इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पाकिस्तान मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि स्थानीय समय के अनुसार दो बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.
अफ़ग़ानिस्तान में पिछले साल अक्टूबर से अब तक दो बार 6 तीव्रता से अधिक के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसराइल: ग़ज़ा में जंग के बीच लेबनान से सटे इलाकों का हाल
वीडियो कैप्शन, इसराइल: ग़ज़ा में जंग के बीच लेबनान से सटे इलाकों का हाल
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हरज़ोग से मुलाक़ात की है.
बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि ग़ज़ा की जंग में आगे क्या होगा?
सात अक्टूबर के हमास हमले के बाद से इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच भी तनाव बढ़ गया है.
बीबीसी संवाददाता वायरी डेविस ने इसराइल-लेबनान सीमा के पास किबुत्ज़ कफ़्र गिलादी जाकर वहां का जायज़ा लिया.
हिमंत बिस्वा सरमा बोले- कांग्रेस के पास राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर पाप धोने का मौका था लेकिन...
इमेज स्रोत, ANI
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस के पास राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर 'अपने पाप धोने' का सुनहरा अवसर था, लेकिन उसने ये निमंत्रण स्वीकार न कर ये अवसर गंवा दिया है.
हिमंत बिस्वा सरमा ने ये दावा किया है कि पहली बात तो ये है कि अयोध्या को लेकर शुरू से ही कांग्रेस के जो विचार रहे हैं उसकी वजह से वो इस निमंत्रण के लायक ही नहीं है.
सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देकर पाप धोने का एक सुनहरा अवसर दिया था."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "ये निमंत्रण स्वीकार कर कांग्रेस सांकेतिक तौर पर 'हिंदू समाज' से माफी मांग सकती थी. हालांकि, जैसा कि पंडित नेहरू ने सोमनाथ मंदिर में किया था, उस तरह ही कांग्रेस नेतृत्व ने राम मंदिर के साथ किया. इतिहास हमेशा उन्हें हिंदू विरोधी पार्टी के रूप में याद करेगी."
सरमा ने अपने पोस्ट के साथ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की ओर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं स्वीकार करनेवाला बयान साझा किया.
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस ने मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के न्योते को ठुकराने की वजह भी बताई थी.
पार्टी ने कहा, "भगवान राम की पूजा अर्चना करोड़ो भारतीय करते हैं. धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता है लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है. स्पष्ट है कि एक अर्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है."
"साल 2019 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं."
खेती का तरीक़ा बदल देगा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस?
वीडियो कैप्शन, खेती का तरीक़ा बदल देगा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस?
भारत के किसान खेतीबाड़ी के लिए हमेशा से पारंपरिक तरीक़े पर निर्भर रहे हैं, लेकिन अब अब इनकी मदद के लिए नई तकनीक तैयार है.
ये तकनीक है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की. क्या आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर पैदावार को बेहतर किया जा सकता है.
क्या इससे खेती बाड़ी के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव आ जाएगा. देखिए बीबीसी संवाददाता अर्चना शुक्ला की ये रिपोर्ट.
मणिपुर में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिली सशर्त इजाजत
....में
Author, दिलीप कुमार शर्मा
पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
मणिपुर सरकार ने इंफाल से शुरू होने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को 'सीमित संख्या में प्रतिभागियों' के साथ हरी झंडी दिखाने की मंजूरी दे दी है.
राज्य के मुख्य सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं की गुरुवार सुबह हुई एक बैठक में प्रशासन ने मौखिक तौर पर यात्रा के उद्घाटन समारोह में केवल एक हजार लोगों के भाग लेने की बात कही.
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेघाचंद्र सिंह ने बीबीसी से कहा, "दरअसल सरकार हमारी यात्रा को फ्लॉप करना चाहती है. इसलिए इस यात्रा से जुड़ी अनुमति को लेकर इस तरह की शर्तें रख रही है."
