राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- सरकार ने राम मंदिर बना कर सदियों का इंतज़ार ख़त्म किया

इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र की शुरुआत में दिए गए अपने अभिभाषण में कहा है कि बीते 10 सालों में सरकार ने राष्ट्र हित में कई कार्य पूरे किए हैं. लोग सालों-साल से राम मंदिर का इंतज़ार कर रहे थे, अनुच्छेद 370 ख़त्म होते देखना चाहते थे और ये हुआ.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “लोग सदियों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आशान्वित थे और वह सपना अब पूरा हो गया है. लोग जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना चाहते थे. अब अनुच्छेद 370 भी इतिहास है.”
उन्होंने ये भी कहा है कि नए संसद भवन में ये उनका पहला भाषण है और उन्हें उम्मीद है कि यहां कई सकारात्मक चर्चा होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मौजूदा लोकसभा के आख़िरी सत्र से पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण की दस बड़ी बातें:
- सदियों पुराना लोगों का राम मंदिर का इंतज़ार पूरा हुआ.
- लोग अनुच्छेद 370 खत्म करना चाहते थे वो अब इतिहास बन गया है.
- हमारी सरकार ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ स्कीम लायी है. ये स्कीम लागू होने से लेकर अब तक 1 लाख करोड़ रुपये लोगों को मिल चुके हैं.
- पहली बार देश में सीडीएस (चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़) नियुक्त किया गया.
- 31 करोड़ महिलाओं को सरकारी योजना के तहत लोन दिया गया.
- सरकार ने सात लाख तक की आय टैक्स फ्री कर दी
- किसानों को सम्मान निधि के ज़रिए मदद दी गयी.
- ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ यो दो मुहिम हमारी ताकत बनीं
- बीते 10 सालों में देश ने दो बड़े युद्ध और महामारी देखी, इन वैश्विक संकटों के बीच भी हमारी सरकार ने मंहगाई काबू में रखी.









