नवाज़ शरीफ़ की पार्टी ने कहा- पीपीपी की ओर से सरकार गठन पर कोई अंतिम फ़ैसला नहीं लिया गया है

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब का कहना है कि सरकार गठन को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के साथ प्रारंभिक बातचीत हुई है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

लाइव कवरेज

  1. नवाज़ शरीफ़ की पार्टी ने कहा- पीपीपी की ओर से सरकार गठन पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब का कहना है कि सरकार गठन को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के साथ प्रारंभिक बातचीत हुई है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

    निजी चैनल 'जियो न्यूज' से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'जरदारी साहब और शहबाज साहब की मुलाकात हुई है और शुरुआती बातचीत हुई है.'

    उनके मुताबिक, बातचीत के अलग-अलग चरण होंगे, पीपुल्स पार्टी भी अपनी पार्टी के भीतर परामर्श करेगी और हम भी करेंगे.

    मरियम औरंगजेब से जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के साथ बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'गौहर अली खान से कोई संपर्क नहीं हुआ है और ऐसा कोई इरादा नहीं है.'

    मरियम औरंगजेब का कहना है कि नवाज शरीफ ने सभी राजनीतिक दलों को बातचीत और सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है.

  2. पाकिस्तान चुनाव: क्या ऐसे ही नतीजों की उम्मीद थी और अब आगे क्या होगा?

  3. नवाज़ शरीफ़ और इमरान ख़ान की पार्टी के साथ बातचीत से बिलावल भुट्टो का इनकार

    बिलावल भुट्टो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने सरकार बनाने को लेकर किसी भी पार्टी से वार्ता से इनकार किया है.

    एक निजी चैनल जियो न्यूज़ से बातचीत में बिलावल भुट्टो ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर पीएमएल (एन), पीटीआई या किसी भी अन्य पार्टी से बातचीत नहीं हो रही है.

    उन्होंने कहा, "हम सभी चुनावी क्षेत्रों में मतगणना पूरा होने और नतीजे आने का इंतज़ार कर रहे हैं."

    चुनाव से पहले पीपीपी की केंद्रीय समिति ने बिलावल भुट्टो को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया था.

    इस संबंध में उन्होंने कहा कि "अगर हमें ये फैसला बदलना पड़ा तो केंद्रीय समिति की दोबारा बैठक बुलाएंगे और सहमति के साथ निर्णय लेंगे."

    उन्होंने कहा कि वो देश में राजनीतिक सहमति स्थापित करना चाहते हैं क्योंकि बिना सर्वसम्मति के कोई भी सरकार ठीक तरह से काम नहीं कर पाएगी.

    हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि जीते हुए कुछ स्वतंत्र उम्मीदवार उनके संपर्क में हैं लेकिन "पीटीआई समर्थित गुट से हमारा कोई संपर्क नहीं है."

  4. हल्द्वानी में हिंसा के बाद अब कैसे हालात?

  5. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के बाकी मैच में भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंग्लैंड के साथ टेस्ट सिरीज़ के बाकी मैचों में विराट कोहली निजी कारणों से नहीं खेलेंगे.

    इससे पहले उन्होंने पहले दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापिस लिया था.

    बीसीसीआई ने शनिवार को कहा कि कोहली अब बाकी तीन टेस्ट मैचों में मौजूद नहीं रहेंगे.

    बयान के अनुसार, “विराट कोहली निजी कारणों से सिरीज़ के बाकी मैचों के लिए सेलेक्शन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे. बोर्ड कोहली के फैसले का समर्थन और सम्मान करता है.”

    पहले दो मैचों में जब कोहली न दिखे तो बोर्ड ने “कुछ निजी स्थिति और अपरिहार्य उपस्थिति” का हवाला दिया था.

    कोहली भारत के लिए 113 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

    मौजूदा सीरिज में भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबरी पर है और तीन टेस्ट और खेले जाने हैं. तीसरा मैच 15 फ़रवरी को राजकोट में खेला जाएगा.

