राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लाल कृष्ण आडवाणी भी होंगे शामिल, वीएचपी ने की पुष्टि

विश्व हिंदू परिषद के नेता आलोक कुमार ने आडवाणी के पास जाकर उन्हें न्योता दिया और अब उनके शामिल होने की भी पुष्टि की गई है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रेरणा

  1. मणिपुर सरकार ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को इंफाल में अनुमति देने से किया इनकार

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर सरकार ने बुधवार को राज्य की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इंफाल से शुरू की जाने वाली प्रस्तावित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

    मणिपुर कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से 2 जनवरी को एक लिखित आवेदन दाखिल कर 14 जनवरी को इंफाल पूर्वी जिले के हट्टा कांगजेइबुंग मैदान से रैली शुरू करने की अनुमति मांगी थी.

    इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि मणिपुर सरकार ने राज्य में ताजा हिंसा के बाद 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    हालांकि राज्य सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

    मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस नेताओं के‌ एक दल ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात की थी.

    मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता मेघचंद्र ने पत्रकारों के समक्ष कहा, "मुख्यमंत्री ने 14 जनवरी को होने वाली रैली शुरू करने के लिए 'ग्राउंड परमिशन' जारी करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने इसका एकमात्र कारण नाजुक कानून व्यवस्था की स्थिति बताई है."

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता ने सरकार के इस रवैए की आलोचना की है. इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा था कि इंफाल पूर्वी जिले में जमीन के इस्तेमाल की अनुमति देने के फैसले पर सक्रिय विचार किया जा रहा है.

    उनकी सरकार विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पर फैसला करेगी.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होकर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से होकर गुजरने वाली है. इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होना है.

  2. सविता कंसवाल: जब पिता ने लिया बेटी का मरणोपरांत पुरस्कार, हर आंख हुई नम

    वीडियो कैप्शन, सविता कंसवाल: जब पिता ने लिया बेटी का मरणोपरांत पुरस्कार, हर आंख हुई नम

    दिवंगत पर्वतारोही सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनज़िंग नॉर्गे पुरस्कार से नवाज़ा गया है.

    उनके पिता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया.

    सविता 16 दिनों में मांउट एवरेस्ट और माउंट मकालू फतह करने वाली पहली भारतीय महिला थीं.

  3. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मेलन में पीएम मोदी ने दी गारंटी - 'दुनिया की तीन टॉप अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत'

    गुजरात

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के गांधीनगर में 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल सम्मेलन' का आयोजन हो रहा है. 10 जनवरी यानी आज से 12 जनवरी तक चलने वाले सम्मेलन का ये 10वां एडिशन है.

    सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ाएद भी अहमदाबाद पहुंचे हुए हैं. आज सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी उपस्थिति पर खुशी ज़ाहिर की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने कहा, ''संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. वाइब्रेंट गुजरात समिट में उनका यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना भारत और यूएई के दिनों-दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है.''

    प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि कुछ समय पहले ही वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को 20 साल पूरे हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि जब भारत अपनी आज़ादी के 100 साल मनाएगा तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है.

    कुछ प्रमुख एजेंसियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ''आज सभी प्रमुख एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा. दुनिया भर के लोगों को अपना विश्लेषण करने दीजिए, लेकिन यह मेरी गारंटी है कि ऐसा होगा''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक विश्वसनीय दोस्त, एक भागीदार जो जन-केंद्रित विकास में विश्वास करता है और एक ऐसी आवाज़ के रूप में देखता है जो वैश्विक विकास में विश्वास करती है, एक वैश्विक दक्षिण की आवाज़. दुनिया भारत को एक वैश्विक अर्थव्यवस्था, एक प्रौद्योगिकी केंद्र और प्रतिभाशाली युवाओं के एक पावरहाउस के रूप में देखती है.

  4. पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ़ और सेना फिर होंगे आमने-सामने?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ़ और सेना फिर होंगे आमने-सामने?

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान सलाखों के पीछे हैं और इस बार चुनावी दौड़ से बाहर हैं.

    कई राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि नवाज़ शरीफ़ ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे.

    हालांकि इसका फैसला तो पाकिस्तान में आठ फ़रवरी को होने जा रहे मतदान के बाद ही होगा.

    लेकिन पाकिस्तान की राजनीति में सत्ता पर काबिज़ होने के लिए जनता का मत मिले, इससे ज़्यादा मायने रखता है कि वहां की ताक़तवर सेना का समर्थन किसे मिलेगा.

    देखिए बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री की इस्लामाबाद से ये रिपोर्ट.

  5. अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश को स्वामी प्रसाद मौर्य ने सही ठहराया तो बीजेपी नेता ने दिया जवाब

    समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य

    समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने की कार्रवाई को उचित क़रार दिया है.

    मौर्य ने बुधवार को कहा, "वहां पर बिना किसी न्यायपालिका के निर्देश के और बिना किसी प्रशासनिक आदेश के अराजक तत्वों ने बड़े पैमाने पर जो तोड़फोड़ की थी, उसे देखते हुए तत्कालीन सरकार ने संविधान और क़ानून की रक्षा और अमन चैन कायम करने के लिए तब जो गोली चलवाई थी, वो सरकार का कर्तव्य था."

    केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

    बीजेपी ने की आलोचना

    बीजेपी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान की आलोचना की है.

    केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मौर्य के इस बयान की निंदा करते हुए कहा ​कि वे इससे सहमत नहीं हैं.

    बघेल ने कहा कि वो दिन भारत के लोकतंत्र और सनातन धर्म के लिए काला दिन था और तानाशाही व निरंकुश शासन की पराकाष्ठा थी.

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: बाबरी विध्वंस की कहानी

    अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाने की कार्रवाई

    साल 1989 में मुलायम सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. केंद्र में वीपी सिंह की सरकार के पतन के बाद मुलायम ने चंद्रशेखर की जनता दल (समाजवादी) के समर्थन से अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बरकरार रखी.

    जब अयोध्या का मंदिर आंदोलन तेज़ हुआ तो कार सेवकों पर साल 1990 में उन्होंने गोली चलाने का आदेश दिया जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए थे.

    बाद में मुलायम ने कहा था कि ये फैसला कठिन था. हालांकि इसका उन्हें राजनीतिक लाभ हुआ था और उनकी मुस्लिम परस्त छवि बनी थी.

  6. खेती का तरीक़ा बदल देगा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस?

    वीडियो कैप्शन, खेती का तरीक़ा बदल देगा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस?

    भारत के किसान खेतीबाड़ी के लिए हमेशा से पारंपरिक तरीक़े पर निर्भर रहे हैं, लेकिन अब अब इनकी मदद के लिए नई तकनीक तैयार है.

    ये तकनीक है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की. क्या आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर पैदावार को बेहतर किया जा सकता है.

    क्या इससे खेती बाड़ी के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव आ जाएगा. देखिए बीबीसी संवाददाता अर्चना शुक्ला की ये रिपोर्ट.

  7. संजय राउत के आरोप के बाद बोले सीएम एकनाथ शिंदे- मैच फिक्सिंग अगर होती तो...

    एकनाथ शिंदे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, 'मैच फिक्सिंग' के संजय राउत के आरोप का राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है

    महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की मुलाकात को लेकर आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है.

    शिवसेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे धड़े के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस मुलाकात को लेकर आरोप 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाया है.

    उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "विधानसभा स्पीकर का एक प्रोटोकॉल होता है. अगर विधानसभा स्पीकर एक पीठासीन पद पर बैठे हैं तो अपनी कुर्सी छोड़कर जो आरोपी है और जिन के ख़िलाफ़ हमने याचिका दायर की है, उनसे जाकर मुलाकात नहीं सकते."

