बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, पढ़िए किसने क्या कहा?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती से ठीक एक दिन पहले मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की गई.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, पढ़िए किसने क्या कहा?

    कर्पूरी ठाकुर

    इमेज स्रोत, Ramnath Thaku

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती से ठीक एक दिन पहले मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की गई.

    राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में ये जानकारी दी गई.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए कहा कि ये निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है.

    पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है."

    पीएम ने एक्स पर लिखा कि पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस घोषणा के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्षों पुरानी उनकी मांग आज पूरी हो गई.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, " पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है. केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है. स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा."

    "हम हमेशा से ही स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं. वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में उन्होंने इसकी मांग रखी थी.

    उन्होंने लिखा, " बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में हमने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर देश के किसी भी प्रधानमंत्री के बिहार विधानसभा में प्रथम आगमन को और अधिक यादगार बनाने की माँग रखी थी."

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से विभूषित करने का फैसला देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके जयंती समारोह के मौके पर लिया है. ये ऐतिहासिक है."

    "मुझे इस बात का हर्ष है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की लोकसभा सीट उजियारपुर का मैं पिछले 10 सालों से प्रतिनिधित्व कर रहा हूं. यह सम्मान और गौरव उजियारपुर की जनता के साथ-साथ राज्य के 13 करोड़ लोगों का सम्मान है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत सरकार के इस निर्णय पर कहा है कि ये उनके (कर्पूरी ठाकुर) अथक संघर्षों को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, " बिहार की भूमि के वीर सपूत जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने देश की स्वतंत्रता से लेकर स्वतंत्रता के बाद तक, एक सर्वसमावेशी शासन-व्यवस्था बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया. वे जीवनपर्यन्त पिछड़ों, दलितों, ग़रीबों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित रहे."

    बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार ने आज ऐतिहासिक निर्णय लिया है. वहीं बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने इसे बिहार के लिए खुशी का दिन बताया है.

  2. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, पीएम मोदी ने उनके योगदान को किया याद, बिहार के सीएम ने क्या कहा?

    कर्पूरी ठाकुर

    इमेज स्रोत, RAMNATH THAKUR

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का निर्णय लिया गया है. राष्ट्रपति भवन से जारी एक प्रेस रिलीज में ये जानकारी दी गई है.

    इसकी घोषणा कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती से एक दिन पहले हुई है.

    पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए कहा कि ये निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है."

    पीएम ने एक्स पर लिखा कि पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है.

    पीएम मोदी ने लिखा, "यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, " पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है. केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है. स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा. हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं. वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत सरकार के इस निर्णय पर कहा है कि ये उनके (कर्पूरी ठाकुर) अथक संघर्षों को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, " बिहार की भूमि के वीर सपूत जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने देश की स्वतंत्रता से लेकर स्वतंत्रता के बाद तक, एक सर्वसमावेशी शासन-व्यवस्था बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया. वे जीवनपर्यन्त पिछड़ों, दलितों, गरीबों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित रहे."

    "आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय उनके अथक संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है. इस निर्णय से युवा पीढ़ी कर्पूरी बाबू के विशाल योगदान को जान पाएगी."

  3. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न, राष्ट्रपति भवन से जारी हुआ बयान

    कर्पूरी ठाकुर

    इमेज स्रोत, RAMNATH THAKUR

    भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का निर्णय लिया है.

    इसकी घोषणा कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती से एक दिन पहले हुई है.

    राष्ट्रपति भवन की ओर जारी एक वाक्य की प्रेस रिलीज़ में लिखा है - राष्ट्रपति ने श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की है.

    राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस रिलीज़

    इमेज स्रोत, Rashtrapati Bhavan

    24 जनवरी, 1924 को समस्तीपुर के पितौंझिया (अब कर्पूरीग्राम) में जन्में कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे.

    1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे.

    1967 में पहली बार उपमुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म किया.

