पाकिस्तान: शाह महमूद कु़रैशी के साथ पुलिस के व्यवहार से राष्ट्रपति नाराज़, दी नसीहत

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कु़रैशी के जेल से रिहा होने के बाद पुलिस ने उन्हें​ फिर गिरफ़्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस उन्हें जबरन घसीटते हुए ले गई. पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ आरिफ़ अल्वी ने इस घटना पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा

  1. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कु़रैशी ज़मानत मिलने के बाद फिर हुए गिरफ़्तार

    शाह महमूद कुरैशी

    इमेज स्रोत, Social Media

    इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई के उपाध्यक्ष और देश के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कु़रैशी को अदियाला जेल से रिहा होने के बाद रावलपिंडी पुलिस ने फिर गिरफ़्तार कर लिया है.

    बीते दिनों साइफ़र केस में सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए कु़रैशी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

    उनकी गिरफ़्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जहां वो पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ़ प्रोटेस्ट कर रहे हैं और पुलिस उन्हें जबरन घसीटते हुए ले जा रही है. अधिकारी पंजाब पुलिस की यूनिफ़ॉर्म में हैं.

    पीटीआई ने एक्स पर गिरफ़्तारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "साइफ़र मामले में ज़मानत पर रिहा होने के बाद कु़रैशी को अदियाला जेल के बाहर से फिर से गिरफ़्तार किया गया है. "

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वीडियो में रावलपिंडी पुलिस की ओर से गिरफ़्तार किए जाने पर वे चिल्लाते दिख रहे हैं कि वे निर्दोष हैं और राजनीतिक बदला लेने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

  2. मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम गुट) को सरकार ने बैन किया, यूएपीए के तहत कार्रवाई

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) यानी एमएलजेके (एमए) को केंद्र सरकार ने ग़ैरक़ानूनी संगठन घोषित कर दिया है.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि ग़ैरक़ानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) क़ानून यानी यूएपीए के तहत यह क़दम उठाया गया है.

    सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा, "यूएपीए के तहत 'मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट)' को एक 'गैरकानूनी संगठन' घोषित किया गया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने लिखा, "इस संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त हैं, आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं."

    अमित शाह ने कहा है, "पीएम नरेंद्र मोदी सरकार का संदेश ज़ोरदार और साफ़ है कि हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के ख़िलाफ़ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा और उसे क़ानून के दंड का सामना करना पड़ेगा."

    मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) के संस्थापक मसरत आलम हैं.

    52 साल के मसरत आलम इस संगठन का अध्यक्ष होने के साथ सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद ऑल पार्टीज़ हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स (गिलानी गुट) के भी अंतरिम अध्यक्ष हैं.

    वे जम्मू और कश्मीर के अलगवादी नेता हैं.

  3. दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में राहुल का शतक, भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी

    केएल राहुल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अपनी टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों के नाकाम रहने के बाद भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जमाया है. हालांकि शतक बनाने के बाद वे तुरंत आउट हो गए.

    केएल राहुल ने 133 गेंदों पर 101 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर भारतीय टीम दो सौ के आंकड़े के पार जा सकी. खेल के दूसरे दिन के पहले सत्र में भारत की पूरी टीम 245 रन पर सिमट गई.

    इससे पहले भारत ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे.

    सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मैच का पहले दिन का खेल ख़राब रोशनी के ​कारण जब रोका गया था, तब केएल राहुल 70 रन और मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले खेल रहे थे.

    भारत की ओर से विराट कोहली ने 38, श्रेयस अय्यर ने 31 और शार्दूल ठाकुर ने 24 रन बनाए.

    कागिसो रबाडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कागिसो रबाडा

    इस मैच की ख़ासियत कागिसो रबाडा की शानदार गेंदबाज़ी रही. उन्होंने पांच विकेट लिए. वहीं बर्गर ने तीन विकेट लिए.

    ख़राब रोशनी के कारण मंगलवार को केवल 59 ओवर का ही खेल हो पाया. इसके कारण मैच शुरू होने में भी देर हुई थी.

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ होनी है. दूसरा मैच तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा.

    टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में कभी कोई टेस्ट सिरीज़ नहीं जीत पाई है. ये इकलौता ऐसा देश है, जहां भारतीय क्रिकेटर्स ये सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं.

    टीम में शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी भी हैं. जडेजा की जगह अश्विन को टीम में जगह दी गई है.

  4. शिवराज सिंह चौहान ने छोड़ा सीएम आवास, नया पता भी बताया

    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है.

    शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, "मैं आज मुख्यमंत्री निवास से विदा ले रहा हूं, यह निवास के साथ-साथ मेरी कर्मस्थली भी रहा है. आज पता बदल रहा है, लेकिन आपके भैया, आपके मामा के दरवाज़े हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे."

    शिवराज सिंह ने इसी ट्वीट में अपने नए आवास की जानकारी भी दी है.

    उन्होंने लिखा, "जनसेवा का ये संकल्प मेरे नए पते बी-8, 74 बंगले से भी जारी रहेगा. जब भी आपको अपने भैया , अपने मामा की सहायता की ज़रूरत हो, आप बेहिचक घर पधारिए, मैं आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, यह मैं आपको वचन देता हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले महीने हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से वापसी की. हालांकि, पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया.

    इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली आकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. फिलहाल पार्टी में शिवराज सिंह चौहान को कोई नई ज़िम्मेदारी नहीं दी गई है.

  5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया राजौरी का दौरा, कहा- हर जवान परिवार की तरह

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लेने के लिए जम्मू पहुंचे हैं.

    ये दौरा सेना के वाहनों पर हमले में हुई चार जवानों की मौत और उसके बाद पूछताछ के लिए ले जाए गए तीन लोगों के शव मिलने के बाद हो रही है.

    इस दौरान राजनाथ सिंह ने सैनिकों से मुलाकात की. उन्होंने हमले में घायल हुए जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि हर जवान एक परिवार की ज़रूरत है.

    राजनाथ सिंह ने कहा कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जो भी ज़रूरी और उचित कदम है, वह उठाने की भरपूर कोशिश की जा रही है.

    उन्होंने कहा कि हमारा एक-एक सैनिक परिवार के सदस्य की तरह है. उन्होंने कहा, "आपके ऊपर कोई नज़र डाले ये हम सबको कतई बर्दाश्त नहीं है."

    बीते सप्ताह गुरुवार को राजौरी ज़िले में सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया. इसमें चार सैनिकों की जान चली गई और तीन घायल हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मामले में पूछताछ के लिए सेना ने टोपा पीर इलाके से आठ लोगों को उठाया, जिनमें से तीन लोगों के शव मिले और इलाके में तनाव बढ़ गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मृतकों के परिवार ने सेना पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया. सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ़ इंक्वॉयरी के आदेश दिए. वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी अज्ञात लोगों पर एफ़आईआर दर्ज की.

    सोमवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी जम्मू का दौरा किया.

  6. यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच रूसी सेना में काम कर रहे 100 नेपाली सैनिक लापता

    एनपी सऊद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने कहा है कि सरकार को शिकायतें मिली हैं कि रूसी सेना में सेवारत लगभग 100 नेपाली लोग यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच या तो लापता हो गए हैं या फिर वो घायल हैं.

    देश के सरकारी समाचार न्यूज़ एजेंसी आरएसएस को दिए गए इंटरव्यू में विदेश मंत्री सऊद ने कहा कि अनुमान के मुताबिक़ लगभग 200 नेपाली रूस की सेना में कार्यरत हैं.

    उन्होंने ये भी कहा कि नेपाल सरकार ने रूसी सरकार के साथ ये मुद्दा उठाया है.

    उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “रूसी सरकार ने ये जानकारी दी है कि कुछ नेपाली नागरिक रूसी सेना में शामिल हो गए हैं और उनमें से सात मारे गए हैं. इसके अलावा मंत्रालय को शिकायत मिली है कि करीब 100 नेपाली लोग लापता और घायल हैं. मंत्रालय को उनके परिवारों और दोस्तों ने सूचित किया है.”