    संजय राउत

    इमेज स्रोत, ANI

    संजय राउत ने कहा, "...फिर वे कहते हैं कि वे फैसला देंगे, यह कौन सा फैसला है. यह मैच फिक्सिंग है. प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र आने वाले हैं, क्या उन्हें पता नहीं है कि फैसला आने वाला है. दिल्ली से लेकर यहां तक इस मामले में मैच फिक्सिंग हो रही है..."

    'मैच फिक्सिंग' के इस आरोप का राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है.

    उन्होंने कहा, "हमारे पास बहुमत है. इसी के बलबूते पर हमें चुनाव आयोग ने असली शिवसेना के रूप में माना है. परिणाम योग्यता पर होना चाहिए. हमारी सरकार मजबूती से काम कर रही है इसलिए उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है. मैच फिक्सिंग अगर होती तो अध्यक्ष रात में छिप कर आते लेकिन ये दिनदहाड़े आ गए हैं. वही लोग असंवैधानिक हैं."

  8. बिलकिस बानो के रिश्तेदार ने बताया कि कैसे गुज़रे थे वो 22 साल

    वीडियो कैप्शन, बिलकिस बानो के रिश्तेदार ने बीबीसी को क्या बताया

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिलकिस बानो के साथ गैंग रेप और उनके परिजनों की हत्या के 11 दोषियों की सज़ा में छूट देकर रिहा करने के फ़ैसले को रद्द कर दिया.

    गुजरात सरकार ने 15 अगस्त 2022 को इन दोषियों को रिहा कर दिया था. अदालत ने कहा कि गुजरात सरकार के पास सज़ा में छूट देने का अधिकार नहीं है. अदालत ने सभी दोषियों को दो हफ़्ते में जेल में हाज़िर होने का आदेश दिया है.

  9. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बरी करने का फ़ैसला सुप्रीम कोर्ट ने भी रखा बरक़रार

    अजय मिश्र टेनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्रा टेनी को 24 साल पुराने हत्या के एक मामले में बरी किए जाने के फ़ैसले को बरक़रार रखा है.

    ज​स्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस पंकज गुप्ता की दो सदस्यीय पीठ ने अपने फ़ैसले में कहा कि उन्हें ट्रायल कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के निर्णय में दख़ल देने की वजह नहीं दिखती.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 8 जनवरी को लिखे गए अपने फ़ैसले में सुप्रीम कोर्ट ने लिखा, "याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए सीनियर वकील कपिल सिब्बल को सुना, लेकिन हम दोनों अदालतों के निष्कर्षों को बदलने के इच्छुक नहीं हैं."

    अजय मिश्रा

    इमेज स्रोत, FB/AJAY MISHRA TENI

    यह मामला 2000 में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले में प्रभात गुप्ता की हत्या का है. इस हत्या के आरोप में अजय मिश्र टेनी पर मामला दर्ज किया गया था.

    लेकिन 2004 में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था. उस फ़ैसले को राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

    पिछले साल मई में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपने आदेश में कहा कि उन्हें निचली अदालत के फ़ैसले में कोई कमी नज़र नहीं आती.

  10. इसराइल: ग़ज़ा में जंग के बीच लेबनान से सटे इलाकों का हाल

  11. चीन ने अमेरिका से कहा- ताइवान के मुद्दे पर 'कभी समझौता नहीं' होगा...

    चीन-ताइवान संबंध

    इमेज स्रोत, EPA

    चीन ने कहा है कि वो ताइवान के मुद्दे पर 'कभी समझौता नहीं' करेगा. चीन की ओर से ये बयान अमेरिका के साथ लंबे समय के बाद हो रही सैनिक स्तर की बातचीत के दौरान आया है.

    चीन और अमेरिका के बीच मिलिट्री स्तर की वार्ता आख़िरी बार साल 2021 में हुई थी.