    इस दौर में अंग्रेजी में फेल मैट्रिक पास लोगों का मज़ाक 'कर्पूरी डिविजन से पास हुए हैं' कह कर उड़ाया जाता रहा.

    अपने दो कार्यकाल में कुल मिलाकर ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहे. वे बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे.

    1971 में मुख्यमंत्री बनने के बाद किसानों को बड़ी राहत देते हुए उन्होंने गैर लाभकारी जमीन पर मालगुजारी टैक्स को बंद कर दिया.

    बिहार के तब के मुख्यमंत्री सचिवालय की इमारत की लिफ्ट चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए उपलब्ध नहीं थी, मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने चर्तुथवर्गीय कर्मचारी लिफ्ट का इस्तेमाल कर पाएं, ये सुनिश्चित किया.

    1977 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मुंगेरीलाल कमीशन लागू करके राज्य की नौकरियों आरक्षण लागू कर दिया.

    मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के सभी विभागों में हिंदी में काम करने को अनिवार्य बना दिया था.

    इतना ही नहीं उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन आयोग को राज्य में भी लागू करने का काम सबसे पहले किया था.

    कर्पूरी ठाकुर के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस कहानी पर क्लिक करें-

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर जारी किया ये बयान

    ओआईसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने अयोध्या में 'राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा' पर गंभीर चिंता व्यक्त की है.

    ओआईसी जनरल सेक्रेटेरियट ने एक बयान में कहा, " भारतीय शहर अयोध्या में जहां पहले बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी, वहीं 'राम मंदिर' के निर्माण और इसकी प्राण प्रतिष्ठा गंभीर चिंता का विषय है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रेस रिलीज़ में ओआईसी ने कहा है कि पिछली बैठकों में ओआईसी के विदेश मंत्रियों की परिषद की ओर से जाहिर किए गए विचारों के अनुसार सेक्रेटेरियट इन कदमों की निंदा करता है, जिसका लक्ष्य बाबरी मस्जिद जैसे इस्लामिक स्थलों को मिटाना है. बाबरी मस्जिद उसी स्थान पर पांच सदी तक खड़ी थी.

    22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रमुख हस्ती भी शामिल हुए थे.

    प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, ''आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है. आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है. गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है.''

    अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर लंबे समय तक मुकदमा चला और 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने एक फ़ैसले में कहा कि विवादित ज़मीन को एक ट्रस्ट को सौंप दिया जाए, जो वहाँ पर एक मंदिर का निर्माण कराएगी. इसके साथ ही कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सेंट्रल सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए पाँच एकड़ की ज़मीन आवंटित की.

    प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सोमवार को राम मंदिर पर अदालत के फैसले का भी ज़िक्र किया और कहा कि न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना.

  5. दिनभर: हूती विद्रोहियों ने फिर किए हमले, कितना बढ़ेगा हमलों का दायरा

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. मुंबई के मीरा रोड इलाके में चला बुलडोज़र, राम मंदिर से जुड़ी यात्रा पर कथित हमले के बाद से था तनाव

    मुंबई में बुलडोज़र

    इमेज स्रोत, ANI

    मुंबई के मीरा रोड इलाके में प्रशासन ने बुलडोज़र चलाया है. यहाँ भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है.

    बीबीसी मराठी के मुताबिक मीरा रोड पर सड़क किनारे की करीब 15 से 20 दुकानों पर बुलडोज़र चलाया गया. प्रशासन का कहना है कि ये सभी दुकानें अतिक्रमण कर के बनाई गई थीं.

    ऐसा बताया जा रहा है कि इन दुकानों पर पहले भी दो बार एक्शन लिया जा चुका है और नगर निगम की ओर से इन्हें नोटिस भी दिया गया था.

    यहाँ दो समुदायों के बीच कथित तौर पर हिंसा हुई थी, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए.

    बीबीसी मराठी के अनुसार अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि जिन दुकानों को गिराया गया है वे उन लोगों की ही थी, जो 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुए हंगामे में शामिल थे.