    “हमने काठमांडू स्थित रूसी राजदूत के ज़रिए अपनी चिंताएं रूस तक पहुंचा दी हैं.”

    विदेश मंत्री सऊद ने कहा है कि रूसी सेना में कितने नेपाली काम कर रहे हैं इसकी सटीक संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक अनुमान के अनुसार 200 नौजवान जो नौकरी की तलाश में रूस गए थे माना जाता है कि वो अब रूसी सेना में शामिल हो चुके हैं.

  7. 'इनके लिए हिंदुत्व मायने नहीं रखता', सैम पित्रोदा के बयान पर केंद्रीय मंत्री का जवाब

    राजीव चंद्रशेखर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'हिंदू राष्ट्र या सेक्युलर देश' वाले बयान पर जवाब दिया है.

    सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत के लोगों को तय करना होगा कि वे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं या वे एक सेक्युलर, समावेशी और विविधता वाला देश चाहते हैं.

    उनके इस बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि सैम पित्रोदा इस बात का उदाहरण है कि कांग्रेस देश की नब्ज़ से कितनी दूर है.

    उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “सैम पित्रोदा इस बाद का काफ़ी बेहतर उदाहरण है कि कांग्रेस देश की सोच और उसकी आत्मा से काफ़ी दूर हो चुकी है.”

    “यूपीए की सरकार में जब सैम पित्रोदा बड़े पावरफुल व्यक्ति हुआ करते थे तो 2जी घोटाला सामने आया था, देश मुद्रास्फ़ीति से घिरा था, निवेश घट रहा था. तब सैम पित्रोदा ने कहा था- ‘थोड़ी मंहगाई से क्या होता है.लोगों को थोड़ा सहना चाहिए.’ जब पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ तो पित्रोदा ने कहा था- ‘लोगों को मरने के पैसे मिलते हैं.’ ऐसे व्यक्ति राहुल गांधी के मेंटर हैं. कई तरीकों से ये राहुल गांधी की सोच में भी दिखता है. इनके लिए हिंदुत्व मायने नहीं रखता.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सैम पित्रोदा ने क्या कहा था

    सैम पित्रोदा ने कहा था कि 2024 का चुनाव भारत के भविष्य के लिए अहम है. मुझे उम्मीद है कि भारत के लोग सोचेंगे कि 2024 का चुनाव भारत के भविष्य के लिए कितना ज़रूरी है.

    उन्होंने समचार एजेंसी एएनआई से कहा था, “हम महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां भारत के लोगों को तय करना होगा कि वे किस तरह का राष्ट्र बनाना चाहते हैं. क्या वे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं या फिर वे एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं जो वास्तव में धर्मनिरपेक्ष, जिसमें समावेश, विविधता और स्थिरता को तवज्जो दी जाए.”

    राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन पर उन्होंने कहा- “मुझे किसी भी धर्म से कोई दिक्कत नहीं है,लेकिन मुझे समस्या तब होती है जब धर्म देश का मुद्दा बनाया जा रहा है.धर्म एक व्यक्तिगत चीज़ है.कभी-कभार मंदिर के दर्शन के लिए जाना ठीक है, लेकिन आप उसे मुख्य मंच नहीं बना सकते हैं. 40 प्रतिशत लोग भाजपा को वोट देते हैं. 60 प्रतिशत लोग भाजपा को वोट नहीं देते हैं. वह हर किसी के प्रधानमंत्री हैं न कि किसी पार्टी के. यही संदेश भारत के लोग प्रधानमंत्री से चाहते हैं.”

    “रोजगार के बारे में बात करें, मुद्रास्फीति के बारे में बात करें, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और चुनौतियों के बारे में बात करें. लोगों को तय करना होगा कि असली मुद्दे क्या हैं- क्या राम मंदिर असली मुद्दा है? या बेरोज़गारी असली मुद्दा है.”