    चीन ने अमेरिका से ये भी अपील की है कि वो 'ताइवान को हथियारों की आपूर्ति रोके' और उसकी चिंताओं को 'गंभीरता' से ले.

    वीडियो कैप्शन, ताइवान की सरकार का आरोप है कि चीन, चुनावों के नतीजे को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है.

    चीन का ये बयान ऐसे वक़्त में आया है जब आने वाले दिनों में ताइवान में चुनाव होने वाले हैं.

    माना जा रहा है कि इस बयान से चीन और ताइवान के बीच दूरियां और भी बढ़ सकती हैं.

    चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है लेकिन ताइवान खुद को चीन की मुख्यभूमि से अलग मानता है.

    चीनी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "चीन अमेरिका के साथ बराबरी और सम्मान के आधार पर स्वस्थ और स्थायी सैनिक संबंध विकसित करना चाहता है."

    वीडियो कैप्शन, ताइवान और चीन की सैन्य ताक़त में बड़ा अंतर है. क्या ताइवान चीन का मुकाबला कर पाएगा?

    इसी बयान में ये भी कहा गया है कि अमेरिका को चीन की चिंताओं को गंभीरता से लेने की ज़रूरत है और बीजिंग ताइवान के सवाल पर कोई छूट नहीं देगा और समझौता नहीं करेगा.

    चीन ने ये भी कहा है कि अमेरिका वन चाइना पॉलिसी की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करे.

  12. भारत में मालदीव के बढ़ते विरोध के बीच मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने चीन में कही ये बात

  13. एक्स पर हुआ एक ग़लत पोस्ट और बढ़ गई बिटक्वॉइन की क़ीमत, लेकिन कैसे

    बिटक्वॉइन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी शेयर बाज़ार नियामक सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के एक्स एकाउंट से मंगलवार को हुए एक ट्वीट के बाद बिटक्वॉइन की क़ीमत में उछाल दर्ज की गई.

    इस ट्वीट में बताया गया था कि एसईसी ने क्रिप्टोकरेंसी में तथाकथित नए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) को मंजूरी दे दी है.

    लेकिन एसईसी ने बाद में इस ट्वीट को यह कहते हुए डिलीट कर दिया कि उसका एकाउंट 'कॉम्प्रोमाइज़्ड' हो गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि एक्स ने कहा है कि यह समस्या उसके सिस्टम के हैक होने के कारण नहीं हुई.

    इस ग़लत पोस्ट के कारण बिटक्वॉइन की क़ीमत 46 हज़ार डॉलर से बढ़कर 48 हज़ार हो गई थी. ख़बर लिखे जाने तक यह फिर से 46 हज़ार डॉलर के आसपास पहुंच गया है.

    उम्मीद की जा रही थी कि अमेरिकी बाज़ार नियामक एसईसी इस सप्ताह नए ईटीएफ पर अपने फ़ैसले का एलान कर सकती है.

    वीडियो कैप्शन, क्या बिटक्वाइन कर सकता है आपकी ज़रूरतें पूरी?

    एसईसी के एकाउंट से किया गया यह झूठा ट्वीट मंगलवार को वाशिंगटन के स्थानीय समय शाम चार बजे के तुरंत बाद पोस्ट किया गया.

    इस ट्वीट के अनुसार, "रेगुलेटर ने सभी रजिस्टर्ड नेशनल सिक्योरिटीज़ एक्सचेंजों में बिटक्वाइन ईटीएफ शुरू करने की मंजूरी दे दी है."

    यह पोस्ट तुरंत ही वायरल हो गया.

    वीडियो कैप्शन, बिटकॉइन क्या है और कैसे बनता है?

    हालांकि एसईसी के अध्यक्ष गैरी जेन्स्लर ने थोड़ी देर बाद ही अपने 'एक्स' एकाउंट से बताया कि एसईसी का एकाउंट हैक हो गया है और एक ग़लत पोस्ट ट्वीट किया गया है.

