लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल, प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस के प्रभारी पद से हटाई गईं

प्रियंका की जगह अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and प्रेरणा

  1. यूएई से 300 से अधिक भारतीय यात्रियों को लेकर उड़े विमान को फ्रांस में उतारा गया, मानव तस्करी का संदेह

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप नौ महीने बाद जेल से रिहा

    मनीष कश्यप

    इमेज स्रोत, MANISH KASHYAP/FB

    कई मामलों में पिछले नौ महीने से जेल में बंद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप पटना हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद शनिवार को बाहर आ गए.

    पटना के बेऊर जेल से बाहर निकलने पर उनके हज़ारों समर्थकों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया.

    पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को उन्हें दो मामलों में ज़मानत दे दी थी. उन्हें पहले ही 11 मामलों में ज़मानत मिल चुकी थी.

    जेल से बाहर आने के बाद कश्यप ने कहा, ''बिहार का डीएनए इतना ख़राब नहीं है कि वे डर जाएंगे. वे पहले जैसी ही पत्रकारिता करते रहेंगे, वे किसी से डरेंगे नहीं.''

    MANISH KASHYAP

    इमेज स्रोत, ANI

    क्या है मामला

    बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ तमिलनाडु में मारपीट वाला कथित फर्जी वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर चलाने के लिए कश्यप के ख़िलाफ़ 13 मामले दर्ज किए गए थे.

    उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून की धाराएं भी लगाई गई थीं. हालांकि नवंबर में मदुरै कोर्ट ने इस क़ानून की धाराएंहटा ली गई हैं.

    मनीष कश्यप ने इस साल 18 मार्च को पुलिस के सामने सरेंडर किया था. उसके बाद वे ​बिहार की जेल में बंद थे, बाद में उन्हें तमिलनाडु ले जाया गया.

    हालांकि अगस्त में एक केस में पेशी के लिए उन्हें तमिलनाडु से बिहार लाया गया और तब से वे ​पटना के बेऊर जेल में बंद थे.

  3. ग़ज़ा में मानवीय मदद के प्रस्ताव को यूएन में मंजूरी, अमरीका ने क्या कहा

  4. फ्रांस में उतारे गए विमान के भारतीय यात्रियों को मिला कॉन्सुलर एक्सेस

    फ्रांस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हवाई अड्डे के बाहर विमान यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए खड़ी वैन.

    संयुक्त अरब अमीरात से 303 भारतीय यात्रियों को लेकर जा रहे विमान को शुक्रवार को फ्रांस में उतार लिया गया. ये विमान निकारागुआ जा रहा था.

    फ्रांस के मीडिया में कहा जा रहा है कि विमान का इस्तेमाल शायद मानव तस्करी के लिए किया जा रहा था, जिस वजह से इसे रोक दिया गया.

    मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान को निकारागुआ क्यों ले जाया जा रहा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    फ्रांस में भारत के दूतावास ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि फ्रांस के अधिकारियों ने उन्हें इसकी जानकारी दे दी है.

    भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है.

    उसने लिखा, "दुबई से निकारागुआ जा रहे विमान में ज्यादातर भारतीय मूल के नागरिक थे, जिसे मार्न क्षेत्र के वेटरी एयरपोर्ट के टेक्निकल हॉल्ट पर रोक लिया गया. दूतावास की टीम वहां पहुंच गई और उन्हें कॉन्सुलर एक्सेस भी मिल गया है. दूतावास भी इस मामले की जांच कर रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    विमान रोमानिया की चार्टर कंपनी लीजेंड एयरलाइंस का है.

    कंपनी की वकील लिलियाना बाकायोको ने फ्रेंच न्यूज़ चैनल बीएफ़एमटीवी को बताया है कि कंपनी फ्रांस के अधिकारियों को जांच में सहयोग देने के लिए तैयार है.

    उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि विमान कुछ दिनों में यहां से दोबारा उड़ान भर सकेगा.

  5. अफ़ीम का सबसे बड़ा केंद्र कैसे बन गया म्यांमार?

    वीडियो कैप्शन, अफ़ीम का सबसे बड़ा उत्पादक कैसे बन गया म्यांमार?

    संयुक्त राष्ट्र की एंटी-नार्कोटिक्स एजेंसी यूएनओडीसी की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक़ म्यामांर इस साल दुनिया में अफ़ीम का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है.