इमेज स्रोत, DILIP KUMAR SHARMA
मेघाचंद्र सिंह ने कहा, "इंफाल पूर्वी जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से इस यात्रा को लेकर जो आदेश जारी किया गया है उसमें केवल सीमित संख्या में लोगों के भाग लेने की बात कही है. जबकि मुख्य सचिव ने केवल एक हजार लोगों को शामिल करने को कहा है. हमने इन शर्तों को स्वीकार नहीं किया है."
"क्योंकि इस यात्रा के उद्घाटन समारोह में राज्य के बाहर से तीन सौ बड़े नेता आएंगे. इसके अलावा केवल कांग्रेस सेवा दल के 500 से अधिक कार्यकर्ता होंगे. लिहाजा प्रतिभागियों की संख्या सीमित करना कैसे संभव है. हम इन शर्तों को देखते हुए इस यात्रा का शुभारंभ इंफाल की जगह थौबल ज़िले में एक निजी मैदान से करेंगे."
मणिपुर कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को यह दावा किया था कि राज्य की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राहुल गांधी की इंफाल से शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को अनुमति देने से इनकार कर दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हालांकि इस मामले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह या फिर उनकी सरकार की तरफ से फिलहाल किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
इस यात्रा को लेकर इंफाल पूर्वी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के आदेश में कहा गया है, "किसी भी अप्रिय घटना और कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी को रोकने के लिए 14 जनवरी को सीमित संख्या में प्रतिभागियों के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने की अनुमति है."
"इंफाल ईस्ट डीएसपी ने एक रिपोर्ट सौंपी है जिसमें कहा गया है कि यात्रा के उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ होने की उम्मीद है, जो राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए समस्याएं पैदा कर सकती है."
इमेज स्रोत, ANI
मजिस्ट्रेट कार्यालय के आदेश में कहा गया है, "इसके अलावा, इंफाल पूर्वी जिले में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू है. प्रतिभागियों की संख्या और नाम इस कार्यालय को पहले ही उपलब्ध करा दिए जाएं ताकि यह कार्यालय सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने में सक्षम हो सके."
कांग्रेस ने बुधवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यात्रा योजना के अनुसार शुरू होगी. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है और पार्टी इसके साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी भी कर रही है.
इमेज स्रोत, ANI
राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होकर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली है.
इस दौरान राहुल गांधी पूर्व-से-पश्चिम तक 66 दिनों में 15 राज्यों और 110 जिलों में 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होना है.
अयोध्या: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शंकराचार्य क्यों नहीं जा रहे हैं?
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में ब्रिटेन ने किया बड़ा फ़ैसला
इमेज स्रोत, Geography Photos/Universal Images Group via Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
ब्रिटेन बीते 70
सालों में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा विस्तार करने जा रहा है और सरकार को
उम्मीद है कि इससे न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.
सरकार का दावा है कि एक नया और बड़ा परमाणु संयंत्र साल 2050 तक परमाणु आपूर्ति को चार गुना कर देगा और इससे बिल कम होंगे और एनर्जी सिक्योरिटी
में सुधार होगा.
ब्रितानी सरकार ने यह भी कहा कि उसके 300 मिलियन
पाउंड की लागत के परमाणु ईंधन कार्यक्रम के ज़रिए विदेशों से आपूर्ति पर निर्भरता
कम हो जाएगी.
लेकिन एसोसिएशन फॉर
रिन्यूएबल एनर्जी एंड क्लीन टेक्नोलॉजी (आरईए) ने कहा कि सभी क्लीन- एनर्जी को
फास्ट-ट्रैकिंग की ज़रूरत है.
ब्रिटेन में परमाणु ऊर्जा से 15 फ़ीसदी ऊर्जा की आपूर्ति होती है, लेकिन देश में कई रिएक्टर पुराने होते
जा रहे हैं और उन्हें बदलने की ज़रूरत है.
सरकार के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम के रोडमैप का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा स्टेशन के लिए एक नई जगह की खोज करके ब्रिटेन की
ऊर्जा स्वतंत्रता को मजबूत करना है और विदेशों पर निर्भरता को कम करना है.