  8. हमास ने कहा- इसराइली हमलों के बीच 24 घंटे के अंदर ग़ज़ा में हुई 241 मौतें

    इसराइल-हमास जंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ग़ज़ा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के अंदर ग़ज़ा में 241 लोगों की मौत हुई है. ग़ज़ा में इसराइली सैन्य अभियान अभी भी जारी है.

    फ़लस्तीन प्रशासन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने युद्ध को अपने लोगों के ख़िलाफ़ 'जघन्य अपराध' बताया है.

    इसराइली सेना के प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि हमास के साथ ये संघर्ष 'अगले कई महीनों तक' जारी रहेगा.

    मध्य ग़ज़ा में ज़मीनी सैन्य अभियान की चर्चा के बीच इसराइल का कहना है कि उसने मंगलवार को 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया.

    ग़ज़ा पर इसराइल से सटे इलाकों में ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ बुधवार सुबह भी सुनी गई.

    फ़लस्तीनी सूत्रों बीबीसी ने बताया है कि वेस्ट बैंक के नूर शम्स शरणार्थी शिविर पर रातभर इसराइल ने ड्रोन हमले किए हैं, जिसमें कम से कम छह फ़लस्तीनियों की मौत हुई है.

    ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन 24 घंटों में 382 लोग घायल भी हुए हैं.

    मंत्रालय के अनुसार पिछले 11 सप्ताह से जारी इस जंग में 20 हज़ार 915 फ़लस्तीनीयों की जान गई है. इनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं.

  9. शिखर धवन अपने बेटे से 12 महीने से नहीं मिले, जन्मदिन पर लिखी ये भावुक पोस्ट

  10. ऑस्कर जीतने वाली फ़िल्म 'पैरासाइट' के अभिनेता ली सॉन-क्यॉन्ग का शव गाड़ी में मिला

    ली सॉन-क्यॉन्ग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सॉन-क्यॉन्ग मृत पाए गए हैं. वह ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी फ़िल्म पैरासाइट में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं.

    बुधवार को 48 साल के अभिनेता एक कार में अचेत अवस्था में पाए गए, कार सेंट्रल सोल में एक पार्क के पास खड़ी थी.

    हालांकि ये अब तक साफ़ नहीं है कि ली ने आत्महत्या की है. लेकिन योन्हैप न्यूज़ एजेंसी के अनुसार वो अपने घर पर एक नोट छोड़ कर निकले थे.

    अक्टूबर से उन पर कथित रूप से ड्रग का इस्तेमाल करने को लेकर जांच चल रही थी. स्थानीय न्यूज़ एजेंसी योन्हैप की रिपोर्ट के अनुसार, वह सोल के एक बार के एक कर्मचारी से ड्रग्स लेने के मामले में संदिग्ध थे.

    उन्होंने कहा था कि उन्हें बार की महिला कर्मचारी ने ड्रग्स दिया और उन्होंने ये ड्रग्स लिया भी “लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये ड्रग्स गैरकानूनी है.”

    रिपोर्ट के मुताबिक़ उनके कुछ ड्रग टेस्ट हुए और इसके नतीजे या तो नेगेटिव आए या फिर उनमें कोई भी साफ़ निष्कर्ष नहीं आया.

    इस मामले की जांच खूब चर्चा में रही और इसका असर ली के करियर पर भी पड़ा.

    उन्हें ‘नोवे आउट’ शो से निकाल दिया गया जिसकी शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू होनी थी.

    ली का एक्टिंग करियर 20 साल का था. उन्होंने अभिनेत्री यॉन हाए-इन से शादी की थी और उनके दो बेटे हैं.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, राहुल गांधी 14 जनवरी से 'मणिपुर से मुंबई' भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता और केरल से लोकसभा सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से 'मणिपुर से मुंबई' भारत न्याय यात्रा निकालेंगे.

    यह यात्रा भारत के 14 राज्यों के 85 ज़िलों से गुज़रेगी. यात्रा पैदल और बस से होगी. भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर की भारत न्याय यात्रा पर रहेंगे.

    कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया, " 21 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकारी समिति ने एकमत से ये राय रखी कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा शुरू करनी चाहिए. राहुल गांधी ने सीडब्लूसी की राय को माना है और वो 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे जो 20 मार्च तक चलेगी. ये यात्रा मणिपुर से मुंबई तक होगी. "

    "इस यात्रा में राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और समाज के उन लोगों से मिलेंगे जो हाशिए पर हैं. यह यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 14 राज्यों - मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. मणिपुर में जांच एसआईटी का हिस्सा बनने से पहले आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफ़ा, बतायी वजह

      • Author, दिलीप कुमार शर्मा
      • पदनाम, गुवाहाटी से, बीबीसी हिंदी के लिए
    आईपीएस अधिकारी

    असम के लखीमपुर ज़िले के पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

    असम-मेघालय कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा अपने कार्य को लेकर लगातार सुर्खियों में रहें है. इसी महीने सरकार ने मणिपुर में हिंसा के मामलों की जांच करने के लिए आनंद मिश्रा को स्पेशल टास्क फोर्स का प्रभारी नियुक्त किया था.

    मिश्रा ने एसआईटी ज्वाइन करने से पहले ही इस्तीफ़ा दे दिया है.

    आईपीएस अधिकारी मिश्रा ने असम के मुख्य सचिव को भेजेअपने इस्तीफे में ‘ आज़ादी का जीवन जीने की बात कही है.’

    अपने इस्तीफा पत्र में 16 जनवरी, 2024 से आईपीएस पद छोड़ने की बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आजादी और स्वतंत्रता का जीवन जीने के लिए बिना शर्त पुलिस सेवा से इस्तीफा सौंप रहा हूं. मैं ये स्वतंत्रता विभिन्न सामाजिक सेवाओं और अन्य माध्यमों से महसूस करना चाहता हूं जो आईपीएस रहते हुए मुमकिन नहीं हैं."

    सोशल मीडिया में सेलिब्रिटी पुलिस अधिकारी के तौर पर पहचाने जाने वाले मिश्रा राज्य में ड्रग, पशु तस्करी, डकैती आदि के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर लगातार सुर्खियों में रहें है.

    इस दौरान वे कई विवादों से भी घिरे है. पिछले साल फरवरी में जब मिश्रा नगांव जिले के पुलिस अधीक्षक थे तो उस दौरान एक पूर्व छात्र नेता को ड्रग्स तस्करी मामले में गोली मारी गई थी जिसे स्थानीय लोगों ने फर्जी एनकाउंटर बताया था. इस विवाद के बाद सरकार ने एसपी मिश्रा का तबादला करते उन्हें नगांव से हटा दिया था.

    कुछ हलकों में यह चर्चा है कि आनंद मिश्रा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने गृह राज्य बिहार के बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं लेकिन पुलिस अधिकारी ने अभी तक इस्तीफा देने को लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

  13. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे अखाड़ा, बजरंग पुनिया सहित पहलवानों से की मुलाकात

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Video Still

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पहलवानों से मिलने हरियाणा के झज्जर स्थित वीरेंद्र आर्य अखाड़ा पहुंचे.

    यहां उन्होंने पहलवान बजरंग पुनिया सहित बाकी पहलवानों से मुलाकात की.

    मुलाकात के बाद पुनिया ने कहा- "वह हमारा रूटीन देखने आए, साथ ही कुश्ती और कसरत पर हाथ आजमाया"

    मुलाकात के बाद एक पहलवान ने कहा-“ हम हर दिन की तरह आज भी प्रैक्टिस करने आए थे और हमें कोई जानकारी नहीं थी कि वो आने वाले हैं. वह सुबह करीब 6:15 बजे यहां पहुंचे. उन्होंने हमारे साथ व्यायाम किया और फिर उन्होंने हमें अपने व्यायाम और खेल के बारे में बताया.”

    राहुल गाँधी ने इस दौरे के बाद एक्स पर लिखा- "आज झज्जर के छारा गांव में भाई विरेंद्र आर्य के अखाड़े पहुंच कर ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान भाइयों के साथ चर्चा की."