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया था कि इस मामले में 13 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने नगर निगम की बुलडोज़र कार्रवाई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मीरा रोड के नया नगर इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमणों को गिराया जा रहा है.

    एएनआई के अनुसार महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर नगर निगम ने पुलिस की मदद से बुलडोज़र एक्शन लिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यहां स्थिति रविवार से तनावपूर्ण बनी हुई है. इलाके से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक शोभा यात्रा निकाली जा रही थी, जिसपर कथित रूप से हमला किया गया और दो समुदायों के बीच झड़प हुई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई के बताया कि अभी तक एफ़आईआर दर्ज कर के 13 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. यहाँ के हालात को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

  7. इसराइली सेना ने बताया- ग़ज़ा में एक दिन के अंदर 24 सैनिकों की मौत

    इसराइली सैनिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइली सेना ने कहा है कि सोमवार को ग़ज़ा में उनके 24 सैनिकों की मौत हुई.

    ग़ज़ा में जमीनी अभियान शुरू होने से अब तक ये इसराइली सैनिकों के लिए सबसे भयानक दिन है.

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि जिन दो इमारतों में सैनिक थे, उनके पास रॉकेट हमला हुआ.

    उन्होंने कहा कि इसराइली सुरक्षा बलों ने इमारतों को ढहाने के मकसद से जो बारूद बिछाया था, उसकी वजह से ही इमारतों में धमाका हुआ. यहां 21 सैनिकों की मौत हुई.

    सोमवार को इसराइल की सेना ने बताया कि तीन अधिकारी दक्षिणी ग़जा में अभियान के दौरान मारे गए थे. इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध शुरू होने से अब तक ये दिन (सोमवार) सबसे कठिन है.

    ग़ज़ा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को 195 फ़लस्तीनी मारे गए.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, " जब तक हमें पूरी तरह से जीत हासिल नहीं होती हम लड़ाई बंद नहीं करेंगे."

    आईडीएफ़ की वेबसाइट के अनुसार, ग़ज़ा में इसराइल के जमीनी अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 217 सैनिकों जबकि सात अक्टूबर से अब तक 545 सैनिक मारे गए हैं.

  8. राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने के बीच योगी आदित्यनाथ ने किया हवाई सर्वेक्षण

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर परिसर का हवाई सर्वेक्षण किया.

    एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि योगी आदित्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का मुआयना करने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. वह मंदिर भी जाएंगे.

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, 8000 से अधिक सुरक्षाकर्मी सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं. यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार स्थिति पर नजर रखने के लिए राम मंदिर के अंदर मौजूद हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मंदिर के बाहर भीड़ पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

    इससे पहले मंदिर के जो वीडियो सामने आए थे, उसमें श्रद्धालु सुरक्षा घेरा तोड़ कर मंदिर के परिसर में प्रवेश करते दिख रहे थे. वहीं, एक और वीडियो में अधिकारी एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर उठाकर मंदिर परिसर से बाहर निकालते हुए और एम्बुलेंस डालते हुए दिख रहे हैं.

    क़रीब 2.5 लाख से तीन लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में आज अब तक रामलला के दर्शन किए हैं. इतनी ही संख्या में लोग दर्शन की प्रतीक्षा में हैं. स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए हर तरह की व्यवस्था कर रहा है और स्थिति नियंत्रण में है.

  9. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता ने तीन शावकों को दिया जन्म

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया की चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है.

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा, " नामीबिया से आई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है. इससे पहले नामीबिया की चीता आशा ने भी बच्चों को जन्म दिया था. वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करनेवाले सभी कर्मियों और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई. भारत में वन्यजीव फूले-फलें."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चीता प्रेमियों को बधाई दी है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, " पूरे मध्य प्रदेश की ओर से कूनो में जन्म लेने वाले नए मेहमानों का स्वागत! कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है. इस सफलता के लिए उद्यान से जुड़े सभी अधिकारियों और चीता-मित्रों को उनके अथक प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई."

