अदालत ने इमरान ख़ान और बुशरा बीबी की शादी को अवैध करार दिया, 7 साल की सजा

कोर्ट ने एक ताजा फैसले ने कहा है कि इमरान ख़ान और बुशरा बीबी की 2018 में हुई शादी गैर इस्लामी और अवैध है.​

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and दीपक मंडल

  1. COVER STORY: पाकिस्तान चुनाव: मज़हबी सियासी दलों की क्या होगी भूमिका?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पाकिस्तान चुनाव: मज़हबी सियासी दलों की क्या होगी भूमिका?

    पाकिस्तान में रोज़मर्रा की ज़िंदगी और सियासत में मज़हबी गुटों की अहम भूमिका है.

    यही वजह है कि पाकिस्तान में मज़हबी पार्टियां इस उम्मीद से चुनाव लड़ती हैं कि उन्हें देश की सत्ता संभालने का मौक़ा मिलेगा.

    बीबीसी संवाददाता शुमाएला जाफ़री ने पाकिस्तान में मुख्यधारा के कुछ ऐसे ही मज़हबी दलों के चुनावी अभियान को समझने की कोशिश की.

  2. लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर क्या कहा बेटी प्रतिभा, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह और नीतिन गडकरी ने

    लालकृष्ण आडवाणी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का एलान किया है.

    लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान दिए जाने के एलान के बाद उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने खुशी जाहिर की है.

    प्रतिभा आडवाणी ने पत्रकारों से कहा, "मुझे भी और पूरे परिवार को खुशी है कि 'दादा' को इतना बड़ा, देश का सर्वोच्च सम्मान मिला है. निश्चित ही आज मुझे एक व्यक्ति जिसकी सबसे ज़्यादा याद आ रही है, वो मेरी मां हैं. मां का दादा का जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहा है. निजी जीवन में भी और राजनीतिक जीवन में भी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उनके अनुसार, "दादा बहुत खुश हैं. मैंने जब दादा को बताया तो वो बहुत ही खुश थे. वो बोले कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया, इसके लिए वो खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं और देश की जनता का, जिनसे वो असीम प्रेम करते हैं. उनका भी बहुत धन्यवाद करते हैं."

    "जीवन भर वे कम शब्दों वाले इंसान रहे लेकिन स्वाभाविक तौर पर उनकी आंखों में आंसू थे. इस बात की संतुष्टि और खुशी दोनों है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया. उनके जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना बहुत बड़ी बात है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राजनाथ सिंह ने क्या कहा

    "हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है. वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं. आडवाणी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है."

    "भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है. एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मज़बूत किया है. उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है. मैं इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूँ एवं आडवाणी जी का अभिनंदन करता हूँ."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    योगी आदित्यनाथ बोले

    "भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है."

    "राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं. आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!"

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    नीतिन गडकरी ने भी जताई खुशी

    "देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददायी है."

    "आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी जी की अहम भूमिका रही है. आडवाणी जी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है."

    "आडवाणी जी को 'भारत रत्न' घोषित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं तथा आडवाणी जी के स्वस्थ और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    पुष्कर सिंह धामी ने ये कहा

    "यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का क्षण है कि हम सभी के मार्गदर्शक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को "भारत रत्न" से सम्मानित किया जाएगा."

    "आडवाणी जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष होने के साथ ही शुचिता और प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं. श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी आपकी भूमिका एक मजबूत स्तम्भ के रूप में रही, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं."

    "अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत के विकास में उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में आपके द्वारा दिया गया अभूतपूर्व योगदान अविस्मरणीय है. केन्द्र सरकार द्वारा आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है."

  3. पाकिस्तान: इमरान ख़ान पर क्या बोले बिलावल भुट्टो?

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान: इमरान ख़ान पर क्या बोले बिलावल भुट्टो?

    पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं. इन चुनाव में मुख्य रूप से मुक़ाबला पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के बीच माना जा रहा है. वहीं इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ़ का नाम बैलट पेपर से गायब रहेगा.

    इमरान ख़ान को साल 2022 में प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था और फ़िलहाल उन्हें कई मामलों में सज़ा सुनाई जा चुकी है. लेकिन कई लोग इमरान की पार्टी पीटीआई को अलग-थलग किए जाने के बाद चुनाव की वैधता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.

    बीबीसी संवाददाता उस्मान ज़ाहिद ने ये सवाल पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के बेटे और पीपीपी के नेता बिलावल भुट्टो ज़रदारी के सामने भी रखा.