    "सवाल सिर्फ एक है - अपने अखाड़े की लड़ाई छोड़ अगर इन खिलाड़ियों, भारत की बेटियों को अपने हक और न्याय की लड़ाई सड़कों पर लड़नी पड़े तो कौन अपने बच्चों को यह राह चुनने के लिये प्रोत्साहित करेगा?"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राहुल गांधी की पहलवानों से मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब नए कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को लेकर विवाद चल रहा है.

    संजय सिंह बीते सप्ताह फ़ेडरेशन के अध्यक्ष चुने गए. वो पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं.

    पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, उन पर एफ़आईआर और गिफ़्तारी की मांग को लेकर पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित कई पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे.

    संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने हताश होकर कुश्ती छोड़ने का एलान किया. बजरंग पुनिया ने पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने की घोषणा की.

    मंगलवार को विनेश फोगाट ने कहा है कि वो अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा रही हैं.

    बीते दिनों खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ की नयी ईकाई को सस्पेंड करने के फ़ैसला लिया.

  14. विनेश फोगाट के अवॉर्ड वापस करने के एलान पर बहन बबीता फोगाट ने क्या कहा

    विनेश फोगाट

    इमेज स्रोत, ANI

    महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को घोषणा की कि वो अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा रही हैं.

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखी चिट्ठी भी ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवार का धन्यवाद.’

    भारतीय कुश्ती संघ के नए चुनाव में संजय सिंह की जीत के बाद पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि ‘संघ में दबदबा बना हुआ है और बना रहेगा.’

    विनेश फोगाट के इस एलान के बाद उनकी बहन, महिला पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “यही कहूंगी कि कुश्ती महासंघ को लेकर खेल मंत्रालय की ओर से जो फैसला लिया गया है वह उचित निर्णय है. खेल मंत्रालय इस चीज़ को देख भी रहा है और आकलन करते हुए फैसले लिए जा रहे हैं, हम खेल मंत्रालय का धन्यवाद देना चाहेंगे. जो भी निर्णय आएगा मुझे लगता है कि सबके साथ न्याय किया जाएगा.”

    इससे पहले बजरंग पुनिया ने पद्मश्री सहित सभी अवॉर्ड वापस लौटाने का एलान किया था. साक्षी मलिक ने फेडरेशन के चुनाव के बाद कुश्ती ना खेलने का एलान किया था.

  15. इसराइली दूतावास के पास धमाके को 'संभावित आतंकवादी हमला' बताते हुए इसराइल ने जारी की एडवाइज़री

    इसराइली नेशनल सिक्योरिटी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइली नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने भारत में अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवेल एडवाज़री जारी की है.

    काउंसिल ने संदेह जताया है कि मंगलवार को नई दिल्ली में इसराइली दूतावास के पास हुआ धमाका ‘आतंकवादी हमला’ हो सकता है.

    नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इसराइली दूतावास के पास एक धमाका हुआ था जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.

    इसराइली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा, “ मंगलवार की शाम 5:48 बजे के दूतावास के करीब एक विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा दल अभी भी इसकी जांच कर रहे हैं.”

    इसके बाद मंगलवार को इसराइली नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने एडवाइज़री जारी करते हुए इस तरह की घटना आगे भी होने की आशंका जतायी है.

    काउंसिल ने इसराइली नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों (मॉल और बाज़ार) और ऐसी जगहों पर ना जाएं जिन्हें विदेशी लोगों, इसराइली और यहूदी लोगों के जाने की जगह माना जाता है.

    इसराइली नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों (रेस्तरां, होटल, पब) में सतर्क रहने की अपील की गई है.

    जो सुझाव दिए गए हैं उनमें ये भी कहा गया है कि खुले तौर पर इसराइली सिंबल को ना दिखाएं, खुद की पहचान जाहिर ना होने दें,बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले असुरक्षित कार्यक्रमों में जाने से परहेज करे और सोशल मीडिया पर अपने ट्रैवेल प्लान की जानकारी ना शेयर करें.

