बांग्लादेश ने म्यांमार के 330 सैनिकों और नागरिकों को वापस भेजा, विद्रोहियों ने किया था हमला

बांग्लादेश ने कहा है कि देश में घुस आए 330 म्यांमार के नागरिकों, जिनमें अधिकांश सैनिक हैं, उन्हें वापस भेज दिया गया है.

लाइव कवरेज

आदर्श राठौर and संदीप राय

  1. फ्लोर टेस्ट में 'खेला' होने का दावा करने वालों को जेडीयू नेता का जवाब

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, पटना से
    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने फ्लोर टेस्ट में 'खेला' होने का दावा करने वालों को जवाब दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "कांग्रेस वालों को तो तेलंगाना पहुंचा दिया. तेलंगाना पहुंचाने की क्या जरूरत थी? पास में कांग्रेस शासित प्रदेश झारखंड है, वहां के महादेव से क्या मन नहीं भर रहा है? और श्रीशैलम लेकर चले गए. गांव-गांव, डगर-डगर घुमा रहे हैं इन लोगों (विधायकों) को. ये लोग क्षेत्र में अलोकप्रिय हो रहे हैं."

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. राजद को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है जबकि खेला होने का दावा किया है. कल वे फ़्लोर टेस्ट में असफल होंगे तो हम समझते हैं कि वैसे नेताओं को नैतिक आधार पर विधानसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना है.

    28 जनवरी को उन्होंने राज्य में राजद के साथ महागठबंधन की सरकार का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बना ली थी.

    उस समय नीतीश सरकार में सहयोगी और डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'खेला' होगा.

    अब फ्लोर टेस्ट से पहले फिर एक बार आरजेडी के नेता कह रहे हैं कि विधानसभा में खेला होगा. उनका कहना है कि नीतीश कुमार, बीजेपी के साथ बहुमत साबित करने में सफल नहीं हो पाएंगे.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में महागठबंधन में शामिल आरजेडी और वाम दलों के सभी विधायक शनिवार से ही तेजस्वी यादव के आवास पर हैं.

    आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बीबीसी को बताया है कि आज कांग्रेस के विधायक भी इसमें शामिल होंगे और सभी तेजस्वी के आवास में ही रुकेंगे.

    दावा यह किया गया है कि महागठबंधन की एकता के लिए सब एक साथ हैं और तेजस्वी आवास से ही सभी विधायक, फ़्लोर टेस्ट के दिन सोमवार को विधानसभा जाएंगे.

    हालाँकि जनता दल यूनाइटेड का आरोप है कि महागठबंधन के विधायकों को तेजस्वी यादव के 5 देशरत्न मार्ग में नज़रबंद रखने का फ़ैसला किया गया है.

    जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का दावा है, “कहावत है कि जो डर गया सो मर गया. इसका मतलब साफ़ है कि महागठबंधन का घटक दल पहली ही नज़र में हार गया है और फ़्लोर टेस्ट में एनडीए की जीत हो गई है.”

  2. पाकिस्तान: सरकार बनाने की कोशिशें तेज, नवाज़ शरीफ़ के घर हलचल बढ़ी

    नवाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई की ओर से बहुमत हासिल करने के दावों के बीच दूसरे दलों ने भी सरकार बनाने के लिए कोशिशें तेज़ कर दी हैं.

    मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात की है.

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की प्रवक्ता और पूर्व मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने एमक्यूएम के नेताओं की नवाज़ शरीफ़ से सुबह साढ़े 11 बजे मुलाकात होने की जानकारी दी है.

    डॉक्टर ख़ालिद मक़बूल सिद्दीक़ी एमक्यूएम के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं. उनके साथ सिंध के गवर्नर कामरान तेसुरी के साथ दूसरे नेता शामिल हैं.

    इस बैठक में नवाज़ शरीफ़ के अलावा मरियम नवाज़ और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ भी मौजूद रहेंगे.

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, इस बैठक में नई सरकार बनाने, भविष्य की राजनीतिक रणनीति तैयार करने और अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात होगी.

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के लिए हुए चुनावों के अब तक आए नतीजों में मुस्लिम लीग-एन दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसे 75 सीटें मिली हैं और एमक्यूएम को 17 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

    पहले नंबर पर पीटीआई समर्थित आज़ाद उम्मीदवार हैं, जिन्होंने 93 सीटों पर जीत हासिल की है. पीटीआई का कहना है उसे मिले जनादेश पर डाका डालने की कोशिश हो रही है.