  10. जापान के मून मिशन को क्यों है सूरज की रोशनी का इंतज़ार

    जापान का मून मिशन

    इमेज स्रोत, JAXA

    जापान की अंतरिक्ष एजेंसी को अब भी उम्मीद है कि अगर सूर्य की रोशनी सही जगह पड़ी तो उनके मून लैंडर में जान आ सकती है.

    जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा इस क्षण की प्रतीक्षा में है.

    इंजीनियरों ने कहा है कि मून लैंडर की सौर ऊर्जा से चलने वाली बैटरी पश्चिम की तरफ़ है, जो सूरज की दिशा में नहीं पड़ रहा है और इस वजह से बिजली पैदा नहीं हो पा रही है.

    शनिवार को चांद की सतह छूने के तीन घंटे बाद ही इस बैटरी को बंद करना पड़ा था. लेकिन टीम को उम्मीद है कि सूरज की रोशनी उनकी मुसीबत दूर कर सकती है.

    जापान का मून मिशन

    इमेज स्रोत, JAXA

    जाक्सा ने एक बयान में कहा, "अगर पश्चिम की तरफ से सूरज की रोशनी चांद पर पड़े तो हमारा मानना है कि ऊर्जा पैदा हो सकती है. हम लोग इसे फिर से पुनर्जीवित करने की दिशा में काम कर रहे हैं."

    इस मिशन का नाम 'मून स्नाइपर' है.

    चांद की सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग करनेवाला जापान पांचवां देश बन गया है, इससे पहले पिछले साल भारत ने चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर सॉफ़्ट लैंडिंग की थी.

    दरअसल जापान के वैज्ञानिकों ने बैटरी सिस्टम के पूरी तरह से फ़ेल होने से पहले ही उसे बंद कर दिया था. वैज्ञानिकों ने बताया था कि 12 प्रतिशत पॉवर बची हुई थी और उन्होंने इसे बंद करने का फ़ैसला किया ताकि जब इसे रिस्टार्ट किया जाए तो इसमें दिक्कतें न आएं.

  11. म्यांमार का विमान मिज़ोरम हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त, 8 घायल

    मिज़ोरम हवाईअड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त

    इमेज स्रोत, ANI

    म्यांमार की सेना का एक विमान मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल के लेंगपुई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    अधिकारियों ने बताया कि विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे और इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए. ये दुर्घटना सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हुई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यह विमान म्यांमार के उन सैनिकों को वापस लेने आया था जो पिछले सप्ताह भारत में घुस आए थे. विमान मिज़ोरम के हवाई अड्डे पर फिसल गया जिसके बाद ये हादसा हुआ.

    मिज़ोरम सरकार के अधिकारियों ने बताया है कि आइज़ोल हवाईअड्डे पर आने वाले सभी विमानों को मोड़ दिया गया है.

    17 जनवरी को ये सैनिक भारत-म्यांमार-बांग्लादेश सीमा पर स्थित मिज़ोरम के बंदुकबंगा गांव में हथियार और गोला बारूद के साथ आए और असम राइफ़ल्स से संपर्क किया. दरअसल म्यांमार में विद्रोही समूहों ने कुछ सेना चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया था जिसके बाद ये सैनिक भागकर भारत में दाखिल हो गए.

  12. राम मंदिर में पहले दिन उमड़ी भीड़, कई श्रद्धालु घायल

    राम मंदिर

    इमेज स्रोत, ANI

    सोमवार को हुए प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को पहली बार आम लोगों के लिए राम मंदिर के द्वार खोले गए हैं.

    पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. सुबह तीन बजे से ही लोग दर्शन के लिए मंदिर के बाहर जुटने लगे थे.