  6. चुनाव में कितने तरह से हो सकती है धांधली और इसे कैसे रोका जा सकता है?

  7. पाकिस्तान में अब सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर बैन, इमरान ख़ान की पार्टी ने की निंदा

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में आम चुनावों के अभी पूरे नतीजे नहीं आए हैं, इस बीच शनिवार को पूरे देश में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ को बंद किए जाने की ख़बर आ रही है.

    इंटरनेट में गड़बड़ी पर निगरानी रखने वाले संगठन नेटब्लॉक्स ने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स नहीं खुल रहा है.

    एक्स के बंद होने की ख़बर ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ के वरिष्ठ नेता बैरिस्टर गौहर ख़ान ने रविवार को उन क्षेत्रों में रिटर्निंग अफ़सर के कार्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था जहां नतीजे नहीं आए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही आठ फ़रवरी को पाकिस्तान में चुनाव कराया गया था और उसी दिन पूरे देश में मोबाइल फ़ोन सेवाएं बंद कर दी गई थीं.

    पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी कर निंदा की गई है और कहा गया है कि ‘21वीं सदी में इस तरह के बेवकूफ़ाना फैसले देश में अस्थिरता को ही बढ़ाएंगे और इससे कुछ निकलेगा नहीं.’

    बयान के अनुसार, “पाकिस्तान में सबसे भयानक धांधली के बाद अभिव्यक्ति की आजादी पर एक और हमला. पाकिस्तान में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट एक्स (ट्विटर) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. जसिंता केरकेट्टा से समझिए आदिवासियों का दर्द

  9. बजट सत्र के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में क्या कहा?

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    शनिवार को लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं.

    उन्होंने कहा, "ये पांच साल देश में रिफ़ॉर्म, परफ़ॉर्म और ट्रांसफ़ॉर्म का समय था."

    उन्होंने संसद की नई इमारत, जी-20 की अध्यक्षता, भारतीय दंड संहिता की जगह न्याय संहिता लाए जाने, जम्मू और कश्मीर में शांति की सरकार की कोशिशों समेत कई मुद्दों का ज़िक्र किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    17वीं लोकसभा के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने धैर्य पूर्वक सदन चलाने के लिए स्पीकर ओम बिड़ला की तारीफ़ की.

    उन्होंने कहा, "पांच सालों में कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए गए और कई चुनौतियों का सामना किया गया, जिसमें हर किसी ने अपनी क्षमता के अनुसार सही दिशा देने की कोशिश की."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    यह बजट सत्र 31 जनवरी से 10 फ़रवरी तक आयोजित किया गया था.

    अगले अप्रैल-मई महीने में होने वाले आम चुनाव से पहले यह लोकसभा का आखिरी सत्र है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  10. पाकिस्तान चुनाव: पीटीआई की लोकप्रियता सोशल मीडिया का बुलबुला नहीं, ये साबित करने वाले इमरान ख़ान

  11. पीएम मोदी का यूएई दौरा, अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

    मोदी और यूएई के राष्ट्रपति

    इमेज स्रोत, ANI

    पीएम नरेंद्र मोदी 13-14 फ़रवरी के बीच यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के आधिकारिक दौरे पर जा रहे हैं.

    मोदी अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे और यहीं ज़ायेद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे.

    2015 के बाद से पीएम मोदी का यह सातवां और पिछले आठ महीनों में तीसरा दौरा है.

    इस यात्रा के दौरान वो यूएई के प्रेसिडेंट शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाह्यान के साथ होने द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

    प्रधानमंत्री यूएई के उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी मिलेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए 20,000 वर्ग मीटर जमीन दी थी. यूएई सरकार ने साल 2015 में उस वक़्त ये एलान किया था जब प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वहां गए थे.

    ये मंदिर क्यों होगा इतना ख़ास?

    मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की ज़मीन में बना है. हाइवे से सटा अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है.