  3. आरजेडी नेता बोले- बिहार की सरकार 24 घंटे की मेहमान, कल कुछ बड़ा होगा

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, पटना से
    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में सोमवार, 12 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना बहुमत साबित करना है.

    उन्होंने पिछले महीने 28 जनवरी को महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाया था, लेकिन अब फ्लोर टेस्ट से राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के लोग कह रहे हैं कि 'खेला होगा.'

    आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "हमारे सभी माननीय विधायकों ने ये इच्छा प्रकट की है कि हम लोग एक साथ रहना चाहते हैं. एकजुट होकर रहना चाहते हैं. इसमें बुराई क्या है? आज कांग्रेस के भी सभी माननीय विधायक आ जाएंगे, वो भी रहेंगे."

    उन्होंने कहा, "फ्लोर टेस्ट में 24 घंटे बचे हैं. 24 घंटे सब लोग साथ रहेंगे. महागठबंधन, महा मज़बूत है, महाविजय करेगा. बिहार के विधायकों ने ठाना है कि बिहार के भविष्य को बचाना है, तो तेजस्वी सरकार बनानी है और ये एनडीए की जो सरकार बनी है, इसके भविष्य का नहीं कोई ठिकाना है. जो खेला शुरू किया गया, उसका अंत होगा. खेल अभी बहुत बाकी है. कल पता चल जाएगा, ये सरकार 24 घंटे की मेहमान है."

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन लालटेन, ऑपरेशन लोटस पर भारी पड़ा है क्योंकि लालटेन प्रकाश का प्रतीक है और गरीबों का बल है.

    उन्होंने कहा, "कल क्या होगा, क्या नहीं होगा. ये पर्दे के पीछे रहने दीजिए, लेकिन कल बड़ा कुछ होगा. हम लोग दर्शक बनकर देख नहीं सकते हैं. कल के खेल का रोमांच बड़ा होगा. इस रोमांचक खेल में जो अंतिम गेंद में छक्का मारेगा, वो विजय होगा."

    शनिवार को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आरोप लगाया था कि बिहार में उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. पाकिस्तान के धार्मिक दलों ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप, प्रदर्शन की तैयारी

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में धार्मिक दलों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है.

    जमात-ए-इस्लामी ने कराची के अलग-अलग आठ हिस्सों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है. जमात ने कहा है कि ‘कराची के जनादेश पर डकैती नहीं डालने दी जाएगी.’

    वहीं, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम ने भी चुनावों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सिंध के 28 इलाक़ों में धरना देने और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने की घोषणा की है.

    पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नेशनल असेंबली की 265 में से 257 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं मगर बलूचिस्तान की सात सीटों के नतीजों का एलान नहीं किया है.

    अब तक आए नतीजों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) समर्थित आज़ाद उम्मीदवारों को 93 सीटें मिली हैं.

    इसके बाद मुस्लिम लीग-एन को 74, पीपुल्स पार्टी को 54 और एमक्यूएम को 17 सीटों पर जीत मिली है.

    इसके अलावा, पाकिस्तान मुस्लिम लीग और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम को तीन-तीन सीटें मिली हैं.

  5. किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर सुरक्षा कड़ी, हरियाणा के सात ज़िलों में इंटरनेट बंद

    टिकरी बॉर्डर

    इमेज स्रोत, ANI

    किसानों की ओर से 13 फ़रवरी को दिल्ली कूच का नारा दिए जाने के बाद हरियाणा पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है और राज्य के सात ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है.

    न्यूनतम समर्थन मूल्य और कर्ज़ माफ़ी जैसी मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ने दिल्ली चलो का नारा दिया है. इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने कहा है कि पंजाब की ओर जा रही सड़कों पर ट्रैफ़िक प्रभावित हो सकता है और बहुत ज़रूरी होने पर ही इस ओर यात्रा करें.

    पंजाब के गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा के सात ज़िलों में 11 फ़रवरी सुबह से 13 फ़रवरी तक मोबाइल पर इंटरनेट बंद रहेगा. बताया गया है कि ऐसा अफ़वाहें रोकने के लिए किया जा रहा है.

    जिन ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक रहेगी, वे हैं- अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फ़तेहाबाद और सिरसा.

