विमान में बीमार पड़े क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, अगरतला पुलिस ने दी यह जानकारी

कर्नाटक रणजी टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली जाने वाली उड़ान में बीमार पड़ गए. उन्हें अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and अनंत प्रकाश

  1. विमान में बीमार पड़े क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, अगरतला पुलिस ने दी यह जानकारी

      • Author, पिनाकी दास
      • पदनाम, अगरतला से, बीबीसी हिंदी के लिए
    Maynak Agarwal, Tripura, Cricket

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मयंक अग्रवाल. (फाइल फोटो)

    भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज और कर्नाटक रणजी टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली जाने वाली उड़ान में बीमार पड़ गए. इसके बाद उन्हें अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    त्रिपुरा पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले हुई.

    भारत की ओर से 21 टेस्ट मैच खेल चुके मयंक ने सोमवार को ही कर्नाटक को त्रिपुरा के खिलाफ 29 रन की जीत दिलाई थी.

    पश्चिम त्रिपुरा जिले के अधीक्षक डॉक्टर किरण कुमार के ने अस्पताल का दौरा कर मयंक अग्रवाल के मैनेजर रमेश राव से बातचीत कर मामले की जानकारी ली.

    डॉक्टर किरण के मुताबिक, अग्रवाल के मैनेजर की शिकायत पर न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है.

    क्या पी गए मयंक अग्रवाल

    शिकायत के मुताबिक मयंक ने विमान में घुसते ही अपनी सीट के सामने रखी थैली से कुछ पी लिया, जिसे वो पानी समझ रहे थे. इसके तुरंत बाद उनके मुंह में जलन महसूस हुई. उस वजह से उन्हें तुरंत अगरतला के आईएलएस अस्पताल ले जाया गया.

    ताजा जानकारी के मुताबिक मयंक अग्रवाल की हालत स्थिर है, हालांकि उनके में मुँह में सूजन और घाव हो गया है.

    डॉक्टर किरण कुमार के ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्रिकेटर ने जो पदार्थ पिया, वह था क्या. उन्होंने बताया कि मुंह में जलन की वजह से मयंक बोल नहीं पा रहे हैं.

    त्रिपुरा के स्वास्थ्य सचिव किरण गिट्टे ने अस्पताल का दौरा करने के बाद बताया कि मयंक जिस परेशानी का सामना कर रहे हैं, उसकी वजह से वो बोल नहीं पा रहे हैं.

    मयंक की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वो बुधवार को बेंगलोर के लिए उड़ान भर सकते हैं. उनके लिए एक एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है.

  2. जेएमएम का सवाल, किसके आदेश पर सीएम सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी?

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, CMO Jharkhand

    इमेज कैप्शन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रांची वापसी के बाद उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने और आक्रामक रुख अख़्तियार कर लिया है.

    30 जनवरी की शाम रांची में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने ईडी को 31 तारीख़ को बयान दर्ज करने का वक्त दे दिया था, तो ईडी किसके आदेश पर समय से पहले उनके दिल्ली वाले घर पर पहुंची. उनकी ग़ैरमौजूदगी में घर की तलाशी किसके कहने पर ली गई और कथित तौर पर बरामद रुपये किसके हैं.

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “क्या किसी की ग़ैरमौजूदगी में उसके घर की तलाशी ली जा सकती है. क्या वह पैसा ईडी या बाबूलाल मरांडी जी ने प्लांट कराया है. साफ सुन लीजिए, हेमंत सोरेन न हिमंता विस्व शर्मा है, न अजीत पवार है और न नीतीश कुमार है. वो वीर शिबू सोरेन का बेटा हेमंत सोरेन है.”

    “राजभवन जिस तरह से बात कर रहा है. आप कौन सा पैनिक बनाना चाहते हैं. ये राजनीतिक दुष्टों की टोली जो प्रपंच रच रही है, जनता में इसका भारी आक्रोश है. क्या मुख्यमंत्री को भाजपा के कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक देना होगा क्या.”

