रूस का आरोप- यूक्रेन ने मार गिराया सैन्य विमान, अब तक क्या-क्या पता है?

रूसी अधिकारियों ने बताया कि इसमें 65 यूक्रेनी युद्धबंदी के साथ तीन गार्ड और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. राहुल गांधी ने कहा- हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट सीएम, केस से डरने वाला नहीं

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट सीएम हैं. उन्हें पता नहीं क्यों लगता है कि वो मुझे को केस से डरा सकते हैं.

    बुधवार को असम के बारपेटा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों के संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हिमंता बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, जिसका कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है. पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है.”

    “मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो.. मैं डरने वाला नहीं हूं. मैं बीजेपी से नहीं डरता, आरएसएस से नहीं डरता. 25 और केस लगा दो मुझे डर नहीं लगता.”

    उन्होंने संसद से निलंबित किए जाने का ज़िक्र करते हुए कहा, “ मैं अडानी जी के बारे में ससंद में भाषण दिया था, मोदी जी के दोस्त हैं तो उन्हें लगा दोस्त को तो बचाना पड़ेगा तो मुझे संसद से निकाल दिया. कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दो, कर दी गई. मेरा घर ले लिया जो सरकारी था. मैंने खुद चाबी दी और कहा कि ये लो चाबी मुझे तुम्हारा घर नहीं चाहिए. मेरा घर हिदुस्तान के घर नागरिक के दिल में है. ”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मंगलवार को असम प्रशासन ने राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहटी जाने से रोका तो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेट तोड़े. इसके बाद राज्य के सीएम के आदेश पर असम पुलिस ने राहुल गांधी पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया.

  2. ऑस्कर: क्रिस्टोफ़र नोलन की फ़िल्म 'ओपेनहाइमर' को सबसे ज़्यादा 13 नोमिनेशन

    ओपेनहाइमर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्कर नोमिनेशन में ओपेनहाइमर और बार्बी फ़िल्मों को सबसे ज़्यादा नोमिनेशन मिले हैं.

    ओपेनहाइमर को सबसे ज़्यादा 13 और ग्रेटा गेरविग की फ़िल्म बार्बी को आठ नोमिनेशन मिले हैं.

    वहीं, पुअर थिंग्स को 11, मार्टिन स्कोर्सेसी की फ़िल्म किलर्स ऑफ़ द फ्लावर मून को 10, मास्टरों को सात नॉमिनेशन मिले हैं.

    बार्बी की मुख्य नायिका मार्गोट रॉबी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नॉमिनेशन नहीं मिला है और इस फ़िल्म की डायरेक्टर ग्रेटा गेरविग को भी बेस्ट डायरेक्टर श्रेणी में नॉमिनेशन नहीं मिला है.

    बार्बी 2023 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में शुमार है और किसी महिला डायरेक्टर की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है. इसने दुनिया भर में 1.44 अरब डॉलर की कमाई की.

    नॉमिनेटेड सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म की सूची में ओपेनहाइमर और बार्बी दोनों शामिल हैं. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की सूची में क्रिस्टोफ़र नोलन और मार्टिन स्कॉर्सेसी भी हैं.

  3. राम मंदिर: पहले दिन जुटी भारी भीड़ के बाद अयोध्या पहुंचे डीजी और मुख्य सचिव

    राम मंदिर

    इमेज स्रोत, ANI

    सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को पहली बार जब आम लोगों के लिए राम मंदिर के द्वार खोले गए तो पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे.

    भीड़ इतनी थी कि मंदिर पर तैनात सुरक्षा बलों के लिए इसे काबू कर पाना मुश्किल साबित हो रहा था.

    ऐसे वीडियो फुटेज भी सामने आए जिसमें दर्शन के लिए आए लोग सुरक्षा घेरा तोड़ कर मंदिर परिसर में घुस गए.

    इसे देखते हुए राज्य के डीजी (क़ानून-प्रशासन) और मुख्य सचिव (गृह) अयोध्या पहुंचे हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए डीजी (क़ानून-प्रशासन) प्रशांत कुमार ने कहा, “ मैं और मुख्य सचिव (गृह) यहां मौजूद हैं और व्यवस्था को देख रहे हैं. लोग आराम से दर्शन कर रहे हैं. भीड़ नियंत्रित करने के लिए हमने लाइन के सिस्टम को बेहतर किया है. ”

    रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी ने बताया, “1000 जवानों की चार कंपनियों को यहां तैनात किया गया है. हम पुलिस प्रशासन की मदद कर रहे हैं.”

    पहले दिन लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एबडेन ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफ़ाइनल में पहुंचे, वर्ल्ड रैंकिग में बने नंबर वन

    बोपन्ना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. इस जीत के साथ रोहन बोपन्ना मेन्स डबल्स में वर्ल्ड नंबर-वन की रैंकिंग हासिल कर ली है.

    44 साल के बोपन्ना औरमैथ्यू एबडेन ने क्वार्टरफाइनल मैच 6-4, 7-6 (7-5) से जीतकर सेमीफाइनल बनाई.

    ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल मैच में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन के सामने अर्जेन्टीना के मैक्सिमो गोंज़ालेस और आंद्रे मोलटेनी थे जिन्हें हार का सामना करना पड़ा

  5. मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखी अमित शाह को चिट्ठी, कहा- यात्रा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमले, पुलिस दे रही संरक्षण

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर कहा है कि असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ज़रूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही, बीजेपी के कार्यकर्ता यात्रा पर हमले कर रहे हैं और असम पुलिस ऐसा करने वालों को संरक्षण दे रही है.

    अमित शाह को लिखी दो पन्ने की चिट्ठी में खड़गे ने लिखा- “21 जनवरी को यात्रा पर सोनितपुर ज़िले में हमला किया गया, जो स्थानीय एसपी थे वो राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के भाई थे, उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पर हमला किया, इन लोगों ने हमारे महासचिव जयराम रमेश पर भी हमला किया. उनकी कार पर हमला हुआ.”

    “बीजेपी कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष भूपेन बोरा पर हमला किया और इस हमले में उन्हें चोट आयी. अगले दिन 22 जनवरी को नगांव ज़िले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोका और उनके काफ़ी करीब आ गए.”

    “ इस सभी परेशान करने वाले वाकयों के समय असम पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को संरक्षण देती रही.”

    खड़गे ने गृहमंत्री से मामले में दखल देने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मंगलवार को यात्रा को गुवाहटी जाने से रोका गया तो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेट तोड़े. इसके बाद राज्य के सीएम के आदेश पर असम पुलिस ने राहुल गांधी पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया.

  6. डोनल्ड ट्रंप ने न्यू हैंपशर से जीता रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव, बाइडन को भी डेमोक्रेट प्राइमरी में मिली जीत

    ट्रंप-बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    डोनल्ड ट्रंप न्यू हैंपशर से रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव जीत गए हैं.

    बीबीसी के सहयोगी चैनल सीबीएस के मुताबिक़ ट्रंप को 11 डेलिगेट्स मिले हैं और उनकी प्रतिद्वंद्वी निक्की हैली को आठ डेलीगेट्स मिले हैं.

    प्राइमरी के नतीज़ों के मुताबिक़ रिपब्लिकन पार्टी के पास न्यू हैंपशर में कुल 22 डेलीगेट्स हैं.

    कुछ अमेरिका मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार जो बाइडन भी डेमोक्रेट प्राइमरी चुनाव जीत गए हैं. हालांकि बाइडन को बैलेट पर एक उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया गया था. ना ही उन्हें डेलीगेट्स दिए जाएंगे.

    ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जो बाइडन की उम्मीदवारी को लेकर उनकी पार्टी के भीतर ही सवाल उठ रहे हैं.

    डेमोक्रेटिक कांग्रेसमैन डीन फिलिप्स ने हाल ही में बाइडन की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि “वो डोनल्ड ट्रंप के सामने टिक नहीं पाएंगे.”

    लेकिन रिपब्लिकन के प्राइमरी पर सबकी निगाहें थीं. क्योंकि माना जा रहा है कि इस प्राइमरी चुनाव में जिसकी जीत होगी उसका राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना लगभग तय है.

    बीबीसी के उत्तरी अमेरिका के संवाददाता एंथनी जर्चर कहते हैं कि ट्रंप के लिए न्यू हैम्पशर जीतने के बाद रिपब्लिकन के लिए ये रेस खत्म होती दिख रही है. अगर हेली का ट्रंप के साथ वोटों का अंतर कम रहा तो भी उम्मीदवारी की इस रेस में बहुत कुछ नहीं बदलेगा.

    प्राइमरी क्या होता है

    अमेरिका के चुनाव में पार्टियों के राष्ट्रपति उम्मीदवारों को चुनने के लिए कॉकस और प्राइमरी दो तरह के चुनाव होते हैं.

    कॉकस कुछ ही राज्य में होता है, जिसमें समर्थक आते हैं, बैठक करते हैं और कुछ घंटों की चर्चा के बाद अपने उम्मीदवार के लिए वोट देते हैं. ये चुनाव आम तौर पर हाथ उठाकर कर समर्थन देकर किये जाते हैं.

    लेकिन प्राइमरी चुनाव का स्वरूप थोड़ा अलग होता है. यहां पार्टी से जुड़े लोग उन जगहों पर आते हैं जहां मतदान केंद्र बनाए गए होते हैं. समर्थक अपने उम्मीदवार के लिए बैलेट में वोट डालते हैं और तुरंत चले जाते है. जिस उम्मीदवार को जितने अधिक वोट मिलते हैं, उनके लिए पार्टियां उसके अनुपात में डेलिगेट्स देती हैं.

    हर पार्टी के हर राज्य में डेलिगेट्स की संख्या बदलती है.

  7. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने के एलान पर लालू यादव का बयान- डर ही सही...

    लालू प्रसाद यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजिक न्याय की नीतियों के लिए जाने जाने वाले नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सम्मान से सम्मानित करने का एलान किया है.

    ये देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है.

    उन्हें ये सम्मान दिए जाने पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में हुई जातिगत जनगणना के बाद केंद्र सरकार ने ये फ़ैसला लिया है लेकिन डर ही सही राजनीति को दलित बहुजन सरोकार पर आना ही होगा.

    उन्होंने एक्स पर लिखा- “मेरे राजनीतिक और वैचारिक गुरु स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न अब से बहुत पहले मिलना चाहिए था. हमने सदन से लेकर सड़क तक ये आवाज़ उठायी लेकिन केंद्र सरकार तब जागी जब सामाजिक सरोकार की मौजूदा बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना करवाई और आरक्षण का दायरा बहुजन हितार्थ बढ़ाया. डर ही सही राजनीति को दलित बहुजन सरोकार पर आना ही होगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में पिछड़ों की राजनीति बदली, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए उन्होंने राज्य का उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत काम किया. उन्हें ‘जननायक’ भी कहा जाता है.

    बिहार के पिछड़े हिस्सों में उन्होंने स्कूल खोले. उनकी सरकार में शिक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म किया गया ताकि समाज के पिछड़े वर्ग से आने वाला व्यक्ति भी भाषा की जानकारी के अभाव में शिक्षा से दूर ना रहे.

  8. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    23 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.