    पंजाब किसान मज़दूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि 12 फ़रवरी शाम पांच बजे चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ बैठक में किसान संगठनों की मांगों पर चर्चा होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "हम न तो बातचीत से पीछे हटेंगे और न ही आंदोलन से."

    दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू और टिकरी बॉर्डर इलाक़े में भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर भी बैरिकेड लगाना शुरू कर दिया है.

  6. अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए रवाना हुए यूपी के विधायक, बीएसपी एमएलए ने क्या कहा

    अयोध्या

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अयोध्या जाने से पहले लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य

    उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज अयोध्या के श्रीराम मंदिर जा रहे हैं. उन्हें अयोध्या ले जाने के लिए राज्य सरकार ने बसों की व्यवस्था की है.

    अयोध्या जा रहे नेताओं में समाजवादी पार्टी के विधायक और एमएलसी शामिल नहीं हैं.

    शनिवार को विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा नेता अखिलेश यादव को साथ अयोध्या चलने को कहा था. इस पर अखिलेश ने कहा, "हम लोग ज़रूर जाएंगे, परिवार के साथ जाएंगे. आपके बुलाने पर नहीं जाएंगे. भगवान बुलाएंगे, तब जाएंगे."

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों के साथ न चलने पर कहा, “सपा सफ़ा हो जाएगी.”

    वहीं, बीएसपी विधायक उमा शंकर सिंह ने कहा कि वह धर्मनिरपेक्ष होने के कारण अयोध्या जा रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि ,सपा के लोग राजनीति कर रहे हैं. हम राजनीति करने वाले नहीं हैं. हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.”

    “हम अध्यक्ष के निर्देश पर अयोध्या जा रहे हैं. कल अगर दुनिया की सबसे अच्छी मस्जिद बनती है तो हम वहां भी जाएंगे, लेकिन इसका राजनीतीकरण नहीं करना चाहिए.

  7. हंगरी की राष्ट्रपति ने टीवी पर लाइव आकर दिया इस्तीफ़ा, बोलीं- मुझसे ग़लती हो गई

    कैटलिन नोवाक

    इमेज स्रोत, Reuters

    हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक ने बच्चों के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए गए एक शख़्स की सज़ा माफ़ करने पर खेद जताते हुए इस्तीफ़ा दे दिया है.

    पिछले हफ़्ते यह बात सामने आई थी कि राष्ट्रपति नोवाक ने एक ऐसे शख़्स की सज़ा माफ़ की थी, जिसने बच्चों पर यह दबाव डाला था कि वो एक सरकारी बालगृह के निदेशक पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को वापस ले लें.

    उनके इस फ़ैसले को लेकर हंगरी में लगातार विरोध बढ़ रहा था और उनके इस्तीफ़े की मांग की जा रही थी.

    नोवाक ने टीवी पर लाइव आकर अपने फ़ैसले पर खेद प्रकट किया और कहा कि उन्होंने यह माफ़ी देने में ग़लती की है.

    सज़ा माफ़ी के इस फ़ैसले को मंज़ूरी देने वालीं तत्कालीन न्याय मंत्री जूडित वारगा ने प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान की पार्टी की ओर से यूरोपीय चुनावों के लिए अभियान से हटने की घोषणा की है.

    कैटलिन नोवाक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कैटलिन नोवाक ने कहा कि उनसे ग़लती हुई है

    बीते साल अप्रैल में जब पोप फ्रांसिस हंगरी आए थे तो राष्ट्रपति नोवाक ने 25 लोगों की सज़ा माफ़ की थी.

    पिछले हफ़्ते इन 25 क़ैदियों के नाम सार्वजनिक किए गए थे.

    इनमें बुडापेस्ट के नज़दीक एक चिल्ड्रन होम (बालाश्रय) के उप-निदेशक का भी नाम था, जिन्हें तीन साल की सज़ा दी गई थी.

    उन्होंने बच्चों पर दबाव डाला था कि वे बालाश्रय के निदेशक पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को वापस ले लें.

    निदेशक को भी इस मामले में आठ साल जेल की सज़ा मिली है.

  8. पीटीआई ने शुरू की विरोध प्रदर्शन की तैयारी, कहा- जनादेश पर डाला जा रहा है डाका

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) ने चुनाव जीतने का दावा करते हुए देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है.