    उन्होंने एसईसी ने स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ की लिस्टिंग और ट्रेडिंग को मंजूरी नहीं दी है.

    एसईसी के प्रवक्ता ने भी बीबीसी से यही बात कही.

  14. बिहार में नीतीश कुमार के बड़ा दांव चलने की चर्चा और क्या है सीटों का फॉर्मूला? - प्रेस रिव्यू

  15. राजस्थान सरकार के मंत्री ने कहा- अधिक बच्चे पैदा करें लोग, पीएम मोदी उनके लिए घर बनवा देंगे

    बाबूलाल खराड़ी

    इमेज स्रोत, Babulal Kharadi/Facebook

    इमेज कैप्शन, बाबूलाल खराड़ी

    राजस्थान सरकार के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए कहा है कि इससे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए घर बनवा देंगे.

    बाबूलाल खराड़ी राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार में आदिवासी क्षेत्र विकास मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि कोई भूखा न सोये और बिना छत के न रहे.

    उदयपुर में मंगलवार को एक जनसभा में उन्होंने कहा, "ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपना है कि कोई भूखा न सोये और सिर पर बिना छत के न रहे. आप ढेर सारे बच्चे पैदा करें. प्रधानमंत्री जी आपको घर बनाकर देंगे तो समस्या क्या है?"

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मूलत: उदयपुर के ही रहने वाले बाबूलाल खराड़ी ने दो शादियां की हैं और उनके आठ बच्चे हैं.

    जब वे ये बात कह रहे थे तो उस सार्वजनिक सभा के मंच पर उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी थे. उदयपुर में ये कार्यक्रम 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के सिलसिले में आयोजित किया गया था.

  16. शास्त्रीय संगीत की दुनिया के बड़े नाम राशिद ख़ान की कहानी

  17. छत्तीसगढ़: 'हिट एंड रन' के नए क़ानून के ख़िलाफ़ बस और ट्रक ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

      • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
      • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    छत्तीसगढ़

    इमेज स्रोत, Alok Putul

    केंद्र सरकार के 'हिट एंड रन' क़ानून के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ में बस और ट्रक चालक, बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

    हालांकि इस हड़ताल का राज्य में मिला-जुला असर नज़र आ रहा है.

    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन का दावा है कि इस हड़ताल में राज्य के 65 हज़ार से अधिक वाहन चालक शामिल हुए हैं.

    कई इलाक़ों में बस और ट्रकों के पहिए थमे हुए हैं. रायपुर समेत राज्य के कई शहरों में स्कूल बसों पर भी असर हुआ है. लेकिन कई ज़िले इस हड़ताल से अछूते हैं.

    इधर, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए राजधानी रायपुर के बस स्टैंड समेत कई जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

    फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के अध्यक्ष प्रीतम सेन के अनुसार सरकार ने हिट एंड रन क़ानून को लेकर अब तक केवल ट्रांसपोर्टरों से बात की है. जबकि इस क़ानून से सीधे प्रभावित होने वाले हम लोगों से चर्चा ही नहीं की गई है.

    ड्राइवरों ने आरोप लगाया है कि ट्रांसपोर्टर ख़ुद ड्राइवरों का शोषण कर रहे हैं.

    ड्राइवरों ने आम नागरिकों द्वारा किसी ड्राइवर के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार की स्थिति में कड़े क़ानूनी प्रावधान की मांग की है.

    इसके अलावा, 50 साल की आयु के बाद पेंशन, देश के किसी भी हिस्से में निःशुल्क चिकित्सा, सड़क दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में मृतक को शहीद का दर्जा, पुलिस की अवैध वसूली बंद करने जैसी कई मांगें रखी गई हैं.

  18. LIVE: अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत, साबरमती रिवरफ्रंट से महोत्सव की खास बातें बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य.

