इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़, बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
....में
Author, विनीत खरे
पदनाम, बीबीसी संवाददाता
इमेज स्रोत, ANI
बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.
बृजभूषण शरण सिंह के दामाद विशाल सिंह ने बताया कि संजय सिंह के पूरे पैनल को जीत मिली है और बहुमत भी अच्छा है.
विशाल सिंह से जब निर्वाचित पैनल की प्राथमिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जो पिछले कुछ दिनों में कुश्ती को नुकसान हुआ है, ये जरूर कहा जा रहा है कि कुश्ती का जो ट्रांजिशन रहा, वो सुचारू रहा. हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन इन सारी चीजों की वजह से पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं कर पाए. अगर खिलाड़ियों को मेरिट के आधार पर नहीं आंका जाए और पॉलिटिक्स के कारण किसी को फ़ायदा हो तो क्षमतावान खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं, इस चुनाव में हार का सामना करनेवाली अनीता श्योरण ने कहा, "इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी, इतना मुश्किल लग रहा था, उम्मीदें तो सबकी थी, हम बच्चियों के लिए लड़ रहे थे."
"फ़ेडरेशन को बदलाव मंज़ूर नहीं था. उनकी लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है.उनकी शिकायत पर अब कुछ नहीं होगा. हम तो मध्यम परिवार से आए हैं, उनकी जड़े मज़बूत थी. अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रहेगी. अन्याय के खिलाफ चुप तो नहीं बैठा जाएगा. अब सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है."
ईरान: जब डांस बना विरोध की आवाज़
वीडियो कैप्शन, ईरान: जब डांस बना विरोध की आवाज़
डांस वैसे तो ख़ुशी जताने का तरीका है, लेकिन वो अब विरोध की आवाज़ भी बन गया है.
ईरान में एक बुज़ुर्ग शख़्स के नाचने और गाने का वीडियो वायरल हुआ, लेकिन उसे सेंसर करने की कोशिश की गई.
इस डांस के वीडियो की सेंसर की कोशिशों का आम लोगों ने अपने तरीके से विरोध किया. देखिए बीबीसी संवाददाता शाया सोलजो की ये रिपोर्ट.
संसद भवन की सुरक्षा का जिम्मा दिया जा सकता है सीआईएसएफ़ को
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्र सरकार ने संसद भवन परिसर की 'विस्तृत' सुरक्षा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपने का निर्णय लिया है.
सरकार का ये निर्णय ऐसे समय में आया है जब 13 दिसंबर को कुछ लोग लोकसभा के अंदर और बाहर विजिटर पास पर घुस आए थे.
इस घटना के बाद संसद की सुरक्षा को लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार से जवाब मांग रही हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीआईएसएफ़ को नई और पुरानी संसद परिसर का नियंत्रण दिया जाएगा.
इमेज स्रोत, ANI
सीआईएसएफ़ कर्मी यहां हवाई अड्डे वाली व्यवस्था की तरह की संसद की रक्षा करेंगे.
यहां अब हाथ से इस्तेमाल होने वाले डिटेक्टर्स के जरिए लोगों को चेक किया जाएगा.
वहीं, सामानों की जांच एक्स-रे मशीन से की जाएगी और यहां तक कि जूतों, भारी जैकेट और बेल्ट को भी एक ट्रे में लेकर स्कैनर में डाला जाएगा.
इससे पहले जांच दिल्ली पुलिस के कर्मी करते थे.
तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जगह सड़कें और मकान डूबे
वीडियो कैप्शन, तमिलनाडु में भारी बारिश, कई जगह सड़कें और मकान डूबे
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण एक बड़ा इलाक़ा पानी में डूब गया है. चार ज़िलों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.
सड़क से लेकर मकान तक, सब पानी में डूबे हुए हैं. बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है.
अरविंद केजीरवाल ने फिर ईडी के समन को किया नजरअंदाज, विपश्यना के लिए गए
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दूसरे समन को भी नजरअंदाज किया है. उनका आरोप है कि उनके प्रतिद्वंद्वियों के इशारे पर उन्हें ये समन जारी किए गए हैं.
केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया था. मुख्यमंत्री बुधवार को 10 दिन के लिए विपश्यना करने निकल गए हैं लेकिन उन्होंने जगह का नाम नहीं बताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
केजरीवाल ने बुधवार को एजेंसी को अपना जवाब भी भेजा था.
उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि एजेंसी ने ये नहीं बताया है कि उन्हें बतौर 'गवाह या संदिग्ध' या फिर 'दिल्ली के मुख्यमंत्री या आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक' के रूप में बुला रही है.
मध्य प्रदेश में खुले में मीट और अंडे की बिक्री बंद, किस पर क्या होगा असर
वीडियो कैप्शन, मध्य प्रदेश में खुले में मीट और अंडे की बिक्री बंद होने का क्या होगा असर
मध्य प्रदेश की सरकार ने खुले में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है.
आदेश लागू होते ही ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है जो गली-मोहल्लों या धार्मिक स्थलों के पास सड़क किनारे मांस, मछली और अंडों की दुकानें चलाते थे.
सरकार ने सभी ज़िलों को इस आदेश का सख्ती के साथ पालन करने का निर्देश भी दिया है. इस फ़ैसले ने समाज में बहस छेड़ दी है. कहा जा रहा है कि छोटे दुकानदारों को इसका ज़्यादा नुक़सान उठाना पड़ेगा.
भोपाल से बीबीसी संवाददाता सलमान रावी की रिपोर्ट.
पाकिस्तान: इस्लामाबाद पहुंचे बलोच प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई
इमेज स्रोत, EPA
बलूचिस्तान प्रांत में पुरुषों को
जबरन उठाने का आरोप लगाते हुए कई प्रदर्शनकारियों ने राजधानी इस्लामाबाद में गुरुवार को प्रदर्शन
किया है.
मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच
के नेतृत्व में देश भर में हो रहा यह मार्च जैसे ही राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा, पुलिस ने कम से कम 200 प्रदर्शनकारियों
को गिरफ़्तार कर लिया.
इस्लामबाद पुलिस ने लोगों को तितर
बितर करने के लिए गुरुवार को उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की
बौछारें बरसाई.
महरंग बलोच ने अपने एक्स एकाउंट पर
आज तड़के करीब दो बजे लिखा, ''इस्लामाबाद पुलिस की ओर से हमला किया जा रहा है. हमारे कई युवा साथी गिरफ्तार
किए गए हैं और कई आंसू गैस के गोलों और हिंसा से घायल हुए हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
महरंग बलोच के अनुसार, ''इस समय हमारे साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है. क्या दुनिया इस बर्बरता के ख़िलाफ़ हमारे लिए आवाज़ उठाएगी?''
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कई महिलाओं और पुरुषों के साथ मुझे इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, लेकिन फ़ासीवादी सरकार याद रखे, हम तुम्हें हराएंगे.''
बलूच लोगों के आंदोलन की तात्कालिक वजह बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस हिरासत में एक शख़्स की मौत होना रही है.
इसराइली हिरासत से छूटे फ़लस्तीनियों ने क्या बताया?
वीडियो कैप्शन, इसराइली हिरासत से छूटे फ़लस्तीनियों ने क्या बताया?
कुछ वक़्त पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सामने आया था कि कैसे इसराइली सुरक्षाबलों ने फ़लस्तीनियों को हिरासत में लिया और उन्हें संदिग्ध मानकर पूछताछ की.
बीबीसी अरबी के संवाददाता दक्षिणी ग़ज़ा के एक अस्पताल में छह लोगों से मिले, जिनका कहना है कि इसराइली सुरक्षाबलों ने उन्हें क़रीब एक महीने तक हिरासत में रखा.
इनका कहना है कि उन्हें पीटा गया और ठीक से खाने-पीने भी नहीं दिया गया. इसराइली सेना ने जवाब में बीबीसी से कहा कि वो क़ानून का पालन करते हैं और नियमों को तोड़ने के किसी भी आरोप की जांच करते हैं.