    भीड़ इतनी ज़्यादा है कि पुलिस कर्मियों के लिए इसे संभालना मुश्किल होता दिख रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंदिर के जो वीडियो सामने आ रहे हैं उसमें दर्शन के लिए बड़ी तादाद में आए लोग सुरक्षा घेरा तोड़ कर मंदिर के परिसर में प्रवेश करते दिख रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, एक और वीडियो में अधिकारी एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर उठाकर मंदिर परिसर से बाहर निकालते हुए और एम्बुलेंस डालते हुए दिख रहे हैं. यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. गृह विभाग के प्रिंसिपल सचिव और पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार राम मंदिर के गर्भ गृह में मौजूद हैं.

    क़रीब 2.5 लाख से तीन लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में आज अब तक रामलला के दर्शन किए हैं. इतनी ही संख्या में लोग दर्शन की प्रतीक्षा में हैं. स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए हर तरह की व्यवस्था कर रहा है और स्थिति नियंत्रण में है.

  13. आईसीसी ने ओडीआई और टेस्ट टीम ऑफ़ द ईयर का किया एलान, भारत के कितने खिलाड़ियों को जगह?

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टेस्ट और ओडीआई टीम ऑफ़ द ईयर का एलान कर दिया है. ओडीआई टीम में आठ भारतीय क्रिकेटरों को जगह मिली है, वहीं टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा, लेकिन सूची में दो भारतीय भी शामिल हैं.

    आईसीसी की ओडीआई टीम के कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा को ही बनाया गया है. टीम में उनके अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को भी जगह मिली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारतीय खिलाड़ियों के अलावा जो क्रिकेटर इस सूची में हैं उनमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल, दक्षिण अफ़्रीका के हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन, ऑस्ट्रेलिया के ऐडम ज़म्पा शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    टेस्ट टीम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को ही कैप्टन बनाया गया है. आईसीसी की टेस्ट टीम में भारत के रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को शामिल किया गया है.

    उनके अलावा टीम में ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने, न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन और इंग्लैंड के जो रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड भी शामिल हैं.

  14. राहुल गांधी ने कहा- यात्रा रोककर असम के सीएम ने हमारा फ़ायदा किया

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, INC

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में यात्रा को पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यात्रा रोककर हमारा फ़ायदा किया है.

    राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ये कहा, "आप गाली दो, चाहे कुछ भी करो मैं डरता नहीं हूं."

    उन्होंने कहा, "असम के मुख्यमंत्री यात्रा के खिलाफ़ जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फ़ायदा हो रहा है. असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है...ये तो इनका (बीजेपी) डराने का तरीका है, हम इनसे डरते नहीं हैं...हमारा तो फ़ायदा है, हमारा जो संदेश गाँव-गाँव में जा रहा है क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है?"

    "जनता पूछ रही है राहुल जी मंदिर जाना चाहते हैं, उन्हें क्यों रोक रहे हैं, राहुल स्टूडेंट्स से बात करना चाहते हैं, क्यों रोक रहे हैं. पदयात्रा जेपी नड्डा (बीजेपी के अध्यक्ष) की चली जाती है, बजरंग दल की चली जाती है, उससे ट्रैफ़िक नहीं रुक रहा है लेकिन हमारी पदयात्रा ट्रैफ़िक रोकती है."

    इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर टीएमसी के साथ तनातनी की ख़बरों पर राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी के संबंध अच्छे हैं. बीच-बीच में दोनों तरफ़ के नेता कुछ-कुछ बोल देते हैं. लेकिन सब ठीक है.

    मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम पुलिस ने बैरिकेडिंग की, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़ने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी देखने को मिली.

  15. असम के सीएम ने राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने का निर्देश दिया

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम पुलिस के डीजीपी को राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने राहुल गांधी पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाते हुए ये आदेश दिया है.

    सरमा ने एक्स पर लिखा- "ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं. हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं. ऐसी "नक्सली रणनीति" हमारी संस्कृति से बिलकुल अलग हैं. मैंने असम पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया है कि वह राहुल गांधी के ख़िलाफ़ भीड़ को उकसाने के कारण एफ़आईआर दर्ज करें. साथ ही उनके हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है."

    "आपके अनियंत्रित व्यवहार और दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    असम पुलिस ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को असम के जोराबाट में आगे बढ़ने से रोका. इसके बाद कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी.