    मंदिर को बनाने की मुहिम छेड़ने वाले बीआर शेट्टी हैं जो अबू धाबी के जाने-माने भारतीय कारोबारी हैं. वो 'यूएई एक्सचेंज' नाम की कंपनी के एमडी और सीईओ हैं.

    मंदिर में कृष्ण, शिव और अयप्पा (विष्णु) की मूर्तियां होंगी. अयप्पा को विष्णु का एक अवतार बताया जाता है और दक्षिण भारत ख़ासकर केरल में इनकी पूजा होती है.

    भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक यूएई में तकरीबन 26 लाख भारतीय रहते हैं जो वहां की आबादी का लगभग 30% हिस्सा है.

  12. इमरान ख़ान की पार्टी का दावा, नेशनल असेंबली में पार्टी समर्थित 170 उम्मीदवारों की हुई जीत

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के आम चुनावों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के नेता बैरिस्टर गौहर अली ख़ान ने दावा किया है कि उनके पास नेशनल असेंबली में सरकार बनाने लायक संख्या है.

    इस्लामाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की 170 सीटों पर जीत हासिल की है.

    ज्ञात हो कि पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने अभी तक 250 सीटों के नतीजे घोषित किये हैं.

    नतीजों के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ द्वारा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 94 सीटों पर जीत हासिल की है.

    गौहर अली ख़ान ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र, ख़ैबर पख़्तूनख्वाह और पंजाब में सरकार बनाएगी.

    उन्होंने बाकी बची सीटों के नतीजे जल्द से जल्द घोषित करने की अपील की है.

    उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं वहां रिटर्निंग अफ़सर के कार्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक रविवार को प्रदर्शन करेंगे.

    इससे पहले इमरान ख़ान के एक 'एआई जेनरेटेड संदेश' में दो तिहाई बहुमत का दावा किया गया और 2024 आम चुनावों में पार्टी की भारी जीत के लिए लोगों को बधाई दी गई थी.

  13. ओवैसी ने क्यों कहा, मैं बाबर, औरंगज़ेब या जिन्ना का प्रवक्ता नहीं हूं

    ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    गुरुवार को सदन में चर्चा के दौरान एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने पर ऐतराज़ जताया.

    उन्होंने कहा, “बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना शिंदे गुट कह रही है कि जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई, तब तत्कालीन पीएम नरसिम्हा राव पूजा कर रहे थे और कहा था कि मुझे डिस्टर्ब मत करो मैं पूजा कर रहा हूं. और जिसने रथ यात्रा निकाली, इन दोनों को मोदी सरकार ने देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया है.”

    उन्होंने कहा, “16 दिसम्बर 1992 को इसी लोकसभा ने बाबरी मस्जिद के गिराए जाने की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया था. जबकि यह मोदी हुक़ूमत, 6 दिसम्बर 1992 को जो कुछ हुआ उसका जश्न मना रही है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, “क्या ये सरकार 22 जनवरी का पैगाम देकर ये बताना चाहती है कि एक मजहब को मानने वालों को दूसरे मजहब को मानने वालों पर कामयाबी मिली? क्या इसकी संविधान इजाज़त देता है. क्या भारत सरकार का कोई मजहब है? ऐसा करते हुए देश के 17 करोड़ मुसलमानों को क्या संदेश देना चाहते हैं?”

    उन्होंने कहा, “1949 में धोखा हुआ, 86 में धोखा हुआ, 92 में धोखा हुआ और 2019 और 2022 में भी हमको धोखा दिया जा रहा है. और अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मुसलमानों को हमेशा ये कहा गया कि तुमको भारत का नागरिक बरकरार रहने के लिए क़ीमत चुकानी पड़ेगी. हम पर इल्ज़ाम लगाया गया. क्या मैं बाबर का स्पोक्स पर्सन हूं, जिन्ना स्पोक्स पर्सन हूं, क्या मैं औरंगज़ेब का स्पोक्स पर्सन हूं?”

    अंत में उन्होंने कहा, “जिस जगह मस्जिद थी, है और रहेगी, बाबरी मस्जिद है और रहेगी. बाबरी मस्जिद ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद और भारत ज़िंदाबाद.”