    आंकड़े बताते हैं कि म्यामांर में क़रीब 1080 टन अफ़ीम का उत्पादन होता है. ये एक वक़्त इस मामले में नंबर वन बन रहे अफ़ग़ानिस्तान से तीन गुना ज़्यादा है.

    बीबीसी को उत्तरी म्यांमार के शैन राज्य में जाने का मौक़ा मिला... जो वहां अफ़ीम की सबसे ज़्यादा खेती करने वाले इलाक़ों में से एक है.

  6. कैलिफॉर्निया में एक मंदिर पर भिंडरावाले के पक्ष और मोदी के विरोध में लिखे गए नारे, भारत ने की निंदा

    स्वामीनारायण

    इमेज स्रोत, Twitter/Hindu American Foundation

    अमेरिका में कैलिफॉर्निया स्थित स्वामीनारायण संप्रदाय के एक मंदिर पर भड़काऊ नारे लिखने का मामला सामने आया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा की है और अमेरिका से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

    नेवार्क में श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवार और साइन बोर्ड पर ऑपरेशन ब्लूस्टार में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले के समर्थन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे लिखे गए हैं.

    इस बारे में अमेरिका की संस्था हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्वामीनारायण मंदिर को खालिस्तान समर्थक नारों से ​बिगाड़ दिया गया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    "नेवार्क पुलिस और न्याय विभाग के नागरिक अधिकार डिवीज़न को इस बारे में बता दिया गया है और मामले की पूरी जांच की जाएगी. हम ज़ोर दे रहे हैं कि इस मामले को हेट क्राइम मानकर जांच की जाए."

    भिंडरावाले के पक्ष में नारे लिखने पर संस्था ने लिखा, "हिंदुओं की हत्या करने वाले खालिस्तानी आतंकवादी सरगना भिंडरावाले का उल्लेख मंदिर जाने वालों को आघात पहुंचाने और हिंसा का भय पैदा करने के लिए किया गया है, हेट क्राइम की परिभाषा को पूरा करता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारत ने की निंदा

    अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित इंडियन कॉन्सुलेट जनरल ने इस घटना की निंदा करते हुए एक ट्वीट किया है. इसे भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रिट्वीट किया है.

    इस ट्वीट में लिखा है, "हम कैलिफोर्निया के नेवार्क में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी बातें लिखकर स्वरूप बिगाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं. इस घटना से भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. हमने इस मामले की अमेरिकी अधिकारियों द्वारा पर तुरंत जांच करने और तोड़फोड़ करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने का दबाव डाला है."

  7. वायु प्रदूषण क्या दिमाग़ पर असर डालता है, स्टडी में हैरान करने वाले नतीजे

    वीडियो कैप्शन, वायु प्रदूषण से जुड़ी स्टडी के हैरान करने वाले नतीजे

    वायु प्रदूषण का सीधा असर हमारे दिल और फेफड़ों पर असर पड़ता है. इसका असर कितना होता है, इस बारे में जानकारी सामने आ चुकी है.

    अब ब्रिटेन में वैज्ञानिक एक स्टडी के ज़रिए ये पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि किस तरह का प्रदूषण हमारे दिमाग़ को कैसे प्रभावित करता है.

    इस शोध को देखने पहुंचीं बीबीसी संवाददाता रेबेका मोरेल.

  8. जम्मू और कश्मीर: पुंछ और राजौरी में इंटरनेट सेवा सस्पेंड, अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

    कश्मीर सुरक्षा

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू और कश्मीर के पुंछ और राजौरी में शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी गई है.

    हाल ही में सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हुए हमले में शामिल चरमपंथियों को पकड़ने के लिए भारतीय फौज का तलाशी अभियान जारी है.

    अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी.

    शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने के फ़ैसले को पुंछ और राजौरी में तीन लोगों की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत से जोड़कर देखा जा रहा है.

    कश्मीर सुरक्षा

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इन तीनों लोगों को भारतीय सेना ने कथित तौर पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

    इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों में नाराज़गी का मौहाल है और मारे गए संदिग्ध लोगों के शरीर पर कथित तौर पर टॉर्चर के निशान पाए गए थे, उनके वीडियो स्थानीय स्तर पर सर्कुलेट हो रहे थे.