देखिए ग़ज़ा के रफ़ा शहर से अदनान अल-बुर्श की ये रिपोर्ट, जिसके कुछ हिस्से आपको परेशान कर सकते हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने माना, इस साल और बेहतर हुए भारत-अमेरिका संबंध
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
ने कहा है कि क्वाड के ज़रिए भारत के साथ अमेरिका के संबंध 2023 में और बेहतर हुए.
उन्होंने कहा कि न केवल भारत बल्कि
जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी अमेरिका के संबंध गहरे हुए हैं.
एंटनी ब्लिंकन बुधवार को वाशिंगटन
के विदेश विभाग में आयोजित वर्षांत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा, ''हमने भारत के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत किया है. हमने क्वाड के ज़रिए
भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग को और बेहतर बनाया है.
अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडन ने इस
साल जून में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी. उसके बाद नई दिल्ली
में आयोजित जी20 की बैठक में भाग लेने बाइडन आए थे.
चीन के आक्रामक व्यवहार से निपटने
के लिए इन अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 2017 में क्वाड की स्थापना की थी. यह
2007 में स्थापित 'क्वार्डिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (QSD) से ही विकसित हुई थी.
एमबीए करने के बाद गुलाब की खेती कर रहा ये शख़्स
वीडियो कैप्शन, एमबीए करने के बाद गुलाब की खेती कर रहा ये शख़्स
भारत में खेती से होने वाली आमदनी इतनी कम होती जा रही है कि किसान बड़ी मुश्किल से ही ज़िंदगी गुज़ार पाता है.
लेकिन महाराष्ट्र के रहने वाले मनोज दिलवले ने एमबीए करने के बाद गुलाब के फूलों को उगाना शुरू किया.
क्या इससे उन्हें कुछ फ़ायदा हुआ? देखिए महाराष्ट्र से बीबीसी संवाददाता श्रीकांत बांगले की यह रिपोर्ट.
उम्र क़ैद की सज़ा काट रहा शख़्स 48 साल बाद हुआ बाइज़्ज़त बरी, जानें पूरी कहानी, मैडलिन हैलपर्ट, बीबीसी न्यूज़, न्यूयॉर्क
इमेज स्रोत, NEWS9, OKLAHOMA CITY KWTV
अमेरिकी राज्य ओकलाहोमा के एक जज ने 48 साल से जेल में बंद एक व्यक्ति को बेकसूर करार दिया है.
ये मामला अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबे समय के लिए ग़लत सज़ा काटने वाले ग्लिन सिमोंस का है.
सत्तर साल के ग्लिन सिमोंस को एक जज ने जुलाई में ही रिहा करने का हुक्म दिया था और साथ ही उनके मामले में नए सिरे से ट्रायल के लिए फरमान सुनाया था.
लेकिन सोमवार को एक काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने इस मामले में सबूतों की कमी का हवाला दिया.
इसके बाद मंगलवार को ओकलाहोमा काउंटी डिस्ट्रिक्ट जज एमी पालुम्बो ने ग्लिन सिमोंस को बेकसूर करार दिया.
अपने फ़ैसले में उन्होंने कहा, "साफ़ और भरोसेमंद सबूतों के आधार पर इस अदालत का ये मानना है कि ग्लिन सिमोंस को जिस अपराध के लिए दोषी करार दिया गया, सज़ा दी गई और उन्हें जेल में रखा गया... वो ग्लिन सिमोंस ने नहीं किए थे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी एसोशिएटेड प्रेस ने ग्लिन सिमोंस के हवाले से लिखा है, "ये धैर्य और जीवट की मिसाल है. किसी को ये मत कहने दीजिए कि ये हो नहीं सकता क्योंकि ये हो सकता है."
ग्लिन सिमोंस ने 48 साल, एक महीना और 18 दिन जेल में गुजारे. उन्हें कैरोलिन सु रोजर्स नाम की एक महिला की हत्या का दोषी करार दिया गया था. ओकलाहामा शहर के उपनगरीय इलाके में एक लिकर स्टोर में डकैती के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी. ग्लिन सिमोंस तब 22 साल के थे.
