जिसकी इज़ाज़त कानून नहीं देता है.''
हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए चुनाव हुआ. कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया था जबकि बीजेपी ने हर्ष महाजन को उतारा था .
लेकिन सिंघवी हार गए.
राज्य में कांग्रेस की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में है. उसके पास 68 में से 40 विधायक हैं.
राज्यसभा सांसद चुने जाने के लिए पहली वरीयता के 35 वोटों की ज़रूरत थी.
सिंघवी ने बताया कि उन्हें और हर्ष महाजन दोनों को 34-34 वोट मिले.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, हिमाचल में बीजेपी ने किया राज्यसभा चुनाव जीतने का दावा, जयराम ठाकुर ने दी हर्ष महाजन को बधाई
....में
Author, आदर्श राठौर
पदनाम, बीबीसी संवाददाता
इमेज स्रोत, ani
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत का दावा किया है.
अभी चुनाव नतीजों का औपचारिक एलान नहीं हुआ है. इसके पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया था कि कांंग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों को किडनैप कर लिया गया है.
ठाकुर ने कहा, "बहुत शानदार मुक़ाबले के बाद जहां जीत की संभावना नहीं थी, वहां बहुत बेहतर ढंग से आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहे हैं. हर्ष महाजन को बहुत बधाई."
हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए चुनाव होना था. कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया जबकि बीजेपी ने हर्ष महाजन को उतारा है.
राज्य में कांग्रेस की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में है. उसके पास 68 में से 40 विधायक हैं.
राज्यसभा सांसद चुने जाने के लिए पहली वरीयता के 35 वोटों की ज़रुरत थी.
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के नतीजे क्या? । 27 फरवरी। सुमिरन प्रीत कौर, मोहन लाल शर्मा
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
राज्यसभा चुनाव : कर्नाटक से अजय माकन समेत कांग्रेस के तीन और बीजेपी का एक उम्मीदवार जीता
....में
Author, इमरान क़ुरैशी
पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, INCINDIA @x
इमेज कैप्शन, अजय माकन (फाइल फोटो)
कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटें जीत ली हैं. जबकि बीजेपी उम्मीदवार को चौथी सीट पर जीत मिली है.
यहां पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर बीजेपी के एक विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया और एक अनुपस्थित रहे.
दिल्ली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को अलावा बीजेपी के नारायण कृष्णसा भांडगे ने आसान जीत हासिल की.
कांग्रेस की ओर से अजय मकान को 47 और जीसी चंद्रशेखर को 45वोट मिले.
बीजेपी ने अपने कैंडिडेट के लिए 48 वोट आवंटित किए थे. और जनता दल (सेक्युलर) को सिर्फ 18 वोट आवंटित हुए थे.
इस बार राज्यसभा की 56 सीटें खाली हुई हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की दस, महाराष्ट्र और बिहार की छह-छह,पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की पांच-पांच, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार ,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और ओडिशा की तीन-तीन और उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीट शामिल है.
बिहार में पालाबदल, कांग्रेस के दो और आरजेडी की एक विधायक बीजेपी में शामिल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीजेपी में शामिल विधायकों को मिठाई खिलाते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
बिहार में कांग्रेस के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ गौतम और राष्ट्रीय जनता दल की विधायक संगीता कुमारी आज बीजेपी में शामिल हो गईं.
बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की.
सम्राट चौधरी से मिलने जाते वक़्त जब संगीता कुमारी से पत्रकारों ने पूछा कि क्या वो बीजेपी में शामिल हो गई हैं तो उन्होंने कहा- हां.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ और आगामी 3 मार्च को प्रस्तावित रैली से पहले इस पालाबदल को भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले हर संभव समीकरण साधने के तौर पर देखा जा सकता है.
संगीता कुमारी कैमूर जिले की मोहनिया सीट से विधायक हैं. वहीं सिद्धार्थ सौरभ विक्रम सीट और मुरारी गौतम चेनारी सीट से विधायक हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रोहित शर्मा बोले- हम उन्हीं लड़कों को मौक़ा देंगे...
इमेज स्रोत, Getty Images
इंग्लैंड के ख़िलाफ़
रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी.
इस जीत के साथ ही भारत ने
3-1 से सिरीज़ भी जीत ली.
अब तक खेले गए चार मैचों
में भारत की तरफ़ से कई युवा चेहरों को मौक़ा दिया गया है.