  14. सीएम केजरीवाल के एलान से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को एक और झटका

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर लड़ने की घोषणा की है.

    हालांकि आम आदमी पार्टी, विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है, लेकिन पंजाब में सीएम केजरीवाल ने अलग लड़ने का एलान किया है.

    उन्होंने कहा, "आज से दो साल पहले आपने बहुत बड़ा आशीर्वाद दिया था. 117 में से 92 सीट दे दी थी. आपने पंजाब में इतिहास रच दिया था."

    केजरीवाल ने कहा, "आज मैं आपसे एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं. इस लोकसभा चुनाव में पंजाब में 13 और 1 सीट चंडीगढ़ की है. कुल 14 सीटें हैं. आने वाले 10-15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन 14 की 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी."

    उन्होंने कहा, "आप लोगों से निवेदन है कि आपने जिस तरह से दो साल पहले आशीर्वाद दिया था, उसी तरह ये 14 सीटें आम आदमी पार्टी को जितवानी हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सीएम केजरीवाल की इस घोषणा को बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन इंडिया को झटका बताया है.

    उन्होंने कहा, "इंडी गठबंधन को एक और नया जख्म, एक और नया कलेश. अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कर दी है कि पंजाब की 13 सीट और चंडीगढ़ की 1 सीट पर आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी. इसका मतलब इंडी गठबंधन नहीं लड़ेगा और वहां पर कोई गठबंधन नहीं होगा."

    "पहले बंगाल में दीदी ने कह दिया कि मैं अकेले लडूंगी, राहुल गांधी की पार्टी को 40 सीटें नहीं मिलने वाली. महाराष्ट्र में भी संजय बनाम संजय चल रहा है. हमने देखा है कि केरल में कांग्रेस बनाम कम्युनिस्ट चल रहा है और अब पंजाब में भी घोषणा हो गई है कि हम अकेले लड़ेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में ‘खेला’ होने की अटकलें तेज़

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    बिहार विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट से पहले ‘ऑपरेशन लोटस’ और ‘ऑपरेशन लालटेन’ को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं.

    बिहार विधानसभा में 12 फ़रवरी यानी सोमवार को नीतीश सरकार को अपना बहुमत साबित करना है. नीतीश कुमार ने पिछले महीने 28 जनवरी को महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाया था.

    लेकिन फ़्लोर टेस्ट के पहले जेडीयू का आरोप है कि बिहार में उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.

    जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि विपक्ष हमसे सीधा मुक़ाबला नहीं कर सकता.

    उन्होंने कहा, "विपक्ष जो साज़िश रच रहा है या अनैतिक तौर पर जो चाहता है उसका पूरी ताक़त से साथ जवाब देंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ख़बरों के मुताबिक़, नीतीश सरकार के एक क़रीबी मंत्री के आवास पर जेडीयू के विधायकों के लिए भोज रखा गया था, लेकिन इसमें जेडीयू के कई विधायक नहीं पहुँचे.

    पत्रकारों ने उमेश कुशवाहा से यह सवाल भी किया कि क्या जेडीयू के कुछ विधायक बीमार हैं, तो उमेश कुशवाहा ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.

    मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, फ़िलहाल बीजेपी के 78, जेडीयू के 45 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम (सेक्युलर) के 4 विधायकों का समर्थन नीतीश सरकार के पास है. यानी 243 सीटों की बिहार विधान सभा में नीतीश के पास स्पष्ट बहुमत दिखता है.

    जीतन राम मांझी

    इमेज स्रोत, ANI

    लेकिन बिहार में इन आँकड़ों से अलग कई तरह की अटकलें काफ़ी तेज़ हैं. इसमें जीतन राम मांझी की पार्टी के नीतीश सरकार से अलग हो जाने की चर्चा भी खूब चल रही है.