    सेना और प्रशासन की तरफ़ से स्थानीय स्तर पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है लेकिन आधिकारिक सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अफ़वाहें फैलने और क़ानून और व्यवस्था की की समस्या पैदा न हो, इसलिए एहतियाती उपाय के रूप में पुंछ और रजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड की गई हैं.

    कश्मीर सुरक्षा

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

    शनिवार को ही जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों के हाथों एक चरमपंथी की मौत हुई है.

    अधिकारियों ने बताया कि अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार सुबह ये पता लगा कि भारी-भरकम हथियारों से लैस चार चरमपंथी सीमा के इस पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं.

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे चरमपंथियों पर जोरदार फायरिंग की और इस ऑपरेशन में एक चरमपंथी की मौत हो गई.

    कश्मीर सुरक्षा

    इमेज स्रोत, ANI

    डोडा ज़िले में एक आर्मी कैंप में दो लोगों की जलकर मौत

    इस बीच पुलिस ने बताया कि डोडा ज़िले के एक आर्मी कैंप के भीतर आग लगने से दो आम लोगों की जलकर मौत हो गई.

    पुलिस के मुताबिक़, सांबा के पुरुषोत्तम (55 वर्ष) और कठुआ के सोम राज (45 वर्ष) अर्नोदा गैट आर्मी कैंप में टेलर शॉप चलाते थे.

    मिट्टी के तेल से चलने वाले हीटर में आई ख़राबी से ये आग लगी और वे इसकी चपेट में आ गए. अधिकारियों ने बताया कि रात के ढाई बजे के करीब ये दुर्घटना हुई.

    दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं.

  9. इसराइल ग़ज़ा: ज़मीन पर जारी जंग के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी मौतों के झूठे दावे क्यों किए जा रहे हैं?

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, चर्चित यूट्यूबर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में मुक़दमा दर्ज

      • Author, दिलनवाज़ पाशा
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    विवेक बिंद्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विवेक बिंद्रा

    चर्चित यूट्यूबर और मोटीवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में नोएडा में एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    नोएडा के डीसीपी हरीश चंदेर ने बीबीसी से बातचीत में इसकी पुष्टि की है. हालांकि अभी तक इस घटना के संबंध में किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कई वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं.

    नोएडा पुलिस का कहना है कि इन वीडियो की भी जांच की जा रही है. विवेक बिंद्रा की हाल ही में शादी हुई है. उनकी पत्नी के भाई की तरफ़ से दी गई शिकायत पर ये मुक़दमा दर्ज किया गया है.

    हरीश चंदेर के मुताबिक़, "पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए हैं. अभी विवेक बिंद्रा का बयान नहीं हुआ है. जिन धाराओं के तहत एफ़आईआर है, अगर गिरफ़्तारी ज़रूरी हुई तो गिरफ़्तार भी किया जाएगा."

    डीसीपी के मुताबिक़, "घटना की जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई तथ्यों और जांच के आधार पर होगी." विवेक बिंद्रा की 6 दिसंबर को शादी हुई थी.

    पत्नी के साथ मारपीट की ये घटना 7 दिसंबर की बताई गई है. सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी के साथ बहस के वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं.

    पुलिस का कहना है कि इन वीडियो की भी जांच की जा रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ विवेक बिंद्रा की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है.

    विवेक बिंद्रा चर्चित यूट्यूबर हैं और बड़ा बिज़नेस के सीईओ हैं. हाल ही में विवेक बिंद्रा जातिवादी टिप्पणियों को लेकर भी विवादों में हैं.

  11. क्रिसमस ट्री को लेकर इस देश में क्यों हो रही बहस?

    वीडियो कैप्शन, क्रिसमस ट्री को लेकर इस देश में क्यों हो रही बहस?

    साल ख़त्म हो रहा है और दुनियाभर में लोग क्रिसमस की तैयारियों में जुटे हैं.

    फ्रांस के बरगंडी माउंटेन्स में बड़े पैमाने पर क्रिसमस ट्री उगता है, लेकिन पर्यावरण कार्यकर्ता लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो क्रिसमस ट्री के इस्तेमाल कम करें.

    उनका कहना है कि इससे पर्यावरण को हो रहे नुक़सान को कम किया जा सकेगा.