  16. कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा- 2024 में लोगों को तय करना होगा कि वो हिंदू राष्ट्र चाहते हैं या सेक्यूलर देश

    कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है कि भारत के लोगों को यह तय करना होगा कि वे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं या वे एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं, जो वास्तव में सेक्युलर हो, जिसमें समावेशी औरविविधता में यकीन करता हो.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सैम पित्रोदा ने कहा, “2024 का चुनाव भारत के भविष्य के लिए अहम है. मुझे उम्मीद है कि भारत के लोग सोचेंगे कि 2024 का चुनाव भारत के भविष्य के लिए कितना ज़रूरी है. हम महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां भारत के लोगों को तय करना होगा कि वे किस तरह का राष्ट्र बनाना चाहते हैं. क्या वे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं या फिर वे एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं जो वास्तव में धर्मनिरपेक्ष, जिसमें समावेश, विविधता और स्थिरता को तवज्जों दी जाए."

    राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन पर उन्होंने कहा- “मुझे किसी भी धर्म से कोई दिक्कत नहीं है,लेकिन मुझे समस्या तब होती है जब धर्म देश का मुद्दा बनाया जा रहा है.धर्म एक व्यक्तिगत चीज़ है.कभी-कभार मंदिर के दर्शन के लिए जाना ठीक है, लेकिन आप उसे मुख्य मंच नहीं बना सकते हैं. 40 प्रतिशत लोग भाजपा को वोट देते हैं. 60 प्रतिशत लोग भाजपा को वोट नहीं देते हैं. वह हर किसी के प्रधानमंत्री हैं न कि किसी पार्टी के. यही संदेश भारत के लोग प्रधानमंत्री से चाहते हैं.”

    “ रोजगार के बारे में बात करें, मुद्रास्फीति के बारे में बात करें, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और चुनौतियों के बारे में बात करें. लोगोंको तय करना होगा कि असली मुद्दे क्या हैं- क्या राम मंदिर असली मुद्दा है? या बेरोज़गारी असली मुद्दा है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. भारत और रूस के बीच हुए कई अहम समझौते

    भारत और रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और रूस ने अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर भविष्य में बिजली उत्पादन इकाइयों को बनाने को लेकर कुछ "बहुत महत्वपूर्ण" समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर जो इस समय पांच दिन के रूस दौरे पर हैं उन्होंने रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोफ़ के साथ हुए बैठक के बाद इस समझौते का एलान किया.

    रूस में रहने वाले भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा- “आज, मेरी और उप प्रधान मंत्री मंतुरोव की उपस्थिति में हमने कुडनकुलम परमाणु परियोजना से जुड़े समझौते सहित कई बहुत महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.”

    भारत का सबसे बड़ा कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र रूस की तकनीकी सहायता से तमिलनाडु में बनाया जा रहा है. कंस्ट्रक्शन का काम मार्च 2002 में शुरू हुआ. फरवरी 2016 सेकुडनकुलम पावर प्लांट की पहली बिजली इकाई 1,000 मेगावाट की क्षमता पर लगातार काम कर रही है. उम्मीद है कि साल 2027 तक ये प्लांट अपनी पूरी क्षमता में काम करेगा.

    भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए विदेशमंत्री जयशंकर ने रूस को रक्षा, परमाणु ऊर्जा और स्पेस के क्षेत्र में भारत का ‘खास साझेदार’ बताया.

    उन्होंने कहा, “ रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में उन देशों के साथ सहयोग किया जाता है जिनके साथ आपका विश्वास का स्तर काफ़ी ज्यादा हो.”

    “आज, जब मैं उप प्रधानमंत्री से मिला तो हम इस बात पर सहमत हुए कि अगले साल की शुरुआत में हमारी नेगोसिएशन टीमें मिलेंगी. मुझे उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक हम आमने-सामने बैठ कर बातचीत शुरू करेंगे.”

  18. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    26 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.