    इन्हीं अटकलों के बीच सीपीआईएम के विधायक महबूब अली ने जीतन राम मांझी से मुलाक़ात की है. हालाँकि ‘हम’ के प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने बीबीसी को बताया है कि यह मुलाक़ात अनौपचारिक थी.

    नंदलाल मांझी के मुताबिक़, “महबूब अली जी आए थे. मांझी जी के घर का दरवाज़ा हर किसी के लिए खुला होता है. उन्होंने चाय पी और मांझी जी की तबीयत के बारे में जाना, लेकिन बाहर जाकर कहा कि ‘खेला’ होगा. ये बेतुकी बात है, भ्रामक स्थिति बनाने की कोशिश है. मांझी जी मोदी जी के साथ हैं.”

    वहीं जीतन राम मांझी ने भी दावा किया है कि सोमवार को नीतीश सरकार अपना बहुमत साबित करेगी.

    दरअसल पिछले महीने जिस वक़्त नीतीश कुमार ने एनडीए का हाथ थामा था, उस वक़्त आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार में खेला अभी बाक़ी है.

    उसके बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा देने से इंकार कर दिया है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    इस बीच कांग्रेस ने बिहार के अपने कई विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है. कांग्रेस का आरोप है कि उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो सकती है.

    बिहार कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी के मुताबिक़, जेडीयू के कई विधायक नीतीश कुमार से नाराज़ हैं और वो महागठबंधन में आएंगे तो हम दरवाज़ा बंद नहीं करेंगे.

    जानकारों के मुताबिक़ नीतीश के कुछ विधायक इस बात से नाराज़ हैं कि नीतीश कुमार हर बार कुछ चुनिंदा चेहरों को ही अपने मंत्रिमंडल में मंत्री बनाते हैं.

    माना जाता है कि नीतीश अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम दौर में हैं और ऐसे में कई विधायकों को ये डर है कि अगर वो अब भी मंत्री नहीं बने तो फिर कभी नहीं बन पाएंगे. यही नहीं आगे उन्हें अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी ख़तरा दिखता है.

    इस बीच बीजेपी ने अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को प्रशिक्षण के लिए गया के शिविर में भेजा है.

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए बिहार से बाहर भेजे हैं, जबकि बीजेपी के विधायक बिहार में ही हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. ईपीएफ़ की ब्याज़ दर में बढ़ोतरी, श्रम मंत्री ने क्या कहा

    ईपीएफ़ की ब्याज़ दर में बढ़ोतरी,

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एम्प्लाइज़ प्रोविडेंट फ़ंड आर्गेनाइजेशन (ईपीएफ़ओ) ने 2023-24 के लिए ईपीएफ़ ब्याज़ दर को 2023-24 में 8.15 से 0.10% बढ़ाकर 8.25% कर दिया है.

    ईपीएफ़ओ के देश में 6 करोड़ से भी ज्यादा पीएफ खाताधारक हैं, जिन्हें इस फैसले का लाभ मिलेगा.

    साल 2021-22 में ईपीएफ़ ब्याज़ दर 8.10% थी.

    श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ईपीएफ़ओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ की 235 वीं बैठक में यह फैसला लिया गया.

    उन्होंने लिखा, “भारत के श्रम बल के लिए सामाजिक सुरक्षा मज़बूत करने की पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की ओर यह कदम है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    2022 में ईपीएफ़ओ ने ईपीएफ़ ब्याज़ दरों में 2020-21 के 8.5% से कम करके चार दशक की सबसे न्यूनतम दर 8.1% घोषित की थी.

    वित्त वर्ष 2024 के लिए बोर्ड ने 13 लाख करोड़ के कुल मूल धन पर एक लाख 7 हजार करोड़ रुपये वितरण की मंजूरी दी है.

  17. पाकिस्तान चुनाव: रेस में सबसे आगे इमरान ख़ान के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार, 91 ने दर्ज की जीत

    पाकिस्तान चुनाव

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की 266 सीटों पर गुरुवार को हुए मतदान के बाद इसके नतीजे आ रहे हैं.