टीम में आए बदलावों के
बारे में रोहित शर्मा ने मैच के बाद बात की.रोहित शर्मा ने कहा, ''अगर टफ फॉर्मेट में आपको सफलता चाहिए तो आपके
अंदर वो भूख रहना बहुत जरूरी है, जिन लड़कों को
भूख है, हम उन्हीं लड़कों को मौका
देंगे. जिनको भूख नहीं है, वो पता चल जाता
है और किन लोगों को रहना नहीं है, वो भी पता चल
जाता है.''
रोहित शर्मा कहते हैं, ''जिन लोगों को यहां रहकर मुश्किल परिस्थितियों में खेलना है, निश्चित तौर पर उनको ही वरीयता दी जाएगी.''
सपा के चीफ व्हिप पद से इस्तीफ़ा देने वाले मनोज पांडे ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, FB/MANOJKUMARPANDEY
इमेज कैप्शन, मनोज कुमार पांडे
राज्यसभा के लिए हुए मतदान में सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश की ओर हैं.
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए वोटिंग मंगलवार को हुई.
वोटिंग से ठीक पहले सपा के चीफ व्हिप मनोज कुमार पांडे ने पद से इस्तीफ़ा दिया था.
इस बारे में अब मनोज
कुमार पांडे ने मीडिया से बात की है.
पांडे ने कहा, ''बहुत बार जनता ने वोट डालने का मौक़ा दिया है.
राजनीति में हैं तो आरोप लगेंगे ही. हम जनता के लिए चुनकर आए हैं. जिस भगवान रूपी
जनता ने हमें चुना है, उसके लिए केवल
हमें सोचना है.''
अपने विधायकों के पाला
बदले की चर्चा के बीच सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे
साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से पीडीए के
साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और
अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है. अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राज्यसभा चुनाव: हिमाचल सीएम बोले, 'बीजेपी ने कांग्रेस विधायकों को धमकाने की कोशिश की'
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने राज्य में कांग्रेस के विधायकों को धमकाने की कोशिश की.
उन्होंने कहा, ''एक तो भारतीय जनता पार्टी अपना कोरम पूरा नहीं करती. लेकिन इसके बावजूद जब विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को बोलने का मौका दिया गया तो उन्होंने धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया. हमने तो व्हिप जारी किया. बीजेपी वालों के पास तो बहुमत नहीं था. हमारे सारे विधायकों ने वोटिंग की. लेकिन बीजेपी ने जिस तरह से कांग्रेस के विधायकों को धमकाने की कोशिश की तो उसकी निंदा करनी चाहिए.''
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा के लिए हो रही वोटिंग पर मीडिया से बात की.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. बीबीसी ऐसी रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.
इस बारे में जब सीएम सुक्खू से पूछा गया तो वो बोले, ''हमारे 40 विधायक थे, अगर कोई बिका नहीं होगा तो हमें 40 के 40 वोट आए होंगे.''
वो बोले, ''निश्चित तौर पर मेरा मानना है कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा और हाथ के निशान पर चुनकर आए हैं, उन लोगों ने पार्टी को वोट डाला होगा. पार्टी के प्रत्याशी को वोट डाला होगा. शाम को गिनती होगी, तभी हम कुछ बोल सकते हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लोकसभा चुनाव: 'आप' ने दिल्ली की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
इमेज स्रोत, AAP/X
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार सीटों पर
अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है.
पश्चिमी दिल्ली से महाबल
मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है.
दक्षिणी दिल्ली से सहीराम
को उम्मीदवार बनाया गया है.
पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है.
नई दिल्ली सीट से
सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बनाया गया है.
दिल्ली में कांग्रेस और
आम आदमी पार्टी के बीच चार और तीन सीटों पर गठबंधन हुआ है. दोनों दल 'इंडिया' का
हिस्सा हैं.
2019 लोकसभा चुनाव में
दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी की जीत हुई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है.
राहुल गांधी की वायनाड सीट से लेफ्ट ने उम्मीदवार उतारने का एलान किया, कहा क्या?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, वृंदा करात ने कहा है कि वायनाड से सीपीआई (एम) ने अपना उम्मीदवार उतारा है.
केरल की वायनाड सीट से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने अपना उम्मीदवार उतारने का एलान किया है.
लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी की घटक सीपीएम की नेता वृंदा करात ने कहा है कि सीपीआई(एम) ने यहां एनी राजा को उम्मीदवार बनाने का एलान किया है.
सीपीआई (एम) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.