  4. मॉडल पूनम पांडे ने अब इंस्टाग्राम पर कहा- मैं जीवित हूं

    पूनम पांडे

    इमेज स्रोत, Ashish Vaishnav/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

    इंस्टाग्राम पर अपनी 'मौत की ख़बर' जारी करने के एक दिन बाद मॉडल पूनम पांडे ने अब इंस्टाग्राम पर ये कहा है कि वे जीवित हैं.

    शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि "मैं आप सबके साथ कुछ अहम बातें साझा करना ज़रूरी समझती हूं. मैं ज़िंदा हूं."

    इसके एक दिन पहले पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से ये ख़बर दी गई थी कि सर्विकल कैंसर से उनका निधन हो गया है.

    शनिवार को पोस्ट किए गए वीडियो में पूनम पांडे ने कहा है, "आइए जागरूकता फैलाकर एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और तय करें कि हर महिला को ज़रूरी क़दमों के बारे में बताया जाए. आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को ख़त्म करने का प्रयास करें."

    शुक्रवार को पूनम पांडे की 'मौत की ख़बर' सामने आने के बाद से कई सवाल उठ रहे थे. सोशल मीडिया पर कई लोग इस ख़बर पर यकीन नहीं कर पा रहे थे.

    पूनम पांडे के परिजनों की ओर से सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था. उनका निधन कहाँ हुआ इसके बारे में भी जानकारी सामने नहीं आ रही थी इसलिए शुक्रवार शाम तक संशय का माहौल बन गया था.

    32 वर्षीय पूनम पांडेय सोशल मीडिया और मॉडलिंग की दुनिया में जाना पहचाना नाम हैं. वे पहले भी प्रचार के लिए विवादित तरीक़े अपना चुकी हैं.

  5. पाकिस्तान चुनाव: मज़हबी सियासी दलों की क्या होगी भूमिका?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पाकिस्तान चुनाव: मज़हबी सियासी दलों की क्या होगी भूमिका?

    पाकिस्तान में रोज़मर्रा की ज़िंदगी और सियासत में मज़हबी गुटों की अहम भूमिका है.

    यही वजह है कि पाकिस्तान में मज़हबी पार्टियां इस उम्मीद से चुनाव लड़ती हैं कि उन्हें देश की सत्ता संभालने का मौक़ा मिलेगा.

    बीबीसी संवाददाता शुमाएला जाफ़री ने पाकिस्तान में मुख्यधारा के कुछ ऐसे ही मज़हबी दलों के चुनावी अभियान को समझने की कोशिश की.

  6. बिहार: नीतीश सरकार के विभागों का बंटवारा, गृह विभाग सीएम और वित्त विभाग सम्राट चौधरी के पास

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार में 28 जनवरी को शपथ लेने वाली नीतीश सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा छह दिन बाद शनिवार को कर दिया गया है.

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले की ही तरह प्रशासन, गृह और निगरानी विभाग अपने पास रखे हैं.

    वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के नए वित्त मंत्री होंगे.

    उन्हें स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास और आवास विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग, विधि विभाग जैसे अहम विभागों की ज़िम्मेदारी दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व और भूमि सुधार, कला संस्कृति जैसे विभाग दिए गए हैं.

    शिक्षा, संसदीय कार्य, परिवहन, भवन निर्माण, जल संसाधन, सूचना और जनसंपर्क जैसे विभागों की ज़िम्मेदारी विजय कुमार चौधरी को मिली है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. रूसी हमलों के बीच यूक्रेन में कैसे जी रहे लोग

    वीडियो कैप्शन, रूसी हमलों के बीच यूक्रेन में कैसे जी रहे लोग

    यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर ख़ारकीएव पर रूस पिछले कुछ हफ़्तों से फिर मिसाइल हमले कर रहा है.

    कई बार यहां सायरन बजे उससे पहले ही मिसाइल गिर जाती है. ये शहर सीमा से इतना क़रीब है कि एयर डिफेंस को एक्टिवेट होने का वक़्त ही नहीं मिलता.

    ऐसे में यहां लोगों ने ज़िंदगी जीने का नया तरीका खोज लिया है. बीबीसी संवाददाता सारा रेंसफोर्ड की रिपोर्ट.

  8. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को मिली राज्यसभा सांसद की शपथ लेने की अनुमति

    संजय

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के दोबारा राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें शपथ लेने की अनुमति दे दी है.

    दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में जेल में बंद संजय सिंह ने अदालत से शपथ ग्रहण के लिए इजाज़त देने की मांग की थी.