    चुनाव आयोग के मुताबिक 44 घंटे बीत जाने के बाद भी 12 सीटों पर नतीजों का इंतजार है.

    अब तक आए नतीजों में इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई समर्थित 91 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जबकि नवाज़ शरीफ़ की पीएमएल (एन) के 71 उम्मीदवार जीते हैं.

    वहीं पीपीपी ने 52 सीटों पर और अन्य उम्मीदवारों ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की है.

    इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक बयान जारी किया है, जिसमें खुद इमरान ख़ान बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि इस वक्त वे जेल में बंद हैं.

    बयान में उन्होंने अपने वोटरों को 2024 चुनाव जीतने पर मुबारकबाद दी है.

  18. अमित शाह बोले- चुनाव से पहले देश में लागू होगा नागरिकता संशोधन क़ानून

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर अहम बयान दिया है.

    ईटी नॉउ के ग्लोबल बिजनेस समिट में पत्रकार नविका कुमार से बात करते हुए अमित शाह ने कहा, "सीएए देश का कानून है. इसका नोटिफिकेशन निश्चित रूप से हो जाएगा. चुनाव से पहले ही सीएए को अमल में आना है. इसमें किसी को कंफ्यूजन नहीं रखना है."

    उन्होंने कहा, "ये भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का वादा है. जब देश का विभाजन किया और वहां (पाकिस्तान) हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई अल्पसंख्यक थे, उन पर प्रताड़ना होती थी. सारे लोग यहां भागकर आना चाहते थे. उस वक्त कांग्रेस पार्टी का वादा था कि आप धीरे-धीरे आइये. आप जब भी भारत में आओगे, आपका स्वागत करेंगे और आपको नागरिकता दी जाएगी, लेकिन फिर (कांग्रेस वाले) मुकर गए."

    अमित शाह ने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सीएए किसी की भी नागरिकता लेने या छीनने का कानून नहीं है. इस देश के अल्पसंख्यकों को, खासकर मुस्लिम भाइयों को भड़काया जा रहा है. देश में किसी की भी नागरिकता सीएए छीन ही नहीं सकता है, क्योंकि कानून में प्रावधान ही नहीं है."

    उन्होंने कहा, "धार्मिक प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश से जो शरणार्थी आए हैं, सीएए उनको नागरिकता देने का कानून है. मैं मानता हूं कि इसमें किसी का विरोध नहीं होना चाहिए."

    सीएए के तहत बांग्लादेश, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के छह अल्पसंख्यक समुदायों (हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई और सिख) से ताल्लुक़ रखने वाले लोगों को, कुछ शर्तों के साथ भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है.

    आलोचकों का कहना है कि इसमें मुसलमानों के साथ भेदभाव किया गया है.

    • नागरिकता संशोधन विधेयक क्या संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है?
  19. इमरान ख़ान और नवाज़ शरीफ़ दोनों ने किया जीत का दावा, आर्मी चीफ़ भी बोले

  20. पाकिस्तान चुनाव: 40 घंटे बीत जाने के बाद भी 13 सीटों पर नहीं घोषित हुए चुनाव नतीजे

    पाकिस्तान चुनाव

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के लिए गुरुवार को मतदान हुए थे.

    मतदान खत्म होने के 40 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी 266 में से 13 ऐसी सीटें हैं, जहां नतीजे अभी तक घोषित नहीं हुए हैं.

    पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक नेशनल असेंबली की 266 सीटों में से 252 पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं.

    चुनाव आयोग के मुताबिक 252 सीटों में 100 पर निर्दलीय, 71 पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन), 54 पर पीपीपी और 17 सीटों पर एमक्यूएम के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.

    आयोग ने एक सीट पर चुनाव को स्थगित कर दिया है.

    निर्दलीय उम्मीदवारों में 90 से ज्यादा इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई समर्थित हैं.

    पाकिस्तान चुनाव आयोग

    इमेज स्रोत, www.elections.gov.pk/

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान चुनाव आयोग के मुताबिक कौन पार्टी कहां जीत रही है