वृंदा करात ने कहा, ''एनी राजा लेफ्ट डेमोक्रिटक फ्रंट की उम्मीदवार होंगी. उन्होंने 'महिला अंदोलन' में अहम भूमिका निभाई है. राहुल गांधी और कांग्रेस को सोचने की जरूरत है. वो कहते हैं कि उनकी लड़ाई बीजेपी से है. लेकिन केरल में आकर आप लेफ्ट पार्टियों से लड़ रहे हैं. ऐसा करके आप क्या संदेश देना चाहते हैं. इसलिए उनके (कांग्रेस) उम्मीदवार को यहां से चुनाव लड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए.''
राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआई के कैंडिडेट को हराकर चुनाव जीता था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राहुल गांधी क्यों बोले- इस अपराध के लिए इतिहास नरेंद्र मोदी को कभी माफ़ नहीं करेगा
इमेज स्रोत, INC
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''मोदी सरकार ‘देश के भविष्य’ की दुश्मन बन गई है. कहीं भर्ती के लिए तरसते छात्र, कहीं पेपर लीक से हताश छात्र, कहीं नियुक्ति के लिए कोर्ट का चक्कर काटते छात्र तो कहीं आवाज़ उठाने पर लाठियों की मार सहते छात्र.''
बीते दिनों प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं.
इस पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, ''आरओ-एआरओ से लेकर पुलिस भर्ती तक और रेलवे से लेकर सेना तक एक भी परीक्षा न्यायपूर्ण ढंग से करा पाने में नाकाम बीजेपी सरकार अपना गुस्सा युवाओं पर निकाल रही है.''
वो कहते हैं, ''नौकरी पैदा करने वाले संस्थानों को अपने मित्रों को बेच कर युवाओं को ठेके पर रखना, मोदी की पॉलिसी है और शोषण मोदी की गारंटी. मोदी सरकार छात्रों और उनके परिवारों के सपनों पर लगा ग्रहण है जिसने उनसे उम्मीदों की रौशनी छीनी है. इस अपराध के लिए इतिहास नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगा.''
राज्यसभा चुनाव: हिमाचल सीएम बोले- कोई विधायक बिका नहीं होगा तो...
इमेज स्रोत, @HARISHRAWATCMUK
इमेज कैप्शन, सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर
सिंह सुक्खू ने राज्यसभा के लिए हो रही वोटिंग पर मीडिया से बात की है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में
ये कहा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग
की है. बीबीसी ऐसी रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.
इस बारे में जब सीएम सुक्खू से पूछा गया तो वो बोले, ''हमारे 40 विधायक थे,
अगर कोई बिका नहीं होगा तो हमें 40 के 40 वोट आए होंगे.''
वो बोले, ''निश्चित तौर पर
मेरा मानना है कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा और हाथ के निशान पर चुनकर आए हैं,
उन लोगों ने पार्टी को वोट डाला होगा. पार्टी
के प्रत्याशी को वोट डाला होगा. शाम को गिनती होगी, तभी हम कुछ बोल सकते हैं.''
सुक्खू कहते हैं, ''मेरा मानना है कि
अगर कांग्रेस का कोई विधायक बिका नहीं होगा तो हमारे 40 के 40 वोट आएंगे. मेरी सभी विधायकों से बात हुई है.''
हिमाचल प्रदेश में
राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग हो रही है. राज्य में कांग्रेस की सरकार है.
हिमाचल प्रदेश की
कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा, ''जब नतीजे आएंगे, तब देखेंगे. किसकी अंतरात्मा ने क्या करवाया है, ये तो बाद में पता चलेगा. इन्होंने पहले भी ऐसी हरकतें की
हैं. हमें अंदेशा था कि ये पैसे का खेल खेलेंगे. इनके पास क्या है, बल और धन की शक्ति. जिसका प्रयोग ये करेंगे. आप
जानते हैं कि मोदी जी कैसे काम करते हैं. हमारे विधायकों ने क्या किया है, ये नतीजे ही बताएंगे."
वो चार एस्ट्रोनॉट कौन हैं जिन्हें भारत अंतरिक्ष भेजेगा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर (सबसे बाएं), ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन (दूसरे नंबर पर), ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप (तीसरे नंबर पर) और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला (सबसे दाएं) के साथ पीएम मोदी
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की, जो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के गगनयान में अंतरिक्ष जाएंगे.
ये पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगा जिसमें इंसान जाएंगे.