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में आए कई देशों के नेता, पीएम मोदी ने किया स्वागत
वीडियो कैप्शन, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में पहुंचे दुनिया के कई देशों के नेता
गुजरात के गांधीनगर में बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत की. ये 10 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 12 जनवरी तक चलेगा.
दुनिया भर के कई दिग्गज इस समारोह में हिस्सा लेने गांधीनगर पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया.
लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर कैसे हैं हालात, आर्मी चीफ़ ने दिया जवाब
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जनरल मनोज पांडे
भारतीय सेना के प्रमुख
जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ लगने वाली सीमा पर
हालात स्थिर तो हैं लेकिन फिर संवेदनशील बने हुए हैं.
भारत चीन के साथ राजनयिक और
सैन्य दोनों स्तर पर बात कर रहा है.
उन्होंने कहा, "जहां तक उत्तरी सीमाओं की स्थिति का
सवाल है, मैं कहूंगा कि स्थिति स्थिर है फिर भी
संवेदनशील है. हम कुछ मुद्दों का समाधान खोजने के
लिए सेट प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं के अनुसार सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर बात
कर रहे हैं. इन क्षेत्रों में हमारी परिचालन से जुड़ी तैयारियां उच्च स्तर की बनी
हुई हैं और हमारी तैनाती मजबूत भी है और संतुलित भी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मणिपुर में बीते सात महीने से अधिक समय से जारी हिंसा पर आर्मी प्रमुख ने कहा, "देश में हिंसा का स्तर कम हुआ है. हालांकि मणिपुर में बीते मई से हिंसा देखी गई है लेकिन राज्य सरकार की कोशिश, भारतीय सेना, असम राइफ़ल्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से हम हालात को काफ़ी हद तक स्थिर करने में कामयाब हुए हैं. हमारी कोशिश है कि हम स्थिति को स्थिर बनाए रखें."
मालदीव में क्यों बढ़ती दिख रही हैं मोहम्मद मुइज़्ज़ू की मुश्किलें?
वीडियो कैप्शन, मालदीव में क्यों बढ़ती दिख रही हैं मोहम्मद मुइज़्ज़ू की मुश्किलें?
मालदीव-भारत के रिश्तों में आई खटास के बीच मालदीव के कई नेता मुइज़्ज़ू सरकार को घेर रहे हैं.
विपक्षी नेता अली अज़ीम ने मुइज़्ज़ू के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही है और इसके लिए उन्होंने मालदीव के प्रमुख विपक्षी दल एमडीपी से सहयोग मांगा है.
रेप केस में दोषी क़रार दिए गए क्रिकेटर को नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने निलंबित किया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने
नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को किसी भी तरह की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया है.
नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी.
बीते साल दिसंबर में राजधानी काठमांडू की ज़िला अदालत ने संदीप लामिछाने को नाबालिग से बलात्कार का दोषी करार दिया था.
इमेज स्रोत, Getty Images
काठमांडू ज़िला अदालत के जज शिशिरराज ढकाल ने 10 जनवरी को संदीप लामिछाने को आठ साल जेल की सज़ा सुनाई.
इसके अलावा उन पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही ये आदेश भी दिया गया है कि संदीप लामिछाने को पीड़िता को दो लाख रुपये का मुआवजा देना होगा.
इस फ़ैसले के बाद इसके तुरंत बाद नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें निलंबित कर दिया. संदीप लामिछाने ने संकेत दिया है कि वो ज़िला अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करेंगे.
इमेज स्रोत, Getty Images
नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के बयान में कहा गया है, "ज़िला अदालत के आदेश के अनुसार, संदीप लामिछाने को रेप के मामले में दोषी पाया गया है और सज़ा सुनाई गई है. हम आपको सूचित करते हैं कि लामिछाने को किसी भी तरह की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया गया है."
संदीप लामिछाने ने क्या कहा
सज़ा सुनाए जाने के बाद बुधवार शाम को संदीप लामिछाने ने नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम से दूर रहने का फ़ैसला किया है.
बुधवार को फ़ैसला सुनाए जाने के समय वह अदालत में मौजूद नहीं थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद और सचिव पारस खड़का को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि "जब तक वह निर्दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक वह राष्ट्रीय टीम से अलग रहेंगे."
लामिछाने ने पत्र में कहा कि वे निर्दोष हैं और इसके लिए लड़ेंगे. उन्होंने इसके लिए नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन से मदद भी मांगी है.
साथ ही, उन्होंने कहा है कि चूंकि नेपाली क्रिकेट में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, इसलिए उनकी अनुपस्थिति का राष्ट्रीय टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
इक्वाडोर में टीवी चैनल पर किसने बोला धावा
वीडियो कैप्शन, जब कुछ बंदूक़धारी एक टीवी स्टूडियो में घुस आए
इक्वाडोर इस वक़्त हिंसा की चपेट में है. वहां सुरक्षा बलों का कहना है कि हिंसा के लिए ज़िम्मेदार आपराधिक गिरोहों से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी.
देश के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने सेना को 22 हथियारबंद समूहों से निपटने के लिए कहा है. दुनिया उस वक़्त हैरान रह गई, जब कुछ बंदूक़धारी एक टीवी स्टूडियो में घुस आए और लाइव प्रोग्राम कर रहे कर्मचारियों को डराने-धमकाने लगे.
देखिए बीबीसी संवाददाता आइओन वेल्स की साओ पाउलो से ये रिपोर्ट, जिसके कुछ हिस्से आपको परेशान कर सकते हैं.
इसराइल के ख़िलाफ़ दक्षिण अफ्रीका का मुक़दमा, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस करेगा सुनवाई
इमेज स्रोत, Oleksii Liskonih/Getty Images
हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस (अंतरराष्ट्रीय न्यायालय) 'ग़ज़ा में फलस्तीनियों के नरसंहार' के आरोपों को लेकर इसराइल के ख़िलाफ़ लाए गए मुक़दमे की आज से सुनवाई करने जा रहा है. इसराइल पर ये मुक़दमा दक्षिण अफ्रीका ने किया है.
दक्षिण अफ्रीका का कहना है कि सात अक्टूबर, 2023 को किए गए हमास के हमले के जवाब में इसराइल ने जो सैनिक कार्रवाई की है, उसका मक़सद फलस्तीनी लोगों की आबादी के बड़े हिस्से को नष्ट कर देना है.
इस मुक़दमे में दक्षिण अफ्रीका ने इसराइल के हवाई हमलों और उसकी नाकामियों का भी हवाला दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दक्षिण अफ्रीका ने ये आरोप लगाया है कि इसराइल आम लोगों को नुक़सान पहुंचने से बचाने और उन तक मानवीय सहायता पहुंचने देने की इजाजत देने में नाकाम रहा है.
दक्षिण अफ्रीका का दावा है कि "ये इस बात का सबूत है कि इसराइल का इरादा वहां नरंसहार" का था. इसराइल ने दक्षिण अफ्रीका के आरोपों को मजबूती से खारिज किया है और उन्हें बेबुनियाद बताया है.
दक्षिण अफ्रीका ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस के जजों से ये अपील भी की है कि वो इसराइल को ग़ज़ा में अपना सैनिक अभियान रोकने का आदेश जारी करें.
दिन में कारपेंटर और रात के अंधेरे में परछाई से कलाकारी करने वाले आर्टिस्ट से मिलिए
वीडियो कैप्शन, कश्मीर के सुहैल अहमद भट शेडो आर्टिस्ट हैं
कश्मीर के सुहैल अहमद भट शेडो आर्टिस्ट हैं. वो दिन में कारपेंटर का काम करते हैं और रात के अंधेरे में परछाइयों से लोगों की खूबसूरत आकृतियां बनाते हैं.
इसके लिए वो नॉर्मल पेपर, कार्डबोर्ड और एक छोटी-सी टॉर्च का इस्तेमाल करते हैं.
अनंतनाग ज़िले के एक दूरदराज़ गांव में रहने वाले 25 साल के भट की जि़ंदगी आसान नहीं है.