    जेएमएम प्रवक्ता ने कहा कि अब उपयुक्त समय है 2024, जब हमलोग ऐसे लोगों को चिन्हित करके आइसोलेट करें.

    उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर तीखी टिप्पणी की और उनपर मानहानि का मुक़दमा करने की चेतावनी दी.

    भट्टाचार्य ने कहा, “बाबूलाल मरांडी जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह पराकाष्ठा पार कर चुकी है. उन्होंने मुख्यमंत्री जी का पोस्टर जारी किया और अपने कार्यकर्ताओं को थाने भेजकर मुख्यमंत्री की गुमशुदगी का शिकायत दर्ज करा दी."

    "उनके ख़िलाफ़ सीआरपीसी की धाराओं के मुताबिक़ मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराएंगे. वे 11 हजार के इनाम की बात करते हैं. हम कहते हैं कि जो मनोचिकित्सक उनके दिमाग़ का इलाज करेगा, उन्हें हम 11 लाख रुपये का इनाम देंगे."

    रांची में कल पूरे दिन निषेधाज्ञा

    इस बीच रांची के एसडीओ ने 31 जनवरी को शहर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाने का आदेश जारी किया है. यह निषेधाज्ञा सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगी.

    इसके तहत मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी दफ़्तर से 100 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक लोगो का एक साथ जमा होना प्रतिबंधित किया गया है.

    इस दौरान धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली या आमसभा नहीं हो सकेगी और सरकारी काम में लगे लोगों को छोड़कर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का हथियार लेकर नहीं चल सकेगा.

  3. सिडनी: शार्क के हमले में बुरी तरह घायल हुई महिला

    शार्क अटैक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया में तैरते समय शार्क के काटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

    इस महिला का नाम लॉरेन ओ' नील बताया गया, जिनकी उम्र 29 साल है. नील को सिडनी हार्बर इलाके में तैराकी करने गई थीं. यहीं उनके पैर पर शार्क ने काटा.

    महिला ने जब मदद के लिए लोगों को पुकारा तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फ़र्स्ट एड दिया. इसके बाद उन्हें गंभीर लेकिन स्थिर हालत में अस्पताल ले जाया गया.

    अधिकारियों का मानना है कि काटने के निशानों को देखने से ये लगता है कि महिला पर बुल शार्क ने हमला किया.

    सिडनी हार्बर में बुल शार्क अच्छी खासी संख्या में पाए जाते हैं लेकिन ऐसे हमले न के बराबर होते हैं.

    पास में ही रहने वाले माइकल पोर्टर ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया कि वह स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे के करीब अपनी खिड़की पर थे, जब उन्होंने पहले मदद की हल्की सी आवाज़ सुनी.

    जब उन्होंने खिड़की से झांका तो ओ'नील एक बांस की सीढ़ी पर लटकी हुई थीं.

    माइकल पोर्टर ने कहा, "वह सीढ़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहीं थीं और उनके पैर से गाढ़ा लाल खून बहे जा रहा था."

  4. चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आम आदमी पार्टी पहुंची पंजाब - हरियाणा हाई कोर्ट, उठाई ये मांग

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई कथित धांधली के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जाने का फ़ैसला किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, आम आदमी पार्टी इस चुनाव को एक बार फिर कराने की मांग उठा रही है.

    पार्टी की मांग है कि इस चुनाव को सेवानिवृत्त जज की निगरानी में कराया जाना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है जिसे कुल 16 वोट मिले हैं.

    वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार को सिर्फ़ 12 वोट मिल सके. इस चुनाव में 8 मतों को अवैध करार दिया गया है.

    आम आदमी पार्टी ने इस मामले में प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर पर देशद्रोह का आरोप लगाया है.

    आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर ने देशद्रोह किया है, उन्हें गिरफ़्तार किया जाना चाहिए. मुक़दमा चलना चाहिए. हम शिकायत करेंगे, कार्रवाई की मांग करेंगे बल्कि हम उनकी गिरफ़्तारी की मांग करेंगे."

    इसके साथ ही पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को चिंताजनक और पंजाब सीएम भगवंत मान ने लोकतंत्र की लूट करार दिया है.