प्रधानमंत्री मोदी
ने ये एलान केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में आयोजित
कार्यक्रम में किया.
इन चार अंतरिक्ष
यात्रियों के नाम हैं- ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद
प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला.
ये सभी भारतीय
वायुसेना में कार्यरत हैं.
इस मौके पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये चार नाम या चार इंसान नहीं
हैं. 140 करोड़ आकांक्षाओं
को अंतरिक्ष में ले जाने वाली शक्तियां हैं. 40 साल के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष
में जाने वाला है. इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी
हमारा है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ये चारों यात्री बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं.
सपा विधायकों के क्रॉस वोटिंग की चर्चा पर अखिलेश यादव ने कहा- अब सब कुछ साफ़ है
इमेज स्रोत, ANI
राज्यसभा के लिए तीन राज्य उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की 15 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है.
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें हैं और सबसे ज्यादा चर्चा भी यहीं के चुनाव को लेकर है.
राज्यसभा के मतदान से पहले ही समाजवादी पार्टी के चीफ़ व्हिप मनोज पांडे ने इस्तीफ़ा दे दिया है. साथ ही चर्चा है कि सपा के आठ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं.
अपने विधायकों के पाला बदले की चर्चा के बीच सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से पीडीए के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है. अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की डिनर पार्टी से आठ विधायक गायब रहे थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, समाजवादी पार्टी के मनोज पांडे, विधायक मुकेश वर्मा, महाराजी प्रजापति, पूजा पाल, राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह अखिलेश यादव की डिनर पार्टी से गायब रहे.
हिमाचल में क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह क्या बोलीं?
इमेज स्रोत, ANI
राज्यसभा में आज तीन राज्यों की 15 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इसमें एक सीट हिमाचल प्रदेश से है.
बीजेपी ने हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उतारा है.
ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि कांग्रेस के नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. हालांकि ये पुख़्ता ख़बर नहीं है और बीबीसी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
इस कयास के बीच हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा, ''जब नतीजे आएंगे, तब देखेंगे. किसकी अंतरात्मा ने क्या करवाया है, ये तो बाद में पता चलेगा. इन्होंने पहले भी ऐसी हरकतें की हैं. हमें अंदेशा था कि ये पैसे का खेल खेलेंगे. इनके पास क्या है, बल और धन की शक्ति. जिसका प्रयोग ये करेंगे. आप जानते हैं कि मोदी जी कैसे काम करते हैं. हमारे विधायकों ने क्या किया है, ये नतीजे ही बताएंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राज्य सरकार में मंत्री और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि है कि दूसरों की बात नहीं कर सकता, पर जहां तक मेरी बात है, मेरी अंतरात्मा स्पष्ट है.
वो बोले, "वक़्त बताएगा कि क्या हुआ और क्या नहीं. पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है. पार्टी का सम्मान बनाए रखना हमारा दायित्व बनता है."
राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले बीजेपी नेता ने कहा- सपा को अपना घर संभालना नहीं आया
इमेज स्रोत, Getty Images
राज्यसभा के लिए तीन राज्य उत्तर प्रदेश,
कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की 15 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है.
इसमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें हैं
और सबसे ज्यादा चर्चा भी यहीं के चुनाव को लेकर है.
राज्यसभा के मतदान से पहले ही समाजवादी
पार्टी के चीफ़ व्हिप मनोज पांडे ने इस्तीफ़ा दे दिया है.
सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की डिनर पार्टी में आठ विधायक गायब रहे.
आशंका जताई जा रही है कि सपा के विधायक
क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं.
इन सबके बीच बीजेपी नेता और प्रयागराज से विधायक सिद्धार्थ
नाथ सिंह ने कहा है, “हमारे आठ उम्मीदवार हैं
और आठों दिल्ली जाने वाले हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है, जिनको डर था वो सुबह
से ही गा रहे हैं कि हमारे विधायकों को बीजेपी ने छीन लिया है. अब जो ऐसी बात कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि उन
लोगों को अपना घर संभालना नहीं आया.”
“अपना घर तो देखिए कि आपके घर के सदस्य क्यों आपसे भागना चाह रहे हैं. हमें तो
नहीं पता कि हमने क्या किया है. हम संतुष्ट हैं कि हमारे उम्मीदवार राज्यसभा जाने
वाले हैं. ”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, समाजवादी पार्टी के मनोज पांडे, विधायक मुकेश वर्मा, महाराजी प्रजापति, पूजा पाल, राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह सोमवार रात को अखिलेश यादव के डिनर से गायब रहे.