    पार्टी का कहना है कि चुनाव में उसे मिले जनादेश पर डाका डाला जा रहा है. पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि लाहौर, फ़ैसलाबाद, रावलपिंडी, मुल्तान, बहावलपुर, डेरा ग़ाज़ी ख़ान और गुजरांवाला में प्रदर्शन करें.

    अभी तक आए नतीजों में पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को सबसे ज़्यादा सीटें हासिल हुई हैं.

    पीटीआई ने एक संदेश में कहा है कि दोपहर 2 बजे लाहौर के लिबर्टी चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी करें.

    एक्स पर पीटीआई ने पोस्ट किया है कि जनादेश को छीनने की कोशिश के विरोध में पूरे दक्षिणी पंजाब में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा.

    मतदान संपन्न होने के बाद ये तीसरा दिन है, मगर नेशनल असेंबली की सात सीटों के नतीजों का अभी भी इंतज़ार किया जा रहा है.

    ये सभी सीटें बलूचिस्तान की हैं.

    इससे पहले शनिवार को पीटीआई के चेयरमैन गौहर अली ख़ान ने कहा था कि शनिवार रात तक जिन सीटों के नतीजे घोषित नहीं होंगे, वहां उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों के बाहर प्रदर्शन करेंगे.

  9. आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला

    आचार्य प्रमोद कृष्णम

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर की गई है.

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि अनुशासनहीनता और पार्टी के ख़िलाफ़ बयान देने के कारण यह कार्रवाई की गई है.

    प्रेस रिलीज़ में लिखा गया है, “अनुशासनहीनता की शिकायतों और पार्टी के ख़िलाफ़ बार-बार बयानबाज़ी को ध्यान में रखते हुए माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की पहचान धार्मिक उपदेशक की भी है. हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह का न्योता दिया था.

    इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी से भी मिले थे.

    2019 के लोकसभा चुनाव में प्रमोद कृष्णम लखनऊ सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, मगर यहां से बीजेपी के राजनाथ सिंह की जीत हुई थी.उससे पहले उन्होंने कांग्रेस के ही टिकट पर संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था मगर जीत हासिल नहीं कर पाए थे.

  10. इमरान ख़ान की पार्टी ने किया बहुमत होने का दावा, प्रदर्शन की दी चेतावनी

    पीटीआई समर्थक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए मतदान संपन्न हुए दो दिन से अधिक बीत चुके हैं. ज़्यादातर सीटों पर नतीजे आ चुके हैं मगर सात सीटों के रिज़ल्ट का अभी भी इंतज़ार है.

    अभी तक आए नतीजों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों को सबसे ज़्यादा 93 सीटें हासिल हुई हैं.

    पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) दूसरे नंबर पर है. उसे अब तक 74 सीटें मिली हैं. तीसरे नंबर पर बिलावल भुट्टो ज़रदारी की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी है, जिसे 54 सीटें मिली हैं.

    अन्य राजनीतिक दलों और स्वतंत्र उम्मीदवारों को 37 सीटें हासिल हुई हैं.

    इस बीच, इमरान ख़ान की पार्टी के चेयरमैन गौहर अली ख़ान ने कहा है कि उनकी पार्टी के पास बहुमत है और देश के सभी संस्थानों को उनकी पार्टी की जीत को स्वीकार कर लेना चाहिए.

    शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा, अगर पूरे नतीजे शनिवार रात तक जारी नहीं हुए तो रविवार को लोग उन सरकारी दफ़्तरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे, जहां मतगणना चल रही है.

    गौहर ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पीटीआई के चेयरमैन गौहर ख़ान (मध्य में) ने कहा- उनकी पार्टी के पास बहुमत है

    वहीं, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा है कि सरकार बनाने को लेकर उनकी पार्टी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के साथ बातचीत हुई है मगर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

    शनिवार रात को 'जियो न्यूज़' से बात करते हुए उन्होंने कहा, "ज़रदारी साहब और शहबाज़ साहब की मुलाकात हुई है और शुरुआती बातचीत हुई है."

    उनके मुताबिक़, पीपुल्स पार्टी भी अपनी पार्टी के भीतर परामर्श करेगी. मरियम से जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के साथ बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'गौहर अली ख़ान से कोई संपर्क नहीं हुआ है और ऐसा कोई इरादा भी नहीं है.’

    इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने सरकार बनाने को लेकर किसी भी पार्टी से वार्ता से इनकार किया था.

  11. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    10 फरवरी 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.