  19. बिहार: पटना के पास फुलवारी शरीफ़ में मिला आठ साल की बच्ची का शव

      • Author, सीटू तिवारी
      • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिंदी के लिए
    Crime

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ​बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ़ के पास हिंदुनी गांव में 8 और 10 साल की महादलित बच्चियों के साथ हुई बर्बर घटना सामने आई है.

    हिंदुनी गांव में बच्चियों के घर से तक़रीबन 600 मीटर उत्तर एक 8 साल की बच्ची का शव मिला है. शव के पास ही ख़ून से लथपथ उनकी 10 साल की सहेली बैठी हुई मिली है.

    ये दोनों ही बच्चियां हिंदुनी गांव में ही रहती हैं और वे एक दूसरे की पड़ोसी और सहेलियां रही हैं.

    बताया गया है कि ये दोनों बच्चियां सोमवार की सुबह रोज़ की तरह अपने घर से जलावन लेने निकली थी. लेकिन जब ये देर रात तक नहीं लौटी, तो घर वालों ने इनकी खोजबीन शुरू की.

    मृत बच्ची की रिश्तेदार संगीता कुमारी ने बताया, "मृत बच्ची सुबह 9 बजे गोइठा लेने आलमपुर गई थी. रोज बच्ची जाती थी और थोड़ी देर में वापस आ जाती थी. लेकिन जब देर तक नहीं आई, तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की."

    Rape

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने बताया, "रात में फिर घरवाले थाने गए, लेकिन थाने वालों ने कहा कि तुम लोग ढूंढ़ो, हम भी ढूंढ़ते हैं. लेकिन सुबह में बच्ची की लाश मिल गई. दूसरी उसके साथ वाली बच्ची जो ज़िंदा है, वो लाश के पास बैठी थरथर कांप रही थी. उसका माथा फूटा हुआ था और शरीर से पूरा ख़ून निकल रहा था."

    असल में, मंगलवार की सुबह तक़रीबन 11 बजे स्थानीय निवासी गांव के उत्तरी हिस्से में खाली पड़े एक प्लॉट को देखने आए तो उन्होंने इन दोनों बच्चियों को देखा.

    फुलवारी शरीफ़ के एएसपी विक्रम सिहाग ने बीबीसी को बताया, "इस मामले में परिजनों ने अज्ञात लोगों पर एफ़आईआर दर्ज कराई है. घायल बच्ची का इलाज पटना एम्स में चल रहा है. उसकी हालत अभी स्थिर है. हालांकि डॉक्टर ने अभी उसके ट्रॉमा को देखते हुए उससे बात करने की अनुमति नहीं दी है. लेकिन वो थोड़ा बहुत बात कर रही है."

    एएसपी विक्रम सिहाग ने बताया, "उनसे बात करके हमे कोई पुख़्ता क्लू मिलेगा. मृत बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टमके लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गांव के ही किसी आदमी ने 'दुष्कर्म' करने की कोशिश की होगी और बच्चियों के चिल्लाने या विरोध करने पर उसने डर कर उन्हें मारने की कोशिश की होगी. घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम और डॉग स्क्वैड ने भी की है."

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, उमर ख़ालिद की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टली

    उमर ख़ालिद

    इमेज स्रोत, FB/UMAR KHALID

    2020 के दिल्ली दंगों के अभियुक्त उमर ख़ालिद की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है.

    अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 24 जनवरी को सुनवाई करेगा.

    उमर ख़ालिद के वकील कपिल सिब्बल ने बताया है कि वे संवैधानिक पीठ में सुने जाने वाले मामलों में व्यस्त हैं, इसलिए अदालत से इस मामले की सुनवाई टालने का अनुरोध किया था.

    सरकारी पक्ष के वकील ने भी इस मामले की सुनवाई टालने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा कि एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू आज व्यस्त हैं.

    वहीं इस मामले की सुनवाई कर रहीं सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी ने साफ किया कि अब इस मामले को और नहीं टाला जाएगा.