राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लाल कृष्ण आडवाणी भी होंगे शामिल, वीएचपी ने की पुष्टि

विश्व हिंदू परिषद के नेता आलोक कुमार ने आडवाणी के पास जाकर उन्हें न्योता दिया और अब उनके शामिल होने की भी पुष्टि की गई है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रेरणा

  1. ​बिलकिस बानो मामले के दोषियों के सरेंडर पर स्थानीय पुलिस ने क्या बताया?

    बिलकिस बानो

    इमेज स्रोत, Chirantan Bhatt

    गुजरात दंगों के दौरान 2002 में बिलकिस बानो के साथ हुए गैंगरेप के सभी 11 दोषी कब सरेंडर करेंगे?

    गुजरात के दाहोद एसपी ने इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दाहोद एसपी बलराम मीणा ने मंगलवार को बताया, "दोषी संपर्क में नहीं हैं. उनमें से कुछ अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हैं."

    एसपी मीणा ने ये भी बताया कि वे जिस इलाक़े में दोषी रहते हैं, वहां शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इन दोषियों की सज़ा कम करके उन्हें रिहा करने के गुजरात सरकार के फ़ैसले को रद्द कर दिया था.

    कोर्ट ने इन सभी 11 दोषियों को दो हफ्ते के अंदर जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया था.

    बलात्कार के वक्त बिलकिस बानो गर्भवती थीं. उस घटना में उनकी तीन साल की बेटी सहित परिवार के 14 लोगों को मार दिया गया था.

  2. महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता पर ​विधानसभा अध्यक्ष आज सुनाएंगे फ़ैसला

    महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर

    शिवसेना के दोनों धड़ों- शिंदे गुट और ठाकरे गुट- के भाग्य का आज फ़ैसला हो जाएगा.

    महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर बुधवार शाम चार बजे अपना फ़ैसला सुनाएंगे कि शिवसेना का कौन सा धड़ा असली है और किसके व्हिप को आधिकारिक माना जाएगा.

    इस फ़ैसले के आधार पर ही ये तय होगा कि शिवसेना के इन दोनों धड़ों के कौन से विधायक योग्य हैं और कौन से अयोग्य.

    इससे पहले, सितंबर 2023 से दिसंबर 2023 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इस मामले की सुनवाई की. उन्होंने 20 दिसंबर को अपनी सुनवाई पूरी कर ली थी.

    दोनों धड़ों ने उनके समक्ष अपनी दलीलें रखी थीं. इस मामले में अब तक 2 लाख से ज्यादा पन्नों के सबूत सौंपे गए.

    महाराष्ट्र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या है मामला

    उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका दायर की थी.

    उसके बाद, शिंदे समूह ने अपने आपको असली शिव सेना होने का दावा करते हुए कहा कि ठाकरे समूह के विधायकों ने व्हिप तोड़ा.

    सीएम एकनाथ शिंदे पर भी अयोग्य होने का ख़तरा मंडरा रहा है. इससे महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता भी पैदा हो सकती है.

    वहीं अगर उद्धव ठाकरे के 14 विधायक अयोग्य घोषित होते हैं तो उनकी पार्टी के सामने बड़ी चुनौती आ खड़ी होगी.

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    किन विधायकों के अयोग्य होने का है ख़तरा

    एकनाथ शिंदे गुट के 16 विधायकों पर लटक रही है अयोग्यता की तलवार:

    एकनाथ शिंदे, अब्दुल सत्तार, संदीपन भुमरे, संजय शिरसाट, तानाजी सावंत, यामिनी जाधव, चिमनराव पाटिल, भरत गोगवे, लता सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, बालाजी किनिकर, अनिल बाबर, महेश शिंदे, संजय रायमुलकर, रमेश बोरनारे और बालाजी कल्याणकर.

    अगर फ़ैसला उद्धव ठाकरे गुट के ख़िलाफ़ गया तो जाएगी इन 14 विधायकों की सदस्यता:

    सुनील प्रभु, अजय चौधरी, सुनील राउत, रवीन्द्र वायकर, राजन साल्वी, वैभव नाइक, नितिन देशमुख, भास्कर जाधव, राहुल पाटिल, रमेश कोरगांवकर, प्रकाश फातरपेकर, उदय सिंह राजपूत, संजय पोटनीस और कैलाश पाटिल.

    शिंदे समूह ने विधायक आदित्य ठाकरे और रितुजा लटके के ख़िलाफ़ अयोग्यता की याचिका दायर नहीं की.

    विधानसभा अध्यक्ष बुधवार को किसी भी गुट के पक्ष में फ़ैसला दें, उस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है.

  3. यूपी: सर्दी से बचने के लिए अमरोहा में किए थे ये उपाय, पांच बच्चों की हो गई मौत

    अमरोहा

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले के एक गांव में दम घुटने से पांच बच्चों की मौत हो गई है.

    अमरोहा के ज़िलाधिकारी राजेश त्यागी के अनुसार, "यह मामला ज़िले के ढक्का गांव का है. कमरे में जलाए गए कोयले पर पहले खाना बनाया गया. फिर उसी कमरे में सात लोग सोए हुए थे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दम घुटने से पांच बच्चों की मृत्यु हो गई. इनमें दो लड़के हैं और तीन लड़कियां हैं. दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, एक को अमरोहा में और दूसरे को संभल में."