    यात्रा को गुवाहाटी में घुसने से रोके जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने बैरिकेड तोड़े हैं लेकिन क़ानून नहीं तोड़ेंगे.

    उन्होंने कहा, "असम के सीएम, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री भले ही क़ानून तोड़ सकते हैं लेकिन कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता क़ानून को नहीं तोड़ेगा."

  16. इसराइल की सेना ने कहा- ग़ज़ा में 21 सैनिकों की मौत हुई

    इसराइल-ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, AFP

    इसराइल की सेना ने कहा है कि ग़ज़ा में उनके 21 सैनिकों की मौत हुई है. हमास के ख़िलाफ़ अपना अभियान शुरू करने वाली इसराइली सेना के लिए ये सबसे भीषण दिन साबित हुआ

    इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) के प्रवक्ता डैनियल हजारी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि जिन दो इमारतों में सैनिक थे, उनके पास रॉकेट हमला हुआ.

    उन्होंने कहा कि इसराइली सुरक्षा बलों ने इमारतों को ढहाने के मकसद से जो बारूद बिछाया था, उसकी वजह से ही इमारतों में धमाका हुआ.

    आईडीएफ़ ने कहा कि वह अभी भी इस घटना की अधिक जानकारी जुटा रहे हैं.

    इसराइल सात अक्तूबर को हमास के हमले के बाद से ही ग़ज़ा में सैन्य कार्रवाई कर रहा है. इसराइल का कहना है कि हमास के ख़ात्मे तक उसका ये अभियान जारी रहेगा. सात अक्तूबर को हमास के हमले में करीब 1300 लोगों की जान गई थी.

    इसके बाद से जारी इसराइली हमलों में फ़लस्तीन के 25 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

  17. राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' को रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस में झड़प

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    असम पुलिस ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को असम के जोराबात में आगे बढ़ने से रोका है. वहीं कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ा.

    इस पर राहुल गांधी ने कहा है कि हमने बैरिकेड तोड़े हैं लेकिन क़ानून नहीं तोड़ेंगे.

    इस मामले का जो वीडियो सामने आया है उसमें पुलिस के बैरिकेड नज़र आ रहे हैं, और इस पर कांग्रेस के कार्यकर्ता चढ़कर ‘राहुल गांधी ज़िदाबाद’ के नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यात्रा को गुवाहाटी में घुसने से रोका जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मंगलवार को जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ की 10वें दिन की यात्रा शुरू हुई तभी खानापाड़ा इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था.

    गुवाहाटी जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगा दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि असम के सीएम, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री भले ही क़ानून तोड़ सकते हैं लेकिन कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता क़ानून को नहीं तोड़ेगा.

    उन्होंने कहा, "मगर आप ये मत सोचिए कि हम लोग कमज़ोर हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं. अपनी शक्ति को पहचानो."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी को असम पुलिस ने वैष्णव संत श्रीमंत देव की स्थली बटाद्रवा थान मंदिर जाने से रोक दिया गया था.

    इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, “हम मंदिर में जाने की कोशिश कर रहे हैं. हमें बुलाया गया था और अब हमें जाने नहीं दिया जा रहा है. लगता है आज सिर्फ़ एक ही व्यक्ति (पीएम नरेंद्र मोदी) मंदिर जा सकता है.”

  18. तेज प्रताप यादव ने कहा- राम नहीं आ रहे हैं, चुनाव आ रहे हैं

    तेज प्रताप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर कहा है कि ‘राम नहीं आ रहे हैं, चुनाव आ रहे हैं.’

    उन्होंने एक्स पर लिखा- “ श्री राम तो हमारे मन में, हृदय में और कण-कण में विराजमान हैं पूर्व से ही.”

    “सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम, विष्णु जी के अवतार हैं और भगवान विष्णु के अन्तिम अवतार “कल्कि अवतार” को कलियुग का अंत होने के बाद धर्म की पुनर्स्थापना के लिए आना बाक़ी है.”

    “सियावर रामचंद्र की जय”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में अनुष्ठान पूरा किया.

    इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए देश की तमाम हस्तियां अयोध्या पहुंचीं.

    आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस आयोजन से पहले ही कहा था कि वह इसमें शामिल नहीं होंगे.

    मंगलवार को पहली बार राम मंदिर को आम लोगों के लिए खोला गया. आज सुबह से ही मंदिर में भारी भीड़ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, राहुल गांधी ने कहा- देश के गृह मंत्रालय और असम के सीएम ने मुझे छात्रों से बात करने से रोका

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र और असम की बीजेपी सरकारें नहीं चाहती कि वह छात्रों से संवाद करें.

    राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दसवां दिन असम के जोरबाट से शुरू किया.

    इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा, "मैं आपके यूनिवर्सिटी आकर आपसे बात करना चाहता था, आपकी बातें सुनना चाहता था, समझना चाहता कि आप किन चुनौतियों से जूझ रहे हैं, और ये देखना चाहता था कि क्या किसी भी तरह मैं आपकी छोटी-मोटी मदद कर सकूं. लेकिन हुआ ये कि भारत के गृह मंत्रालय ने असम के मुय़ख्यमंत्री को फ़ोन किया और फिर सीएम कार्यालय ने आपके विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों को फ़ोन कर के कहा कि राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी के छात्रों से बात करने से रोकना ही होगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस ने राहुल गांधी का छात्रों से संवाद का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "हिंदुस्तान के गृहमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को फोन कर कहा- राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलने मत देना. फिर हिमंत सरमा ने यहां के यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को फोन लगाया और कहां कि राहुल गांधी असम और नॉर्थ ईस्ट के छात्रों से नहीं मिल सकते. इसलिए मैं आपकी यूनिवर्सिटी में आपसे मिलने नहीं आ पाया."

    इससे पहले राहुल गांधी और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच जुबानी हमले भी देखे गए हैं. असम से गुजर रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" राजनीतिक टकरावों में घिरी हुई है.

    इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी का नगांव ज़िले के बटाद्रवा स्थित श्री श्री शंकर देव सत्र (मठ) मंदिर जाने का कार्यक्रम था लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें करीब 17 किलोमीटर पहले ही हैबोरगांव में रोक लिया. इसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए थे.

  20. ग़ज़ा में बंधक बनाकर रखे गए लोगों के नाराज़ परिवारवाले इसराइली संसद में घुसे

    इसराइली संसद

    इमेज स्रोत, Israeli TV

    ग़ज़ा में अभी भी बंधक कुछ इसराइलियों के परिवार वाले सोमवार को इसराइल की संसद नेसेट में घुस गए.

    संसद में उस वक्त वित्तीय मामलों से जुड़ी बैठक हो रही थी जब बंधकों का परिवार सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ कर सदन के भीतर पहुंच गया.

    उनमें से एक ने प्लेकार्ड लिया हुआ था, जिस पर लिखा था- “आप यहां नहीं बैठ सकते जबकि हमारे बच्चे वहां मर रहे हैं.”

    बीती सात अक्तूबर को हमास के हमले के बाद बंधक बनाए गए 130 लोग अब तक हमास के कब्ज़े में हैं जबकि 100 लोगों को बीते साल नवंबर में ‘अस्थायी युद्ध विराम डील’ के तहत हमास ने छोड़ा था.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिका, क़तर और मिस्र इसराइल और हमास के बीच एक और डील करा पाने में कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं.

    इसराइल का कहना है कि वह युद्ध तब तक नहीं रोकेगा जब तक हमास को पूरी तरह ख़त्म ना कर दे. वहीं हमास का कहना है कि वो तभी डील के लिए हामी भरेगा जब इसराइल सभी फ़लस्तीनी नागरिकों को अपनी जेलों से छोड़ने के लिए तैयार हो. इसराइल की जेल में हमास के कई नेता भी बंद हैं.