जयशंकर और सीतारमण के चुनाव लड़ने की ख़बरों पर प्रह्लाद जोशी क्या बोले
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन ख़बरों पर सफ़ाई दी है, जिसमें उनके हवाले से कहा जा रहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों ही चुनाव लड़ेंगे.
जोशी ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.
पत्रकारों से प्रह्लाद जोशी ने कहा, " मैंने कहा था कि कोई भी चुनाव लड़ सकता है, मैंने किसी का नाम नहीं लिया. इसका फ़ैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, वही करेगा."
इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि कर्नाटक के हुबली में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा, "ये मीडिया में आ रहा है. कमोबेश यह तय है कि वे (निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर) लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से लड़ेंगे."
एस जयशंकर इस समय गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं और सीतारमण आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं.
राज्यसभा चुनाव: सपा विधायकों के क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर अखिलेश यादव क्या बोले
इमेज स्रोत, ANI
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए आज तीन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं.
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. ऐसी ख़बरें हैं कि सपा के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं.
मतदान से ठीक पहले सपा के नेता मनोज पांडे ने पार्टी के चीफ़ व्हिप पद से इस्तीफ़ा भी दिया है.
इस बारे में अपनी पार्टी के विधायकों के पाला बदलने की आशंकाओं के बीच अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की.
अखिलेश यादव बोले, ''सरकार के ख़िलाफ़ खड़े होने में साहस चाहिए होता है. दबाव हर किसी पर बनाया जाता है. ये कौन नहीं जानता कि बीजेपी जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाएगी.''
अखिलेश कहते हैं, ''मैं नहीं जानता हूं कि कौन कहां गया है. जनता देख रही है. लगभग 60 लाख बच्चे घर चले गए, जिनका पेपर लीक हुआ. 60 लाख के मां-बाप को जोड़ लें तो एक करोड़ 80 लाख होगा. इसको 80 से भाग दें तो दो लाख 25 हजार वोट हर सीट पर बीजेपी का कम हुआ है.''
अखिलेश ने कहा, ''कुछ पैकेज ऐसे होते हैं जो दिखते नहीं हैं. हम लोकसभा चुनाव में जा रहे हैं. अब जनता के बीच जा रहे हैं. जनता सब देख रही है. प्रेस के साथियों, अपनी अंतरात्मा से ये बता देना कि किसको क्या पैकेज मिला है."
चंडीगढ़ मेयर चुनाव का ज़िक्र करते हुए अखिलेश बोले, ''जिस बीजेपी ने चंडीगढ़ में बेईमानी की हो, जिस तरह से वोट खराब किए गए. उस समय सीसीटीवी ना होता तो बीजेपी को इस तरह से कोई बदनाम होते नहीं देख पाता.''
''जहां तक यूपी का सवाल है तो राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने वोट लेने के लिए सब कुछ किया. उन लोगों में साहस नहीं रहा होगा सरकार के ख़िलाफ़ खड़े होने में. जो लोग गए हैं, उन पर कार्रवाई होगी. बहुत कम लोगों के पास हिम्मत होती है कि वो सरकार के सामने खड़े हों.''
अखिलेश यादव ने जब सोमवार को डिनर पार्टी आयोजित की तो उसमें उनके आठ विधायक शामिल नहीं हुए थे.
अखिलेश कहते हैं, ''मैं किसी की अंतरात्मा के बारे में नहीं जानता हूं. जो भोज में नहीं आए, कोई बात नहीं. जो लोग चले गए, उनको हो सकता है धमकाया गया हो. कुछ फायदा देने की बात कही गई होगी. पैकेज के बारे में भी सुन रहे हैं. जो लोकसभा चुनाव होने जा रहा है, वो जनता देख रही है. छात्रों के पेपर लीक हो गए, वो क्या बीजेपी को भूल जाएंगे. क्या इलाहाबाद में युवाओं पर लाठियां नहीं चलीं?''
राज्यसभा चुनाव का असर क्या लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा? इस पर अखिलेश यादव जवाब देते हैं- इसका कोई असर नहीं होगा, हम और मजबूती के साथ सामने आएंगे.
सपा विधायक पल्लवी पटेल के सदन न पहुंचने पर अखिलेश यादव ने कहा, "वे अभी तक नहीं आई हैं तो वे जानें... मैं किसी की अंतरात्मा के बारे में नहीं जानता."