उनके साथ एक अन्य सहअभियुक्त डॉन रॉबर्ट्स को कैरोलिन की हत्या के आरोप में साल 1975 में मृत्युदंड दिया गया. बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ये सज़ा उम्र क़ैद में बदल दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ग्लिन सिमोंस का कहना था कि क़त्ल के वक़्त वे अपने गृह राज्य लुइजियाना में थे. एक जिला अदालत ने ये जानने के बाद कि सरकारी वकीलों ने बचाव पक्ष को सभी सबूत नहीं सौंपे थे, इस साल जुलाई में उनकी सज़ा रद्द कर दी.
इन सबूतों में एक साक्ष्य ये भी था कि एक गवाह ने अन्य संदिग्धों की भी पहचान की थी. बाद में एक किशोर की गवाही के आधार पर ग्लिन सिमोंस और डॉन रॉबर्ट्स कसूरवार ठहराया गया. घटना के दौरान उस किशोर को पीछे से गोली लगी थी. उसने पुलिस के सामने संदिग्धों की हुई परेड में कई अन्य लोगों को भी चिह्नित किया था.
COVER STORY: अफ़ग़ान महिलाओं पर मंडराता एक और ख़तरा
वीडियो कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के काम करने पर है पाबंदी और ना ही मिल रही है उन्हें कोई मदद.
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान को सत्ता पर क़ाबिज़ हुए तक़रीबन ढाई साल हो गए हैं. इन ढाई सालों में वहां महिलाओं की ज़िंदगी दिन ब दिन मुश्किल होती जा रही है.
तालिबान ने उन पर कई तरह की पाबंदियों तो पहले दिन से ही लगा रखी हैं.
ना वो काम कर अपनी कमाई कर पा रही हैं और ना ही उन्हें कहीं से मदद मिल पा रही है.
हालात से मजबूर कई महिलाएं कैसे गुज़ार रही हैं ज़िंदगी? बताएंगे कवर स्टोरी में.
खड़गे ने जगदीप धनखड़ पर संसद में जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर संसद में 'जातिवाद' लेकर आने का आरोप लगाया है.
गुरुवार को विपक्षी सांसदों के निलंबन
के विरोध में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बात
कही.
खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर इस मामले में संसद चलने के दौरान वहां न बोलकर
बाहर बोलने पर संसदीय विशेषाधिकार के हनन करने का आरोप लगाया है.
मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के
सांसदों ने 143 सांसदों के निलंबन के विरोध में संसद से विजय चौक तक मार्च किया है.
टीएमसी के एक सांसद ने सांसदों के
विरोध प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की कथित तौर पर मिमिक्री की
थी.
उसके बाद उपराष्ट्रपति ने कहा कि
ऐसा करके विपक्षी सांसदों ने उनके किसान बैकग्राउंड और जाट जाति का अपमान किया है.
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या और उसके वासी कितने हैं तैयार?
वीडियो कैप्शन, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या और उसके वासी कितने हैं तैयार?
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का काम-काज देखने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आगामी 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में न्योते देने शुरू कर दिए हैं.
इस बीच मंदिर के गर्भ गृह के निर्माण का काम चौबीसों घंटे चल रहा है, जिससे समय रहते इसे पूरा किया जा सके.
नए मंदिर के लिए पुजारियों का चयन भी जारी है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और अयोध्या के पुजारियों में कई तरह की राय है.
बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव और देबलिन रॉय की ख़ास रिपोर्ट.
लेबनान सीमा पर गोलीबारी के बाद हिज़बुल्लाह ने इसराइली शहरों पर किए रॉकेट हमले
इमेज स्रोत, Israel Defense Forces
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
इसराइल ने कहा है कि लेबनान के ईरान समर्थित हिज़बुल्लाह ने रात के वक़्त उसके शहरों पर रॉकेट हमले किए हैं.
ये हमले किरयत श्मोना और उत्तरी इसराइल के अन्य शहरों पर किए गए हैं.
एक दिन पहले इसराइल और लेबनान की सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी.
दूसरी तरफ़, हिज़बुल्लाह का कहना है कि इसराइल लेबनान के गांवों को लगातार निशाना बना रहा है और उसने इसी की जवाबी कार्रवाई में रॉकेट हमले किए हैं.
लेबनान के सरकारी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इसराइल के लड़ाकू विमानों ने उसके इलाके में सीमा के भीतर 20 किलोमीटर अंदर हवाई हमले किए हैं.
इसराइल ने इस पर जवाब दिया है कि उसने हिज़बुल्लाह कमांड सेंटर को निशाना बनाया था.
इस बीच, गोलान हाइट्स के इसराइली इलाके पर सीरिया की तरफ़ से चार रॉकेट दागे गए हैं जिसके बाद इसराइली फौज ने सीरियाई फौज की एक चौकी पर भी बमबारी की है.
दिल्ली मेट्रो में साड़ी फंसने से महिला की मौत, जानिए पूरा मामला
वीडियो कैप्शन, दिल्ली मेट्रो में साड़ी फंसने से महिला की मौत, जानिए पूरा मामला
रीना देवी आम दिनों की तरह उस रोज़ भी मेट्रो में चढ़ रही थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था.
वो बाहर निकलीं, लेकिन उनकी साड़ी का पल्लू मेट्रो के गेट में फंस गया, तभी गेट बंद हो गए, उनकी साड़ी फंसी रह गई, और वो घिसटती चली गईं.
गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुईं रीना ने बीते शनिवार को दम तोड़ दिया.
ये वाकया दिल्ली के इंद्रलोक स्टेशन पर हुआ था.
इस हादसे के बाद जहां रीना देवी के बच्चे अनाथ हो गए हैं वहीं कुछ स्थानीय लोग डरे हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स दुनिया भर में हुआ डाउन
दुनिया भर से रिपोर्टें मिल रही हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और एक्स प्रो किसी तकनीकी समस्या के कारण काम नहीं कर रहे हैं.
ऐसी तकनीकी रुकावटों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉटकॉम के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा है कि ये तकनीकी रुकावट गुरुवार सुबह दुनिया भर में देखी गई है.
हमास की कैद से छूटे थाई नागरिक ने क्या बताया
वीडियो कैप्शन, हमास की कैद से छूटे थाई नागरिक ने क्या बताया
पिछले महीने सीज़फ़ायर के दौरान हमास ने 23 थाई नागरिकों को रिहा किया था.
रिहा किए गए लोगों में से एक को उन तीन इसराइली नागरिकों के साथ रखा गया था, जो कुछ दिन पहले इसराइली कार्रवाई में ग़लती से मारे गए.
बीबीसी संवाददाता जॉनथन हेड ने रिहा हुए थाई नागरिक विचियन टेमथॉन्ग से बात की. उन्होनें बताया हमास की क़ैद में उनपर क्या बीती.
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में पुलिस ने दो और लोगों से की पूछताछ
इमेज स्रोत, ANI
संसद की सुरक्षा में चूक के
मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बुधवार को दो और लोगों से पूछताछ की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के
हवाले से बताया है कि इन दोनों में से एक लोकसभा में कूदने वाले मनोरंजन के मित्र
हैं और कर्नाटक के निवासी हैं.
वहीं एक अन्य अभियुक्त उत्तर प्रदेश
के रहने वाले हैं.
हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं है कि पुलिस
ने इन दोनों को गिरफ़्तार किया है या नहीं.
इस मामले में पहले से छह लोग गिरफ़्तार
हो चुके हैं.
13 दिसंबर को सागर शर्मा और मनोरंजन ने लोकसभा की गैलरी से नीचे सदन
में छलांग लगाई थी. संसद के बाहर अमोल और नीलम ने नारेबाज़ी की थी.
इस घटना के मास्टरमाइंड कहे जा रहे
ललित झा और उनके साथी महेश कुमावत ने
अगले दिन शाम को कर्तव्य पथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था.
हालांकि एक अन्य शख़्स विशाल शर्मा
को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था.