  5. रूस-यूक्रेन युद्ध से बढ़ी मांग के बीच अमेरिका ने दूसरे देशों को बेचे इतने अरब के हथियार, मैक्स मात्ज़ा, बीबीसी न्यूज़

    अमेरिका

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद बढ़ी मांग के बीच अमेरिका ने बीते साल दूसरे देशों को 238 अरब डॉलर के हथियार बेचे हैं.

    इनमें से 81 अरब डॉलर की बिक्री सीधे अमेरिकी सरकार ने की है, जो 2022 की तुलना में 56 फ़ीसदी अधिक है.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है.

    इसके अलावा सारी बिक्री सीधे अमेरिका की डिफ़ेंस कंपनियों और दूसरे देशों के बीच हुई.

    सबसे बड़े खरीदारों में यूक्रेन का पड़ोसी देश पोलैंड है, जो फिलहाल अपनी सेना को विस्तार देने का प्रयास कर रहा है.

    विदेश मंत्रालय की बीते अक्टूबर महीने तक की रिपोर्ट में बताया गया है कि पोलैंड ने 12 अरब डॉलर के अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदे और हाई मॉबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम के लिए भी 10 अरब डॉलर का भुगतान किया.

    इसके अलावा पोलैंड ने 3.75 अरब डॉलर एम1ए1 अब्राम्स टैंक भी खरीदे.

    पोलैंड ने इंटीग्रेटेड एयर एंड मिसाइल डिफेंस बैटल कमांड सिस्टम्स के लिए चार अरब डॉलर खर्च किए.

    इसके अलावा जर्मनी ने चीनूक हेलिकॉप्टर खरीदने में साढ़े आठ अरब डॉलर रुपये खर्च किए और बख्तरबंद वाहन स्ट्राइकर के लिए 1.5 अरब डॉलर दिए.

    वहीं नॉर्वे ने भी एक अरब डॉलर के मल्टी मिशन हेलिकॉप्टर अमेरिका से खरीदे.

  6. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान को साइफर केस में जेल, क्या है मामला

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, AFP

    पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को साइफ़र मामले में 10 साल क़ैद की सजा सुनाई है.

    पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी इस मामले में इतनी ही सज़ा सुनाई गई है.

    विशेष अदालत ने उन्हें अदियाला जेल में सज़ा सुनाई.

    इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) ने कहा है कि वो इस फ़ैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देगी.

    क्या है मामला

    इमरान ख़ान पर आरोप है कि उन्होंने एक संवेदनशील राजनयिक दस्तावेज का इस्तेमाल राजनीतिक फ़ायदे के लिए किया.

    दरअसल 27 मार्च 2022 को इस्लामाबाद में हुई पीटीआई की रैली में इमरान ख़ान ने एक काग़ज लहराते हुए दावा किया था कि इसमें उन्हें सत्ता से हटाने की जानकारी है.

    उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें हटाने की साजिश अमेरिका ने रची थी.

    इस रैली के बाद इमरान ख़ान ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि एक अमेरिकी अधिकारी ने अमेरिका में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत असद मजीद ख़ान से कहा था कि अगर इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ तो अमेरिका पाकिस्तान को माफ़ कर देगा.

    अमेरिका ने ऐसे सभी आरोपों को ख़ारिज किया. इमरान ख़ान की सरकार 10 अप्रैल 2022 को गिर गई थी. इसके बाद शहबाज़ शरीफ की अगुवाई में गठबंधन सरकार बनी.

    इमरान ख़ान और शाह महमूद कुरैशी के ख़िलाफ़ गोपनीयता अधिनियम की धारा 5 और 9 के तहत केस दर्ज किया गया.

    कोर्ट ने इस मामले में 13 दिसंबर 2023 को दोषी ठहराया था. क़ानून के जानकारों की राय है कि इमरान ख़ान और कुरैशी इस मामले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं.