    नई दिल्ली स्थित राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने जेल अधिकारियों को शनिवार को निर्देश दिया है कि वे पांच फरवरी यानी सोमवार को सुबह 10 बजे संजय सिंह को लेकर संसद जाएं.

    आम आदमी पार्टी ने इस बार भी संजय सिंह और डीएन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया.

    ये तीनों 12 जनवरी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे. मालीवाल पहली बार राज्यसभा पहुंची हैं. संसद का बजट सत्र 31 दिसंबर से शुरू हुआ है और यह 9 जनवरी तक चलेगा.

  9. मालदीव की मदद घटाकर भारत ने क्या संकेत दिया है?

  10. महाराष्ट्र: विधायक के गोली चलाने की घटना पर सरकार ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के उल्हासनगर के एक थाने में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के एक नेता को गोली मारने का आरोप लगा है.

    इसके बाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

    इस घटना के बाद राज्य की मुख्य विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन पर 'जंगल राज' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में महेश गायकवाड़ को तीन गोली लगी. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

    उनके साथ एक अन्य शख्स राहुल पाटिल को भी दो गोली लगी है. हालांकि वो ख़तरे से बाहर बताए गए हैं.

    कल्याण पूर्व से बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड़ को इस घटना के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. बताया गया है कि भूमि विवाद के कारण यह घटना घटी.

    महेश गायकवाड़ को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण के लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे का क़रीबी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद इलाक़े में तनाव है, जिससे निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

  11. लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा, क्या बोले पीएम मोदी

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देने का एलान

    पीएम मोदी और आडवाणी

    इमेज स्रोत, SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images

    भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का एलान किया गया है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ुद सोशल मीडिया साइट ​एक्स पर इसका एलान किया है.

    उन्होंने लिखा, ''मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी.''

    ''हमारे समय के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक रहे आडवाणी जी का भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनका सफ़र ज़मीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का रहा है. उन्होंने गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. उनकी संसदीय यात्रा अनुकरणीय और समृद्ध नज़रिए से पूर्ण रही है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने और क्या कहा?

    पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा पहचाना गया है. इसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है.''

    पीएम मोदी और आडवाणी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ''उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अनूठे प्रयास किए हैं. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला क्षण है. मैं हमेशा इसे अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ चर्चा करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारत रत्न पाने वाले 50वें शख़्स

    आडवाणी को मिला यह सम्मान इसलिए भी ख़ास हो जाता है कि वो भारत रत्न पाने वाले 50वें व्यक्ति हैं.

    अब से क़रीब 10 दिन पहले 23 जनवरी को ​बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया गया था.

    केंद्र सरकार किसी एक साल में अधिकतम तीन लोगों को भारत रत्न का सम्मान दे सकती है.

  13. उत्तराखंड में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार, इसमें क्या-क्या है- प्रेस रिव्यू

  14. पेरिस के आइफिल टॉवर में भी अब हो सकेगा यूपीआई से भुगतान, पीएम मोदी ने किया स्वागत

    आइफिल टॉवर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पेरिस स्थित आइफिल टॉवर जाने वाले पर्यटक अब भारत के यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के ज़रिए भी पैसे का भुगतान कर सकते हैं.

    फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को ​सोशल मीडिया साइट ​एक्स पर इसका एलान किया.

    इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दूतावास के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इस पहल का स्वागत किया.

    पीएम मोदी ने ​सोशल मीडिया साइट ​एक्स पर लिखा, "ये देखकर बहुत अच्छा लगा. यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में ये एक अहम क़दम है. डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने और मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने का ये एक अद्भुत उदाहरण है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने लिखा था, "प्रतिष्ठित आइफिल टॉवर पर गणतंत्र दिवस के भव्य रिसेप्शन के दौरान यूपीआई को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया."

    "पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा और यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने के विज़न को लागू करने के लिए ये किया गया है."

    यूपीआई को बनाने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने यूरोप में इसे सक्रिय करने के लिए 'लाइरा' से क़रार किया है.

    Jaipur

    इमेज स्रोत, ANI

    25 जनवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जयपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने चाय पीने के बाद यूपीआई से ही दुकानदार को पैसे दिए थे.

    उस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों को यूपीआई की ख़ासियतों के बारे में बताया था.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, INDvsENG: दूसरे टेस्ट में 396 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, जायसवाल का दोहरा शतक

    भारत की पहली पारी 396 रन

    इमेज स्रोत, ANI

    सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल के शानदार दोहरे शतक के सहारे भारत ने विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में 396 रन बनाए हैं.

    जायसवाल ने सबसे अधिक 209 रन बनाए. यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है.

    यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 200 रन बनाए. उन्होंने लगातार दो गेंदों पर पहले छक्का और फिर चौका मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया.

    हालांकि दोहरा शतक बनाने के तुरंत बाद वो 290 गेंदों पर 209 रन पर आउट हो गए.

    छठे टेस्ट मैच में यह उनका पहला दोहरा शतक है. अभी तक के अपने छोटे से करियर में जायसवाल ने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं.

    जायसवाल ने शनिवार को अपनी पारी कल के नाबाद 179 रन से आगे बढ़ाई. उनके साथ आर अश्विन खेल रहे थे. लेकिन वो 20 रन बनाकर आउट हो गए.

    आज कुलदीप यादव ने 8 रन और बुमराह ने 6 रन का योगदान दिया.

    इंग्लैंड की ओर से एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने जड़ा पहला दोहरा शतक

    यशस्वी जायसवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने विशाखापत्तनम टेस्ट में अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है.

    यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 200 रन बनाए. उन्होंने लगातार दो गेंदों पर पहले छक्का और फिर चौका मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया.

    हालांकि दोहरा शतक बनाने के तुरंत बाद वो 209 रन पर आउट हो गए. उन्होंने कुल 290 गेंदें खेली.

    छठे टेस्ट मैच में यह उनका पहला दोहरा शतक है. अभी तक के अपने छोटे से करियर में जायसवाल ने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं.

    जायसवाल ने शनिवार को अपनी पारी कल के नाबाद 179 रन से आगे बढ़ाई. उनके साथ आर अश्विन खेल रहे थे. लेकिन वो 20 रन बनाकर आउट हो गए.

    ताज़ा ख़बर मिलने तक भारत ने सात विकेट के नुक़सान पर 380 रन बनाए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ के दूसरे मैच के पहले दिन छह विकेट पर 336 रन बनाए थे.

    भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाया था.

    यशस्वी ने शुक्रवार को 257 गेंदों पर नाबाद 179 रन बनाए थे. हालांकि उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ अर्द्ध शतक तक नहीं पहुंच पाया.

    कप्तान रोहित शर्मा ने 14, शुभमन गिल ने 34, श्रेयस अय्यर ने 27, रजत पाटीदार 32, अक्षर पटेल ने 27 रन बनाए थे.

    इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन ने दो-दो विकेट और टॉम हर्टले ने एक विकेट लिया है.

  17. कोटा के डीएम ने विद्यार्थियों से की मुलाक़ात, आत्महत्या की घटनाओं पर क़ाबू पाने के लिए की नई पहल

    Kota DM

    इमेज स्रोत, ANI

    कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में आत्महत्या की घटनाओं पर क़ाबू पाने के लिए वहां के ज़िलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने की पहल शुरू की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ​विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए कोटा के नवनियुक्त डीएम ने पिछले हफ़्ते (26 जनवरी) से एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की है.

    इस कार्यक्रम का नाम 'हर शुक्रवार को कलेक्टर के साथ डिनर' रखा गया है.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार मोहर सिंह मीणा के अनुसार, कोटा के नए ज़िलाधिकारी डॉ रवींद्र गोस्वामी ने इसी कार्यक्रम के तहत बीती रात विद्यार्थियों के साथ डिनर किया.

    इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे सवाल पूछे, तो डीएम ने कोटा में अपनी तैयारी के दौरान बिताए गए दो सालों के अनुभवों को साझा किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीटीआई के अनुसार, कोटा के इंद्रप्रस्थ इलाक़े के एक हॉस्टल में विद्यार्थियों के साथ किए गए डिनर के दौरान डॉ गोस्वामी ने बताया, "मेडिकल की दो साल की तैयारी के दौरान मेरा टेस्ट सीरीज़ में कभी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन मैं कभी चिंतित नहीं हुआ. मैं हमेशा ख़ुद पर संदेह करने से खुद को रोका."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राजस्थान के कोटा से अक्सर विद्यार्थियों के आत्महत्या करने की ख़बरें आती रहती हैं. शुक्रवार को भी एक छात्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की ख़बर आई.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 दिनों के भीतर कोटा में आत्महत्या की ये तीसरी घटना है. पिछले साल इस शहर में लगभग 25 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की थी.

  18. ग़ज़ा: जंग के बीच किस हाल में हैं गर्भवती महिलाएं

    संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जिस वक्त ग़ज़ा में जंग शुरू हुई उस वक़्त वहां क़रीब पचास हज़ार गर्भवती महिलाएं थीं.

    उनमें से कइयों की डिलिवरी हो चुकी है, लेकिन जंग की वजह से उन्हें ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं.

