पाकिस्तान: शाह महमूद कु़रैशी के साथ पुलिस के व्यवहार से राष्ट्रपति नाराज़, दी नसीहत

इमेज स्रोत, ANI
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कु़रैशी के जेल से रिहा होने के बाद पुलिस ने उन्हें फिर गिरफ़्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस उन्हें जबरन घसीटते हुए ले गई.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ आरिफ़ अल्वी ने इस घटना पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा, ''हमें ऐसा देश नहीं बनना, जहां मानव अधिकारों और गरिमा को निर्दयता से रौंदा जाए. पेपर छीनने, प्रदर्शनकारियों पर क्रूरता करने और अब दो सरकारों में विदेश मंत्री रहे व्यक्ति के साथ अशोभनीय व्यवहार करने की घटना पर अधिकारियों का ध्यान जाना चाहिए.''
उन्होंने लिखा, ''ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जैसे तर्क देने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता, क्योंकि पाकिस्तान को अब बदलना ही होगा. अगर देश में हम सहमति बना सकें, तो अभी शुरुआत करने से बढ़िया कोई समय नहीं है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
क़ुरैशी अभी इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई के उपाध्यक्ष हैं.
बीते दिनों साइफ़र केस में सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए शाह महमूद कु़रैशी को फिर से गिरफ़्तार करने के दौरान पुलिस जबरन घसीटते हुए ले गई.
वायरल हुए वीडियो में दिखे अधिकारी पंजाब पुलिस की यूनिफ़ॉर्म में थे.