  7. तेजस्वी यादव 8 घंटों की पूछताछ के बाद निकले बाहर, देखें वीडियो

    राजद नेता तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Twitter/yadavtejashwi

    राजद नेता तेजस्वी यादव मंगलवार शाम आठ घंटे तक ईडी के सवालों के जवाब देने के बाद ईडी कार्यालय से बाहर निकले हैं.

    प्रवर्तन निदेशालय उनसे जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में सवाल जवाब कर रही थी.

    इसके बाद एएनआई की ओर से जारी वीडियो में वह भारी भीड़ से घिरे हुए नज़र आए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की गाड़ी का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, पत्नी की मौत

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    गाड़ी की तस्वीर

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena/BBC

    कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की गाड़ी का मंगलवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर अलवर में एक्सीडेंट हो गया.

    इस हादसे में उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है. मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह को फ्रेक्चर हुए हैं. उनका अलवर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

    हादसे की जानकारी मिलने के बाद अलवर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं.

    मानवेंद्र सिंह वाजपेयी सरकार में विदेश, रक्षा और वित्त जैसे मंत्रालय संभालने वाले जसवंत सिंह के बेटे हैं.

    मानवेंद्र सिंह

    इमेज स्रोत, Mohar Singh Meena/BBC

    इमेज कैप्शन, मानवेंद्र सिंह

    मानवेंद्र सिंह बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से एक बार सांसद रहे हैं. मूल रूप से बलोतरा के जसोल के रहने वाले मानवेंद्र सिंह फिलहाल अपने परिवार के साथ जोधपुर में रहते हैं.

    अलवर के कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बीबीसी हिंदी को बताया, "दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शाम करीब साढ़े चार बजे की घटना है. मानवेंद्र सिंह की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई."

    गुप्ता ने कहा, "हादसे में मानवेंद्र सिंह को पसलियों और फेफड़ों में चोट आई है लेकिन वह ख़तरे से बाहर हैं. जबकि, उनके बेटे को मामूली चोट आई हैं. अलवर अस्पताल में इलाज जारी है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस ख़बर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया है.

    इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. इसराइल - ग़ज़ा युद्ध विराम प्रस्ताव - हमास के जवाब का इंतज़ार, तीस जनवरी का 'दिन भर' सुनिए प्रेरणा और मोहनलाल शर्मा से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. बिहार पहुंचकर बोले राहुल गांधी, 'यहां नीतीश जी की ज़रूरत नहीं है...'

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार के पूर्णिया ज़िले में आयोजित जनसभा के दौरान नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है.

    राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं और अभी उनकी यात्रा बिहार में है.

    लेकिन राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान ही विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को दो झटके लगे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सबसे ताज़ा झटका नीतीश कुमार ने इंडिया एलायंस छोड़कर एनडीए के साथ सरकार बनाकर दिया है.

    नीतीश कुमार के इस यू-टर्न पर राहुल गांधी ने कहा है कि महागठबंधन बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगा और उसे नीतीश जी की ज़रूरत नहीं है.

    उन्होंने कहा, "बिहार में सामाजिक न्याय देने की ज़िम्मेदारी हमारे गठबंधन की है. नीतीश जी की यहां कोई ज़रूरत नहीं है. यहां पर हम अपना काम कर लेंगे. हमारा गठबंधन यहां मिलजुलकर जो करना है, कर देगा."

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा ज़िले में सुरक्षाबलों के कैंप पर माओवादियों का हमला, तीन जवानों की मौत और 14 घायल

      • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
      • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    छत्तीसगढ़

    इमेज स्रोत, ALOK PUTUL

    छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर-सुकमा ज़िले की सीमा पर टेकुलगुडम में सुरक्षाबलों के एक कैंप पर माओवादी हमले में तीन जवान मारे गए हैं. इस हमले में एक दर्जन से अधिक जवान घायल हुए हैं.

    बस्तर पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार टेकुलगुडम में मंगलवार को ही पुलिस ने एक नया कैंप स्थापित किया था. इसके बाद सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकले हुए थे. कैंप के पास ही सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान दोपहर में संदिग्ध माओवादियों ने चौतरफ़ा हमला किया.

    कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में 3 जवान मारे गये और 14 जवान गंभीर रुप से घायल हो गये. घायल जवानों को इलाज के लिए जगदलपुर रिफर किया गया है. इनमें से कई जवानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

    टेकुलगुडम वह इलाक़ा है, जहां 2021 में माओवादियों के साथ मुठभेड़ की एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें 23 जवान मारे गये थे.

  12. इसराइली सैनिकों ने अस्पताल में घुसकर तीन चरमपंथियों को मारा

    इसराइली सैनिक

    इसराइल के अंडरकवर सैनिकों ने इसराइली नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक में स्थित जेनिन कैंप के एक अस्पताल में घुसकर तीन चरमपंथियों को मार दिया है.

    इस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई फुटेज़ में इसराइली सैनिक स्वास्थ्य कर्मियों और फ़लस्तीनी लोगों के रूप में नज़र आ रहे हैं.

    माना जा रहा है कि उन्होंने एक कमरे में घुसकर साइलेंसर लगे हथियारों से हमास और इस्लामिक जिहाद नामक सशस्त्र संगठनों से जुड़े तीन चरमपंथियों को मार गिराया.

    वीडियो कैप्शन, सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई फुटेज़

    फ़लस्तीनी प्राधिकरण ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसराइली फोर्सेज़ ने इब्न सिना अस्पताल में तीन लोगों को मार दिया है.

  13. समाजवादी पार्टी ने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे से पहले जारी की लोकसभा चुनाव के 16 प्रत्याशियों के नाम

    अखिलेश यादव और डिंपल यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी ने मंगलवार शाम लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है.

    इनमें डिंपल यादव और अक्षय यादव के साथ - साथ शफीकुर्रहमान बर्क जैसे नेता शामिल हैं.

    पार्टी की ओर से डिंपल यादव को मैनपुरी, अक्षय यादव को फिरोजाबाद और शफीकुर्रहमान बर्क को संभल से चुनाव मैदान में उतारा गया है.

    वहीं, धर्मेंद्र यादव को बदायूं, अकबरपुर से राजाराम पाल, और खीरी से उत्कर्ष वर्मा को टिकट दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके साथ ही एटा से देवेश शाक्य, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा और बांधा से शिवशंकर सिंह पटेल और गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया गया है.

    सपा ने ये कदम विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारा होने से पहले ही उठाया है.

    इस लिस्ट के मुताबिक़, समाजवादी पार्टी ने फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जबकि इसी सीट से यूपीए सरकार में विदेश और क़ानून मंत्री रह चुके सलमान ख़ुर्शीद कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ते हैं.

    ख़ुर्शीद इस समय कांग्रेस पार्टी की उस समिति में शामिल हैं जिस पर सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे से जुड़ी बात करने की ज़िम्मेदारी है.

  14. 'ये देशद्रोह है', चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बहुमत के बावजूद हार पर आम आदमी पार्टी बोली

    राघव चड्ढा

    इमेज स्रोत, ANI

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बहुमत के बावजूद हार पर आम आदमी पार्टी ने प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर पर देशद्रोह का आरोप लगाया है.

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी मनोज सोनकर की जीत हुई, जबकि ये चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ रहे थे. दोनों पार्टियों के पास बहुमत था. हालांकि, इन दोनों के आठ वोट इनवैलिड करार देने से जीत बीजेपी की हो गई.

    इसके बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेंगे. मैं आज इस मंच से कहता हूं कि प्रिसाइडिंग ऑफ़िसर ने देशद्रोह किया है, उन्हें गिरफ़्तार किया जाना चाहिए. मुक़दमा चलना चाहिए. हम शिकायत करेंगे, कार्रवाई की मांग करेंगे बल्कि हम उनकी गिरफ़्तारी की मांग करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी को मेयर चुनाव में 16 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस-आप के मेयर प्रत्याशी को सिर्फ़ 12 वोट मिले. कांग्रेस के पास सात वोट थे, जबकि आम आदमी पार्टी के पास 13 वोट. लेकिन 8 वोट इनवैलिड होने से बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेयर चुनाव के नतीजों के बाद ट्वीट किया, "चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है. यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं. ये बेहद चिंताजनक है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे लोकतंत्र की लूट करार दिया है.