    बीबीसी ने उत्तरी ग़ज़ा से दक्षिणी ग़ज़ा के ख़ान यूनिस शिफ्ट हुई एक ऐसी महिला के साथ पूरा दिन बिताया, जो जंग के बीच गर्भवती महिलाओं की मदद कर रहीं हैं.

    वीडियो कैप्शन, ग़ज़ा: जंग के बीच किस हाल में हैं गर्भवती महिलाएं
  19. महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक पर थाने में घुसकर गोली चलाने का आरोप, विपक्ष का हमला

    CM

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के उल्हासनगर में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के एक नेता को थाने के भीतर गोली मारने का आरोप लगा है.

    मुख्य विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने इस घटना को लेकर राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य में 'जंगल राज' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

    ठाणे डीसीपी सुधाकर पठारे ने इस घटना के बारे में मीडिया को बताया, "महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद था. महेश गायकवाड़ अपनी शिकायत देने पुलिस स्टेशन आए थे. उसी समय, उनके बीच बहस हुई तो गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर गोली चला दी. इसमें दो लोग घायल हुए हैं. जांच जारी है."

    शिवसेना (यूबीटी) ने क्या बताया?

    शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आनंद दुबे ने समाचार एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में दावा किया कि बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिव सेना के शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को गोली मारी है.

    उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के पास उल्हासनगर में जिस प्रकार गोलीबारी हुई है और गोलीबारी कहीं और नहीं थाने के अंदर हुई है. गोली चलाने वाले कोई और नहीं बीजेपी के नेता गणपत गायकवाड़ है. गोली जिस पर चलाई गई वो कोई और नहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना का पूर्व नगर सेवक है."

    "मतलब सोचिए कि हमारे राज्य महाराष्ट्र को जंगलराज कैसे बनाया जा रहा है. कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विधायक जिस पर दायित्व होता है कि कई लाख लोगों के जीवन को संवारना है, वो गोली चला रहे हैं. गोली किसे लग रही है, जो सत्ता में बैठे लोग हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में महेश गायकवाड़ को तीन गोली लगी. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

    उनके साथ एक अन्य शख्स राहुल पाटिल को भी दो गोली लगी है. हालांकि वो ख़तरे से बाहर बताए गए हैं.

    कल्याण पूर्व से बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड़ को इस घटना के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. बताया गया है कि भूमि विवाद के कारण यह घटना घटी.

    महेश गायकवाड़ को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण के लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे का क़रीबी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद इलाक़े में तनाव है, जिससे निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. झारखंड पहुंचे राहुल गांधी आज जाएंगे देवघर मंदिर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने की ये अपील

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश कर लिया.

    राहुल गांधी अब शनिवार को देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम मंदिर जाएंगे और भगवान शिव की पूजा करेंगे.

    वैद्यनाथ धाम मंदिर के इस दौरे पर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को हिंदुत्व की रक्षा करने की सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें राम मंदिर जाकर दर्शन करना चाहिए.

    निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का भी आरोप लगाया है और उनसे हिंदुओं की रक्षा के लिए काम करने की अपील की है. दुबे ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो इस पूजा का कोई अर्थ नहीं है.

    समाचार एएनआई से बातचीत करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, "राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान दो दिन मेरे लोकसभा क्षेत्र गोड्डा में हैं. मेरी जानकारी है कि कल वे बाबा मंदिर में दर्शन करने वाले हैं. मैंने वहां के सभी पुजारियों को कहा है कि आप इनका स्वागत करें और बाबा की चांदी की प्रतिकृति उन्हें भेंट करें. उनसे कहिए कि वे हिंदुत्व की रक्षा करें और राम मंदिर में दर्शन करें."----+-9*

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शुक्रवार को संसद परिसर में उन्होंने कहा, "बाबा के दर्शन करने आए हैं तो मन से दर्शन करें. धर्मनिरपेक्षता के नाम पर आप मुस्लिम तुष्टिकरण की बात कर रहे हैं, मुसलमानों को बढ़ाने और चढ़ाने की बात कर रहे हैं."

    "जहां से आपकी यात्रा आ रही वो बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा सेंटर है. आप जहां-जहां घूमे हैं वहां हम बांग्लादेशी घुसपैठियों से परेशान हैं. हमारी जनसांख्यिकी बदल रही है. आदिवासियों की संख्या घट रही है, 36 फीसदी से 26 फीसदी हो गई है."

    राहुल गांधी की मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा बुधवार को ओडिशा में प्रवेश कर जाएगी.