    बीबीसी संवाददाता ह्यूज स्कोफ़ील्ड की रिपोर्ट.

  12. हमास के समर्थन में यमन में बड़ा विरोध प्रदर्शन, तस्वीरों में देखें

    यमन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यमन की राजधानी सना में शनिवार को हमास के समर्थन में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया.

    राजधानी सना सहित यमन के अधिकांश इलाके पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का कब्ज़ा है और वो हमास को समर्थन देने का एलान कर चुका है.

    यमन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर ड्रोन और रॉकेट से हमले कर रहे हैं. इनका कहना है कि वे उन पर हमले कर रहे हैं जो इसराइल जा रहे हैं.

    यमन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसके बाद जहाजों से सामान ढोने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से कई ने लाल सागर से न गुजरने का एलान कर दिया है.

    वहीं अमेरिका ने जहाजों को बचाने के लिए नौसेनिक मुहिम शुरू कर दी है.

    यमन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इसराइल और हमास के बीच युद्ध की शुरुआत सात अक्टूबर के बाद हुई, जब हमास ने इसराइल पर हमला करके 1,200 से अधिक लोगों को मार दिया.

    हमास का दावा है कि ग़ज़ा पर इसराइल के हमले में अब तक 20 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं.

  13. सूर्य के लिए भेजे गए आदित्य-L1 मिशन को लेकर इसरो प्रमुख ने दी अहम जानकारी

    आदित्य-L1

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-L1 छह जनवरी को अपने गंतव्य लैग्रेंजियन प्वाइंट (L1) पर पहुंचेगा. यह प्वाइंट पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर है.

    एस सोमनाथ ने शुक्रवार को अहमदाबाद में पत्रकारों को बताया, ''आदित्य-L1 6 जनवरी को L1 प्वाइंट पर पहुंच जाएगा. उचित समय पर इसके सटीक समय का एलान किया जाएगा. जब यह L1 प्वाइंट पर पहुंचेगा तो हमें इंजन को एक बार फिर से चालू करना होगा ताकि यह आगे न बढ़े.''

    सोमनाथ के अनुसार, ''एक बार जब यह उस प्वाइंट पर पहुंच जाएगा, तो यह उसके चारों ओर घूमने लगेगा और L1 पर फंस जाएगा. उसके बाद यह पांच साल तक वहां रहेगा और आंकड़े जुटाएगा. ये आंकड़े न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत अहम होंगे."

    यह मिशन भारत का पहला अंतरिक्ष स्थित वेधशाला है. इसके तहत L1 प्वाइंट से सूर्य का अध्ययन किया जाएगा.

    इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र से इस मिशन को इस साल दो सितंबर को लॉन्च किया था.

  14. क्रिसमस डिनर के बाद एयरबस अटलांटिक के 700 कर्मचारी बीमार

      • Author, हैरिसन जोन्स
      • पदनाम, बीबीसी न्यूज़
    Dinner

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि एयरबस अटलांटिक कंपनी के क्रिसमस डिनर के बाद 700 से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए हैं.

    एआरएस हेल्थ केयर के अनुसार, कंपनी के पश्चिमी फ्रांस स्थित साइट के कर्मचारियों ने डिनर के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत की.

    संगठन ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया है कि बड़े पैमाने पर हुई फूड पॉइज़निंग के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

    अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्रिसमस से पहले दिए गए इस डिनर की दावत की मेन्यू में ऐसा क्या था, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया.

    हालांकि एयरबस अटलांटिक ने इस मामले पर बीबीसी के सवालों का अभी तक जवाब नहीं दिया है.

    एयरबस अटलांटिक दुनिया की सबसे बड़ी विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस की सहयोगी कंपनी है. यह पांच देशों में 15 हज़ार लोगों को रोज़गार देती है.

    पूरे एयरबस समूह में 1,34,000 लोग काम करते हैं. यह समूह विमान, हेलीकॉप्टर, रक्षा, अंतरिक्ष और सुरक्षा उद्योगों के लिए काम करता है.

  15. ग़ज़ा को मदद बढ़ाने का प्रस्ताव सुरक्षा परिषद में पास, लेकिन युद्धविराम पर नहीं बनी बात

    ग़ज़ा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने ग़ज़ा पट्टी में और सहायता पहुंचाने का अनुरोध करने वाला एक प्रस्ताव पारित किया है.

    हालांकि इसराइल और हमास के बीच तत्काल युद्धविराम की अपील करने वाले प्रस्ताव पर बात नहीं बन पाई.

    सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और इसराइल के प्रमुख सहयोगी अमेरिका को वीटो न लगाने के लिए कई​ दिनों तक चली बातचीत के बाद यह मतदान हुआ.

    शुक्रवार को पारित इस प्रस्ताव को संयुक्त अरब अमीरात ने पेश किया था.

    संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि ग़ज़ा को मदद पहुंचाने में 'वास्तविक समस्या' इसराइल का लगातार बना हुआ आक्रामक रुख़ है.

    संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि युद्ध जारी रहा तो ग़ज़ा में भुखमरी होने का ख़तरा है.

    सात अक्टूबर के हमले के बाद इसराइल ने हमास को ख़त्म करने के उद्देश्य से ग़ज़ा पर एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया. हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में ग़ज़ा पट्टी में कम से कम 20 हज़ार लोग मारे गए हैं.

    मतदान से कुछ मिनट पहले सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक रूस ने तत्काल युद्धविराम की अपील करने वाले पहले के मसौदे में एक संशोधन पेश किया.

    रूस का तर्क था कि इस मसौदे ने ग़ज़ा पट्टी को साफ़ करने के लिए इसराइल को आगे बढ़ने की आज़ादी दी थी. हालांकि, रूस का संशोधन गिर गया.

  16. ग़ज़ा: बम और तोपों के धमाकों बीच बच्चों पढ़ा रहे इस टीचर से मिलिए

    वीडियो कैप्शन, ग़ज़ा: जंग के बीच बच्चों पढ़ा रहे इस टीचर से मिलिए

    इसराइल की तरफ से लगातार हो रहे हमलों के कारण ग़ज़ा मानवीय संकट तो जूझ ही रहा है, साथ ही यहां के स्कूल कॉलेज भी पूरी तरह से बंद पड़े हैं.

    तारिक़, ग़ज़ा शहर के नज़दीकी इलाक़े ज़ैतून के एक स्कूल में अंग्रेज़ी पढ़ाते थे.

    ग़ज़ा के बाक़ी स्कूलों की तरह ही उनका स्कूल भी इसराइली बमबारी की भेंट चढ़ गया.

    लेकिन बच्चों की स्कूली शिक्षा जारी रखने के लिए तारिक़ ने रफ़ाह के एक शरणार्थी शिविर में एक अस्थायी क्लासरूम बनाया है. वो अब यहां कई बच्चों को पढ़ा रहे हैं.

  17. कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए बनाई घोषणापत्र समिति, कौन बने अध्यक्ष और कौन सदस्य

    कांग्रेस

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को अपनी घोषणापत्र समिति (मेनिफेस्टो कमेटी) का गठन कर दिया.

    पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम इस समिति के अध्यक्ष होंगे.

    छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को 16 सदस्यीय इस समिति का संयोजक बनाया गया है.

    पार्टी ने बताया है कि यह कमेटी तत्काल प्रभाव से सक्रिय मानी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस समिति के अन्य 14 सदस्यों में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, जयराम रमेश, शशि थरूर, मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री गइखंगम गंगमेई, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, केरल के पूर्व मंत्री के राजू, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मारकम, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी और गुरदीप सप्पल हैं.

  18. कैपिटल हिल मामले में ट्रंप को राहत, ट्रायल को फास्ट ट्रैक करने की मांग सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज

      • Author, ब्रैंड डेबुसमैन
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, वॉशिंगटन से
    ट्रंप

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अभी ये तय करने से इनकार कर दिया है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 का चुनाव पलटने की कथित कोशिश करने वाले मुकदमे में उन पर आरोप तय करने से उन्हें छूट मिलेगी या नहीं.

    ट्रंप का दावा है कि उन पर आरोप तय करने से उन्हें छूट हासिल है, क्योंकि दंगे से पहले और उस दौरान वे राष्ट्रपति के रूप में अपना काम कर रहे थे.

    अदालत के ताज़ा फ़ैसले से ऐसा लग रहा है कि अपना ट्रायल धीमा रखने के ट्रंप के प्रयास सफल हो रहे हैं, क्योंकि अब यह मुकदमा अपील प्रक्रिया के ज़रिए ही गुजरेगा.

    ट्रायल में होने वाली देरी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के लिए 'प्रक्रियात्मक जीत का एक प्रतीक' माना जा रहा है, क्योंकि उनकी क़ानूनी टीम इस ट्रायल को जहां तक हो सके लंबे समय तक टालने की कोशिश कर रही है.

    हालांकि विशेष वकील जैक स्मिथ ने अदालत से मामले की तुरंत सुनवाई करने को कहा था. लेकिन अदालत ने विस्तार से बताए बिना केवल इतना कहा कि स्मिथ की याचिका 'अस्वीकार' की जाती है.

    जैक स्मिथ

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    सुप्रीम कोर्ट का यह फ़ैसला स्मिथ के लिए एक झटका है, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की थी.

    उनका कहना था कि अपील प्रक्रिया ट्रंप के ट्रायल को शुरू करने में देरी कर सकती है.

    स्मिथ के कार्यालय ने सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा फ़ैसले पर कोई बयान जारी करने से इनकार कर दिया है.

    6 जनवरी 2021 के कैपिटल हिल दंगे के कारण चुनाव को पलटने के उनके कथित प्रयासों के लिए डोनाल्ड ट्रंप की जांच की जा रही है.

    ट्रंप को इस साल की शुरुआत में चुनाव परिणाम को पलटने के आरोप में दोषी ठहराया गया था.

  19. जापान का अपने यहां बनी पैट्रियट मिसाइल अमेरिका को देने का फ़ैसला, यूक्रेन को होगा फ़ायदा

      • Author, मारिको ओई
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    पैट्रियट मिसाइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जापान ने कहा है कि अपनी शांतिवादी नीतियों से हटकर अपने हथियार निर्यात नियम बदलने के बाद वो अमेरिका को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल भेजेगा.

    व्हाइट हाउस ने जापान के इस क़दम का स्वागत किया है.

    बताया जा रहा है कि जापान से ये मिसाइलें मिलने के बाद अमेरिका अब अपने भंडार से और हथियार यूक्रेन भेज सकता है.

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में पश्चिमी देशों के पास गोला-बारूद की कमी हो रही है.

    पैट्रियट मिसाइल, अमेरिका द्वारा यूक्रेन को भेजे गए सबसे उन्नत हथियारों में से एक है.

    जापान अब तक केवल लाइसेंस प्राप्त उपकरणों के कंपोनेन्ट ही उन देशों को देता था, जहां मैन्यूफैक्चरिंग लाइसेंस जारी हुए होते हैं. लेकिन नए नियमों के तहत जापान अब तैयार माल भी वहां भेज सकता है.

    जापान में, पैट्रियट मिसाइलों का निर्माण अमेरिकी रक्षा कंपनियों लॉकहीड मार्टिन और आरटीएक्स के लाइसेंस के तहत, मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज करती है.

    • रूस के ख़िलाफ़ जंग में यूक्रेन को पश्चिमी देश दे रहे हैं कौन-कौन से हथियार?
    2018 में ली गई अमेरिका के पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तस्वीर

    इमेज स्रोत, JACK GUEZ/AFP VIA GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, 2018 में ली गई अमेरिका के पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तस्वीर

    जापान सरकार द्वारा शुक्रवार को इस बदलाव की घोषणा करने के तुरंत बाद, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो 'जापान-अमेरिका गठबंधन को और मज़बूत करने' के लिए पैट्रियट मिसाइलों को अमेरिका भेजेगा.

    बयान में कहा गया है कि इन मिसाइलों को केवल अमेरिका को ही दिया जा सकता है.

    किसी तीसरे देश में इसे भेजने के पहले जापान की मंजूरी की ज़रूरत होगी. जापान में अभी भी युद्धग्रस्त देशों को हथियारों के निर्यात पर प्रतिबंध है.

    इसका मतलब यह होगा कि जापान में बने पैट्रियट मिसाइल, यूक्रेन को हथियार भेजने के कारण अमेरिका के हथियार भंडार में हुई कमी की भरपाई कर सकती है.

    • अमेरिका यूक्रेन को दे रहा है पेट्रियट मिसाइल, रूस ने दी ये चेतावनी
  20. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    22 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.