लेकिन अपने इस अनोखे हुनर से उन्होंने अपनी ज़िंदगी रोशन कर ली है. इंटरनेट पर लोग उनकी इस कला को ख़ूब पसंद कर रहे हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में एनसीपी नेता नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री नवाब मलिक
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम ज़मानत की अवधि एक बार फिर से बढ़ा दी है.
गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान एडिश्नल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने प्रवर्तन निदेशालय की तरफ़ से सुप्रीम कोर्ट को बताया कि ज़मानत की अवधि बढ़ाए जाने की नवाब मलिक की याचिका पर उन्हें कोई एतराज नहीं है.
इसके बाद जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच ने गुरुवार को नवाब मलिक की मेडिकल बेल की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाने का फ़ैसला सुनाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पिछले साल 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने नवाब मलिक की जमानत की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाई थी.
दरअसल, इस केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 13 जुलाई, 2023 के अपने फ़ैसले में नवाब मलिक को मेडिकल आधार पर ज़मानत देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
नवाब मलिक ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वे किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं और पिछले साल 11 अगस्त को दो महीने के लिए मिली ज़मानत के बाद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है.
प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी, 2022 में उन्हें गिरफ़्तार किया था. नवाब मलिक पर गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उनके सहयोगियों की गतिविधियों से कथित रूप से जुड़े होने का आरोप है.
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जिस रणनीति की हो रही है चर्चा- प्रेस रिव्यू
कांग्रेस पार्टी सनातन विरोधी और सीज़नल हिंदू है: गिरिराज सिंह
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय मंत्री गिरिराज
सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल ना होने के फ़ैसले पर
कहा है कि 'कांग्रेस सनातन विरोधी
है और सीज़नल हिंदू' है.
कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के न्योते को 'ससम्मान अस्वीकार' कर दिया है. पार्टी ने कहा है कि बीजेपी चुनावी फायदे के लिए मंदिर का
निर्माण पूरा होने से पहले ही इसका उद्घाटन करवा रही है.
बुधवार को कांग्रेस
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ
नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन ने कहा कि वो 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के आयोजन
में शामिल नहीं होंगे क्योंकि बीजेपी इसे राजनीतिक आयोजन बना रही हैं और मंदिर का
निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही इसका उद्धाटन किया जा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
गिरिराज सिंह ने कहा, "ये लोग सीजनल हिंदू हैं, जब इन्हें लगता है कि वोट हासिल करने की ज़रूरत है, तो ये लोग सॉफ्ट हिंदू बनने की कोशिश करते हैं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक कोई भी अयोध्या नहीं गया है. राम मंदिर मामले को कोर्ट में लटकाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था, इसलिए अब उनमें अयोध्या जाने का नैतिक ताकत नहीं है."
"कांग्रेस के लोग जो राज्यों में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं, अब वो भी पार्टी का विरोध करने लगे हैं. मुझे कांग्रेस के खिलाफ बोलने की जरूरत नहीं है. वह अपने आप की समाप्त हो जाएगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लक्षद्वीप कैसे पहुँचा जा सकता है? कितना होता है ख़र्च और कैसे मिलता है परमिट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- यूपी में पांच नए एयरपोर्ट शुरू होने वाले हैं...
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट का
उद्धाटन किया जाएगा.
सिंधिया ने अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा
के उद्घाटन समारोह में ये बात कही.
सिंधिया ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट का विस्तार किया
जाएगा ताकि बड़े विमान एयरपोर्ट पर उतर सकें और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो
पाएं.
उन्होंने कहा, "साल 2014 में उत्तर प्रदेश में केवल छह हवाई अड्डे थे, और अब राज्य में अयोध्या हवाई अड्डे
सहित 10 हवाई अड्डे
हैं. अगले साल
तक यूपी में 5 और
एयरपोर्ट होंगे. अगले महीने आज़मगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट में एक-एक एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा.
इस साल के अंत तक जेवर में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा."