भारत ने पहले टी20 मैच में अफ़ग़ानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दुबे और अक्षर पटेल चमके
गुरुवार को मोहाली में खेल गए तीन मैचों की टी20 सिरीज के पहले मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को छह विकेट से करारी शिकस्त दी है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and स्नेहा
14 फरवरी को अबू धाबी में मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी- यूएई के राजदूत
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली
ने कहा है कि अगले महीने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन
"सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने" का दिन होगा.
14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर का उद्घाटन
करेंगे.
अलशाली ने पीटीआई से बात करते हुए कहा- “हम 14 फरवरी को होने वाले उद्घाटन का
इंतज़ार कर रहे हैं...यह एक अभूतपूर्व दिन होगा. सहिष्णुता, स्वीकृति का जश्न मनाने और इस रिश्ते
को और मजबूत करने का एक खास अवसर होगा.”
पिछले महीने स्वामी ईश्वरचरणदास और
स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था
(बीएपीएस) हिंदू मंदिर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया था और
इसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है.
राजदूत ने 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख
ज़ाएद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में होने वाले भव्य समारोह की भी पुष्टि की है और
बताया है कि वहां बड़ी संख्या में प्रवासी हिंदू जुटेंगे.
अमेरिका ने पन्नू मामले में निखिल गुप्ता के ख़िलाफ़ सबूत देने से किया इंकार
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी सरकार ने निखिल गुप्ता के खिलाफ़ कोर्ट में सबूत देने पर आपत्ति जतायी है और कहा है कि जब तक वो न्यूयॉर्क
की कोर्ट में पेश नहीं किए जाते तब तक इस मामले में निखिल गुप्ता के वकील को
डिफ़ेंस मैटेरियल यानी सबूत नहीं दिए जाएंगे.
निखिल गुप्ता अमेरिका में एक खालिस्तान नेता की हत्या की फेल साजिश के मामले में
मुख्य अभियुक्त हैं जो इस समय चेक गणराज्य की जेल में हैं.
52 साल के भारतीय नागरिक गुप्ता के वकील ने न्यूयॉर्क की कोर्ट से अपील की थी
कि अमेरिकी सरकार निखिल गुप्ता पर लगाए गए आरोपों के सबूत मुहैया कराए. लेकिन अब सरकार ने ऐसा करने से इंकार किया है.
बीते साल नवंबर में अमेरिका ने ये दावा
किया है कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क में अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या
के लिए एक व्यक्ति को एक लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) की सुपारी दी गई थी.
अमेरिकी कोर्ट में पेश दस्तावेजों में दावा किया गया है कि "निखिल गुप्ता को
भारत सरकार के एक कर्मचारी से निर्देश मिले थे."
बीते साल 30 जून से निखिल गुप्ता चेक गणराज्य की जेल में बंद हैं. अमेरीकी सरकार उनके प्रत्यर्पण की कोशिशों में लगी हुई है.
भारत
ने इस आरोप की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमिटी का गठन किया है जो अमेरिका से मिले
सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिग्विजय सिंह ने कहा: बीजेपी-संघ ने पहले हिंदू-मुसलमान को बांटा, आज राम को बांट रहे हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस नेता दिग्विजय
सिंह ने कहा है कि बीजेपी और संघ लोगों को पहले हिंदू-मुसलमान के नाम पर बांटते थे
आज भगवान राम के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं.
दिग्विजय सिंह ने कहा, “बांटने के अलावा इनके (बीजेपी-संघ) पास कोई और काम नहीं है. पहले हिंदू-मुसलमान को
बांटा, अब भगवान राम को बांटने की कोशिश कर रहे रहे हैं. आप शंकराचार्य जी और
संप्रदाय के लोगों के बीच खाई पैदा कर रहे हैं. अंग्रेज़ों की जो फूट डालो राज करो
की नीति थी वो आज बीजेपी, संघ और विश्व हिंदू परिषद चला रहे हैं.”
“हम धर्म को राजनीतिक रूप
से इस्तेमाल करने के पूरी तरह खिलाफ़ हैं. भगवान राम हम सबके हैं और ये आस्था का
प्रश्न है. राजनीति में विचारों की लड़ाई होती है, संविधान को बचाने की होती है.”
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन ने कहा कि वो राम मंदिर के आयोजन में शामिल नहीं होंगे क्योंकि बीजेपी-संघ इसे राजनीतिक आयोजन बना रहे हैं.
22 जनवरी को राम मंदिर में
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सहित सत्ता दल के नेताओं, आरएसएस के प्रमुख को तो न्योता दिया ही गया है साथ ही
विपक्षी पार्टियों के भी कुछ नेताओं को आमंत्रित किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राम मंदिर आयोजन का न्योता मिलने पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का
न्योता बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को भी दिया गया.
अयोध्या
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी
अध्यक्ष आलोक कुमार की ओर से आरएसएस प्रमुख भागवत को निमंत्रण दिया गया है.
निमंत्रण मिलने के बाद एक वीडियो बयान जारी कर संघ प्रमुख ने कहा , “मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे
भव्य समारोह पर वहां प्रत्यक्ष उपस्थिति दर्ज करने का अवसर मिला है. भगवान
श्रीराम का मंदिर एक पूजा की और अपने अराध्य श्रीराम की दृष्टि से केवल एक
प्रसंग नहीं है बल्कि इस देश की जो मर्यादा और पवित्रता है, उसकी स्थापना पक्की होने का यह प्रसंग है.”
“संपूर्ण देश में भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरूषोतम
माना जाता है. हम स्वतंत्र हुए तो स्वंत्रतता में जो 'स्व' है, वो हमारी मर्यादा है. 'स्व' के कारण हमारा जीवन पवित्र है और उसकी वजह से दुनिया में हमारी प्रतिष्ठा
है.”
उन्होंने कहा, “इससे लोगों के मन में अब विश्वास
स्थापित हुआ है और देश का वातावरण मंगलमय बन गया है. इस प्रसंग को देखने के लिए
वहां प्रत्यक्ष रहकर वहां पर देखेंगे, सहयोगी बनेंगे.”
“किसी जन्म में पुण्य कार्य किया होगा जिसका फल मिल रहा है."
उन्होंने
कमेटी के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह तो मांग कर भी नहीं मिलने वाला अवसर है जो मुझे मिला है. वहां पर हमारी उपस्थिति रहेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फारूक़ अब्दुल्ला को किया समन
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रवर्तन
निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी)
के अध्यक्ष और सांसद फारूक़ अब्दुल्ला को गुरुवार को समन किया.
समाचार
एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी है.
86
वर्षीय जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए)
में कथित अनियमितताओं की जांच के मामले में तलब किया गया है.
साल
2022 में उन्हें ईडी ने इस केस की चार्जशीट में नामजद किया था.
ईडी का जांच के मुताबिक़ इस मामले में जेकेसीए के
पदाधिकारियों के निजी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए साथ ही ऐसे कई लोगों के निजी
बैंक खातों में फंड ट्रांसफ़र हुए जिनका जेकेसीए से कोई ताल्लुक नहीं था.
जेकेसीए बैंक
खातों से बड़ी रकम निकाली गई जिसके पीछे कोई साफ़ कारण नहीं दिया गया.
ईडी इस मामले की जांच कर रही है और ये केस साल 2018
का है.
भारत से जारी राजनयिक तनाव के बीच मालदीव और चीन के बीच हुआ 20 अहम समझौता
इमेज स्रोत, The President's Office/Maldives
भारत और मालदीव के बीच चल रहे राजनयिक तनाव के बीच बुधवार को
चीनी
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के साथ बैठक की
और इसके बाद दोनों देशों ने पर्यटन सहयोग सहित 20 "प्रमुख" समझौतों पर
हस्ताक्षर किए गए.
दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और व्यापक करने की घोषणा
की.
इस बैठक को लेकर मुइज़्ज़ू ने कहा कि वह चीन में अपने पहले आधिकारिक
दौरे को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्हें खुशी है कि वो चीन के लिए इस
साल के पहले विदेशी राजनीतिक मेहमान हैं.
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर लिखा, "आज मालदीव सरकार और चीन सरकार
के बीच 20 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और ये दोनों राष्ट्रपतियों की
मौजूदगी में हुआ."
जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है उसमें टूरिज़्म कोऑपरेशन,, ब्लू इकॉनमी, आपदा प्रबंधन, डिजिटल अर्थव्यवस्था में निवेश को
मजबूत करना शामिल है. इसके साथ ही चीन मालदीव को अनुदान सहायता भी देगा, लेकिन वो रकम कितनी होगी इसकी
जानकारी नहीं दी गयी है.
इसके अलावा समझौतों में चीन के बेल्ट एंड रोड पहल के ज़रिए निर्माण के कामों में तेज़ी लाना , फुशीदिग्गारु
फाल्हू पर आवास परियोजना, फिशरी के उत्पादों के कारखाने
बनाना, माले और विलीमाले में सड़क विकास परियोजनाओं का पुन: विकास करना भी शामिल
है.
चीन की सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ शी जिनपिंग ने इस
बात पर जोर दिया कि चीन मालदीव का सम्मान और समर्थन करता है और वो मालदीव के राष्ट्रीय
हित में किए जा रहे विकास के एजेंडे में उनकी मदद करेगा. साथ ही चीन राष्ट्रीय
संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय
अखंडता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने में मालदीव के साथ दृढ़ता से खड़ा है.
भारत-मालदीव विवाद
मुइज़्ज़ू चीन का पांच दिवसीय दौरा ऐसे समय कर रहे
हैं जब भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया है.
दरअसल बीते दिनों
मालदीव के दो मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी
की. इसके बाद सोमवार को राजनयिक स्तर पर
दोनों देशों के अधिकारियों को तलब किया गया.
भारत में मालदीव के
उच्चायुक्त इब्राहिम साहिब को तलब किया गया. मालदीव में भारत के उच्चायुक्त मुनु
महावर ने माले में एंबेसडर एट लार्ज नसीर मोहम्मद से मुलाक़ात की.
मुइज़्ज़ू सरकार ने तीन डिप्टी मंत्रियों को उनके
सोशल मीडिया पर किए गए अपमानजनक पोस्ट के लिए सस्पेंड कर दिया है.
मंगलवार को मुइज़्ज़ू ने चीन में कहा था कि चीन कोविड
महामारी से पहले मालदीव के पर्यटन के मामले में सबसे बड़ा देश था और उसे वापस ये
जगह लेने की 'कोशिशें तेज़ कर देनी चाहिए.'
इस समय पर्यटन के लिहाज से सबसे ज्यादा भारतीय यात्री मालदीव जाते हैं.
नमस्कार!
आपका दिन शुभ हो.
10 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.