    मान ने कहा, "आज का दिन हमारे देश के लोकतंत्र में काले दिन के रूप में लिखा और याद किया जाएगा. दुर्भाग्य से, यह वही महीना है जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं. आज संविधान को तार-तार किया गया. चंडीगढ़ मेयर चुनाव को जिस तरह मीडिया के सामने, कैमरे के सामने भाजपा ने लूटा लिया. उन्होंने इसके पहले मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसा किया था. तो ये उनकी पुरानी आदत है..."

  15. राहुल गांधी ने नीतीश कुमार के 'यू-टर्न' पर सुनाया चुटकुला

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्णिया में रैली के दौरान नीतीश कुमार पर टिप्पणी की है.

    नीतीश कुमार ने दो दिन पहले ही इंडिया गठबंधन से किनारा करके एक बार फिर बीजेपी के साथ बिहार में सरकार बना ली है.

    नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को वजह बताया था.

    लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

    बिहार के पूर्णिया पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा, "अभी जब अखिलेश जी का भाषण चल रहा था तो बघेल जी ने मुझे एक चुटकुला सुनाया. आपके राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में चुटकुला है. मैं सुना देता हूं आपको."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गांधी ने कहा, "आपके मुख्यमंत्री राज्यपाल के यहां शपथ ग्रहण के लिए गए. बड़ी धूम-धाम थी. वहां बीजेपी के नेता बैठे थे. राज्यपाल साहब बैठे थे. सब विधायक बैठे थे. शपथ ग्रहण होती है. वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं. उनके दो तीन मंत्री भी शपथ लेते हैं. खूब तालियां बजती हैं. और फिर नीतीश जी वापस सीएम हाउस की ओर चले जाते हैं."

    "गाड़ी में पता लगता है कि वह अपना शॉल राज्यपाल के घर छोड़ आए हैं. तो ड्राइवर से कहते हैं कि भइया चलो, वापस चलो, शॉल उठाना है. ड्राइवर वापस लेकर जाता है. नीतीश जी गाड़ी से निकलते हैं. राज्यपाल के पास जाते हैं. तो राज्यपाल कहते हैं कि भाई इतनी जल्दी वापस आ गए...तो ये हालत है बिहार की. थोड़ा सा दबाव पड़ता है और यू-टर्न ले लेते हैं."

  16. हेमंत सोरेन ने 'लापता' होने के दावों के बीच क्या कहा?

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, ANI

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची पहुंचकर अपनी पार्टी के विधायकों के साथ मुलाक़ात की.

    इस बैठक की तस्वीरें झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर जारी की गयी हैं.

    इस बैठक के बाद हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में स्थित बापू वाटिका गए जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    सोरेन ने कहा, "हमें गर्व है कि ऐसे लोगों ने हमारे बीच जन्म लेकर हमें मार्गदर्शन दिया."

    इसके बाद ट्वीट करके उन्होंने लिखा - "बापू के विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे. लड़े हैं, लड़ेंगे जीते हैं, जीतेंगे..."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत पर आम आदमी पार्टी बोली- इतिहास में आज तक नहीं हुआ...

    राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर आपत्ति दर्ज कराई है.

    चड्ढा ने कहा, "चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 36 में से आठ वोट अवैध घोषित कर दिए गए. इतिहास में आज तक नहीं हुआ. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को बीस वोट पड़ने थे. हमें 12 वोट पड़े. और हमारे आठ वोट अवैध घोषित कर दिए गए. और भाजपा का एक भी वोट अवैध घोषित नहीं किया गया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के 16 वोट थे जिनमें से उन्हें पूरे 16 वोट मिले.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा, "आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है...चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है..."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा, "भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो आप कि लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?..."

  18. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत, कांग्रेस-आम आदमी पार्टी ने उतारा था साझा उम्मीदवार

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    चंडीगढ़ में मेयर पद के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी मनोज सोनकर की जीत के बाद हंगामा बढ़ गया है. इस चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ में लड़ रहे थे, इसलिए ये चुनाव चर्चा में था.

    हालांकि, इस गठबंधन के आठ वोट इनवैलिड करार दिए गए, जिसकी वजह से बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बीजेपी को मेयर चुनाव में 16 वोट मिले हैं.

    वहीं, कांग्रेस-आप के मेयर प्रत्याशी को सिर्फ़ 12 वोट मिले. कांग्रेस के पास सात वोट थे, जबकि आम आदमी पार्टी के पास 13 वोट. लेकिन 8 वोट इनवैलिड होने से बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हालांकि, वोट इनवैलिड होने के बाद निगम में हंगामा होने और मार्शल बुलाए जाने की भी ख़बरें हैं.

    आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर कहा - "चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है. यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं. ये बेहद चिंताजनक है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें चुनाव टालने को कहा गया था. अदालत ने 30 जनवरी को चुनाव करवाने का आदेश दिया था.

    चुनाव में बीजेपी की ओर से मनोज सोनकर खड़े थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने कुलदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया था. वहीं, कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए अपने प्रत्याशी खड़े किए थे.

  19. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौटे, विधायकों की बैठक में शामिल

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    हेमंत सोरेन

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash

    बीजेपी की ओर से हेमंत सोरेन के लापता होने के दावों के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रांची पहुंच गए हैं.

    बीबीसी के सहयोगी रवि प्रकाश के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौट आए हैं. वह मुख्यमंत्री आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों और अपनी सरकार के मंत्रियों की बैठक कर रहे हैं.

    बैठक की जानकारी देते हुए विधायक दीपिका पांडे सिंह ने एक्स पर अपनी और हेमंत सोरेन की एक तस्वीर ट्वीट की.

    उन्होंने लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर अभी मुलाक़ात की। मीडिया और बीजेपी के मुताबिक़ उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री कहीं मिल नहीं रहे हैं। अमित शाह इस्तीफ़ा दो."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ के लिए पेश न होने के बाद से राज्य में हलचल तेज़ है.

    सोमवार को उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा था कि मुख्यमंत्री निजी काम से दिल्ली में हैं लेकिन ईडी की टीम जब उनके दिल्ली आवास पर पहुंची तो वहां भी हेमंत सोरेन नहीं मिले.

    वहीं, बीजेपी कह रही थी कि झारखंड के सीएम ‘लापता’ हैं और इसे लेकर मंगलवार को बीजेपी ने सीएम की ‘गुमशुदगी’ का एक पोस्टर जारी किया. जेपी ने हेमंत सोरेन की कद-काठी का ब्योरा देते हुए कहा है कि जानकारी देने वाले को 11 हज़ार इनाम दिया जाएगा.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, साइफ़र केस में इमरान ख़ान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल की सज़ा

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गोपनीयता अधिनियम के तहत स्थापित एक विशेष अदालत ने मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को साइफ़र मामले में 10 साल की सजा सुनाई.

    उनकी पार्टी पीटीआई ने जारी बयान में कहा है कि “झूठे साइफ़र केस में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को 10 साल की सज़ा दी गयी है और इसमें ना तो मीडिया को एक्सेस दी गयी और ना ही इसका ट्रायल सार्वजनिक किया गया. “

    “क़ानूनी टीम फ़ैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी और उम्मीद है कि इस सजा को निलंबित कर दिया जाएगा.”

    इमरान ख़ान को सज़ा ऐसे समय सुनायी गई है जब आने वाले दिनों में पाकिस्तान में आम चुनाव हैं. आठ फ़रवरी को देश में आम चुनाव होने वाले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    साइफ़र केस में इमरान ख़ान पर राजनयिक पेपर अपने पास रखने के आरोप हैं. चार्जशीट में कहा गया है कि इमरान ख़ान ने ये दस्तावेज़ लौटाए ही नहीं.