  4. ग़ाज़ियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम से पारित, सरकार को भेजे ये तीन नाम

    ग़ाज़ियाबाद

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने की कोशिश में ताज़ा नाम ग़ाज़ियाबाद का जुड़ गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मंगलवार को ग़ाज़ियाबाद नगर निगम ने बहुमत से इस शहर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बैठक के दौरान शहर के तीन नए नामों 'गजप्रस्थ', 'दूधेश्वरनाथ नगर' या 'हरनंदीपुरम' के सुझाव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए हैं.

    ग़ाज़ियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने इस पर कहा, "कई लोग कह रहे हैं कि नाम बदला जाए. एक अच्छा नाम हो जाए. इसका जो प्रस्ताव आया है, उस पर बोर्ड से सहमति लेकर मुख्यमंत्री जी को भेजेंगे. वो क्या (नाम) रखना चाहते हैं, सबसे बातचीत करके वो रख देंगे, क्योंकि ये (नाम बदलने का) निर्णय तो उन्हीं का होगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    नगर निगम से शहर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित होने पर दूधेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी महंत नारायण गिरि ने ख़ुशी ज़ाहिर की है.

    उन्होंने कहा, "पिछले महीने मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात हुई थी. हमारी मांग थी कि शहर का नाम बदलकर गजप्रस्थ, दूधेश्वरनाथ नगर या हरनंदीपुरम कर दिया जाए. हमने मुख्यमंत्री के सामने तीन नामों का प्रस्ताव रखा था. सीएम ने भरोसा दिया कि वे नाम बदलने के अनुरोध पर विचार करेंगे."

    महंत नारायण गिरि ने कहा, "पहले इस शहर को गजप्रस्थ के नाम से जाना जाता था. मुग़ल सम्राट अकबर के बहनोई ग़ाज़ीउद्दीन ने इसका नाम बदलकर ग़ाज़ियाबाद कर दिया."

    उनके अनुसार, ये उनका सौभाग्य है कि नगर निगम ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया है.

  5. इक्वाडोर के लाइव टीवी शो में घुस आए कई नक़ाबपोश बंदूकधारी, आगे क्या हुआ?

    इक्वाडोर

    इमेज स्रोत, Reuters

    इक्वाडोर में मंगलवार को हुई एक अजीब घटना में कई नक़ाबपोश बंदूकधारी एक टीवी स्टूडियो के लाइव प्रोग्राम के दौरान घुस गए और वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाया.

    गुआयाक़्विल शहर के चैनल टीसी टेलीविज़न के लाइव प्रसारण के दौरान बंदूकधारियों ने कर्मचारियों को फर्श पर लेटने के लिए मजबूर किया.

    उसके बाद हमलावरों को कथित तौर पर कई बंधकों के साथ स्टूडियो से बाहर निकलते हुए देखा गया. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

    इक्वाडोर के कुख्यात गैंगस्टर और चोनेरोस गिरोह के बॉस एडोल्फ़ो मैकियास विलामर या फ़िटो के जेल से गायब होने के बाद सोमवार को पूरे देश में 60 दिनों के लिए इमरजेंसी लगाई गई है.

    हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं है कि गुआयाक़्विल में हुई ताज़ा घटना का इस गैंगस्टर के गायब होने से कोई संबंध है या नहीं.

    टीवी स्टूडियो पर मंगलवार को हुए हमले के दौरान एक बंदूकधारी ने एक कर्मचारी के सिर पर बंदूक तान दी और उसे धमकाया.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, एक महिला को यह कहते हुए सुना गया, "गोली मत मारो, प्लीज़ गोली मत मारो." वहीं एक व्यक्ति को दर्द से कराहते हुए सुना जा सकता है.

    चैनल के एक कर्मचारी ने एएफपी को बताया, "वे हमें मारने आए थे. ईश्वर ऐसा न हो. अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं."

    इक्वाडोर

    इमेज स्रोत, EPA

    राष्ट्रपति ने क्या कहा

    इस घटना के बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने मंगलवार को कहा कि देश में अब 'आंतरिक सशस्त्र संघर्ष' चल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि वे 'कई देशों में फैले संगठित अपराध, आतंकवादी संगठनों और युद्धरत गैर-सरकारी तत्वों' को बेअसर करने के लिए 'सैन्य अभियान' चलाने जा रहे हैं.

    वे हाल में जेल में हुए दंगों, जेलों से अपराधियों के भागने और देश में हुई हिंसा की घटनाओं का जवाब दे रहे थे.

    इक्वाडोर दुनिया में केले के शीर्ष निर्यातकों में से एक है. हालांकि यह तेल, कॉफी, कोको, झींगा और मछली उत्पादों का भी निर्यात करता है.

    अमेरिका और यूरोप के कोकीन रास्तों पर नियंत्रण पाने के लिए स्थानीय और विदेशी ड्रग कार्टेल के बीच हो रही लड़ाई के कारण इक्वाडोर की जेलों के अंदर और बाहर हिंसा में वृद्धि हुई है.

  6. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    9 जनवरी, 2024 के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिककरें.