हमास ने कहा-जब तक युद्ध ख़त्म नहीं होगा, बंधकों को छोड़ने पर कोई बातचीत नहीं होगी

हमास ने कहा है कि फ़लस्तीनी समूहों ने आगे बंधकों को छोड़े जाने के विचार को ख़ारिज कर दिया है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and स्नेहा

  1. चंग बजाने वाली पाकिस्तान की इकलौती महिला शाहीन गुल से मिलिए

    वीडियो कैप्शन, संगीत के ज़रिए बदलाव की एक कोशिश

    चंग एक ऐसा इंस्ट्रूमेंट है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसे सिर्फ़ पुरूष ही बजाते हैं.

    लेकिन शाहीन गुल इसे बजाने वाली पाकिस्तान की अकेली महिला हैं.

    हालांकि ऐसा करने के लिए उन्हें कई बंदिशों को तोड़ना पड़ा और समाज से लड़ना पड़ा.

    देखिए, पाकिस्तान से रियाज़ सोहेल की रिपोर्ट.

  2. बृजभूषण सिंह के बाद कौन बनेंगे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष, फ़ैसला आज

    बृजभूषण शरण सिंह के साथ संजय सिंह (बाएँ)

    इमेज स्रोत, RAJEEV SINGH RANU

    इमेज कैप्शन, बृजभूषण शरण सिंह के साथ संजय सिंह (बाएँ)

    बीजेपी के लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष कौन होंगे, इसका फ़ैसला गुरुवार को हो जाएगा.

    सुप्रीम कोर्ट की रोक हटने के बाद गुरुवार यानी 21 दिसंबर को WFI के पदाधिकारियों का चुनाव ​राजधानी नई दिल्ली में होगा.

    महिला पहलवानों के आरोपों से चर्चा में आए बृजभूषण शरण सिंह ख़ुद इस चुनाव में नहीं हैं, लेकिन उनके वफ़ादार माने जाने वाले संजय सिंह अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं.

    उनका मुक़ाबला पहलवान रह चुकीं अनीता श्योरान से हो रहा है. वे 2010 कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती की गोल्ड मेडल विजेता और महिला पहलवानों की ओर से बृजभूषण शरण सिंह पर किए गए केस में गवाह हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस चुनाव के पहले बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से हुई बातचीत में दावा किया है कि अध्यक्ष पद पर संजय सिंह की जीत पक्की है.

    वहीं संजय सिंह ने भी कहा कि उनका जीतना 100 प्रतिशत पक्का है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    WFI की ओर से जारी बयान के अनुसार, आज सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक मतदान होगा. उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.

    इस चुनाव में अध्यक्ष के अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक ट्रेज़रर, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी सदस्य चुने जाएंगे.

  3. कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के आने के बाद केरल में तीन मौत, 300 नए केस दर्ज

    कोविड-19

    इमेज स्रोत, ANI

    कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज केरल में मिलने के बाद अब वहां तीन लोगों की मौत होने की ख़बर है.

    इसके अलावा पूरे देश में सबसे अधिक संक्रमण के मामले इसी राज्य में आए हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को केरल में कोविड-19 के 300 नए मामले सामने आए.

    हालांकि केरल को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में कुल 58 मामले सामने आए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस तरह, केरल में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 2,341 हो गई है. केरल के अलावा बाकी के सभी राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या 328 है.

    नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडविया के नेतृत्व में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई.

    इस बैठक में नए वेरिएंट से निपटने के ​लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई.

  4. ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, इस पर फ़ैसला आज

    ज्ञानवापी परिसर

    इमेज स्रोत, SAMEERATMAJ MISHRA/BBC

    एएसआई की ओर से ज्ञानवापी परिसर के हुए सर्वेक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए या नहीं, इसका फ़ैसला आज वाराणसी की ज़िला अदालत करेगी.

    हिंदू पक्ष ने अदालत से सीलबंद रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है, लेकिन मुस्लिम पक्ष का तर्क है कि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक ना किया जाए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में हिंदू पक्ष के वकील एसएन चतुर्वेदी ने कहा, ''आज बहुत बड़ी सुनवाई है. ये जो पूरा मुक़दमा है ज्ञानवापी का, इसकी आज बुनियाद पड़ने जा रही है. आज सुनवाई के बाद कोर्ट को फ़ैसला लेना है कि इसे सीलबंद लिफाफे में ही स्वीकार किया जाएगा या खुली रिपोर्ट होगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अपनी रिपोर्ट दाख़िल तो कर दी है लेकिन सीलबंद लिफाफे में, जबकि मुस्लिम पक्ष ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि इसे हिंदू पक्ष को तभी दिया जाए, जब वे शपथ पत्र देकर कहें कि इसे पब्लिक नहीं किया जाएगा.

    उन्होंने दावा किया, ''हमने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रिपोर्ट लगाई है, जिसमें उसने साफ़ कहा था कि एएसआई की कोई भी सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाख़िल न की जाए. इसे पब्लिक डोमेन में जाने से नहीं रोक सकते.''

    एएसआई ने अगस्त से शुरू हुए ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण की रिपोर्ट 18 दिसंबर को ज़िला जज एके विश्वेश की अदालत को सौंपी थी.

  5. जयराम रमेश बोले- 2017 में पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का बनाया था मज़ाक

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    राज्यसभा के उपसभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कथित अपमान को मुद्दा बनाए जाने के बाद जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

    उन्होंने आरोप लगाया है कि छह साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी तब के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का मज़ाक बनाया था.

    कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 2017 में राज्यसभा में दिए गए एक भाषण को ट्वीट किया है. वो संबोधन तब का है जब उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी की विदाई हो रही थी.

    जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा, ''10 अगस्त, 2017 को हामिद अंसारी की विदाई हो रही थी, जो 10 साल के लंबे कार्यकाल के बाद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति पद से रिटायर हो रहे थे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    और क्या कहा जयराम रमेश ने

    जयराम रमेश ने लिखा, ''तब सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि प्रधानमंत्री ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजनयिकों में से एक हामिद अंसारी का मज़ाक उड़ाया. उनकी पहचान को उनके धर्म तक सीमित कर दिया.''

    उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पूरी पेशेवर और राजनीतिक उपलब्धियाँ उनकी धार्मिक पहचान के कारण थीं.

    पीएम ने शाम को पार्लियामेंट लाइब्रेरी के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में भी यही 'गीत' गाया.

    संवैधानिक अधिकारियों के अपमान की बात करने वाले ऐसे प्रधानमंत्री और उनका समर्थन करने वाले पाखंडी और बहुत बड़े अवसरवादी हैं.

    यह संसद से 144 सांसदों के अलोकतांत्रिक निलंबन और 13 दिसंबर को लोकसभा में चौंकाने वाले सुरक्षा उल्लंघन से ध्यान भटकाने के अलावा और कुछ नहीं है.

  6. सर्दी-खांसी में बच्चों को दी जाने वाली इस दवा के इस्तेमाल पर सरकार ने लगाई रोक

    दवा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की दवा नियामक संस्था 'सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO)' ने चार साल से छोटे बच्चों के लिए सर्दी-रोधी लोकप्रिय दवा के संयोजन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

    सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के इस हफ़्ते लिए गए फ़ैसले के अनुसार, फिक्स्ड-ड्रग कॉम्बिनेशन (एफडीसी) का इस्तेमाल करने पर दवा कंपनियों को दवा के लेबल पर लिखना होगा कि "एफडीसी का उपयोग 4 साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए".

    सरकार का यह फ़ैसला कुछ महीने पहले कई देशों में कफ़ सीरप पीने से 100 से अधिक बच्चों की मौत होने के बाद आया है.

    सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने कहा है कि बच्चों के लिए एक अस्वीकृत सर्दी-रोधी दवा फॉर्मूलेशन के प्रमोशन को लेकर चिंता जताई गई थी. अब चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एफडीसी का इस्तेमाल न करने की सिफारिश की गई.

    नियामक के आदेश के अनुसार, फिक्स्ड-ड्रग कॉम्बिनेशन (एफडीसी) का उपयोग करने पर दवा कंपनियों को अपने उत्पादों पर चेतावनी के साथ लेबल लगाने की ज़रूरत होगी.

    फिक्स्ड-ड्रग कॉम्बिनेशन में क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन शामिल होते हैं. इसका उपयोग अक्सर सर्दी जुकाम के इलाज के लिए सिरप या गोलियों में किया जाता है.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन भी पांच साल से छोटे बच्चों में खांसी और सर्दी के इलाज के लिए बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरप या अन्य दवाई के उपयोग की सिफ़ारिश नहीं करता.

  7. ग़ज़ा पर इसराइल के हमले में मरने वालों की तादाद 20 हज़ार तक पहुंची

    Gaza

    इमेज स्रोत, Reuters

    हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद इसराइल ने ग़ज़ा पर हमले शुरू कर दिए थे. उस समय से अब तक ग़ज़ा में कम से कम 20 हज़ार फ़लस्तीनी लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

    ग़ज़ा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि संघर्ष शुरू होने के बाद (एक हफ़्ते के युद्धविराम को छोड़कर) वहां हर दिन औसतन लगभग 300 लोग मारे गए.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के क्षेत्रीय आपातकालीन निदेशक रिचर्ड ब्रेनन का कहना है कि वे हताहतों की इस संख्या को भरोसेमंद मानते हैं.

    बीबीसी वेरिफाई ने भी आंकड़ों पर अच्छे से गौर किया है.

    किसी भी रणक्षेत्र में मृतकों की गिनती करना एक चुनौती का काम होता है.

    हालांकि ग़ज़ा में डॉक्टरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और अ​धिक हो सकती है. वो इसलिए कि इस आंकड़े में बमबारी से तबाह हुई इमारतों के मलबे में दबे हुए या अस्पताल नहीं ले जाए गए शव शामिल नहीं हैं.

    मरने वालों की संख्या बहुत अधिक

    दुनिया​ भर में होने वाले युद्धों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या जांचने के एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर माइकल स्पेगाट ने इस बारे में बात की.

    उन्होंने 2003 के इराक़ युद्ध, कोलंबिया के नागरिक संघर्ष, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हुए युद्ध और इसराइल और ग़ज़ा के बीच की पिछली लड़ाई में भी हताहतों के आंकड़ों पर काम किया था.

    उनके अनुसार, इस युद्ध में मौतों की दर 'असाधारण रूप से उच्च' रही है.

    उन्होंने कहा, "2008 से हो रहे ग़ज़ा के कई युद्धों की तुलना में इस युद्ध के हताहतों की संख्या कहीं अभूतपूर्व है."

  8. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    20 दिसंबर की लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिककरें .